Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (How to crack JEE Main 2027) - एक्सपर्ट टिप्स, टॉपिक्स, कॉन्सेप्ट्स, बुक्स
    • लेख
    • जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (How to crack JEE Main 2027) - एक्सपर्ट टिप्स, टॉपिक्स, कॉन्सेप्ट्स, बुक्स

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (How to crack JEE Main 2027) - एक्सपर्ट टिप्स, टॉपिक्स, कॉन्सेप्ट्स, बुक्स

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 29 Sep 2026, 06:22 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन 2027 को पहले ही अटेम्प्ट में क्रैक करने के लिए स्मार्ट प्लानिंग और कड़ी मेहनत करना, ये दो ज़रूरी चीज़ें हैं। अगर आप अच्छी रैंक पाना चाहते हैं और एनआईटी और आईआईटी जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में जगह बनाना चाहते हैं, तो अब गंभीर होने का समय आ गया है। इस लेख में, हमने जेईई मेन परीक्षा पास करने के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स और ट्रिक्स बताए हैं। तैयारी के लिए आपके पास जितना समय है, उसके हिसाब से आपको यह समझदारी से तय करना होगा कि क्या पढ़ना है और किन चीज़ों से बचना है। जेईई मेन की तैयारी के टिप्स और पहले ही प्रयास में जेईई मेन 2027 को पास करने के तरीके जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (How to crack JEE Main 2027) - एक्सपर्ट टिप्स, टॉपिक्स, कॉन्सेप्ट्स, बुक्स
    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (How to crack JEE Main 2027 in Hindi)

    जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2027 (जेईई मेन 2027) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के मन में यह सामान्य प्रश्न अवश्य उठ रहा होगा कि "जेईई मेन कैसे क्रैक करें?" (How to crack JEE Mains?)। छात्रों की इसी उलझन को समस्या को ध्यान में रखते हुए जेईई मेन परीक्षा को क्रैक करने के लिए नीचे कुछ टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं। एनटीए द्वारा एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है। जेईई मेन 2027 को कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027 in Hindi), इस पर एक्स्पर्ट्स के टिप्स की मदद से, उम्मीदवार परीक्षा में सफल होने के लिए जरूरी जेईई मेन तैयारी टिप्स (JEE Main preparation tips in Hindi) को जानने में सक्षम होंगे।

    ऐसे में यह लेख स्मार्ट प्लानिंग के साथ-साथ सटीक टाइम टेबल तैयार करने के लिए मददगार साबित होगा। जेईई मेन 2027 में एक ऐसा परिणाम जो आपके प्रयासों और अपेक्षाओं के अनुरूप हो, उसको हासिल करने के लिए आप अपनी तैयारी में कुछ आवश्यक कारकों को शामिल कर सकते हैं। इससे जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027 in Hindi), इसका हल खोज सकेंगे।

    Atria Institute of Technology - B.E. Admissions 2026

    NAAC A++ Grade | Highest Package-30 LPA | 400+ Recruiters

    KCCITM BTECH ADMISSIONS 2026

    NBA Accredited | AICTE Approved | Affiliated to AKTU | Highest CTC 14.2 LPA | Accepts CUET Score

    एनटीए जेईई मेन 2027 (NTA JEE main 2027) जैसी परीक्षा के लिए केवल कड़ी मेहनत और लंबे समय तक अध्ययन करने से ही अच्छे परिणाम नहीं मिलते। तैयारी के लिए आपके पास जो समय है, उसके अनुसार आपको यह तय करने के लिए काफी समझदार व जानकार होने की जरूरत है कि आपको क्या पढ़ना चाहिए और क्या नहीं पढ़ना चाहिए। Careers360 आपके लिए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आकाश चौधरी से जेईई मेन को क्रैक करने के टिप्स और ट्रिक्स (JEE Main tips in Hindi) लेकर आया है, जो यह मानते हैं कि इच्छुक उम्मीदवारों को वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान का एक मजबूत और ठोस आधार बनाना चाहिए।

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन, भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शुरुआती कोर्स यानी बीटेक या बीई करने का मार्ग प्रशस्त करने वाली राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है, जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने के बाद ही आप जेईई एडवांस्ड के लिए भी पात्र हो सकते हैं। जेईई मेन 2027 (JEE main 2027 in Hindi) के उम्मीदवार के रूप में, आपको एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई जैसे प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को क्रैक करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर प्रयास करना चाहिए। जेईई मेन 2027 के माध्यम से इन प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक पात्रता प्राप्त करने के बाद भी यदि आपकी तैयारी या रणनीतिक योजना बेहतर नहीं है, तो आपको जेईई मेन की परीक्षा में असफलता मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    उपयोगी लिंक -

    जेईई मेन 2027 को क्रैक करने के लिए एक्सपर्ट टिप्स? (Expert tips on how to crack JEE Main 2027?)

    इससे पहले कि आप जेईई मेन 2027 की तैयारी की दिशा में आगे बढ़ें, जेईई मेन की चरण-दर-चरण तैयारी रणनीतियों को जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को पूरा पढ़ें और जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) को क्रैक करने के सफलता मंत्र को जानें।

    IES University,Bhopal | B.Tech Admissions 2026

    NBA Accredited programs | 21 Lacs-Highest Package

    Atlas SkillTech University | B.Tech Admissions

    Courses designed with CTOs, Data Scientists, and Cybersecurity experts | 50+ elective options

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - कॉन्सैप्ट को अच्छे से समझें

    एक बार जब आपकी जेईई मेन 2027 की तैयारी पूरी हो जाती है, तो यह सुनिश्चित करें कि आपकी तैयारी की जड़ें मजबूत हो। दूसरे शब्दों में, कांसेप्ट की पूरी समझ रखने वाले उम्मीदवार उन लोगों की तुलना में बेहतर कर सकते हैं जो परीक्षा के लिए सिर्फ टॉपिक्स का अध्ययन/तैयारी करते हैं। हालांकि, जेईई एडवांस 2027 (JEE advance 2027) की तैयारी के लिए थोड़े अलग तरीके की आवश्यकता होती है, जिसमें उम्मीदवारों के पास समझ, तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता कौशल होना चाहिए। इसलिए, उम्मीदवारों को 11वीं और 12वीं कक्षा में ही भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के सभी मूल सिद्धांतों की बेहतर समझ होनी चाहिए।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - जेईई मेन सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जांच करें (Know JEE Main Syllabus and Exam Pattern)

    जेईई मेन की तैयारी के लिए पहला चरण प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और जेईई मेन परीक्षा पैटर्न की जांच से संबंधित होना चाहिए। पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद, उम्मीदवारों को पता चल जाता है कि उन्हें क्या अध्ययन करने की आवश्यकता है। जेईई मेन 2027 पाठ्यक्रम (JEE Main 2027 syllabus in Hindi) के आधार पर, परीक्षा के लिए आपके पास जो भी समय बचा है, उसमें प्रत्येक महीने के अनुसार योजना बनाएं और इसके बाद आप जेईई मेन को क्रैक करने की तैयारी की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - तैयारी के लिए सही समय

    अगर देखा जाए तो जेईई मेन की तैयारी 11वीं कक्षा से शुरू कर देनी चाहिए और सभी कौशल में महारत हासिल करने के अलावा, शीर्ष सूची में जगह बनाने के लिए अपनी सटीकता और गति में सुधार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जो कक्षा XI से तैयारी शुरू करते हैं, उनके प्रवेश परीक्षा में सफल होने की संभावना अधिक होती है।

    "जेईई मेन 2027 को कैसे क्रैक करें" (how to crack JEE Main 2027 in Hindi) का एक महत्वपूर्ण पहलू समय प्रबंधन भी है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि योजना बनाएं और इसपर अनुशासन के साथ अमल करें। पाठ्यक्रम के अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के प्रकार, अंकन योजना, पात्रता, अनुभागीय वेटेज, परीक्षा का तरीका, प्रवेश परीक्षा का कठिनाई स्तर आदि की भी अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - जेईई मेन की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें और महत्वपूर्ण विषय (Must-Read Books and Important Topics for JEE Main Preparation)

    यदि आपने जेईई मेन 2027 को क्रैक करने की अपनी यात्रा शुरू कर दी है, तो आपके तैयारी के लिए आप किस तरह की किताबों का अध्ययन करते हैं, यह बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आप जेईई मेन के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को भी जानते हैं, तो इससे आपका काम और भी आसान हो जाएगा। लेखक के नाम के साथ जेईई मेन के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची नीचे देखें।

    जेईई मेन 2027 भौतिकी के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें

    • Concepts of Physics Vol I and II by H.C. Verma

    • Problems in General Physics by I.E. Irodov

    • Fundamentals of Physics by Halliday, Resnick & Walker

    जेईई मेन 2027 रसायन विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें

    • Numerical Chemistry by P. Bahadur

    • Organic Chemistry by Paula Bruice Yurkanis

    • Inorganic Chemistry by J.D. Lee

    • Organic Chemistry by Morrison & Boyd

    जेईई मेन 2027 गणित के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें

    • Maths XI & XII by NCERT

    • Trigonometry by S. L. Loney

    • Coordinate Geometry by S. L. Loney

    • Higher Algebra by Hall & Knight

    • Problems in Calculus of One Variable by I.A. Maron

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - जेईई मेन की तैयारी के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक (Important topics from Physics, Chemistry, and Mathematics for JEE Main Preparation)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका से जेईई मेन 2027 को क्रैक करने के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जांच कर सकते हैं।

    भौतिकी के महत्वपूर्ण विषय (Physics Important Topics)

    इलेक्ट्रोडायनामिक्स (Electrodynamics)

    आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)

    प्रकाशिकी (Optics)

    गैसों का ऊष्मागतिकी और गतिज सिद्धांत (Thermodynamics And Kinetic Theory Of Gases)

    दोलन और तरंगें (Oscillations And Waves)

    प्रायोगिक कौशल (Experimental Skills)


    गणित महत्वपूर्ण टॉपिक (Mathematics Important Topics)

    त्रिकोणमिति : (Trigonometry)

    बीजगणित (Algebra)

    निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)

    कैलकुलस (Calculus)

    सांख्यिकी और संभाव्यता (Statistics and Probability)

    वेक्टर बीजगणित (Vector Algebra)

    रसायन विज्ञान महत्वपूर्ण विषय (Chemistry Important Topics)




    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - जेईई मेन सैंपल पेपर्स / मॉक टेस्ट के साथ अभ्यास करें (Polish your ability with JEE Main Sample Papers/Mock Test)

    जेईई मेन मॉक टेस्ट देना और सैंपल पेपर / पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से अभ्यास करना जेईई मेन की तैयारी का एक अनिवार्य भाग है। उम्मीदवारों को अपनी क्षमता का परीक्षण करने और अपने प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदर्शन के स्तर की जांच करने के लिए अधिक से अधिक जेईई मेन मॉक टेस्ट देने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अपने मजबूत और कमजोर क्षेत्रों का पता चलता है। एक बार कमजोर और मजबूत क्षेत्रों की पहचान हो जाने के बाद, कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए और मजबूत क्षेत्रों का निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए।

    ऐसा माना जाता है कि जेईई मेन को क्रैक करने के इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई मेन के कम से कम पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को हल करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही वे समय प्रबंधन भी सीख सकते हैं।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - प्रश्न हल करने की गति को बढ़ाएं और समय प्रबंधन सीखें

    आत्म-मूल्यांकन जेईई मेन 2027 को क्रैक करने का अच्छा तरीका और महत्वपूर्ण फैक्टर में से एक है। आप अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देते हुए अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी बना सकते हैं। यदि जेईई मेन के अधिक से अधिक सैंपल पेपर हल करते हैं, तो इससे आपकी गति और सटीकता में सुधार आता है। जेईई मेन मॉक टेस्ट और जेईई सैंपल पेपर हल करने का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि उम्मीदवार समय प्रबंधन बेहतर तरीके से सीख सकते हैं।

    पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने और मॉक टेस्ट देने के दौरान, उम्मीदवार प्रश्नों के उत्तर देने और हल करने में सटीकता भी विकसित कर सकेंगे। महीने दर महीने तैयारी को ट्रैक करना भी महत्वपूर्ण है, ताकि पाठ्यक्रम को समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

    इन्हें भी देखें -

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - रिवीजन के दौरान समय बचाने के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं

    जब हम जेईई मेन 2027 की तैयारी के बारे में बात करते हैं, तो उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षा के करीब आते ही हर विषय को दो या तीन बार कवर किया जा सके। यही कारण है कि सूत्रों को याद करने और कठिन विषयों को कम समय में रिवीजन करने के लिए छोटे नोट्स बनाना जरूरी है। तैयारी के दौरान, उम्मीदवारों को छोटे नोट्स बनाते रहना चाहिए। इन छोटे नोट्स का उपयोग रिवीजन के समय करना चाहिए, जब उनके पास सीमित समय होता है।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - जो भी पढ़ें उसका रिवीजन करें

    यदि आप बिना रिवीजन के सीधे परीक्षा में बैठने की सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं। परीक्षा के करीब आने के बाद उम्मीदवारों को उन विषयों, कॉन्सेप्ट्स और टॉपिक्स को फिर से रिवीजन करने की आवश्यकता होती है, जिनका उन्होंने महीनों पहले अध्ययन किया था। इसलिए आपको जेईई मेन की तैयारी के लिए एक ऐसी योजना बनानी चाहिए जिसमें रिवीजन के लिए पर्याप्त समय हो। यहां आपके छोटे नोट्स आपको उस समय तक किए गए अध्ययन को, कम समय में रिवीजन करने में आपकी मदद करेंगे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जेईई मेन 2027 की तैयारी बिना रिवीजन के अधूरी रहेगी। जेईई मेन को क्रैक करने के लिए रिवीजन जरूरी है।

    जेईई मेन 2027 कैसे क्रैक करें (how to crack JEE Main 2027) - दबावमुक्त रहें और मनोरंजन का ध्यान रखें

    जेईई मेन 2027 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन की तैयारी के बीच अपने लिए समय निकालना चाहिए। हर समय किताबों में मग्न रहने से आपका दिमाग सुस्त हो सकता है और आप दबाव महसूस करेंगे। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ घंटों या उससे अधिक के अध्ययन के बाद छोटे-छोटे ब्रेक लें या गेम खेलें, अच्छा संगीत सुनें, थोड़ा बाहर घूम लें, अपने दोस्तों के साथ बात करें, फिल्म देखें और अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करें। ऐसा करने से आपका मन और आत्मा, दोनों को ही ताजगी का एहसास होगा। आप योग की सहायता भी ले सकते हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि आप संतुलित आहार लें और अपनी नींद पूरी करें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या JEE 2027 आसान होगा?
    A:

    जेईई 2027 कठिन या आसान हो सकता है। जेईई उम्मीदवार के रूप में, तैयारी के दौरान इन चीजों के बारे में चिंता करना अच्छा नहीं है। आपको अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

    Q: क्या JEE Mains 2027 के लिए Ncert पर्याप्त है?
    A:

    हां, जेईई मेन के लिए एनसीईआरटी पर्याप्त है। जेईई मेन की परीक्षा नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है, जो एक सरकारी संगठन भी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एनसीईआरटी द्वारा डिजाइन की गई पुस्तकों का उपयोग करता है और जेईई मेन का पाठ्यक्रम पूरी तरह से सीबीएसई (11वीं और 12वीं) के पाठ्यक्रम के समान है।

    Q: क्या मैं बिना कोचिंग के जेईई क्रैक कर सकता हूं?
    A:

    हाँ, IIT JEE एडवांस्ड परीक्षा में किसी भी कोचिंग क्लास में शामिल हुए बिना शानदार स्कोर हासिल करना बिल्कुल संभव है।

    Q: क्या एक कमजोर छात्र IIT को क्रैक कर सकता है?
    A:

    IIT JEE को भारत की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। एक प्रश्न जोकि जेईई को क्लियर करने के इच्छुक कई छात्रों के मन में आता है - "क्या कमजोर या नीचे के छात्र जेईई परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं?" इस प्रश्न का उत्तर एक बड़ी हाँ है क्योंकि अगर तैयारी अच्छी हो, तो कोई भी जेईई क्रैक कर सकता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Dear Student,

    You can access JEE Main Mathematics previous-year questions on Careers360. Practising previous-year questions will help you understand the exam pattern and question types.

    JEE Main Previous Year Question Papers

    Dear Student

    Please specify whether you want Physics, Chemistry, or Mathematics, and which JEE Main/Advanced exam.

    Hi Ansh Chauhan

    Check the link below for the high-weightage Physics chapters for JEE Main 2027 based on recent exam trends. Students can use these chapters to prioritise their preparation and focus more on topics that have appeared frequently in previous papers.

    https://engineering.careers360.com/articles/most-weightage-chapters-for-jee-main-physics-2027



    Hi, three months can still be used productively, but right now you should avoid trying to complete everything at once. First, divide the syllabus into high-priority chapters, moderate-priority chapters and low-priority chapters. Focus on concepts and PYQs for the high-priority areas, take regular timed tests and keep a separate list