Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027) - न्यू पैटर्न, मार्किंग स्कीम, विषय वार प्रश्न
    • लेख
    • जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027) - न्यू पैटर्न, मार्किंग स्कीम, विषय वार प्रश्न

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027) - न्यू पैटर्न, मार्किंग स्कीम, विषय वार प्रश्न

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 11 Nov 2026, 05:52 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई पेपर पैटर्न 2027 (JEE Main Paper Pattern 2027 in hindi): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में जेईई मेन 2027 परीक्षा पैटर्न का विवरण अपलोड कर दिया है। पिछले साल की तुलना में जेईई मेन 2027 परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जेईई मेन पेपर 1 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित से कुल 75 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सेक्शन में 25 अनिवार्य प्रश्न होते हैं, जिनमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और 5 संख्यात्मक मान वाले प्रश्न (NVQs) शामिल हैं। जेईई मेन 2027 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। उम्मीदवार जेईई परीक्षा पैटर्न पीडीएफ के माध्यम से मार्किंग स्कीम, परीक्षा की अवधि, परीक्षा का तरीका और प्रश्नों के प्रकार के बारे में जान सकते हैं। ध्यान दें कि पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लान) के लिए यह अलग-अलग होता है।

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027 in hindi)
    2. जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 : पेपर 2 - बी.आर्क और बी.प्लान – (JEE Main Exam Pattern 2027 : Paper 2 - B.Arch & B.Plan in hindi)
    3. जेईई मेन 2027 सिलेबस (JEE Main 2027 Syllabus in Hindi)
    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027) - न्यू पैटर्न, मार्किंग स्कीम, विषय वार प्रश्न
    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027

    जेईई मेन परीक्षा पैटर्न पीडीएफ में अंकन योजना, परीक्षा अवधि और प्रश्न प्रकार का विवरण शामिल है। जेईई मेन 2027 परीक्षा 300 अंकों की होगी। जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन के लिए अच्छी रैंक क्या है?

    बी.ई/बी.टेक के लिए जेईई मेन परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित 75 प्रश्न होंगे। प्रत्येक अनुभाग में 25 अनिवार्य प्रश्न होते हैं: 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और 5 न्यूमेरिकल वैल्यू क्वेस्चन (NVQs)। जेईई परीक्षा पैटर्न पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लान) के लिए अलग-अलग है। उम्मीदवार नीचे विस्तृत जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2026 देख सकते हैं।

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027 in hindi)

    परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए जेईई मेन 2027 परीक्षा पैटर्न (JEE Main 2027 exam pattern in hindi) के बारे में पता होना चाहिए। जेईई परीक्षा पैटर्न (JEE Exam Pattern in hindi) उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रश्नों की संख्या, परीक्षा मोड, कुल अंक, अनुभागों की कुल संख्या, नकारात्मक अंकन, उत्तीर्ण अंक आदि जानने में मदद करता है। निम्न तालिका के माध्यम से उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2027 (JEE Main exam pattern 2027 in hindi) के बारे में विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 (JEE Main Exam Pattern 2027 in hindi) : पेपर 1 (बीई/बीटेक)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    परीक्षा अवधि

    तीन घंटा

    परीक्षा की भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू

    प्रश्नों के प्रकार

    • बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    • संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न

    खंडों की संख्या

    तीन खंड होते हैं:

    • गणित

    • भौतिक विज्ञान

    • रसायन शास्त्र

    प्रश्नों की संख्या

    गणित: 25 (20+5) 5 प्रश्न जिनके जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू में देने हैं। सभी 5 प्रश्न ज़रूरी हैं।

    फिजिक्स: 25 (20+5) 5 सवाल जिनके जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू में देने हैं। सभी 5 प्रश्न ज़रूरी हैं।

    केमिस्ट्री: 25 (20+5) 5 सवाल जिनके जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू में देने हैं। सभी 5 प्रश्न ज़रूरी हैं।

    कुल: 75 प्रश्न (हर विषय से 25 प्रश्न )

    कुल अंक

    300 अंक (हर खंड के लिए 100 अंक)

    अंकन योजना

    बहुविकल्पीय प्रश्न: प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न: उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 : पेपर 2 - बी.आर्क और बी.प्लान – (JEE Main Exam Pattern 2027 : Paper 2 - B.Arch & B.Plan in hindi)

    बी.आर्क और बी.प्लानिंग प्रवेश परीक्षा में बैठने के इच्छुक छात्र नीचे बी.आर्क और बी.प्लान का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। जेईई मेन 2027 पेपर 2 बी.आर्क परीक्षा पैटर्न (JEE Main 2027 Paper 2 B.Arch Exam Pattern in hindi) में ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर 2 के लिए कुल प्रश्न, कुल अंक और अंकन योजना की जाँच करें। विस्तृत जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2027 पेपर 2 की जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्न तालिका देखें।

    उपयोगी लिंक -

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 पेपर 2A (JEE Main Exam Pattern 2027 Paper 2A in hindi)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का मोड

    बी.आर्क के ड्राइंग सेक्शन (पेन और पेपर आधारित मोड) को छोड़कर कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    खंडों की कुल संख्या

    बी.आर्क (पेपर 2ए) :

    • भाग 1 - गणित

    • भाग 2 - योग्यता परीक्षा

    • भाग 3 - ड्राइंग टेस्ट

    बी.प्लान (पेपर 2बी) :

    • गणित

    • रुचि परीक्षा

    • योजना परीक्षण (एमसीक्यू)

    प्रश्नों का प्रकार

    बी.आर्क -

    बी.आर्क के प्रत्येक खंड के लिए प्रश्नों के प्रकार-

    गणित: एमसीक्यू और संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न

    एप्टीट्यूड- बहुविकल्पीय प्रश्न

    ड्राइंग- ड्राइंग एप्टीट्यूड


    बी.प्लानिंग-

    बी योजना के प्रत्येक खंड के लिए प्रश्नों के प्रकार-

    गणित- एमसीक्यू, और संख्यात्मक मान वाले प्रश्न उत्तर के रूप में

    एप्टीट्यूड- एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    योजना- एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    कुल प्रश्न

    बी.आर्क: 75 + 2 ( ड्राइंग टेस्ट) प्रश्न

    बी.प्लान: 100 प्रश्न

    कुल अंक

    400 अंक

    अंकन योजना

    एमसीक्यू - उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

    संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न - छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

    ड्राइंग टेस्ट: 100 अंकों के पेपर में दो प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाता है।

    Jain Deemed to be University, Bangalore

    Highest CTC 24.80 LPA | Average CTC 6.56 LPA

    Lovely Professional University, Phagwara

    India's Largest University | NAAC A++ Accredited | THE-2027 Ranked 4th in India | Highest CTC: INR 2.5 Cr | Top 25% Average Salary: INR 10.2 LPA | 2225+ Recruiters

    जेईई मेन 2027 पेपर पैटर्न: बी.आर्क (JEE Main 2027 Paper Pattern: B.Arch)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    25 (20+5*)

    संख्यात्मक उत्तर वाले सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं।

    100

    एप्टीट्यूड

    50

    200

    ड्रॉइंग

    2

    100

    कुल

    77 प्रश्न

    400 अंक

    जेईई मेन 2027 पेपर पैटर्न: बी.प्लान (JEE Main 2027 Paper Pattern: B.Plan)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    25 (20+5*) संख्यात्मक उत्तर वाले सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं।

    100

    एप्टीट्यूड

    50

    200

    प्लानिंग टेस्ट

    25

    100

    कुल

    100 प्रश्न

    400 अंक

    ये भी देखें :

    जेईई मेन 2027 सिलेबस (JEE Main 2027 Syllabus in Hindi)

    छात्रों को परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ जेईई मेन पाठ्यक्रम के बारे में भी पता होना चाहिए। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी को बढ़ावा देने के लिए यह अवश्य जानना चाहिए कि परीक्षा में कितने प्रश्न हैं, परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल अंक क्या होंगे और और भी बहुत कुछ। जेईई मेन पाठ्यक्रम 2027 का ज्ञान छात्रों को एक उचित अध्ययन कार्यक्रम तैयार करने और जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करने में सहायता करेगा। इस प्रकार, छात्र जेईई मेन 2027 पाठ्यक्रम का उपयोग करके अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करने में सक्षम होंगे। छात्रों को परीक्षा के कठिनाई स्तर के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने के लिए जेईई मेन 2027 मॉक टेस्ट का यथासंभव अभ्यास करने के लिए कहा जाता है। मॉक टेस्ट तक ऑनलाइन पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन लॉगिन 2027 प्रदान करना होगा।

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक विवरणिका के साथ जेईई मेन 2027 सिलेबस (JEE Mains syllabus 2027 in hindi) जारी किया जाएगा। छात्रों को जेईई मेन एग्जाम पैटर्न (JEE Main Exam Pattern in hindi) के साथ एनटीए जेईई मेन 2027 पाठ्यक्रम पीडीएफ (NTA JEE Main 2027 syllabus PDF in hindi) के बारे में पता होना चाहिए। जेईई मेन पाठ्यक्रम 2027 (JEE Main syllabus 2027 in hindi) की जानकारी होने से छात्रों को जेईई मेन के लिए अध्ययन योजना तैयार करने और प्रवेश परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करने में सहायता मिलेगी।

    जेईई मेन 2027 सिलेबस (JEE Mains syllabus 2027 in hindi) 11वीं और 12वीं कक्षा के फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री विषयों के सिलेबस पर आधारित है। इस प्रकार छात्र को पाठ्यक्रम का उपयोग करके अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करनी चाहिए। छात्रों को जेईई मेन मॉक टेस्ट की मदद से अधिक से अधिक अभ्यास करना चाहिए ताकि कठिनाई स्तर और जेईई पाठ्यक्रम वेटेज के साथ परीक्षा की बेहतर समझ विकसित की जा सके।


    महत्वपूर्ण प्रश्न :

    जेईई मेन में कितने प्रश्न आते हैं? (jee mains me kitne question aate hai?)

    छात्र जेईई मेन परीक्षा पैटर्न के साथ यह भी जानना चाहते है कि jee mains me kitne question aate hai? छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेंस के पेपर में कुल 75 प्रश्न (25 प्रश्न प्रत्येक विषय से) आते हैं। इसके अलावा बी.आर्क की परीक्षा में 82 प्रश्न तथा बी.प्लान में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    जेईई मेन कितने मार्क्स का होता है? (jee mains kitne marks ka hota hai)

    उम्मीदवार अक्सर इंटरनेट पर यह सर्च करते है कि jee mains kitne marks ka hota hai या jee ka paper kitne marks ka hota hai? यह बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्न है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेंस का पेपर 1300 अंक (हर खंड के लिए 100 अंक) का होता है तथा बी. आर्क और बी. प्लान का पेपर 400 अंकों का होता है।

    जेईई मेन में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है?

    जेईई मेन में भाग लेने वाले अधिकतर उम्मीदवारों के मन में एक प्रश्न जरूर रहता है कि आखिर जेईई मेन में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है (JEE Main me kitne number par achcha college milta hai)। इसकी एक खास वजह यह भी है कि जेईई मेन एक बेहद ही प्रतिस्पर्धी परीक्षा है जिसमें उपलब्ध सीटों के मुक़ाबले परीक्षार्थियों की संख्या कहीं अधिक है। ऐसे में परीक्षार्थियों के मन में यह प्रश्न उठना वाजिब है कि जेईई मेन में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता है। इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए जी मैं में कितने नंबर पर अच्छा कॉलेज मिलता लेख देखें।


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनटीए जेईई मेन 2027 परीक्षा पैटर्न क्या है?
    A:

    बी.टेक उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027 के अनुसार प्रवेश परीक्षा में तीन खंड होते हैं जिनमें प्रत्येक में 25 प्रश्न (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) करने होते हैं। हर खंड 100-100 अंक का होता है। इस तरह पूर्णांक 300 का होता है।

    Q: जेईई मेन 2027 मार्किंग स्कीम क्या है?
    A:

    जेईई मेन 2027 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के लिए छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और हर गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्नों के लिए सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं जबकि उत्तर गलत होने पर एक अंक काटा जाएगा।

    Q: बी.आर्क के लिए जेईई मेन पेपर 2 में सेक्शन और प्रश्नों का वितरण क्या होता है?
    A:

    जेईई मेन परीक्षा पैटर्न के अनुसार बी.आर्क के लिए तीन खंड होंगे - गणित, एप्टीट्यूड और ड्राइंग- मैथ्स सेक्शन में 25 प्रश्न होंगे; एप्टीट्यूड सेक्शन में 50 प्रश्न और ड्राइंग परीक्षा में 2 प्रश्न। जेईई मेन 2026 पेपर 2 में कुल 77 प्रश्न होंगे। जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में बदलाव के अनुसार 10 वैकल्पिक प्रश्नों के स्थान पर 5 अनिवार्य संख्यात्मक प्रश्न होंगे।

    Q: जेईई मेन 2027 परीक्षा में संख्यात्मक प्रश्न क्या हैं?
    A:

    संख्यात्मक प्रश्नों का उत्तर के रूप में कोई संख्या आती और इनका उत्तर आम तौर पर चार दशमलव के अंकों तक सटीक होना चाहिए। बहुविकल्पीय प्रश्नों के विपरीत, इनके उत्तर देने का प्रयास करने के लिए उम्मीदवारों को गणना करने की आवश्यकता होती है।

    Q: क्या जेईई मेन 2027 में पूछे गए संख्यात्मक प्रश्नों के कोई नमूने हैं?
    A:

    इन प्रश्नों के बारे में बेहतर जानकारी पाने के लिए, उम्मीदवार पिछले वर्ष के जेईई मेन प्रश्न पत्रों (JEE Main question papers) की मदद ले सकते हैं। इनमें उम्मीदवारों को गणना करनी होती है और मिले उत्तर को दर्ज करना होता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hello Devendra,

    The National Testing Agency (NTA) primarily provides the official JEE Main syllabus, previous-year question papers, answer keys and mock tests rather than complete chapter-wise preparation notes. You can access these resources through the official JEE Main website.

    Hello student!

    JEE Main 2027 will be conducted in two sessions by the National Testing Agency (NTA). The January session is scheduled for January 20, 21, 22, 23, 24 and 28, 2027, while the April session will be held from April 2 to 7, 2027.

    You can check the complete

    Hello Gunjan

    Kindly provide the details of the resource from which you are trying to download the PDF so that we can assist you further.