Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi)
    • लेख
    • जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi)

    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 07 Apr 2026, 12:57 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा 2 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा से पहले एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए परीक्षा दिवस दिशा-निर्देश जेईई मेन एडमिट कार्ड के अलावा jeemain.nta.ac.in पर पीडीएफ रूप में भी जारी किया जाता है। उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2026 pdf ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन के लिए परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों में परेशानी मुक्त परीक्षा प्रक्रिया के लिए पालन किए जाने वाले सभी करने योग्य बातें शामिल है।
    ये भी देखें - जेईई मेन्स 2026 एडमिट कार्ड

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन 2026 परीक्षा कार्यक्रम (JEE Main 2026 Examination Schedule)
    2. जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Guidelines on Admit Card in hindi)
    3. जेईई मेन 2026 परीक्षा दिन के दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in hindi)
    4. जेईई मेन 2026 के इन लेखों को जरूर पढ़ें -
    5. जेईई मेन परीक्षा दिशानिर्देश 2026 : जेईई मेन्स के लिए ड्रेस कोड क्या है? (JEE Main Exam Guidelines 2026: What is the dress code for JEE Mains?)
    6. जेईई मेन परीक्षा केंद्रों पर किन वस्तुओं पर प्रतिबंध है? (Which items are prohibited at JEE Main exam centres?)
    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi)
    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिशानिर्देश

    जेईई मेन परीक्षा (JEE main exam in hindi) दो सत्रों -जनवरी तथा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाती है। अप्रैल सत्र यानी सेशन 2 परीक्षा 2 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस दिशा निर्देशों से जरूर अपडेट रहना चाहिए।
    जेईई मेन के लिए अच्छी रैंक क्या है? | जेईई मेन सिटी इंटीमेशन स्लिप

    जेईई मेन 2026 सभी इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। Careers360 ने सभी प्रासंगिक जेईई मेन 2026 परीक्षा दिन के दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) उपलब्ध कराया है, ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना है, क्या करना है, क्या नहीं करना है, प्रश्न पत्र से संबंधित जानकारी, रिपोर्टिंग समय की स्पष्टता और इन सबसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in Hindi) की जांच करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    UPES B.Tech Admissions 2026

    Last Date to Apply: 15th July | Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    जेईई मेन 2026 परीक्षा कार्यक्रम (JEE Main 2026 Examination Schedule)

    विवरण

    पहली शिफ्ट

    दूसरी शिफ्ट

    जेईई मेन 2026 परीक्षा का समय

    प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक

    दाेपहर 3 बजे से 6 बजे तक

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश

    प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक

    दोपहर 2 से 2:30 बजे तक

    पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए जेईई मेन 2026 निर्देश

    प्रातः 8:30 से 8:50 तक

    2:30 से 2:50 बजे तक

    निर्देश पढ़ने के लिए उम्मीदवार लॉगिन करें

    सुबह 8:50 बजे

    2:50 अपराह्न

    जेईई मेन 2026 परीक्षा की शुरुआत

    सुबह 9 बजे

    दोपहर 3 बजे


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Guidelines on Admit Card in hindi)

    1. उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन प्रवेश पत्र में नाम, पेपर, जन्म तिथि, लिंग, परीक्षा केंद्र का नाम, शहर, राज्य पात्रता और श्रेणी की जांच ध्यान से करना चाहिए। यदि उन्हें किसी भी तरह की विसंगति मिलती है, तो तुरंत जेईई मेन संचालन प्राधिकरण से संपर्क करें।

    2. यदि उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ हैं तो उन्हें जेईई मेन अधिकारियों से 0120-6895200 पर संपर्क करना होगा या jeemain@nta.ac.in पर मेल करना होगा।

    3. जेईई मेन पात्रता मानदंड को पूरा करने के वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    4. जेईई मेन एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को निम्नलिखित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा:
      - सरकार द्वारा जारी एक मूल वैध फोटो पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, फोटो के साथ आधार कार्ड, ई-आधार, राशन कार्ड, फोटो के साथ आधार एनरॉलमेंट नंबर)।
      - एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (जैसा कि जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड किया गया है)। इस फोटो को केंद्र में उपस्थिति पत्रक पर चिपकाने की आवश्यकता होगी।
      - विधिवत भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र (अंडरटेकिंग) एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया।
      - एक पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन।
      - व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल।
      - मधुमेह रोगियों के लिए दवाइयां / साबुत फल

    5. ड्राइंग टेस्ट (बी.आर्क पेपर पार्ट 3) के लिए - उम्मीदवारों को अपना ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, इरेज़र, कलर पेंसिल/क्रेयॉन लाना होगा।

    JEE Main 2026 College Predictor
    Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
    Try Now

    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिन के दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in hindi)

    नीचे जेईई मेन परीक्षा के दिन दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines) उल्लेख किया गया है, जिनका प्रत्येक उम्मीदवार को पालन करना होगा:

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन्स 2026 एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें

    • एंट्री गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को जेईई मेन 2026 परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और परीक्षा समाप्त होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • धार्मिक कारणों से किसी भी विशेष पोशाक को पहनने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तरह से जांच और अनिवार्य तलाशी लेने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहले पहुंचें।

    • उम्मीदवार को अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जेईई मेन 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। उम्मीदवार जिसके पास जेईई मेन प्रवेश पत्र नहीं है, उसे केंद्र अधीक्षक द्वारा किसी भी परिस्थिति में परीक्षा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • जेईई मेन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से पहले, उम्मीदवारों को स्व-घोषणा (self-declaration) पत्र भरना होगा, अपना पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाना होगा और दिए गए स्थान पर बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा।

    • अभ्यर्थियों को केन्द्र अधीक्षक/निरीक्षकों के निर्देशानुसार निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

    • उम्मीदवारों द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखी जानी चाहिए।

    • उम्मीदवार परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद अपना स्थान ग्रहण कर लें। वे परीक्षा शुरू होने से पहले लॉग-इन कर सकते हैं और निर्देश पढ़ सकते हैं।

    • परीक्षा हॉल में रफ वर्क के लिए पेन/पेंसिल और कोरा पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी शीट के शीर्ष पर अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले इस शीट को निरीक्षक को वापस करना होगा।

    • उम्मीदवारों को उपस्थिति पत्रक (attendance sheet) में आवश्यक विवरण दर्ज करने, हस्ताक्षर करने और निर्धारित स्थान पर फोटो चिपकाने की आवश्यकता है।

    • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उनके बाएं अंगूठे का निशान स्पष्ट होना चाहिए तथा उपस्थिति पत्रक (attendance sheet) पर किसी तरह का धब्बा नहीं होना चाहिए।

    • पीडब्ल्यूडी आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र ले जाना चाहिए।

    SRM IST, Ghaziabad - B.Tech Admissions 2026

    Total offers 9670+ | Highest CTC 60 LPA

    VIT Bhopal University | B.Arch Admissions 2026

    Mark presence in the Modern Architectural field with Bachelor of Architecture | Highest CTC : 70 LPA | Accepts NATA Score

    जेईई मेन 2026 के इन लेखों को जरूर पढ़ें -

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जेईई मेन परीक्षा दिशानिर्देश 2026 : जेईई मेन्स के लिए ड्रेस कोड क्या है? (JEE Main Exam Guidelines 2026: What is the dress code for JEE Mains?)

    एनटीए द्वारा जेईई मेन के लिए ड्रेस कोड की घोषणा की जाती है। अधिसूचना के अनुसार, मोटे सोल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े पहने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को आभूषण और धातु की वस्तुओं को केंद्र पर ले जाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें:

    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश - मधुमेह (Diabetic) उम्मीदवार (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines - Diabetic Candidates)

    मधुमेह के उम्मीदवारों के लिए, अधिकारियों ने मधुमेह की दवाइयां / फल (जैसे केला / सेब / संतरा) और पारदर्शी पानी की बोतल जैसी चीजें ले जाने की अनुमति दी है। हालांकि, उन्हें परीक्षा हॉल में पैक किए गए खाद्य पदार्थ जैसे चॉकलेट/कैंडी/सैंडविच ले जाने की अनुमति नहीं है।

    जेईई मेन परीक्षा केंद्रों पर किन वस्तुओं पर प्रतिबंध है? (Which items are prohibited at JEE Main exam centres?)

    जेईई मेन परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों (JEE Main Exam Day Guidelines) के अनुसार, उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, मापक, लॉग टेबल, मुद्रित या लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, पेजर, या किसी अन्य उपकरण जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है। यदि किसी उम्मीदवार के पास उपरोक्त में से कोई भी वस्तु है, तो उसकी उम्मीदवारी को रद्द कर दी जाएगी और उसे भविष्य की परीक्षा (परीक्षाओं) के लिए भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और उपकरण जब्त कर लिया जाएगा।

    जेईई मेन 2026 परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के लिए नियम (Code of Conduct for Candidates during JEE Main 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के भीतर पूरी तरह चुप्पी साधे रहना होगा। परीक्षा हॉल में किसी भी तरह की बातचीत या संकेत/इशारा या अशांति को दुर्व्यवहार माना जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए या नाम बदल कर परीक्षा में उपस्थित पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उसे अपराध की प्रकृति के अनुसार स्थायी रूप से या एक निर्दिष्ट अवधि के लिए परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।

    जेईई मेन से संबंधित महत्वपूर्ण लेख पढ़ें -

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा केंद्र पर घड़ी रखने की अनुमति होगी?
    A:

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में कैलकुलेटर के कार्य को करने वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर साधारण घड़ियों की अनुमति होगी।

    Q: जेईई मेन 2026 परीक्षा केंद्रों पर कौन से वस्तु प्रतिबंधित हैं?
    A:

    जेईई मेन 2026 के परीक्षा केंद्र के अंदर सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं - मोबाइल फोन, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, किसी भी तरह के कागज के टुकड़े, मुद्रित या लिखित सामग्री, पेजर आदि।

    Q: जेईई मेन 2026 परीक्षा का समय क्या होगा?
    A:

    एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी करता है। जेईई मेन परीक्षा एक दिन में दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाती है।

    Q: जेईई मेन 2026 परीक्षा कब आयोजित होने वाली है?
    A:

    एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 की घोषणा जल्द ही की जाएगी।  

    Q: क्या जेईई मेन को क्रैक करने के लिए सेल्फ स्टडी काफी है?
    A:

    हाँ। अगर छात्र कड़ी मेहनत करता है और अपनी दिनचर्या का अनुशासन के साथ पालन करते है, तो जेईई मेन को क्रैक करना कोई कठिन बात नहीं है।

    Q: क्या जेईई में कैलकुलेटर की अनुमति है?
    A:

    नहीं, उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hello Aspirant,

    With JEE main rank of 8,19,756 General (Delhi) Category and 68% in class 12 getting CSC or it in top IPU colleges like BPIT, VIPS, BVCOE,  Akhilesh Das, or HMRITM is unlikely through the regular counselling rounds.

    However, you should still participate in all IPU counselling rounds including

    Hello,

    Based on your JEE Main Paper 2 percentile (96.3), CRL 2566, NATA percentile (88.69), and Class 12 score (88.8%), you have a good academic profile for B.Arch admissions.

    Since COMEDK has its own merit preparation for B.Arch admissions, your exact rank cannot be predicted before the merit list is

    Hello Student,

    With your rank og 129537 as an OBC candidate, it is highly unlikely that you will get a seat in core branches. There is a possibility, though, that you might get a seat in lower-tier NITs or GFTIs, in branches such as Biotechnology , Mining, Metallurgy and Civil

    Hello Dear Student,

    Neither branch is universally "better"; it depends entirely on your interests.

    Computer Science Engineering (CSE) focuses on software, coding, and algorithms, and generally yields higher immediate IT salaries. Electronics and Communication Engineering (ECE) focuses on hardware, microchips, and circuits, offering a dual-advantage of core hardware jobs +

    Hey there,

    With 94.95 percentile in JEE Main, Rajasthan home state, and REAP OBC-NCL merit rank 202, you have a very good chance of getting B.Tech CSE at MBM University, Jodhpur. While admission cannot be guaranteed until the official seat allotment is announced, your profile is competitive based on previous