Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2027 के लिए अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi)
    • लेख
    • जेईई मेन 2027 के लिए अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi)

    जेईई मेन 2027 के लिए अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 18 Sep 2026, 05:56 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन 2027 के लिए अध्ययन योजना: प्रत्येक जेईई अभ्यर्थी के मन में यह सवाल होता है कि जेईई मेन्स की तैयारी कैसे करें ताकि वे परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर सकें। तैयारी सफलता की राह पर ले जाती है और इसके लिए एक निश्चित रणनीति की आवश्यकता होती है। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में सीट पाने के लिए पहला कदम जेईई मेन की तैयारी के टिप्स जानना है। एक स्पष्ट अध्ययन योजना किसी भी परीक्षा, विशेषकर जेईई मेन में सफलता की कुंजी है। इसलिए, इस राष्ट्रीय स्तर की यूजी इंजीनियरिंग परीक्षा में उच्च स्कोर करने के लिए जेईई मेन 2027 की तैयारी के टिप्स और ट्रिक्स नीचे दिए गए हैं।

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन 2027 स्टडी प्लान (JEE Main 2027 Study Plan)
    2. जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi) -जेईई मेन परीक्षा पैटर्न
    3. शार्ट नोट्स तैयार करें
    जेईई मेन 2027 के लिए अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi)
    जेईई मेन 2027 स्टडी प्लान (Study plan for JEE Main 2027)

    इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले तथा जेईई मेन 2027 में भाग लेने जा रहे छात्रो को परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ ही तैयारी में कोई कसर बाकी नहीं रखनी चाहिए। सफलता पाने के लिए केवल कई घंटे पढ़ना ही पर्याप्त नहीं होता, छात्रों के पास तैयारी के लिए जेईई मेन 2027 की उचित अध्ययन योजना (JEE Main 2027 Study plan in hindi) भी होनी चाहिए। जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027 in hindi) परीक्षा के लिए रणनीतिक अध्ययन योजना जरूरी है।

    ये भी देखें :

    एनटीए (NTA) परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in hindi) बनाने की सलाह दी जाती है। इस लेख में जेईई मेन की अध्ययन योजना की जानकारी दी गई है जो कि उम्मीदवारों को दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी। जेईई मेन 2027 स्टडी प्लान तैयार करने के टिप्स जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    जेईई मेन 2027 स्टडी प्लान (JEE Main 2027 Study Plan)

    देश भर के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से जेईई मेन एक है। जेईई मेन स्टडी प्लान 2027 तैयार करते समय ध्यान रखी जाने वाली कुछ बातों पर गौर करना लाभदायक रहेगा।

    • जेईई मेन सिलेबस

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi) करने की दिशा में पहला कदम पाठ्यक्रम की अच्छी समझ विकसित करना है। जेईई मेन सिलेबस उम्मीदवारों को उन टॉपिक्स को समझने में मदद करेगा जिनसे प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, जेईई मेन की तैयारी के दौरान कवर किए जाने वाले सभी टॉपिक की एक सूची बनाने से किसी भी टॉपिक के छूट जाने की संभावना समाप्त हो जाएगी।

    • जेईई मेन परीक्षा पैटर्न को समझना

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    Dayananda Sagar University, Bangalore

    60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores

    जेईई मेन 2027 की तैयारी शुरू करने से पहले, छात्रों के लिए परीक्षा की प्रकृति को समझना महत्वपूर्ण है। छात्रों को जेईई मेन परीक्षा के पैटर्न को समझकर शुरुआत करनी चाहिए। परीक्षा पैटर्न में विवरण होता है कि प्रश्न पत्र कैसे डिजाइन किया गया है और परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। बेहतर समझ के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्ष के जेईई मेन विश्लेषण की भी जांच करनी चाहिए। परीक्षा के पैटर्न को पहले से समझने से जेईई मेन के लिए अध्ययन योजना को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।

    जेईई मेन परीक्षा पैटर्न

    • महत्वपूर्ण टॉपिक्स की सूची बनाएं

    हालांकि जेईई मेन 2027 परीक्षा की तैयारी करते समय पाठ्यक्रम में शामिल किसी भी टॉपिक को छोड़ना बिल्कुल मना है, ऐसे में छात्रों को पाठ्यक्रम को जेईई मेन के महत्वपूर्ण टॉपिक और कम महत्वपूर्ण टॉपिक के रूप में उनको विभाजित कर लेना चाहिए। जेईई मेन पाठ्यक्रम वेटेज के आधार पर टॉपिक्स को विभाजित करके उम्मीदवार उन टॉपिक्स के बारे में जान जाएंगे जिन पर अधिक ध्यान देना होगा है और परीक्षा के लिए उसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं। उम्मीदवार संदर्भ के लिए पिछले साल के जेईई मेन प्रश्न पत्रों की भी मदद ले सकते हैं। जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi) तैयार करते समय, छात्र महत्वपूर्ण विषयों के लिए अतिरिक्त समय आवंटित कर सकते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi) -जेईई मेन परीक्षा पैटर्न

    शीर्षक

    जेईई मेन परीक्षा पैटर्न विवरण

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer-based test mode)

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे (मानक विकलांगता वालों के लिए 4 घंटे)

    विषय

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित

    कुल प्रश्न

    75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे

    जेईई मेन अंकन योजना

    पेपर 1 के लिए जेईई मेन अंकन योजना इस तरह की होगी -

    एमसीक्यू के लिए - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा

    संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न के लिए- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0 अंक काटे जाएंगे

    जेईई मेन पूर्णांक

    300

    पेपर का माध्यम

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

    गणित के लिए जेईई मेन के महत्वपूर्ण टॉपिक (JEE Main Important Topics for Mathematics)

    जेईई मेंस के लिए गणित के महत्वपूर्ण अध्याय (Maths important chapters for jee mains)

    शंकु खंड

    व्युतपन्न के अनुप्रयोग

    कलन

    सदिश और त्रिवमीय ज्यामिति

    प्रायिकता (Probability)

    निदेशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry)

    अवकल समीकरण (Differential Equation)

    सम्मिश्र संख्याएं (Complex Number)

    बीजगणित में आव्यूह; वृत्त, परवलय, निदेशांक ज्यामिति में अतिपरवलय

    क्रम और श्रृंखला (Sequence and Series)

    क्रमचय और संयोजन (Permutation and Combination)

    समाकलन (Integral Calculus)

    सारणिक (Determinants)

    निश्चित समाकलन

    द्विघात समीकरण और अभिव्यक्ति

    त्रिविमीय ज्यामिति (Three dimensional geometry)

    Functions, Limits, Continuity & Differentiability





    फिजिक्स के लिए जेईई मेन के महत्वपूर्ण टॉपिक (JEE Main Important Topics for Physics)

    जेईई मेंस के लिए भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय (Physics important chapters for jee mains)

    न्यूटन के गति के नियम (Newton’s Laws of Motion)

    संरक्षण के नियम (Conservation Laws)

    चुंबकत्व

    Heat and Thermodynamics

    रेडियोधर्मिता

    कार्य, ऊर्जा और शक्ति (Work Energy Power)

    घूर्णन गति (Rotation Motion)

    विद्युतचुंबकीय प्रेरण

    नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics)

    सेमीकंडक्टर

    गतिकी

    गतिविज्ञान

    क्षेत्र का सिद्धांत (विद्युत चुंबकत्व)

    यांत्रिकी (Mechanics)

    तरल

    तरंग और ध्वनि (Waves and Sound)

    संधारित्र और स्थिरविद्युत Capacitors & Electrostatics

    विद्युतचुंबकीय प्रेरण (Electromagnetic Induction)

    आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)

    प्रकाशिकी (Optics)

    स्थिरविद्युत (Electrostatics)

    रसायन विज्ञान के लिए जेईई मेन के महत्वपूर्ण टॉपिक (JEE Main Important Topics for Chemistry)

    जेईई मेन्स रसायन शास्त्र के लिए महत्वपूर्ण अध्याय (Important chapters for jee mains chemistry)

    रेडॉक्स अभिक्रियाएं (Redox Reactions)

    विद्युत रसायन (Electrochemistry)

    रासायनिक गतिकी (Chemical Kinetics)

    जीओसी (GOC)

    पी-ब्लॉक के तत्व (P Block Elements)

    गुणात्मक विश्लेषण (Qualitative Analysis)

    जैविक रसायन (Organic Chemistry)

    भौतिक रसायन विज्ञान में साम्यावस्था (Chemical Equilibrium in Physical Chemistry)

    अजैविक रसायन विज्ञान में सहसंयोजक रसायन और रासायनिक आबंध (Coordination Chemistry & Chemical Bonding in Inorganic Chemistry)

    तापगतिकी (Thermodynamics)



    • जेईई मेन पुस्तकों का चयन सोच-समझकर करें (Select JEE Main Books Wisely)

    निश्चित तौर पर वह स्रोत या पुस्तक जिससे प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जाती है उसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर किताब हर परीक्षा के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसलिए, जेईई मेन 2027 के उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों की जानकारी होनी चाहिए। जेईई मेन परीक्षा के लिए कुछ बेहतरीन किताबों की जानकारी नीचे दी गई है:

    जेईई मेन भौतिकी के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें (JEE Main Physics Important Books)

    पुस्तक

    लेखक

    कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स – पार्ट I

    एचसी वर्मा

    कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स – पार्ट II

    एचसी वर्मा

    प्रैक्टिस बुक फिजिक्स फॉर जेईई मेन ऐंड एडवांस्ड

    डीसी पांडे

    प्रॉब्लम्स इन जनरल फिजिक्स

    आईई इरोदोव

    फिजिक्स फॉर जेईई (मेन ऐंड एडवांस्ड)- वॉल्यूम 1 ऐंड वॉल्यूम 2

    रेसनिक, हॉलिडे, वॉकर

    जेईई मेन रसायन विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें (JEE Main Chemistry Important Books)

    बुक

    लेखक

    ऑर्गेनिक केमेस्ट्री

    रॉबर्ट टी. मॉरिसन ऐंड रॉबर्ट एन. बॉएड

    कॉन्सेप्ट्स ऑफ ऑर्गेनिक केमेस्ट्री

    ओपी टंडन

    मॉडर्न एप्रोच टु केमिकल कैलकुलेशन

    आरसी मुखर्जी

    जीआरबी न्यूमेरिकल केमेस्ट्री

    पी. बहादुर

    कंसाइज इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री

    जेडी ली

    जेईई मेन गणित के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें (JEE Main Important Books for Mathematics)

    बुक

    लेखक

    आईआईटी मैथमेटिक्स

    एमएल खन्ना

    डिग्री लेवल डिफ्रेंशियल कैलकुलस

    ए. दास गुप्ता

    मैथमेटिक्स फॉर क्लास11 ऐंड 12

    आरडी शर्मा

    ऑब्जेक्टिव मैथमैटिक्स फॉर जेईई

    आरडी शर्मा

    प्राबल्म्स इन कैलकुलस ऑफ वन वेरिएबल

    आईए मॉरोन

    हायर एलजेब्रा

    हॉल और नाइट

    शार्ट नोट्स तैयार करें

    छात्रों को हर विषय को करते हुए तैयारी की शुरुआत से ही शॉर्ट नोट्स तैयार करना शुरू कर देना चाहिए। इससे उन्हें प्रत्येक अंतराल में पूरे विषय को फिर से देखे बिना विषयों को दुहराने में मदद मिलेगी। इससे न केवल सूत्रों और अवधारणाओं को ध्यान में रखने में मदद मिलेगी बल्कि बहुत सा समय भी बचेगा।

    उम्मीद करते हैं कि जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi) हिंदी में तैयार करने के बारे में उपयोगी जानकारी मिल गई होगी। कोई एक योजना सभी उम्मीदवारों के लिए संपूर्ण नहीं हो सकती है, ऐसे में अपने कमजोर और सशक्त पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक समुचित जेईई मेन 2027 अध्ययन योजना (Study plan for JEE Main 2027 in Hindi) तैयार की जा सकती है।

    छात्रों को हर विषय के महत्वपूर्ण अध्यायों की तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए छात्रों को थोड़ी रिसर्च करनी चाहिए, छात्रों को यह देखना चाहिए कि मॉडर्न फिजिक्स के कौन से अध्याय महत्वपूर्ण (modern physics chapters for jee mains) है। इसके अलावा केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण अध्यायों (important chapters for jee mains chemistry) जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछा जाएगा, उन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जेईई मेन परीक्षा में गणित विषय का वेटेज अधिक है इसलिए गणित के महत्वपूर्ण अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करना बहुत जरूरी है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hi aspirant,
    Yes, there are three new exam centres for JEE Main 2027. They are Kalahandi and Sundergarh in Odisha and Sahibzada Ajit Singh Nagar in Punjab.

    You can also check this page for more details: https://engineering.careers360.com/articles/jee-main-2027-new-centres