Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2026 एनटीए द्वारा नए अपडेट (JEE Main 2026 New Update by NTA): फाइनल आंसर की जारी, अपडेट देखें
    • लेख
    • जेईई मेन 2026 एनटीए द्वारा नए अपडेट (JEE Main 2026 New Update by NTA): फाइनल आंसर की जारी, अपडेट देखें

    जेईई मेन 2026 एनटीए द्वारा नए अपडेट (JEE Main 2026 New Update by NTA): फाइनल आंसर की जारी, अपडेट देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 20 Apr 2026, 08:43 PM IST

    जेईई मेन 2026 एनटीए द्वारा नए अपडेट (JEE Main 2026 New Update by NTA) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेईई मेन रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं। एजेसी (एनटीए) द्वारा फाइनल जेईई मेन आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेईई मेन फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक किया गया था। एजेंसी द्वारा जेईई मेन प्रश्न पत्र 9 अप्रैल को और प्रोविजनल जेईई मेन आंसर की 11 अप्रैल को जारी की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से सत्र 2 जेईई मेन आंसर की डाउनलोड कर सकते थे।
    जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन 4 अप्रैल परीक्षा विश्लेषण देखें | 4 अप्रैल शिफ्ट 2 एग्जाम एनालिसिस देखें | 2 अप्रैल शिफ्ट 1 प्रश्न पत्र तथा शिफ्ट 2 प्रश्न पत्र देखें।

    This Story also Contains

    1. एनटीए जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां (NTA JEE Main 2026 April Session Important Dates in hindi)
    2. जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एनटीए द्वारा लागू जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र में नए बदलाव (JEE Main 2026 application form new changes NTA Implementation)
    4. जेईई मेन पंजीकरण 2026 अंकों में नवीनतम परिवर्तन (JEE Main Registration 2026 Latest Change in Points)
    5. जेईई मेन 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में नया जोड़ा गया अनुभाग (New Section Added to JEE Main 2026 Computer Based Test (CBT)
    6. क्या जेईई मेन 2026 में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति है? (Is Carrying a Physical Calculator Allowed in JEE Main 2026?)
    7. जेईई मेन 2026 हटाए गए परीक्षा केंद्र (JEE Main 2026 Exam Centres Removed)
    8. जेईई मेन 2026 अप्रैल परीक्षा तिथियां संशोधित (JEE Main 2026 April Exam Dates Revised in hindi)
    जेईई मेन 2026 एनटीए द्वारा नए अपडेट (JEE Main 2026 New Update by NTA): फाइनल आंसर की जारी, अपडेट देखें
    एनटीए जेईई मेन 2026 नए अपडेट

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 मार्च, 2026 को सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। एजेंसी ने 5 से 8 अप्रैल, 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एडमिट कार्ड 1 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया। इससे पहले, 2 और 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली सत्र 2 जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 29 मार्च को जारी किया गया था।
    जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड

    इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन आवेदन सुधार प्रक्रिया समाप्त कर दी गई। उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र में सुधार 27 फरवरी से 28 फरवरी तक कर सकते थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सेशन 1 जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 24 फरवरी को जारी किया। जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट के अनुसार, बी.आर्क में केरल से सूर्यातेजस ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है, वहीं बी.प्लानिंग में केरल से ही गौरी शंकर ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। इससे पहले, जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की 23 फरवरी को जारी की गई थी।
    जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड करें | जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म

    Integral University B.Tech Admissions 2026

    NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available

    Jain University B.Tech Admissions 2026

    Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted

    उम्मीदवार जेईई मेन 2026 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैंं। जेईई मेन 2026 रिजल्ट के साथ जेईई मेन स्कोर और रैंक भी जारी होता है।
    जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन रिजल्ट देखें

    जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट देखें -

    1771936692797

    जेईई मेन सेशन 1 पेपर 1 रिजल्ट देखें -
    1771247151355

    एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 2 एप्लिकेशन फॉर्म 1 फरवरी से शुरू किया गया। उम्मीदवार 25 फरवरी तक जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन कर सकते थे। जेईई मेन पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते थे। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की गई। एजेंसी द्वारा सत्र 1 आंसर की 4 फरवरी को जारी कर दी गई। उम्मीदवार 6 फरवरी तक 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके जेईई मेन प्रोविज़नल आंसर की को चुनौती दे सकते थे।

    इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जनवरी 2026 सत्र के लिए जेईई मेन 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिवेट किया गया। सफलतापूर्वक रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड कर थे। जेईई मेन 2026 पेपर 1 परीक्षा 21, 22, 23, 24 तथा 28 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई तथा पेपर 2 परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित की गई जबकि सत्र 2 परीक्षा का आयोजन 2 से 8 अप्रैल, 2026 तक किया गया।
    1768650235943

    प्राधिकरण ने वर्चुअल कैलकुलेटर को हटा दिया है। अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष आवेदन पत्र के संबंध में कई अपडेट किए गए, जैसे लाइव फोटो कैप्चर की सुविधा शुरू करना। जेईई मेन 2026 के लिए कुल 33 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं, जबकि सात परीक्षा केंद्र हटा दिए गए हैं। जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र 1 का पंजीकरण प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई। प्राधिकरण 21 से 29 जनवरी, 2026 तक जेईई मेन 2026 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार 1 दिसंबर से 2 दिसंबर तक जेईई मेन आवेदन में सुधार कर सकते थे।
    लेटेस्ट: एनटीए ने एक अधिसूचना जारी करते हुए सूचित किया है कि कक्षा 11वीं के छात्रों को जेईई मेन आवेदन करने के लिए पंजीकरण संख्या भरनी होगी। तदनुसार, सभी विद्यालयों से अनुरोध है कि वे जेईई (मेन) के लिए आवेदन करने वाले अपने छात्रों को कक्षा 11वीं की पंजीकरण संख्या प्रदान करें।
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2026

    इस वर्ष, फोटोग्राफ का आकार घटाकर 10 KB से 200 KB कर दिया गया है, और हस्ताक्षर का आकार भी 10 KB से 100 KB कर दिया गया है। पहचान पत्र (आधार/डिजिलॉकर सत्यापन के अलावा) की स्कैन की हुई प्रति JPG/JPEG प्रारूप (10 KB से 200 KB) में होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, विकलांगता/यूडीआईडी प्रमाणपत्र पीडीएफ (50 केबी से 300 केबी) के रूप में अपलोड किया जाना चाहिए। एनटीए जेईई मेन 2026 का नए अपडेट नीचे दिए गए है।

    एनटीए जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां (NTA JEE Main 2026 April Session Important Dates in hindi)

    प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2026 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2026 की तारीखों की जांच कर सकते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    डेट

    आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना

    1 फरवरी 2026

    निर्धारित आवेदन शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि

    25 फरवरी 2026

    ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में सुधार

    27-28 फरवरी 2026

    सिटी इंटिमेशन स्लिप

    21 मार्च 2026

    एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

    29 मार्च 2026

    परीक्षा की तिथियां

    02 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026

    चुनौती आमंत्रित करने के लिए अभ्यर्थी द्वारा हल किए गए प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजियों का प्रदर्शन

    11 से 13 अप्रैल 2026

    परिणाम की घोषणा

    20 अप्रैल, 2026 तक

    जेईई मेन 2026 सत्र 1 पंजीकरण तिथि

    इवेंट

    डेट

    आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना

    31 अक्टूबर, 2025

    जेईई मेन 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि

    27 नवंबर, 2025 (संपन्न)

    ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में सुधार

    1-2 दिसंबर 2025

    सिटी इंटिमेशन स्लिप

    8 जनवरी 2026

    एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

    17 जनवरी 2026

    परीक्षा की तिथियां

    सत्र 1: पेपर 1 परीक्षा 21, 22, 23, 24 तथा 28 जनवरी, 2026

    पेपर 2: 29 जनवरी 2026

    चुनौती आमंत्रित करने के लिए अभ्यर्थी द्वारा हल किए गए प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजियों का प्रदर्शन

    4-6 फरवरी 2026 (पेपर 1)
    19-20 फरवरी 2026 (पेपर 2)

    परिणाम की घोषणा

    16 फरवरी, 2026 (पेपर 1)
    24 फरवरी 2026 (पेपर 2)

    एनटीए द्वारा लागू जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र में नए बदलाव (JEE Main 2026 application form new changes NTA Implementation)

    इस वर्ष, एनटीए ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है जिससे उम्मीदवार लाइव फ़ोटो ले सकेंगे। इसके अलावा, एनटीए जेईई मेन्स 2026 के आवेदन पत्र भरते समय सीधे आधार कार्ड से उम्मीदवारों के विवरण का सत्यापन करेगा।

    • आधार कार्ड- आधार कार्ड को सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता के नाम के साथ अद्यतन किया जाना चाहिए।

    • यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) - यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अपडेट और नवीनीकृत होना चाहिए।

    • श्रेणी प्रमाण पत्र- श्रेणी प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल) अपडेट और वैध होना चाहिए।

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन पंजीकरण 2026 अंकों में नवीनतम परिवर्तन (JEE Main Registration 2026 Latest Change in Points)

    • अनिवार्य कक्षा 11 पंजीकरण संख्या बेहतर सत्यापन सुनिश्चित करती है और परीक्षा शेड्यूलिंग विवादों को रोकने में मदद करती है।

    • पंजीकरण विंडो खुलने से पहले छात्रों को अपने स्कूल से कक्षा 11 का पंजीकरण नंबर प्राप्त करना होगा।

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar

    MLRITM B.Tech Admissions 2026

    UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs

    एनटीए जेईई मेन 2026 फोटो और हस्ताक्षर के आकार के लिए संशोधित दिशानिर्देश (NTA JEE Main 2026 Photo Size & Signature Guidelines Revised)

    अभ्यर्थी नीचे जेईई मेन फोटो आकार और हस्ताक्षर दिशानिर्देशों का विवरण देख सकते हैं।

    • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तस्वीर रंगीन होनी चाहिए, जिसमें सफ़ेद पृष्ठभूमि पर कान सहित 80% चेहरा (बिना मास्क के) दिखाई दे। तस्वीर JPG/JPEG प्रारूप में (स्पष्ट रूप से प्रदर्शित) 10 केबी से 200 केबी के बीच होनी चाहिए।

    • हस्ताक्षर फ़ाइल JPG/JPEG प्रारूप (स्पष्ट रूप से प्रदर्शित) में 10 kb से 100 kb के बीच होनी चाहिए।

    • कक्षा 10 या समकक्ष प्रमाण पत्र/अंक-पत्र की स्कैन की गई प्रति 50 केबी से 300 केबी (स्पष्ट रूप से प्रदर्शित) के बीच की पीडीएफ होनी चाहिए।

    • पहचान प्रमाण की स्कैन की गई प्रति (उन अभ्यर्थियों के लिए जो आधार या डिजीलॉकर के अलावा अन्य तरीकों से अपनी पहचान सत्यापित करेंगे) 10 केबी से 200 केबी के बीच जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में होनी चाहिए ।

    • विकलांगता/यूडीआईडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति 50 केबी से 300 केबी (स्पष्ट रूप से प्रदर्शित) के बीच की पीडीएफ होनी चाहिए।

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जेईई मेन 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में नया जोड़ा गया अनुभाग (New Section Added to JEE Main 2026 Computer Based Test (CBT)

    अभ्यर्थी नीचे जोड़े गए दो नए अनुभागों के साथ जेईई मेन कंप्यूटर आधारित परीक्षा की जांच कर सकते हैं।

    अभिगम्यता

    • परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी डार्क मोड या लाइट मोड पर स्विच कर सकते हैं।

    • अभ्यर्थी कंसोल के फ़ॉन्ट आकार को बढ़ा/घटा सकते हैं।

    • अभ्यर्थी कर्सर ट्रेल को सक्षम कर सकते हैं।

    • अभ्यर्थी कर्सर का आकार चुन सकते हैं।

    Accessibility

    स्क्रीन मैग्निफायर

    अभ्यर्थी कंसोल पर विषय-वस्तु को बड़ा कर सकते हैं। प्रश्न को अधिक विस्तृत रूप में देखने की प्रक्रिया प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई है। इसके लिए “स्क्रीन मैग्निफायर” विकल्प का उपयोग करना आवश्यक है। नीचे दिए गए उदाहरण में लाल रंग से चिह्नित भाग को प्रश्न वाले भाग के ऊपर ले जाया गया है, जिससे उसका दृश्य बड़ा हो गया है।

    Screen Magnifier

    Screen Magnifier

    क्या जेईई मेन 2026 में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति है? (Is Carrying a Physical Calculator Allowed in JEE Main 2026?)

    छात्रों को जेईई मेन 2026 परीक्षा में कैलकुलेटर लाने की अनुमति नहीं है। एनटीए ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध नहीं कराएगा। परीक्षा केंद्र में भौतिक कैलकुलेटर लाना धोखाधड़ी माना जाएगा और इसके परिणामस्वरूप अयोग्य घोषित किया जा सकता है। जेईई मेन 2026 में उम्मीदवारों को अपनी गणनाएँ स्वयं करनी होंगी।

    जेईई मेन 2026 के लिए नए केंद्र जोड़े गए (JEE Main 2026 New Centres Added)

    जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए कुल 33 नए केंद्र जोड़े गए हैं।

    राज्य

    शहर

    सिटी कोड

    आंध्र प्रदेश

    अदोनी

    AP33

    आंध्र प्रदेश

    अमलापुरम

    AP34

    आंध्र प्रदेश

    मदनपल्ली

    AP35

    आंध्र प्रदेश

    मरकापुर

    AP36

    आंध्र प्रदेश

    पुत्तूर

    AP37

    आंध्र प्रदेश

    रायचोटी

    AP38

    आंध्र प्रदेश

    ताड़पत्री

    AP39

    आंध्र प्रदेश

    तिरुवुरु

    AP40

    बिहार

    सासाराम

    BR17

    गुजरात

    बारडोली

    GJ35

    गुजरात

    भावनगर

    GJ03

    गुजरात

    गोधरा

    GJ24

    गुजरात

    नवसारी

    GJ15

    हरियाणा

    कुरुक्षेत्र

    HR07

    जम्मू और कश्मीर

    बारामूला

    JK01

    कर्नाटक

    बीदर

    KK05

    कर्नाटक

    चिकबलपुर

    KK22

    मणिपुर

    छुरछंदपुर

    MN03

    मणिपुर

    काकचिंग

    MN04

    मध्य प्रदेश

    छतरपुर

    MP24

    महाराष्ट्र

    कोपरगांव

    MR44

    महाराष्ट्र

    पंढरपुर

    MR45

    महाराष्ट्र

    रायगढ़

    MR23

    महाराष्ट्र

    सिन्नर

    MR46

    ओडिशा

    रायगढ़

    OR26

    तेलंगाना

    आदिलाबाद

    TL12

    तेलंगाना

    कोडाद

    TL25

    तेलंगाना

    पेद्दापल्ली

    TL26

    तमिलनाडु

    कल्लाकुरिची

    TN39

    तमिलनाडु

    नागपट्टिनम

    TN30

    तमिलनाडु

    थेनी

    TN40

    तमिलनाडु

    तिरुपत्तूर

    TN41

    पश्चिम बंगाल

    खड़गपुर

    WB13

    जेईई मेन 2026 हटाए गए परीक्षा केंद्र (JEE Main 2026 Exam Centres Removed)

    जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन सात परीक्षा केंद्र हैं।

    बिहार

    रोहतास

    BR41

    गुजरात

    हिम्मतनगर

    GJ14

    केरल

    पियान्नूर

    KL21

    केरल

    चेंगन्नुर

    KL23

    केरल

    एर्नाकुलम

    KL24

    केरल

    मुवात्तुपूजा

    KL25

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम मेदिनीपुर

    WB13

    जेईई मेन 2026 अप्रैल परीक्षा तिथियां संशोधित (JEE Main 2026 April Exam Dates Revised in hindi)

    प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन अप्रैल परीक्षा तिथि 2026 को संशोधित किया है। जेईई मेन 2026 परीक्षा 2 से 8 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई। पहले यह परीक्षा 1 से 10 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित की गई थी। उम्मीदवार इस पृष्ठ पर जेईई मेन 2026 परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Dear Student,

    You can access the JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022) on Careers360. It provides insights into previous-year trends, difficulty levels, and important topics to help with exam preparation.

    JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022)

    Dear Student,

    You can access JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions on Careers360. These papers are useful for understanding the exam pattern, important topics and question types, and for practising Physics, Chemistry and Mathematics.

    JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions

    You can

    Dear Student,

    Can you clarify what do you want to know about the JEE Main exam . Are you looking for the JEE Main syllabus, eligibility criteria, or preparation strategy.

    Hi Dee, starting early gives you plenty of time to build a strong foundation. For now, focus on understanding Physics, Chemistry and Mathematics concepts thoroughly rather than rushing into very difficult questions. Follow a consistent study routine, practise problems regularly, revise what you study and gradually move towards JEE-level questions.