Careers360 Logo
ask-icon
share
    जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कब आएगा? - परिणाम जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कब आएगा? - परिणाम जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

    जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कब आएगा? - परिणाम जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

    Mithilesh KumarUpdated on 23 Jun 2025, 06:48 PM IST

    जेईईसीयूपी रिजल्ट 2025 कब आएगा (JEECUP result 2025 kab ayega) - यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEECUP 2025) में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जीकप रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 23 जून को जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा जीकप आंसर की पर मिले ऑब्जेक्शन के रिव्यू के बाद अब जीकप रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है।

    This Story also Contains

    1. जेईईसीयूपी 2025 (JEECUP 2025) - रिजल्ट में विलंब की वजह?
    2. जीकप रिजल्ट 2025 तारीख (JEECUP Result 2025 Date)
    3. जीकप 2025 रिजल्ट लिंक (JEECUP 2025 result link)
    4. जीकप कटऑफ 2025 संभावित (JEECUP Cutoff 2025 Expected)
    5. जीकप स्कोर कार्ड और रैंक कैसे चेक करें (How to Check GK Score Card and Rank)
    6. जीकप पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण
    7. रिजल्ट के बाद क्या होगा?
    जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कब आएगा? - परिणाम जारी, स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक
    जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 कब आएगा? - विलंब की वजह, स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक

    जीकप रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस साल 5 से 13 जून के बीच कराई गई यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्राधिकरण जीकप रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है और इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) की जरूरत होगी।

    जेईईसीयूपी 2025 (JEECUP 2025) - रिजल्ट में विलंब की वजह?

    तय शेड्यूल के अनुसार जीकप आंसर की 13 जून को जारी किया जाना था लेकिन जीकप आंसर की 16 जून को जारी की सकी। इसे चुनौती देने की विंडो 17 जून तक खुली थी। जिसके चलते आधिकारिक कार्यक्रम में 2 दिनों का विलंब हो गया। आंसर की में विलंब की वजह से मिले आपत्तियों के निपटारे में समय लग रहा है जिसकी वजह से रिजल्ट में देरी हुई। लेकिन अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    जीकप रिजल्ट 2025 तारीख (JEECUP Result 2025 Date)

    उम्मीदवार आधिकारिक सूचना विवरणिका के अनुसार इस पेज पर जेईईसीयूपी यानी जीकप 2025 रिजल्ट तिथि की जांच कर सकते हैं।

    जीकप 2025 रिजल्ट तिथि

    इवेंट्स

    तारीखें

    जीकप एग्जाम डेट 2025 (JEECUP exam 2025)

    20 से 28 मई 2025

    5 से 13 जून 2025

    जीकप 2025 आंसर की

    2 जून 2025

    13 जून 2025
    16 जून 2025

    जीकप 2025 आंसर की और आपत्ति की तिथि


    17 जून 2025

    यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 (UP Polytechnic Result date 2025)

    10 जून 2025
    21 जून 2025

    23 जून 2025 (जारी)

    यूपी जेईई 2025/जीकप 2025 काउंसलिंग आवेदन (UPJEE 2025 counselling registration)

    27 जून 2025 से 14 जून 2025

    जीकप 2025 रिजल्ट लिंक (JEECUP 2025 result link)

    उम्मीदवार जीकप 2025 रिजल्ट (JEECUP 2025 result in hindi) को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा जीकप रिजल्ट जारी करने के साथ ही वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक अपडेट किया जाएगा। जीकप यूपी रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी। रिजल्ट में प्राप्त कुल अंक और रैंक शामिल होंगे। जो उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख्र में भी जीकप रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक प्रदान किया जाएगा।

    जीकप कटऑफ 2025 संभावित (JEECUP Cutoff 2025 Expected)

    जीकप प्राधिकरण रिजल्ट और स्कोर कार्ड के साथ JEECUP श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक प्रकाशित करेगा। अपेक्षित क्वालीफाइंग अंक नीचे दी गई तालिका से जानें

    श्रेणी

    संभावित कटऑफ अंक

    सामान्य

    74–79 अंक

    ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    70–74

    अनुसूचित जाति (एससी)

    65–69

    अनुसूचित जनजाति (एसटी)

    60–62


    जीकप कटऑफ के बारे में विस्तार से जानें

    जीकप स्कोर कार्ड और रैंक कैसे चेक करें (How to Check GK Score Card and Rank)

    जीकप रिजल्ट जारी होने के बाद A,B, C, D समेत 12 कोर्स ग्रुप में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों को उनकी रैंक और विस्तृत स्कोर कार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    जीकप स्कोर कार्ड चेक करने का तरीका

    • सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

    • इसके होम पेज पर दिए गए UPJEE Polytechnic Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवार के एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड जैसे डिटेल व सिक्योरिटी पिन की मदद के साइन-इन या लॉग-इन करें।

    • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोर कार्ड और रैंक नजर आएगा।

    • जीकप रिजल्ट स्कोर कार्ड का प्रिंट निकाल लें। काउंसलिंग के समय रैंक कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

    पिछले वर्ष में जीकप परीक्षा और रिजल्ट जारी होने की तिथि देखें -

    जीकप इवेंट्स

    तिथि

    जीकप 2024 परीक्षा (up jeecup)

    13, 14, 15, 16, 19, 20 जून, 2024

    जीकप 2024 आंसर की जारी (प्रोविजनल)

    21 जून 2024

    यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट दिनांक 2024

    27 जून 2024

    यूपीजेईई 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की शुरुआत

    12 जुलाई 2024

    जीकप पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण

    उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जीकप 2025 रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद वे निम्नलिखित जानकारी पा सकते हैं :

    • उम्मीदवार का नाम

    • माता-पिता का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • जीकप 2025 रोल नंबर

    • उस समूह का नाम जिसके लिए उपस्थित हुए

    • राज्य

    • कुल प्राप्त अंक

    • योग्यता (काउंसलिंग के लिए योग्य या नहीं की स्थिति)

    • श्रेणीवार राज्य ओपन रैंक

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    रिजल्ट के बाद क्या होगा?

    रिजल्ट घोषित होने के बाद, जो छात्र योग्य घोषित होंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। काउंसलिंग की तारीखें और प्रक्रिया की जानकारी भी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर नजर बनाए रखें और अपने डॉक्युमेंट्स तैयार रखें, ताकि काउंसलिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।

    सम्बंधित लिंक्स:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: पॉलिटेक्निक में सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?
    A:

    पॉलिटेक्निक में सबसे अच्छा कोर्स आपकी रुचियों और करियर लक्ष्यों पर निर्भर करता है। हालांकि, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, और सिविल इंजीनियरिंग आमतौर पर लोकप्रिय और अच्छी नौकरी की संभावनाएं प्रदान करने वाले कोर्स माने जाते हैं। 

    Q: जीकूप (JEECUP) का फुल फॉर्म क्या है?
    A:

    जीकूप (JEECUP) का फुल फॉर्म Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh जेईईसीयूपी) का गठन वर्ष 1986-87 में राज्य स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करके राज्य के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए किया गया था।

    Q: यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट कैसे देखें?
    A:

    जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं। होम पेज पर प्रदर्शित UPJEE पॉलिटेक्निक परिणाम लिंक खोलें। अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। अब आपका JEECUP Result 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe