Careers360 Logo
ask-icon
share
    जीकप 2026 (JEECUP 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल, डेट चेक करें
    • लेख
    • जीकप 2026 (JEECUP 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल, डेट चेक करें

    जीकप 2026 (JEECUP 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल, डेट चेक करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 10 Jul 2026, 10:08 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जीकप 2026 (JEECUP 2026 in Hindi) - जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, यूपी, 10 जुलाई को जीकप 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी करेगा। जीकप 2026 सीट अलॉटमेंट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध होगा। जिन कैंडिडेट्स ने जीकप 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग प्रोसेस पूरा कर लिया है, उन्हें उनकी पसंद, रैंक, कैटेगरी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी।

    This Story also Contains

    1. जीकप काउंसलिंग और सीट आवंटन 2026 (JEECUP Counselling and Seat Allotment 2026 in Hindi)
    2. जीकप 2026 मुख्य बातें (JEECUP 2026 - Highlights in hindi)
    3. जीकप 2026 डेट्स (JEECUP Dates 2026 in hindi)
    4. जीकप पात्रता मानदंड 2026 (JEECUP Eligibility Criteria 2026 in hindi)
    5. जीकप परीक्षा पैटर्न 2026 (JEECUP Exam Pattern 2026 in hindi)
    6. जीकप आवेदन फॉर्म 2026 (JEECUP Application form 2026 in hindi)
    7. जीकप परीक्षा केंद्र 2026 (JEECUP Exam center 2026 in hindi)
    8. जीकप एडमिट कार्ड 2026 (JEECUP Admit card 2026 in hindi)
    9. जीकप रिजल्ट 2026 (JEECUP Result 2026 in hindi)
    10. जीकप कटऑफ 2026 (JEECUP Cutoff 2026 in hindi)
    जीकप 2026 (JEECUP 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल, डेट चेक करें
    जीकप 2026 - JEECUP 2026 in hindi

    प्राधिकरण ने 7 जुलाई 2026 को जीकप 2026 के राउंड 2 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। जीकप 2026 के राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग का लिंक इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया गया। काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने के लिए सिर्फ़ वही कैंडिडेट्स योग्य हैं जिन्होंने वैलिड स्कोर के साथ यूपी पॉलिटेक्निक एग्ज़ाम पास किया है। जीकप काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन, फीस का भुगतान, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में एडमिशन शामिल हैं। जीकप 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन 30 जून, 2026 को पूरा हो गया था। जीकप काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पाने और काउंसलिंग से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
    जोसा राउंड 2 चॉइस फिलिंग करें

    जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जीकप) ने 1 जुलाई, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, फ़ीस पेमेंट और चॉइस फ़िलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना अलॉटेड इंस्टिट्यूट देख सकते थे।
    जीकप 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखें

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जीकप) द्वारा 30 जून 2026 को जीकप 2026 चॉइस फिलिंग प्रोसेस खत्म किया गया। जो कैंडिडेट्स एग्जाम पास कर चुके हैं, वे जीकप 2026 काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

    जीकप द्वारा 25 जून 2026 को जीकप 2026 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जीकप चॉइस फिलिंग 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया गया है। जो उम्मीदवार वैलिड स्कोर के साथ यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पास कर चुके हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में एडमिशन शामिल हैं। वैलिड जीकप 2026 रिजल्ट वाले और जीकप कटऑफ को पूरा करने वाले, दोनों तरह के कैंडिडेट्स अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को जीकप 2026 काउंसलिंग की ताजा जानकारी के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहना चाहिए।
    जीकप 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करें

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 19 जून को जीकप 2026 का रिजल्ट घोषित किया गया था। प्राधिकरण द्वारा जीकप 2026 रैंक कार्ड का लिंक ऑनलाइन सक्रिय किया जा चुका है। कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके जीकप 2026 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा पास कर चुके हैं, वे जीकप 2026 काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा जीकप परीक्षा 2026 का आयोजन 2 से 9 जून के बीच किया गया था।

    प्राधिकरण द्वारा जीकप काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जीकप काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में क्वालिफाई करेंगे और जिनके पास वैलिड स्कोर होगा, वे काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल होंगे। जीकप काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और अलॉटेड इंस्टीट्यूट में एडमिशन शामिल होगा। जिन स्टूडेंट्स के पास वैलिड जीकप 2026 रिजल्ट है और जो जीकप कटऑफ क्लियर करेंगे, वे काउंसलिंग के लिए अप्लाई करने के एलिजिबल होंगे।

    जीकप काउंसलिंग और सीट आवंटन 2026 (JEECUP Counselling and Seat Allotment 2026 in Hindi)

    जीकप काउंसलिंग 2026 ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। जीकप कटऑफ को क्लियर करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार जीकप 2026 काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जीकप 2026 काउंसलिंग और सीट आवंटन के विभिन्न दौर आयोजित किए जाएंगे। केवल वे उम्मीदवार जो जीकप परीक्षा 2026 में अर्हता प्राप्त करेंगे, वे काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेंगे। सीट आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को उनकी पसंद, आरक्षण और जीकप 2026 की स्टेट ओपन रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

    जीकप काउंसलिंग शेड्यूल(JEECUP Counselling Schedule) - यूपी राज्य के जीकप योग्य छात्रों के लिए

    राउंडकाउंसलिंग गतिविधियाँतिथि
    राउंड – 01
    प्रथम चरण की चॉइस फिलिंग (उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र अभ्यर्थियों हेतु)25 जून 2026 से 30 जून 2026
    प्रथम चरण सीट आवंटन01 जुलाई 2026
    सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रथम चरण में फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन तथा लॉगिन के माध्यम से सुरक्षा शुल्क एवं काउंसलिंग शुल्क जमा करना (ऑनलाइन)02 जुलाई 2026 से 05 जुलाई 2026
    जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज अभ्यर्थियों के लिए)02 जुलाई 2026 से 06 जुलाई 2026 (सायं 6:00 बजे तक)
    प्रथम चरण में प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा सीट वापसी (Seat Withdrawal)06 जुलाई 2026
    राउंड – 02
    द्वितीय चरण की चॉइस फिलिंग (उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र अभ्यर्थियों हेतु)07 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026
    द्वितीय चरण सीट आवंटन10 जुलाई 2026
    सभी अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण में फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन तथा लॉगिन के माध्यम से सुरक्षा शुल्क एवं काउंसलिंग शुल्क जमा करना (ऑनलाइन)11 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026
    जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज अभ्यर्थियों के लिए)11 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 (सायं 6:00 बजे तक)
    द्वितीय चरण में प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा सीट वापसी (Seat Withdrawal)15 जुलाई 2026
    राउंड – 03
    तृतीय चरण की चॉइस फिलिंग (उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र अभ्यर्थियों हेतु)16 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026
    तृतीय चरण सीट आवंटन20 जुलाई 2026
    तृतीय चरण में लॉगिन के माध्यम से सुरक्षा शुल्क एवं काउंसलिंग शुल्क जमा करना (ऑनलाइन)। सभी अभ्यर्थी स्वतः फ्रीज माने जाएंगे।21 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026
    जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज अभ्यर्थियों के लिए)21 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 (सायं 6:00 बजे तक)
    प्रथम से तृतीय चरण तक प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा सीट वापसी (Seat Withdrawal)25 जुलाई 2026
    अन्य महत्वपूर्ण तिथिशैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षाओं का प्रारंभ01 अगस्त 2026

    इससे पहले जेईईसी, उत्तर प्रदेश द्वारा 19 जून को जीकप रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जीकप 2026 रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जीकप रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को जेईई सीयूपी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।
    जीकप रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें
    जीकप आंसर की को चुनौती दें
    जीकप आंसर की डाउनलोड दिशा-निर्देश डाउनलोड करें
    ये भी पढ़ें-
    जीकप 2026 आंसर की डाउनलोड लिंक जारी

    जीकप परीक्षा 2 जून से 9 जून तक आयोजित की गई। जेईईसी उत्तर प्रदेश द्वारा जेईई सीयूपी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 29 मई को सभी ग्रुप के लिए जारी कर दिया गया। इससे पहले, ग्रुप A, E1 और E2 के लिए 27 मई को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जीकप एडमिट कार्ड लिंक (download admit card for JEECUP) के माध्यम से जीकप हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जीकप एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके जीकप 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। जेईईसी उत्तर प्रदेश द्वारा एक सूचना जारी करते हुए जीकप परीक्षा तिथि को संशोधित कर दिया गया है।
    1779882556631

    जेईईसी उत्तर प्रदेश द्वारा जीकप 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर 15 जनवरी को जारी किया गया। जीकप 2026 आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 और 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र होते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई सीयूपी 2026 परीक्षा पास करनी होगी।

    यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन से पहले पात्रता मानदंड और जीकप सूचना विवरणिका को अवश्य देख लेना चाहिए। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जीकप 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदकों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जीकप सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अवश्य देखना चाहिए। इसके अलावा, जीकप 2026 मॉक टेस्ट का प्रयास करने से आपको ऑनलाइन परीक्षा से परिचित होने और अपने समय प्रबंधन कौशल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जीकप 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए लेख देखें।

    यूपी पॉलिटेक्निक 2026 का फॉर्म कब आएगा?

    इंटरनेट पर यह सर्च करने वाले छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक 2026 का फॉर्म 15 जनवरी को जारी हुआ। छात्र 20 मई तक यूपी पॉलिटेक्निक 2026 का फॉर्म भर सकते थे। जीकप एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट जेईईसीयूपी.एडमिशंस.एनआईसी.इन (jeecup.admissions.nic.in) पर जारी किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    प्राधिकरण द्वारा जीकप परीक्षा तिथियां 2026 ऑनलाइन (JEECUP exam dates 2026 online in hindi) जारी कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदक जीकप सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का पालन कर सकते हैं। इसके अलावा, जीकप 2026 मॉक टेस्ट का प्रयास करने से आपको ऑनलाइन परीक्षा से परिचित होने और अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार करने में मदद मिलेगी।

    जीकप 2026 मुख्य बातें (JEECUP 2026 - Highlights in hindi)

    शीर्षकसंबंधित जीकप विवरण

    परीक्षा का नाम

    जीकप या यूपीजी-पॉलिटेक्निक (जेईईसीयूपी या यूपीजेईई- पॉलिटेक्निक)

    परीक्षा आयोजक

    ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसी), उत्तर प्रदेश

    परीक्षा माध्यम (मोड)

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    दो घंटे 30 मिनट

    प्रश्नों के प्रकार

    वस्तुनिष्ठ

    परीक्षा मीडियम

    अंग्रेजी और हिंदी

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित/ओबीसी -300 रुपए + बैंक चार्ज

    एससी/एसटी - 200 रुपए + बैंक चार्ज

    जीकप 2026 डेट्स (JEECUP Dates 2026 in hindi)

    जो उम्मीदवार जीकप परीक्षा 2026 (JEECUP 2026 Exam in hindi) देने की सोच रहे हैं, उन्हें इस परीक्षा से जुड़ी तथ्यों और अन्य बिंदुओं पर नजर रखनी चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों को जानना उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    जीकप 2026 इवेंट

    जीकप 2026 तिथि

    जीकप 2026 आवेदन फॉर्म जारी

    15 जनवरी 2026

    जीकप 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि

    30 अप्रैल 2026

    11 मई 2026

    17 मई 2026

    20 मई 2026

    जीकप 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

    20 मई 2026

    जीकप 2026 एडमिट कार्ड

    27 मई, 2026

    जीकप 2026 प्रवेश परीक्षा (यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा)

    15 से 22 मई 2026

    2 जून से 9 जून 2026

    जीकप 2026 आंसर की का प्रकाशन

    11 जून 2026

    यूपीजीकप (जीकप 2026) आंसर की को चुनौती का मौका

    जून 2026

    जीकप 2026 रिजल्ट डेट

    19 जून 2026

    काउंसिलिंग की शुरुआत

    जून 2026

    जीकप 2026 काउंसलिंग समाप्त

    अगस्त 2026

    ये भी पढ़ें: जीकप क्वालिफाइंग मार्क्स

    जीकप पात्रता मानदंड 2026 (JEECUP Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    जीकप 2026 के माध्यम से प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को जीकप के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। कोई भी उम्मीदवार जो 1 जुलाई, 2026 तक 14 वर्ष से अधिक का है, 10वीं या 10+2वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है या उसमें भाग ले रहा है, वह जीकप 2026 लिए पात्र है।

    जीकप 2026 शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

    कोर्स

    क्वालिफाइंग एग्जाम

    विषय-वार अंक

    इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिप्लोमा

    उम्मीदवार को कम से कम 35% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    गणित - 50%

    भौतिकी और रसायन विज्ञान - 50%

    एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

    उम्मीदवार को कृषि अनिवार्य विषय के साथ 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    गणित-50%

    भौतिकी और रसायन विज्ञान - 50%

    डिप्लोमा इन फार्मेसी

    भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ अनिवार्य विषयों के रूप में गणित/जीव विज्ञान (जंतुविज्ञान और वनस्पति विज्ञान) से 10वीं या 10+2वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

    भौतिकी और रसायन विज्ञान - 50%

    जीवविज्ञान या गणित - 50%

    जीकप परीक्षा पैटर्न 2026 (JEECUP Exam Pattern 2026 in hindi)

    प्राधिकरण ने जीकप 2026 परीक्षा पैटर्न (जेईईसीयूपी 2026 परीक्षा पैटर्न/JEECUP Exam Pattern 2026 in hindi) ऑनलाइन जारी करता है। उम्मीदवार जीकप परीक्षा पैटर्न को जानने के लिए सूचना विवरणिका की जांच कर सकते हैं। परीक्षा के तरीके, अवधि, अंकन योजना और अन्य बारे में विवरण परीक्षा पैटर्न में शामिल हैं। यूपीजेईई परीक्षा पैटर्न 2026 (UPJEE Exam Pattern 2026 in hindi) उम्मीदवारों को यूपी पॉलिटेक्निक प्रश्न पत्र की संरचना को समझने में मदद करेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पैटर्न फॉलो कर सकते हैं।

    जीकप 2026 परीक्षा पैटर्न (JEECUP 2026 Exam Pattern in hindi)

    जीकप परीक्षा टॉपिकजीकप 2026 विवरण

    परीक्षा आयोजन

    ऑनलाइन और ऑफलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्नों के प्रकार

    100 बहु विकल्पीय प्रश्न

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजीऔर हिंदी

    अंकन योजना

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटे जाएंगे

    जीकप आवेदन फॉर्म 2026 (JEECUP Application form 2026 in hindi)

    जीकप 2026 आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर 15 जनवरी को जारी किया गया। जो उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे जीकप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क (रजिस्ट्रेशन फीस) का भुगतान शामिल है। फॉर्म भरते समय छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जीकप आवेदन 2026 में दर्ज किए गए सभी विवरण वैध हैं, क्योंकि किसी भी गलत विवरण के कारण जीकप परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

    जीकप 2026 आवेदन के स्टेप्स (JEECUP 2026 Application Filing stapes in hindi)

    जेईईसीयूपी 2026 की विस्तृत आवेदन प्रक्रिया की जांच के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं-

    जेईईसीयूपी पंजीकरण - सबसे पहले, उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन मोड में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जेईईसीयूपी 2026 के आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, संपर्क विवरण, पहचान दस्तावेज/नंबर और पासवर्ड, सुरक्षा उत्तर आदि विवरण दर्ज करना होगा।

    जेईईसीयूपी आवेदन पत्र भरना - अगले चरण में, छात्रों को अन्य विवरण जैसे अधिवास, श्रेणी, उपश्रेणी, समूह, परीक्षा केंद्र विकल्प और न्यूनतम योग्यता परीक्षा विवरण आदि दर्ज करना होगा। अन्य दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा

    डॉक्यूमेंट अपलोड में इसका ध्यान रखें-

    डॉक्यूमेंट

    फाइल फॉर्मेट

    साइज

    आयाम

    रंगीन फोटोग्राफ जिस पर फोटो के साथ नाम और तारीख छपी हो।

    जेपीईजी(JPEG)

    4KB से 200KB

    3.5cm x 4.5cm

    हस्ताक्षर

    जेपीईजी(JPEG)

    1KB से 30KB

    3.5cm x 1.5cm

    आवेदन शुल्क का भुगतान - अंत में, उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड या ऑफलाइन मोड में करना होगा। भुगतान नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है। यदि कोई उम्मीदवार ई-चालान के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प चुनता है तो यह भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में किया जा सकता है और आवेदन पत्र भरने के दौरान चालान उत्पन्न किया जा सकता है।

    जीकप 2026 के लिए आवेदन शुल्क (Application fee for JEECUP 2026 in hindi)

    अनारक्षित/ओबीसी

    300 रुपए + बैंक चार्ज

    एससी/एसटी

    200 रुपए + बैंक चार्ज

    जीकप परीक्षा केंद्र 2026 (JEECUP Exam center 2026 in hindi)

    आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर दर्ज करना होगा। जीकप 2026 (जेईईसीयूपी 2026) परीक्षा उत्तर प्रदेश के चयनित जिलों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए अलग भी जिला आवंटित किया जा सकता है। ध्यान दें कि एक बार परीक्षा केंद्र आवंटित होोने के बाद परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

    जीकप एडमिट कार्ड 2026 (JEECUP Admit card 2026 in hindi)

    जीकप 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए 27 मई को उपलब्ध कराया जाएगा। जीकप (जेईईसीयूपी ) का एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों को जारी किया जाता है जो अंतिम तिथि से पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म जमा कर देते हैं। जीकप 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने विषय का चयन कर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    जीकप 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स (Stapes of JEECUP 2026 Admit Card Download in hindi)

    • जीकप 2026 की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

    • यूपीजेईई एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को अपने अध्ययन के कार्यक्रम का चयन करना होगा और अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड प्रदान करना होगा।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • उम्मीदवारों को किसी भी विसंगति के लिए एडमिट कार्ड की जांच करनी होगी और उसे डाउनलोड करना होगा। भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट-आउट ले लेना चाहिए।

    जीकप आंसर की 2026 (JEECUP Answer Key 2026 in hindi)

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल) जल्द ही जून 2026 में जीकप 2026 की आंसर की जारी करेगा। जीकप प्रोविजनल आंसर की 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपडेट किया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने संभावित स्कोर का पता लगा सकेंगे और आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। आंसर की में यूपी पॉलिटेक्निक 2026 परीक्षा में पूछे गए सवालों के सही जवाब होंगे। कैंडिडेट्स प्रोविजनल जीकप आंसर की पीडीएफ का इस्तेमाल करके जवाबों को वेरिफाई कर सकेंगे और यूपी पॉलिटेक्निक 2026 परीक्षा में अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। अथॉरिटी ने यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2 से 9 जून, 2026 के बीच आयोजित की थी।

    जीकप रिजल्ट 2026 (JEECUP Result 2026 in hindi)

    प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर जीकप 2026 (जेईईसीयूपी 2026) रिजल्ट ऑनलाइन घोषित करेगा। जीकप 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। परिणाम/स्कोरकार्ड में जीकप 2026 में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त वास्तविक अंक और उन उम्मीदवारों की स्थिति दोनों शामिल होगी जो काउंसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए और किसी भी गलती के मामले में प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

    जीकप 2026 परिणाम डाउनलोड करने के चरण

    • जेईईसीयूपी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.nic.in पर जाएं।

    • यूपीजेईई परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

    • सबमिट पर क्लिक करें।

    • जीकप रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • उम्मीदवार रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

    पिछले वर्ष के जीकप 2025 टॉपर सूची देखें

    टॉपर की सूची नीचे दी गई है :

    ग्रुप

    टॉपर

    जिला

    कोर्स

    ग्रुप ए

    शुभ दीक्षित

    झांसी

    इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा

    ग्रुप बी

    अनुज प्रताप

    संत रविदास नगर

    कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

    ग्रुप सी

    दशरथ यादव

    जौनपुर

    फैशन डिजाइन, गृह विज्ञान, टेक्सटाइल डिजाइन

    ग्रुप डी

    आशीष तिवारी

    अयोध्या

    मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस

    ग्रुप ई

    तेजवीर सिंह

    आगरा

    फॉर्मेसी मे डिप्लोमा

    ग्रुप एफ

    अंजिली शर्मा

    गोरखपुर

    बॉयो टेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (टिशू कल्चर)

    ग्रुप जी

    हर्ष श्रीवास्तव

    बस्ती

    स्नात्तकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम

    ग्रुप एच

    सत्यपाल पाण्डेय

    आजमगढ़

    होटल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

    ग्रुप आई

    अभिनव चौहान

    गाजीपुर

    एयरक्रॉफ्ट मैटनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

    ग्रुप के–1

    शैलेश कुमार चौहान

    बलिया

    इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लेटरल इंट्री

    ग्रुप के–2

    जय प्रताप

    बिहार

    ग्रुप के-3

    अक्षय कुमार

    कन्नौज

    ग्रुप के-4

    सोनू कुमार वर्मा

    बलिया

    ग्रुप के-5

    अतीक मंसूरी

    देवरिया

    ग्रुप के-6

    अवंतिका

    वाराणसी

    ग्रुप के-8

    हिमांशु कुमार

    गाजीपुर

    ग्रुप एल

    अशीष जाधव

    अलीगढ़

    जीकप कटऑफ 2026 (JEECUP Cutoff 2026 in hindi)

    जीकप कटऑफ 2026 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में ऑनलाइन जारी की जाएगी। कटऑफ जानने के लिए उम्मीदवारों को एक कार्यक्रम, संस्थान और काउंसलिंग राउंड का चयन करना होगा। कटऑफ उपलब्ध सीटों की संख्या और प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या पर आधारित होगी।

    सम्पर्क विवरण (Contact Details)

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश,

    1, गुरु गोविंद सिंह मार्ग,

    बांसमंडी चौराहा, चारबाग,

    लखनऊ, यूपी - 22600

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या मैं जीकप आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन मोड में कर सकता हूं?
    A:

    हां, उम्मीदवार जेईईसीयूपी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कर सकते हैं। छात्र ई-चालान के माध्यम से ऑफ़लाइन मोड में भुगतान कर सकेंगे जो आवेदन पत्र भरने के दौरान उत्पन्न किया जा सकता है और भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जमा किया जा सकता है।

    Q: जीकप 2026 परीक्षा का तरीका क्या होगा?
    A:

    जीकप परीक्षा  तिथि 2 जून से 9 जून 2026 तक ऑनलाइन मोड आयोजित की गई।

    Q: जीकप 2026 की अंकन योजना क्या है?
    A:

    जीकप 2026 अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता है।

    Q: एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जीकप 2026 आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    HP PAT Counselling Date

    9 Jul'26 - 17 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CG PPT Counselling Date

    11 Jul'26 - 16 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online MCA
    Via Dayananda Sagar University, Bangalore
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEECUP

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEECUP ?

    Hello Aspirant,

    If you have selected "Other State" in the JEECUP application form but have passed Class 10 and/or Class 12 from a recognized institution in Uttar Pradesh, your eligibility may still be considered according to the provisions mentioned in the official counselling notification.

    However, the final decision regarding eligibility

    Hello, please mention the college name you are asking about. Admission to the Electronics branch through JEECUP depends on your rank, category, counselling round, and the college cutoff.

    For more information about the counselling process, please check this link: JEECUP Counselling 2026

    Dear Student,

    JEECUP 2026 exam ka cutoff abhi release nahi hui hai. The Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh (JEECUP) cutoff official website par release karegi.

    Aap previous years ke JEECUP cutoff diye hue link ke through dekh sakte hai : JEECUP Cutoff 2026: UP Polytechnic Cut off for Government,

    Hello Student,

    The result was announced on June 19. For more information regarding how to download or view the result, you can click on the following link.

    Article Link - JEECUP 2026 Result Link at jeecup.admissions.nic.in: Download UP Polytechnic Scorecard