Careers360 Logo
ask-icon
share
    जीकप रिजल्ट 2026 जारी (Jeecup Result 2026 Out) - यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम @jeecup.admissions.nic.in
    • लेख
    • जीकप रिजल्ट 2026 जारी (Jeecup Result 2026 Out) - यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम @jeecup.admissions.nic.in

    जीकप रिजल्ट 2026 जारी (Jeecup Result 2026 Out) - यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम @jeecup.admissions.nic.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 20 Jun 2026, 09:38 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जीकप रिजल्ट 2026 (JEECUP Result 2026 in hindi) : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) परिषद यानी जेईईसी, यूपी द्वारा जीकप 2026 रिजल्ट 19 जून को जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा जीकप 2026 परीक्षा 2 जून से 9 जून तक आयोजित की गई। प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर जीकप रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जीकप 2026 रिजल्ट (JEECUP 2026 result in hindi) आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। जीकप यूपी रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की दर्ज करने की आवश्यकता होगी। रिजल्ट में प्राप्त कुल अंक और रैंक शामिल होंगे। जो उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जेईईसी, उत्तर प्रदेश ने 11 जून 2026 को जीकप 2026 की आंसर की जारी कर दी है।
    जीकप रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें
    जीकप प्रश्न पत्र पीडीएफ़ समाधान सहित डाउनलोड
    जीकप एडमिट कार्ड लिंक देखें

    This Story also Contains

    1. जीकप रिजल्ट 2026 तारीख (JEECUP Result 2026 Date in hindi)
    2. जीकप रिजल्ट 2026 कैसे जांचें? (How to check JEECUP Result 2026? in hindi)
    3. जीकप पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details mentioned in the JEECUP Polytechnic Result 2026 in hindi)
    4. जीकप रिजल्ट 2026 कैसे तैयार किया जाएगा? (How will the JEECUP Result 2026 be prepared? in hindi)
    5. जीकप 2026 रिजल्ट : बहु-सत्रीय पेपरों के लिए सामान्यीकृत अंकों की गणना (JEECUP 2026 Result: Calculation of Normalized Marks for Multi-Session Papers)
    6. जीकप टॉपर सूची
    7. जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट के बाद क्या? (What after the JEECUP 2026 result? in hindi)
    जीकप रिजल्ट 2026 जारी (Jeecup Result 2026 Out) - यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम @jeecup.admissions.nic.in
    जीकप रिजल्ट 2026

    यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए जीकप परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 तक किया गया। यूपी पॉलिटेक्निक का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले यानि 27 मई को जारी कर दिया गया है। यूपी पॉलिटेक्निक के लिए परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जीकप यानी यूपी पॉलिटेक्निक 2026 रिजल्ट (UP polytechnic 2026 result in hindi) आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकेंगे।
    ये भी पढ़ें : जीकप कटऑफ

    जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न 2026: एक नजर (JEECUP Exam Pattern 2026: An Overview in hindi)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    प्रश्नों के प्रकार

    100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    विषयों

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित

    भाषा का माध्यम

    अंग्रेजी या हिंदी

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्नों की कुल संख्या

    100 प्रश्न

    अनुभागों की संख्या

    भौतिकी और रसायन विज्ञान -50 प्रश्न

    गणित- 50 प्रश्न

    अंकन योजना

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा

    जीकप रिजल्ट 2026 तारीख (JEECUP Result 2026 Date in hindi)

    उम्मीदवार आधिकारिक सूचना विवरणिका के अनुसार इस पेज पर जेईईसीयूपी यानी जीकप 2026 रिजल्ट तिथि की जांच कर सकते हैं। जारी होने के बाद नीचे तालिका में जीकप परीक्षा तारीख अपडेट की गई है।

    जीकप 2026 रिजल्ट तिथि

    इवेंट्स

    तारीखें

    जीकप एग्जाम डेट 2026 (JEECUP exam 2026 in hindi)

    2 जून से 9 जून 2026

    जीकप 2026 आंसर की

    11 जून 2026

    जीकप 2026 आंसर की और आपत्ति की तिथि

    जून 2026

    यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 (UP Polytechnic Result date 2026 in hindi)

    19 जून 2026 (जारी)

    यूपी जेईई 2026/जीकप 2026 काउंसलिंग आवेदन (UPJEE 2026 counselling registration)

    सूचित किया जाएगा


    जीकप रिजल्ट 2026 कैसे जांचें? (How to check JEECUP Result 2026? in hindi)

    प्राधिकरण जीकप 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। यूपीजेईई रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि अपने पास रखनी होगी। यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

    • यूपीजेईई 2026 की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in 2026 पर जाएं।

    • JEECUP 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

    1719209573173


    • एक नई विंडो खुलेगी जिसमें जेईईसीयूपी उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल होगा।

    • अपना जेईईसीयूपी आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

    • सफल लॉगिन के बाद, उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट ऑनलाइन मिलेगा।

    • जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

    जीकप पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details mentioned in the JEECUP Polytechnic Result 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जीकप 2026 रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद वे निम्नलिखित जानकारी पा सकते हैं :

    • उम्मीदवार का नाम

    • माता-पिता का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • जीकप 2026 रोल नंबर

    • उस समूह का नाम जिसके लिए उपस्थित हुए

    • राज्य

    • कुल प्राप्त अंक

    • योग्यता (काउंसलिंग के लिए योग्य या नहीं की स्थिति)

    • श्रेणीवार राज्य ओपन रैंक

    जीकप रिजल्ट 2026 कैसे तैयार किया जाएगा? (How will the JEECUP Result 2026 be prepared? in hindi)

    अधिकारियों ने जीकप के लिए अंकन योजना निर्दिष्ट की है जिसके अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रोविजनल जीकप 2026 आंसर की ऑनलाइन जारी की जाएगी जो आपत्तियों के अधीन होगी। आंसर की के आधार पर और उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करते हुए अधिकारी जीकप पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 तैयार करेंगे।

    सम्बंधित लिंक्स:

    जीकप 2026 रिजल्ट : बहु-सत्रीय पेपरों के लिए सामान्यीकृत अंकों की गणना (JEECUP 2026 Result: Calculation of Normalized Marks for Multi-Session Papers)

    यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2026 परीक्षा में कुछ पेपर बहु-सत्रों में आयोजित किए जाते है। इसलिए इन प्रश्नपत्रों के लिए विभिन्न सत्रों में प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तरों में किसी भी भिन्नता को ध्यान में रखने के लिए एक उपयुक्त सामान्यीकरण लागू किया जाता है। सामान्यीकरण इस मूलभूत धारणा के आधार पर किया जाता है कि "सभी बहु-सत्रीय यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) पेपरों में उम्मीदवारों की क्षमताओं का वितरण सभी सत्रों में समान होता है"।

    यह धारणा उचित है क्योंकि यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2026 में बहु-सत्रीय पेपर में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या बड़ी है और उम्मीदवारों को सत्र आवंटन की प्रक्रिया क्रमरहित है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि एक ही बहु-सत्रीय पेपर के लिए, प्रत्येक सत्र में आवंटित उम्मीदवारों की संख्या समान क्रम की हो। उपरोक्त आधार पर और विभिन्न सामान्यीकरण विधियों पर विचार करते हुए समिति बहु-सत्रीय पेपरों के लिए सामान्यीकृत अंकों की गणना के लिए निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करेगी।

    1719209573036

    जीकप टॉपर सूची

    पिछले वर्ष के जीकप 2025 टॉपर की जांच करें। टॉपर की सूची नीचे दी गई है :

    ग्रुप

    टॉपर

    जिला

    कोर्स

    ग्रुप ए

    शुभ दीक्षित

    झांसी

    इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा

    ग्रुप बी

    अनुज प्रताप

    संत रविदास नगर

    कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

    ग्रुप सी

    दशरथ यादव

    जौनपुर

    फैशन डिजाइन, गृह विज्ञान, टेक्सटाइल डिजाइन

    ग्रुप डी

    आशीष तिवारी

    अयोध्या

    मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस

    ग्रुप ई

    तेजवीर सिंह

    आगरा

    फॉर्मेसी मे डिप्लोमा

    ग्रुप एफ

    अंजिली शर्मा

    गोरखपुर

    बॉयो टेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (टिशू कल्चर)

    ग्रुप जी

    हर्ष श्रीवास्तव

    बस्ती

    स्नात्तकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम

    ग्रुप एच

    सत्यपाल पाण्डेय

    आजमगढ़

    होटल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

    ग्रुप आई

    अभिनव चौहान

    गाजीपुर

    एयरक्रॉफ्ट मैटनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

    ग्रुप के–1

    शैलेश कुमार चौहान

    बलिया

    इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लेटरल इंट्री

    ग्रुप के–2

    जय प्रताप

    बिहार

    ग्रुप के-3

    अक्षय कुमार

    कन्नौज

    ग्रुप के-4

    सोनू कुमार वर्मा

    बलिया

    ग्रुप के-5

    अतीक मंसूरी

    देवरिया

    ग्रुप के-6

    अवंतिका

    वाराणसी

    ग्रुप के-8

    हिमांशु कुमार

    गाजीपुर

    ग्रुप एल

    अशीष जाधव

    अलीगढ़

    जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट के बाद क्या? (What after the JEECUP 2026 result? in hindi)

    रिजल्ट के बाद ऑनलाइन मोड में जेईईसीयूपी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जेईईसीयूपी 2026 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पंजीकरण और पाठ्यक्रम प्राथमिकताओं को भरने सहित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न राउंड में और जेईईसीयूपी कटऑफ के आधार पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उसके अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।

    सम्बंधित लिंक्स:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जेईईसी अधिकारी जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट कब घोषित करेंगे?
    A:

    प्राधिकरण द्वारा जेईईसीयूपी 2026 रिजल्ट की घोषणा 19 जून 2026 को कर दी गई है।

    Q: क्या रिजल्ट प्रोविजनल जेईईसीयूपी 2026 आंसर की पर आधारित होगा?
    A:

    नहीं, रिजल्ट प्रोविजनल नहीं बल्कि फाइनल जेईईसीयूपी आंसर की पर आधारित होगा।

    Q: क्या जीकप पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 मेरिट सूची के रूप में घोषित किया जाएगा?
    A:

    नहीं, उम्मीदवार कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करके जीकप 2026 का अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    Q: जीकप रिजल्ट ऑनलाइन जांचने के लिए किन प्रमाणों की आवश्यकता होगी?
    A:

    यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    CG PPT Counselling Date

    4 Jul'26 - 9 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APJEE Counselling Date

    6 Jul'26 - 11 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online MCA
    Via Dayananda Sagar University, Bangalore
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEECUP

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEECUP ?

    Hello Aspirant,

    If you have selected "Other State" in the JEECUP application form but have passed Class 10 and/or Class 12 from a recognized institution in Uttar Pradesh, your eligibility may still be considered according to the provisions mentioned in the official counselling notification.

    However, the final decision regarding eligibility

    Hello, please mention the college name you are asking about. Admission to the Electronics branch through JEECUP depends on your rank, category, counselling round, and the college cutoff.

    For more information about the counselling process, please check this link: JEECUP Counselling 2026

    Dear Student,

    JEECUP 2026 exam ka cutoff abhi release nahi hui hai. The Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh (JEECUP) cutoff official website par release karegi.

    Aap previous years ke JEECUP cutoff diye hue link ke through dekh sakte hai : JEECUP Cutoff 2026: UP Polytechnic Cut off for Government,

    Hello Student,

    The result was announced on June 19. For more information regarding how to download or view the result, you can click on the following link.

    Article Link - JEECUP 2026 Result Link at jeecup.admissions.nic.in: Download UP Polytechnic Scorecard