Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2027: एग्जाम डेट (जारी), सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन और पात्रता जानें
    • लेख
    • जेईई मेन 2027: एग्जाम डेट (जारी), सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन और पात्रता जानें

    जेईई मेन 2027: एग्जाम डेट (जारी), सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन और पात्रता जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 20 Nov 2026, 12:23 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन 2027: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 22 नवंबर, 2026 को जेईई मेन 2027 सेशन 1 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त कर देगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic पर जाकर जेईई मेन 2027 का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन जमा करने से पहले जेईई मेन परीक्षा 2027 की पात्रता शर्तों को ध्यान से देख लें। प्राधिकरण द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, 20 नवंबर, 2026 तक, परीक्षा के लिए कुल 12,23,255 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,10941 ने सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया था। जेईई मेन सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु, छात्रों ने 2025/2026 में कक्षा 12 पास की हो, या वे 2027 में कक्षा 12 की परीक्षा दे रहे हों। एनआरआई आवेदक आधार कार्ड के बिना, अपना वैध भारतीय पासपोर्ट देकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अथॉरिटी द्वारा जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।

    जेईई मेन 2027: एग्जाम डेट (जारी), सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन और पात्रता जानें
    जेईई मेन 2027: एग्जाम डेट जल्द, सिलेबस, पैटर्न, रजिस्ट्रेशन और पात्रता जानें

    जेईई मेन 2027 से जुड़े ताज़ा अपडेट

    • अगर कोई बड़ी गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन जमा कर सकते हैं। केवल सबसे अंत में जमा किया गया फॉर्म ही अंतिम माना जाएगा। आवेदकों ने 2025 या 2026 में 12वीं कक्षा पास की हो, या वे 2027 में परीक्षा दे रहे हों। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी सभी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो। 
    • एनटीए ने डिजीलॉकर के जरिए री-केवाईसी (Re-KYC) और पहचान सत्यापन को लेकर एक नई एडवाइजरी भी जारी की है। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 का आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले, अपने डिजीलॉकर, जनपरिचय (JanParichay) या ई-प्रमाण (मेरी पहचान) क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा और डिजीलॉकर के माध्यम से री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एनटीए ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम और जन्म तिथि बिल्कुल वैसी ही हो, जैसी उनकी 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट या मार्कशीट में दर्ज है।
    • जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर को जारी कर दिया है।
    • प्राधिकरण ने जेईई मेन 2027 सत्र 1 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। सत्र 1 परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।
    • उम्मीद है कि अथॉरिटी अक्टूबर 2026 में जेईई मेन के सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर देगी। आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद हम जेईई मेन 2027 परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी अपडेट कर देंगे।

    जेईई मेन 2027 का नोटिफ़िकेशन

    एनटीए अपनी ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जेईई मेन 2027 का नोटिफ़िकेशन और इन्फ़ॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दी है। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 परीक्षा से जुड़ी ताज़ा जानकारी पाने के लिए एनटीए के पोर्टल को लगातार चेक करते रहना होगा। छात्र इन्फ़ॉर्मेशन बुकलेट में जेईई मेन 2027 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीखों, सिलेबस और मार्किंग स्कीम के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।

    जेईई मेन 2027 परीक्षा की तारीख (सेशन 1 और सेशन 2)

    अथॉरिटी दोनों सेशन की जेईई मेन परीक्षा की तारीखें इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में जारी कर दी है। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, नीचे टेबल में जेईई मेन 2027 परीक्षा की संभावित तारीखें दी गई हैं।

    जेईई मेन 2027 परीक्षा तिथियां – सत्र 1

    कार्यक्रम

    तिथियां

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण शुरू होने की तिथि

    सेशन 1: 24 अक्टूबर 2026

    सेशन 2: 5 जनवरी 2027

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण की अंतिम तिथि

    सेशन 1: 22 नवंबर 2026

    सेशन 2: 3 फरवरी 2027

    विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि

    सेशन 1: 23 से 26 नवंबर 2026

    सेशन 2: 4 से 7 फरवरी 2027

    जेईई मेन आवेदन पत्र में सुधार की तिथि

    सेशन 1: 27 से 29 नवंबर 2026

    सेशन 2: 8 से 10 फरवरी 2027

    जेईई मेन 2027 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि

    सेशन 1: 30 दिसंबर 2026

    सेशन 2: 12 मार्च 2027

    जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    सेशन 1: 13 जनवरी 2027

    सेशन 2: 25 मार्च 2027

    जेईई मेन 2027 परीक्षा की तिथि (बीटेक/बीआर्क/बीप्लान)

    सेशन 1: 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

    सेशन 2: 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027

    एनटीए जेईई मेन उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

    फरवरी 2027

    अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि

    फरवरी 2027

    जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

    फरवरी 2027

    जेईई मेन 2027 परिणाम जारी होने की तिथि

    फरवरी 2027

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    जेईई मेन 2027 सिलेबस

    अथॉरिटी, जेईई मेन 2027 के इन्फॉर्मेशन ब्रोशर के ज़रिए जेईई मेन 2027 का सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सिलेबस की जानकारी देख सकते हैं। अगर सिलेबस में कोई बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी इसी पेज पर अपडेट कर दी जाएगी।

    जेईई मेन सिलेबस

    जेईई मेन सिलेबस का लिंक

    जेईई मेन 2027 की तैयारी कैसे करें?

    • उम्मीदवारों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें अच्छी तरह से पढ़नी चाहिए, खासकर केमिस्ट्री के लिए।

    • परीक्षा के कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण चैप्टर्स को समझने के लिए पिछले वर्षों के जेईई मेन प्रश्न-पत्रों को हल करने की सलाह दी जाती है।

    • उम्मीदवारों को रिवीजन के लिए शॉर्ट नोट्स और फॉर्मूला शीट बनानी चाहिए और समय-समय पर उनका रिवीजन करना चाहिए।

    • ज़्यादा वेटेज वाले टॉपिक्स से शुरुआत करना एक बेहतर योजना है।

    • परीक्षा पास करने के लिए स्पीड और एक्यूरेसी दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। सिलेबस पूरा करने के बाद मॉक टेस्ट दें ताकि अपनी कमज़ोरियों का पता चल सके।

    जेईई मेन 2027 परीक्षा का पैटर्न

    जेईई मेन 2027 परीक्षा का पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने से पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा के पूरे पैटर्न को अच्छी तरह से देख लेना चाहिए। अगर जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2027 में कोई बदलाव होता है, तो नया पैटर्न जारी होने के बाद उसे इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, नीचे दी गई टेबल में जेईई मेन परीक्षा का पैटर्न देखें।

    जेईई मेन 2027 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) परीक्षा पैटर्न (CBT मोड)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) + 5 संख्यात्मक प्रश्न = 25

    100

    भौतिकी

    20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) + 5 संख्यात्मक प्रश्न = 25

    100

    रसायन विज्ञान

    20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) + 5 संख्यात्मक प्रश्न = 25

    100

    कुल

    75

    300

    जेईई मेन 2027 अंकन योजना – पेपर 1

    प्रश्न का प्रकार

    सही उत्तर

    गलत उत्तर

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    +4 अंक

    -1 अंक

    संख्यात्मक प्रश्न

    +4 अंक

    -1 अंक

    जेईई मेन 2027 पेपर 2A (बी.आर्क) परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) + 5 संख्यात्मक प्रश्न = 25

    100

    अभिक्षमता परीक्षा (Aptitude Test)

    50

    200

    ड्रॉइंग टेस्ट

    2

    100

    कुल

    77

    400

    जेईई मेन 2027 अंकन योजना – पेपर 2A

    घटक

    सही उत्तर

    गलत उत्तर

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    +4 अंक

    -1 अंक

    संख्यात्मक प्रश्न

    +4 अंक

    -1 अंक

    ड्रॉइंग टेस्ट

    100 अंकों में मूल्यांकन

    लागू नहीं

    जेईई मेन 2027 मॉक टेस्ट

    अथॉरिटी जेईई मेन 2027 के मॉक टेस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी। एलन (Allen) जैसे कई प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट भी जेईई मेन परीक्षा के सभी सेशन और पेपर के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट उपलब्ध कराते हैं। ये मॉक टेस्ट जेईई मेन 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जेईई मेन की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को अच्छे मार्क्स लाने और आने वाली जेईई मेन 2027 परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने के लिए रेगुलर मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करनी चाहिए। रेगुलर मॉक टेस्ट देने से कैंडिडेट को परीक्षा के कठिनाई स्तर और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी मिलेगी।

    जेईई मेन 2027 सैंपल पेपर

    उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जेईई मेन 2027 का सैंपल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। Careers360 ये सैंपल पेपर इसलिए उपलब्ध कराता है ताकि छात्र असल जेईई मेन परीक्षा के लिए तैयार हो सकें। इन जेईई मेन सैंपल पेपर्स को हल करने के बाद, छात्र परीक्षा को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

    जेईई मेन सैम्पल पेपर 2027

    जेईई मेन 2027 परीक्षा समय (पिछले वर्ष के आंकड़ों के आधार पर)

    नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2027 परीक्षा की संभावित अवधि और शिफ्ट टाइमिंग दी गई है।

    जेईई (मेन) 2027 परीक्षा की अवधि

    पेपर

    अवधि

    पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक)

    3 घंटे

    पेपर 2A (बी.आर्क)

    3 घंटे

    पेपर 2B (बी.प्लानिंग)

    3 घंटे

    बी.आर्क + बी.प्लानिंग (दोनों)

    3 घंटे 30 मिनट

    परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग (दोनों सत्रों के लिए)

    3 घंटे वाले पेपर

    शिफ्ट

    समय (IST)

    पहली शिफ्ट

    सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे

    दूसरी शिफ्ट

    दोपहर 3:00 बजे – शाम 6:00 बजे

    3 घंटे 30 मिनट वाले पेपर

    शिफ्ट

    समय (IST)

    पहली शिफ्ट

    सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे

    दूसरी शिफ्ट

    दोपहर 3:00 बजे – शाम 6:30 बजे

    जेईई मेन 2027 के लिए योग्यता की शर्तें

    जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। छात्रों के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। हालाँकि, उन्हें अपनी 10+2 की परीक्षा 2025 या 2026 में पूरी कर लेनी चाहिए, या फिर वे 2027 में परीक्षा दे रहे हों। यहां कुछ नियम दिए गए हैं जिनका पालन जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले करना ज़रूरी है।

    • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड और यूनिवर्सिटी से 10+2 या 2 साल की प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास की होनी चाहिए। जो छात्र 10+2 के आखिरी साल में हैं, वे भी इसके लिए योग्य हैं।

    • वे उम्मीदवार जिन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी की जॉइंट सर्विसेज़ विंग में 2 साल का कोर्स पूरा किया है।

    • भारत या किसी दूसरे देश की कोई भी परीक्षा जिसे 10+2 परीक्षा के बराबर माना जाता है।

    • हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट वोकेशनल परीक्षा।

    • एआईसीटीई या किसी राज्य के टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड से मान्यता प्राप्त कम से कम 3 साल का डिप्लोमा।

    • भारत के बाहर से 10+2, लेकिन इसके लिए 'एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज़' से सर्टिफिकेट देना होगा।

    • बोर्ड ऑफ़ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन, सिक्किम।

    Manav Rachna International Institute of Research and Studies, Faridabad

    NAAC A++ Accredited | Avail up to 100% scholarship via MRNAT-Manav Rachna National Aptitude Test

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    जेईई मेन 2027 एप्लीकेशन फ़ॉर्म

    पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, अथॉरिटी नोटिफिकेशन के साथ जेईई मेन 2027 के सेशन 1 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म जारी कर दिया है। जेईई मेन एप्लीकेशन प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना, फ़ॉर्म भरना, सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, एग्ज़ाम सिटी चुनना, एप्लीकेशन फ़ीस का पेमेंट करना वगैरह शामिल हैं।

    जेईई मेन 2027 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म कैसे भरें?

    जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा।

    • लॉगिन आईडी बनाएं: सबसे पहले, कैंडिडेट्स को अपनी पर्सनल जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि की सही जानकारी देकर जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इससे लॉगिन क्रेडेंशियल बन जाएंगे।

    • एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें: अब अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और सभी ज़रूरी एकेडमिक जानकारी और पर्सनल डेटा भरें।

    • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: सभी ज़रूरी और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स और फ़ोटोग्राफ़ को स्कैन करके अपलोड करें।

    • परीक्षा शहर का चुनाव: उपलब्ध कई विकल्पों में से परीक्षा शहर चुनें।

    • फ़ीस का पेमेंट: कैंडिडेट्स को ऑनलाइन पेमेंट तरीक़े से एप्लीकेशन फ़ीस का पेमेंट करना होगा।

    • सबमिट करें: फ़ीस का पेमेंट करने के बाद, एप्लीकेशन फ़ॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए कन्फ़र्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

    जेईई मेन्स 2027 एप्लीकेशन फ़ॉर्म में सुधार

    अथॉरिटी उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन फ़ॉर्म एडिट करने की सुविधा देगी। जेईई मेन 2027 एप्लीकेशन फ़ॉर्म में सुधार के लिए एक तय समय के लिए विंडो खोली जाएगी। फ़ॉर्म में सुधार के दौरान, अगर छात्रों को लगता है कि उन्होंने कोई जानकारी गलत भरी है, तो वे उसे बदल सकते हैं। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फ़ॉर्म में सुधार वाली विंडो में अपने क्रेडेंशियल्स, जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि, के साथ लॉग इन करना होगा।

    जेईई मेन 2027 सिटी इंटिमेशन स्लिप

    अथॉरिटी, परीक्षा से 1 से 2 हफ़्ते पहले जेईई मेन 2027 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करती है। जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप से उस परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है जहां उम्मीदवारों की जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाएगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद, जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    जेईई मेन्स 2027 एडमिट कार्ड

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन्स 2027 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगी। सिर्फ़ रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स ही ऑफिशियल वेबसाइट से अपना जेईई मेन्स हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन्स 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालनी होगी। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2027 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, जेईई मेन 2027 परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और अन्य जानकारी होगी। कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर एनटीए जेईई एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।

    जेईई मेन 2027 परीक्षा के दिन के लिए गाइडलाइन्स और ड्रेस कोड

    जिन जेईई मेन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिला है, उन्हें परीक्षा की गाइडलाइन्स का पालन करना होगा और हॉल टिकट पर बताए अनुसार कपड़े पहनने होंगे। जो छात्र नीचे दी गई गाइडलाइन्स का पालन नहीं करेंगे, उन्हें जेईई मेन परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • सबसे पहले, परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र जाकर उसकी जगह देख लें ताकि आप समय पर पहुंच सकें।

    • परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

    • परीक्षा के लिए ज़रूरी सभी दस्तावेज़, आईडी प्रूफ और फ़ोटो साथ ले जाएं। हालांकि, जेईई मेन का एडमिट कार्ड ज़रूरी है और इसे ज़रूर साथ ले जाना होगा।

    • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गैजेट, स्नैक्स या मना की गई चीज़ें न ले जाएं।

    • जो छात्र धार्मिक चीज़ें पहने हुए हैं, उन्हें चेकिंग के लिए जल्दी पहुंचना होगा।

    • पहुंचने से पहले परीक्षा फ़ॉर्म भरें, फ़ोटो चिपकाएं और अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं।

    • परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर (निरीक्षक) के निर्देशों और आदेशों का पालन करें।

    • उम्मीदवारों को अटेंडेंस शीट पर साइन करना होगा और अपनी फ़ोटो चिपकाना होगा।

    • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को संबंधित अधिकारी द्वारा जारी ज़रूरी आईडी प्रूफ और सर्टिफ़िकेट साथ ले जाने होंगे।

    जेईई मेन 2027 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों का ड्रेस कोड

    जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों को तय ड्रेस कोड का पालन करना होगा। जो छात्र जेईई मेन ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, उन्हें जेईई मेन 2027 परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जेईई मेन 2027 ड्रेस कोड

    लिंग

    जेईई मेन 2027 ड्रेस कोड

    पुरुष उम्मीदवार

    • केवल हल्के और साधारण कपड़े पहनें। जींस या पार्टी वियर कपड़े न पहनें।

    • धातु (मेटल) वाले बटन, चेन (ज़िप), पॉकेट या अन्य धातुयुक्त वस्तुओं वाले कपड़े न पहनें।

    • किसी भी प्रकार के आभूषण (ज्वेलरी) पहनने की अनुमति नहीं है।

    • भारी जूतों की बजाय साधारण चप्पल या सैंडल पहनें।

    • गॉगल्स या फैशनेबल चश्मा न पहनें।

    महिला उम्मीदवार

    • केवल साधारण परिधान, जैसे लेगिंग्स और सलवार पहनें।

    • दुपट्टा या स्कार्फ न पहनें।

    • किसी भी प्रकार के आभूषण (ज्वेलरी) की अनुमति नहीं है।

    • साधारण सैंडल या चप्पल पहनें।

    • धूप का चश्मा (सनग्लास) या गॉगल्स न पहनें।

    जेईई मेन आंसर की 2027

    अथॉरिटी जेईई मेन आंसर की 2027 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी। सबसे पहले, प्रोविज़नल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। जो कैंडिडेट्स आंसर की में दिए गए जवाबों को चुनौती देना चाहते हैं, वे फीस जमा करके जेईई मेन आंसर की चैलेंज विंडो के ज़रिए ऐसा कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा की फ़ाइनल आंसर की बाद में जारी की जाएगी।

    जेईई मेन 2027 रिस्पॉन्स शीट

    अथॉरिटी, प्रोविज़नल आंसर की के साथ जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी। कैंडिडेट्स रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दौरान दिए गए अपने जवाबों के आधार पर अपने संभावित स्कोर का अंदाज़ा लगा सकते हैं। कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के समय हल किए गए सवाल और जवाब शामिल होंगे।

    जेईई मेन 2027 का रिज़ल्ट: अथॉरिटी जेईई मेन के दोनों सेशन के रिज़ल्ट अपनी ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जारी करेगी। रिज़ल्ट के साथ ही जेईई मेन 2027 का स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड में कैंडिडेट्स के परसेंटाइल स्कोर की जानकारी होगी। हालांकि, अथॉरिटी मार्क्स के तौर पर रिज़ल्ट जारी नहीं करेगी। जेईई मेन 2027 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स को जेईई मेन परीक्षा के दोनों सेशन पूरे होने के बाद रैंक दी जाएगी।

    जेईई मेन क्या है?

    जेईई मेन परीक्षा देश की सबसे अहम परीक्षाओं में से एक है। जेईई मेन का मतलब है जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा)। नेशनल टेस्टिंग अथॉरिटी हर साल यह परीक्षा आयोजित करती है, जिससे छात्र प्रतिष्ठित NITs, IIITs, IITs वगैरह में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों में से, केवल टॉप 2.5 लाख क्वालिफाइड छात्र ही आगे जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए योग्य होंगे। जेईई मेन परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 इंजीनियरिंग करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है, जबकि पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग प्रोग्राम के लिए होता है।

    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe