Careers360 Logo
ask-icon
share
    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) : जेईई मेन 2026 के आधार पर होगा चयन, आवेदन (14 अक्टूबर)
    • लेख
    • इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) : जेईई मेन 2026 के आधार पर होगा चयन, आवेदन (14 अक्टूबर)

    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) : जेईई मेन 2026 के आधार पर होगा चयन, आवेदन (14 अक्टूबर)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 12 Oct 2026, 03:05 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    अगर आप बारहवीं में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित) के साथ पढ़ रहे हैं और वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो भारतीय सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) आपके लिए सुनहरा अवसर है। यह कमीशंड ऑफिसर एंट्री है, जिसमें इंजीनियरिंग की पढ़ाई और सैन्य प्रशिक्षण साथ-साथ चलते हैं। जुलाई 2027 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे।
    भारतीय सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) पर वीडियो देखें-

    This Story also Contains

    1. भारतीय सेना 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम 2027 आवेदन: टीईएस-57 ओवरव्यू
    2. इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम में चयन प्रक्रिया: चार चरण, एक लक्ष्य
    3. इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम: आवेदन कैसे करें?
    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) : जेईई मेन 2026 के आधार पर होगा चयन, आवेदन (14 अक्टूबर)
    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) : जेईई मेन 2026 के आधार पर होगा चयन, आवेदन (14 अक्टूबर)


    भारतीय सेना 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम 2027 आवेदन: टीईएस-57 ओवरव्यू

    विवरण

    जानकारी

    आवेदन शुरू

    14 अक्टूबर 2026

    आवेदन की अंतिम तारीख

    12 नवंबर 2026

    आवेदन की अवधि

    30 दिन (दोनों तारीखें मिलाकर)

    कोर्स शुरू

    जुलाई 2027

    आयु सीमा

    16.5 से 19.5 वर्ष (01.07.2027 को)

    न्यूनतम योग्यता

    12वीं में पीसीएम में 60% अंक, साथ ही जेईई मेन 2026

    आवेदन वेबसाइट

    joinindianarmy.nic.in

    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम: पद, पदस्थापन और शुल्क

    बिंदु

    विवरण

    रिक्तियां

    90 (जुलाई 2027 कोर्स)

    पद

    लेफ्टिनेंट

    कमीशन

    स्थायी (परमानेंट कमीशन)

    प्रशिक्षण स्थल

    ओटीए गया

    आवेदन शुल्क

    0 रुपये (कोई शुल्क नहीं)

    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम: कौन कर सकता है आवेदन?

    मापदंड

    शर्त

    कक्षा 12

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (पीसीएम) में कुल न्यूनतम 60% अंक

    जेईई मेन

    जेईई मेन 2026 अनिवार्य है; पिछले वर्ष का प्रयास मान्य नहीं होगा

    आयु

    01.07.2027 को 16.5 से 19.5 वर्ष

    उम्मीदवार

    केवल अविवाहित पुरुष

    ध्यान दें: जेईई मेन 2026 में शामिल हुए बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। पिछले वर्षों के जेईई मेन अंक इस भर्ती में नहीं गिने जाएंगे।

    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम में चयन प्रक्रिया: चार चरण, एक लक्ष्य

    1. शॉर्टलिस्टिंग: जेईई मेन 2026 की रैंक के आधार पर

    2. एसएसबी इंटरव्यू

    3. मेडिकल जांच

    4. अंतिम मेरिट सूची और जॉइनिंग

    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम: ट्रेनिंग और वेतन

    प्रशिक्षण

    • पांच वर्ष का कार्यक्रम

    • ओटीए गया में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग

    • तकनीकी प्रशिक्षण, जिसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी

    • प्रशिक्षण पूरा होने पर स्थायी कमीशन के साथ लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन

    Symbiosis Online Programs

    Online PG programs from Symbiosis Centre for Distance Learning

    Woxsen University B.Tech Admissions 2027

    IIRF Top Private Engineering College 2026: All India Rank #13 | H-CTC 18 LPA | Merit-Based Scholarships

    वेतन

    वेतन स्तर

    मासिक वेतन

    लेवल 10

    56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह

    इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम: आवेदन कैसे करें?

    चरण

    क्या करना है

    1

    joinindianarmy.nic.in पर जाएं

    2

    कैंडिडेट के रूप में रजिस्टर करें या लॉग-इन करें

    3

    "ऑफिसर एंट्री एप्लाई/लॉगिन" खोलें और 10+2 TES-57 चुनें

    4

    व्यक्तिगत, शैक्षणिक और जेईई मेन 2026 का विवरण भरें

    5

    दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

    6

    फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट संभालकर रखें

    पांच साल की ट्रेनिंग, इंजीनियरिंग की डिग्री, लेफ्टिनेंट का पद और स्थायी कमीशन, इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) शिक्षा और सैन्य करियर दोनों का मेल है। आवेदन की अवधि केवल 30 दिन की है, इसलिए पात्र अभ्यर्थी अंतिम तारीख यानि 12 नवंबर का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।

    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe