Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 (UP ITI Seat Allotment 2026): राउंड 5 सीट अलॉटमेंट (जल्द), रजिस्ट्रेशन करें
    • लेख
    • यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 (UP ITI Seat Allotment 2026): राउंड 5 सीट अलॉटमेंट (जल्द), रजिस्ट्रेशन करें

    यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 (UP ITI Seat Allotment 2026): राउंड 5 सीट अलॉटमेंट (जल्द), रजिस्ट्रेशन करें

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 07 Oct 2026, 03:48 PM IST

    लखनऊ के स्टेट काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) ने 7 अक्टूबर, 2026 को यूपी आईटीआई 2026 के पांचवें चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अथॉरिटी ने ऑफिशियल वेबसाइट scvt.up.in पर राउंड 5 के यूपी आईटीआई 2026 रजिस्ट्रेशन का लिंक अपडेट कर दिया है। संशोधित यूपी आईटीआई एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 जमा करने से पहले, कैंडिडेट्स को उन डिटेल्स को चेक करने की सलाह दी गई थी। उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में एडमिशन, क्वालिफाइंग परीक्षा में कैंडिडेट्स की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। राउंड 1, 2, 3 और 4 के लिए यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 की घोषणा क्रमशः 27 अगस्त, 12 सितंबर, 21 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2026 को की गई थी।
    यूपी आईटीआई 2026 राउंड 5 के रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपी आईटीआई 2026 सीट आवंटन प्रक्रिया: मुख्य बातें
    2. यूपी आईटीआई 2026 सीट अलॉटमेंट: प्रथम चरण में कैसे होगा सीट आवंटन?
    3. यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026: जनपदवार आरक्षण का नियम
    4. यूपी आईटीआई 2026 सीट अलॉटमेंट: किन संस्थानों और व्यवसायों का चयन कर सकते हैं?
    5. यूपी आईटीआई 2026: सीट आवंटन में आरक्षण कैसे लागू होगा?
    6. यूपी आईटीआई 2026: यदि राजकीय और निजी दोनों आईटीआई में चयन हो जाए तो क्या होगा?
    7. कक्षा 8 और कक्षा 10 दोनों के आधार पर आवेदन करने वालों के लिए नियम
    8. यूपी आईटीआई 2026: सीट आवंटन का परिणाम कब और कैसे जारी होगा?
    9. प्रवेश के लिए कितना समय मिलेगा?
    10. अपग्रेडेशन (Higher Preference) का विकल्प
    11. निजी आईटीआई में रिक्त सीटें कैसे भरी जाएंगी?
    12. यूपी आईटीआई 2026: आवेदन के समय सीटों की जानकारी कैसे मिलेगी?
    यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 (UP ITI Seat Allotment 2026): राउंड 5 सीट अलॉटमेंट (जल्द), रजिस्ट्रेशन करें
    यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 1 अक्टूबर, 2026 को यूपी आईटीआई 2026 राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की जा चुकी है। अथॉरिटी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट के चौथे राउंड का लिंक अपडेट किया। अथॉरिटी ने प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स के लिए यूपी आईटीआई 2026 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने यूपी आईटीआई 2026 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म पूरा नहीं किया है, वे इसे ऑनलाइन एक्सेस करके पूरा कर सकते हैं।
    यूपी आईटीआई 2026 चौथी सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    इससे पहले एससीवीटी, लखनऊ द्वारा 21 सितंबर, 2026 को यूपी आईटीआई 2026 के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट जारी किया। प्राधिकरण ने ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी आईटीआई राउंड 3 सीट अलॉटमेंट 2026 रिज़ल्ट का लिंक एक्टिवेट किया। यूपी आईटीआई 2026 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की ज़रूरत होगी। इससे पहले अथॉरिटी ने 19 सितंबर, 2026 को प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स के लिए यूपी आईटीआई 2026 रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू किया। प्राधिकरण द्वारा राउंड 1 और 2 के लिए यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 की घोषणा क्रमशः 27 अगस्त और 12 सितंबर, 2026 को की गई थी।
    सरकारी संस्थानों के लिए यूपी आईटीआई 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    प्राइवेट संस्थानों के लिए यूपी आईटीआई 2026 रजिस्ट्रेशन का सीधा लिंक
    यूपी आईटीआई सीट आवंटन डाउनलोड लिंक
    यूपी आईटीआई सीट आवंटन इमेज देखें-
    1790157608799

    यूपी आईटीआई 2026 सीट आवंटन प्रक्रिया: मुख्य बातें

    विवरण

    जानकारी

    सीट आवंटन का आधार

    अर्हकारी शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक की मेरिट

    सीट आवंटन का माध्यम

    ऑनलाइन

    वरीयता

    अभ्यर्थी द्वारा भरे गए जनपद, संस्थान एवं व्यवसाय के विकल्प

    चयन का आधार

    मेरिट, आरक्षण एवं उपलब्ध सीटें

    सूचना का माध्यम

    एससीवीटी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट एवं मोबाइल एसएमएस

    प्रवेश के लिए समय

    सीट आवंटन के बाद 6 कार्य दिवस

    यूपी आईटीआई 2026 सीट अलॉटमेंट: प्रथम चरण में कैसे होगा सीट आवंटन?

    यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026 के प्रथम चरण में प्रत्येक अभ्यर्थी की पहली वरीयता के आधार पर यह जांच की जाएगी कि उसकी मेरिट और आरक्षण श्रेणी के अनुसार संबंधित जनपद, संस्थान और व्यवसाय में सीट उपलब्ध है या नहीं। यदि पहली वरीयता पर सीट उपलब्ध नहीं होती है, तो क्रमशः दूसरी, तीसरी और आगे की वरीयताओं पर यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक किसी विकल्प पर सीट आवंटित नहीं हो जाती या सभी विकल्प समाप्त नहीं हो जाते। इसके बाद यही प्रक्रिया अगले अभ्यर्थी के लिए अपनाई जाएगी और सभी उपलब्ध सीटें भरने तक सीट आवंटन जारी रहेगा।

    यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट 2026: जनपदवार आरक्षण का नियम

    राजकीय आईटीआई एवं राजकीय आईटीआई-पीपीपी में प्रवेश के लिए जनपदवार सीटों का विशेष प्रावधान किया गया है।

    सीटों का प्रतिशत

    पात्र अभ्यर्थी

    75% सीटें

    संबंधित जनपद के निवास प्रमाण-पत्र धारक

    25% सीटें

    अन्य जनपद के निवास प्रमाण-पत्र धारक

    यदि संबंधित जनपद की 75 प्रतिशत सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो उन्हें अन्य जनपद के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित सीटों में सम्मिलित कर दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने जनपद स्तर अथवा राज्य स्तर के आरक्षण का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    यूपी आईटीआई 2026 सीट अलॉटमेंट: किन संस्थानों और व्यवसायों का चयन कर सकते हैं?

    अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रदेश के किसी भी जनपद में संचालित निम्न संस्थानों एवं व्यवसायों का चयन कर सकते हैं

    • राजकीय आईटीआई

    • राजकीय आईटीआई-पीपीपी

    • निजी आईटीआई

    अभ्यर्थी राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) अथवा राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से मान्यता प्राप्त व्यवसायों में अपनी वरीयता के अनुसार विकल्प भर सकते हैं।

    यूपी आईटीआई 2026: सीट आवंटन में आरक्षण कैसे लागू होगा?

    एससीवीटी, उत्तर प्रदेश द्वारा आरक्षण नियमों के अनुसार राजकीय आईटीआई, राजकीय आईटीआई-पीपीपी और निजी आईटीआई के लिए व्यवसायवार एवं वर्गवार सीटों का विवरण तैयार किया जाएगा। इसी के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। कॉल लेटर में अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्राप्त रैंक भी प्रदर्शित होगी।

    यूपी आईटीआई 2026: यदि राजकीय और निजी दोनों आईटीआई में चयन हो जाए तो क्या होगा?

    यदि किसी अभ्यर्थी को राजकीय तथा निजी दोनों आईटीआई में प्रवेश का अवसर मिलता है, तो जिस संस्थान में वह सबसे पहले प्रवेश लेगा, वही उसका अंतिम प्रवेश माना जाएगा। इसके बाद दूसरे संस्थान में हुआ चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

    कक्षा 8 और कक्षा 10 दोनों के आधार पर आवेदन करने वालों के लिए नियम

    यदि किसी अभ्यर्थी ने कक्षा 8 एवं कक्षा 10 दोनों योग्यताओं के आधार पर आवेदन किया है और दोनों में सीट आवंटित हो जाती है, तो वह अपनी इच्छा के अनुसार किसी एक में प्रवेश ले सकता है। जिस योग्यता के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा, वही अंतिम माना जाएगा तथा दूसरी सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी।

    यदि कक्षा 8 के व्यवसाय में प्रवेश लिया

    • आगे के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण में केवल कक्षा 8 आधारित व्यवसायों में ही अपग्रेडेशन मिलेगा।

    यदि कक्षा 10 के व्यवसाय में प्रवेश लिया

    • आगे के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण में केवल कक्षा 10 आधारित व्यवसायों में ही अपग्रेडेशन किया जाएगा।

    यूपी आईटीआई 2026: सीट आवंटन का परिणाम कब और कैसे जारी होगा?

    पंजीकृत विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन का परिणाम एससीवीटी, उत्तर प्रदेश द्वारा गठित परीक्षण समिति की संस्तुति के बाद आगामी 3 दिनों के भीतर तैयार किया जाएगा। इसके बाद-

    • एससीवीटी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर परिणाम जारी होगा।

    • चयनित अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा।

    • सूचना संबंधी विज्ञप्ति समाचार पत्रों में भी प्रकाशित की जाएगी।

    प्रवेश के लिए कितना समय मिलेगा?

    सीट आवंटन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में प्रवेश लेने के लिए 6 कार्य दिवस का समय दिया जाएगा।

    यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं लेता है, तो—

    • उसका सीट आवंटन निरस्त माना जाएगा।

    • वह द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

    अपग्रेडेशन (Higher Preference) का विकल्प

    प्रवेश के समय प्रत्येक अभ्यर्थी से यह पूछा जाएगा कि वह अगले चरणों में सीट अपग्रेडेशन चाहता है या नहीं। केवल वही अभ्यर्थी द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण के अपग्रेडेशन के लिए पात्र होंगे जिन्होंने इस विकल्प पर अपनी सहमति दी होगी।

    निजी आईटीआई में रिक्त सीटें कैसे भरी जाएंगी?

    यदि किसी भी चरण में किसी व्यवसाय के लिए निजी आईटीआई में अभ्यर्थियों ने विकल्प नहीं दिया है और सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो उसी चरण से पंचम चरण की व्यवस्था के अनुसार संबंधित निजी आईटीआई स्वयं रिक्त सीटें भर सकेगी। इस प्रक्रिया में-

    • आरक्षण व्यवस्था शिथिल रहेगी।

    • निजी आईटीआई पोर्टल के बाहर के योग्य अभ्यर्थियों का पहले निर्धारित शुल्क जमा कराकर पोर्टल पर पंजीकरण करा सकती है।

    • इसके बाद उन्हें रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जा सकेगा।

    यूपी आईटीआई 2026: आवेदन के समय सीटों की जानकारी कैसे मिलेगी?

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने पर प्रदेश के सभी आईटीआई संस्थानों में व्यवसायवार एनसीवीटी एवं एसवीटी से मान्यता प्राप्त सीटों का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यर्थी इन्हीं सीटों के आधार पर अपनी वरीयता के अनुसार विकल्प भरेंगे।

    यदि भारत सरकार द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि तक किसी व्यवसाय की SCVT मान्यता को NCVT मान्यता प्रदान कर दी जाती है, तो उस व्यवसाय में प्रवेशित सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण एवं परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद NCVT द्वारा अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।