Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से साक्षात्कार: तैयारी के टिप्स, रणनीति, अध्ययन योजना, सफलता की कहानी
    • लेख
    • जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से साक्षात्कार: तैयारी के टिप्स, रणनीति, अध्ययन योजना, सफलता की कहानी

    जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से साक्षात्कार: तैयारी के टिप्स, रणनीति, अध्ययन योजना, सफलता की कहानी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 20 Apr 2026, 05:23 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से साक्षात्कार- उम्मीदवार अनय जैन की सफलता की कहानी जानने के लिए इस लेख का संदर्भ ले सकते हैं। अनय जेईई मेन सत्र 1 में 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। उन्होंने 300 में से 291 अंक प्राप्त किए हैं। उनके अनुसार, नियमित परीक्षा, शिक्षकों का मार्गदर्शन और स्वयं का अध्ययन ही उनकी सफलता का मूलमंत्र था। उन्होंने पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को भी हल किया और जेईई मेन 2026 के प्रत्येक कॉन्सेप्ट का गहन अध्ययन किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2026 टॉपर्स लिस्ट (JEE Main topper list 2026 in hindi) जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां दिए लिंक से टॉपर्स के नाम देख सकते हैं।
    जेईई मेन 2026 टॉपर्स लिस्ट देखें | जेईई मेन 2026 रिजल्ट देखें

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से इंटरव्यू
    2. जेईई मेन 2026 टॉपर्स लिस्ट - 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्र (JEE Main 2026 Toppers List- 100 Percentilers)
    3. जेईई मेन सत्र 1 परिणाम 2026 का अवलोकन (JEE Main Session 1 Result 2026 Overview)
    जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से साक्षात्कार: तैयारी के टिप्स, रणनीति, अध्ययन योजना, सफलता की कहानी
    जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से साक्षात्कार

    जेईई मेन परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई की रणनीति, सब्जेक्ट के अनुसार अध्ययन का समय, टॉपिक्स की समझ के लिए क्या करना चाहिए, रीविजन कितना जरूरी जैसी बातों को जानने के लिए अनय जैन के इस साक्षात्कार को पढ़ें।

    जेईई मेन्स 2026 टॉपर अनय जैन से इंटरव्यू

    अनय जैन, जेईई मेन 2026 के सत्र 1 में 100 परसेंटाइलर्स में शामिल होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई!।

    आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

    प्र. अपने गृहनगर और परिवार के बारे में बताइए।

    मैं हरियाणा, फरीदाबाद से हूं। मेरे माता-पिता का नाम डॉ. श्रेयांश जैन और डॉ. शालिनी जैन है, दोनों दिल्ली में डॉक्टर हैं।

    प्र. क्या आप हमें जेईई मेन सत्र 1 में अपने स्कोर के बारे में बता सकते हैं?

    मैंने 2026 के जेईई मेन सत्र 1 में 300 में से 291 अंक प्राप्त किए हैं।

    प्रश्न: आपकी सफलता में किन कारकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

    मेरा मानना है कि मेरी सफलता में शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित परीक्षा और स्व-अध्ययन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेरा मुख्य लक्ष्य 2026 के जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) में अच्छा स्कोर प्राप्त करना है।

    प्रश्न: आपने 2026 के जेईई मेन परीक्षा की तैयारी में कितने घंटे बिताए?

    मैंने जनवरी सत्र के जेईई मेन की तैयारी के दौरान प्रतिदिन 12 घंटे से अधिक स्व-अध्ययन किया।

    प्रश्न: क्या आपने अपनी तैयारी के लिए कोई कोचिंग ली थी?

    मैंने जेईई मेन परीक्षा सत्र 1 की तैयारी के लिए एलन की अध्ययन सामग्री का उपयोग किया था। मैंने विशेष रूप से पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का अभ्यास किया। इससे मुझे अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिली।

    प्रश्न: क्या आप जेईई मेन परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कुछ सुझाव और तकनीकें साझा कर सकते हैं?

    मेरा सुझाव है कि छात्रों को रीविजन और विषयों को गहराई से समझने पर ध्यान देना चाहिए। मैंने अपनी तैयारी में निरंतरता बनाए रखी और प्रत्येक विषय का विस्तार से अध्ययन किया। किसी भी संदेह या उलझन के लिए मैं हमेशा अपने शिक्षकों और फैकल्टी से संपर्क करता था।

    प्रश्न: आप अपने खाली समय में क्या करना पसंद करते हैं?

    मुझे दौड़ना, फुटबॉल और टेनिस खेलना पसंद है।

    प्रश्न: जीवन में आपका आगे का लक्ष्य क्या है?

    मैं अपनी तैयारी जारी रखना चाहता हूं और जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना चाहता हूं। मैं दिल्ली आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में बीटेक में दाखिला लेना चाहता हूं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन 2026 टॉपर्स लिस्ट - 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्र (JEE Main 2026 Toppers List- 100 Percentilers)

    एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सत्र 1 के टॉपर्स की सूची आवेदन संख्या के अनुसार प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2026 में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की सूची देख सकते हैं।

    जेईई मेन ऑफिसियल टॉपर लिस्ट 2026

    आवेदन संख्या

    स्टूडेंट का नाम

    पात्रता का राज्य (12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने/परीक्षा देने वाला राज्य)

    एनटीए स्कोर

    260310038881

    SHREYAS MISHRA

    DELHI (NCT)

    100

    260310088709

    NARENDRABABU GARI MAHITH

    ANDHRA PRADESH

    100

    260310164042

    SHUBHAM KUMAR

    BIHAR

    100

    260310215465

    KABEER CHHILLAR

    RAJASTHAN

    100

    260310220953

    CHIRANJIB KAR

    RAJASTHAN

    100

    260310228381



    BHAVESH PATRA

    ODISHA

    100

    260310231839

    ANAY JAIN

    HARYANA

    100

    260310241955

    ARNAV GAUTAM

    RAJASTHAN

    100

    260310432915

    PASALA MOHITH

    ANDHRA PRADESH

    100

    260310434363

    MADHAV VIRADIYA

    MAHARASHTRA

    100

    260310635369

    PUROHIT NIMAY

    GUJARAT

    100

    260310757063

    VIVAN SHARAD MAHISWARI

    TELANGANA

    100

    जेईई मेन सत्र 1 परिणाम 2026 का अवलोकन (JEE Main Session 1 Result 2026 Overview)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 16 फरवरी, 2026 को जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic पर जेईई मेन 2026 का परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के साथ ही जेईई मेन 2026 आंसर की और जेईई मेन टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hi, three months can still be used productively, but right now you should avoid trying to complete everything at once. First, divide the syllabus into high-priority chapters, moderate-priority chapters and low-priority chapters. Focus on concepts and PYQs for the high-priority areas, take regular timed tests and keep a separate list

    Dear Student,

    You can access the JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022) on Careers360. It provides insights into previous-year trends, difficulty levels, and important topics to help with exam preparation.

    JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022)

    Dear Student,

    You can access JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions on Careers360. These papers are useful for understanding the exam pattern, important topics and question types, and for practising Physics, Chemistry and Mathematics.

    JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions

    You can

    Dear Student,

    Can you clarify what do you want to know about the JEE Main exam . Are you looking for the JEE Main syllabus, eligibility criteria, or preparation strategy.