Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन क्या होता है? (JEE Main Kya Hota Hai?)- जेईई मेन परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें
    • लेख
    • जेईई मेन क्या होता है? (JEE Main Kya Hota Hai?)- जेईई मेन परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें

    जेईई मेन क्या होता है? (JEE Main Kya Hota Hai?)- जेईई मेन परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें

    Nitin SaxenaUpdated on 23 Sep 2026, 05:12 PM IST

    जेईई मेन क्या होता है?: जेईई मेन से तात्पर्य एक ऐसी परीक्षा से है, जो मुख्यत: इंजीनियरिंग में कॅरियर की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। यह देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक है। जेईई मेन का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। जेईई मेन का फुल फॉर्म जाइंट एंट्रेस एग्जाम है। जेईई मेन परीक्षा देश भर के लगभग सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का रास्ता खोलती है। जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसके माध्यम से देश के विभिन्न इंजीन्यरिंग कॉलेजों में बी.ई./बी.टेक./बी.प्लानिंग/बी.आर्क कोर्स में एडमिशन मिलता है। जेईई मेन परीक्षा एनटीए द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। जो मूल रूप से जनवरी तथा अप्रैल में होती है।
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन प्रश्न पत्र | जेईई मेन सिलेबस | जेईई मेन कटऑफ

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन क्या होता है- जेईई मेन परीक्षा में बैठने की पात्रता क्या है? (What is JEE Main? What are the eligibility criteria to appear for the JEE Main exam? in hindi)
    2. जेईई मेन क्या होता है- जेईई मेन परीक्षा पैटर्न क्या है? (What is JEE Main? What is the JEE Main exam pattern? in hindi)
    3. जेईई मेन परीक्षा पैटर्न पेपर 2 (बी. आर्क/ बी प्लानिंग)
    4. जेईई मेन क्या होता है- जेईई मेन परीक्षा के बाद क्या?
    जेईई मेन क्या होता है? (JEE Main Kya Hota Hai?)- जेईई मेन परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें
    जेईई मेन क्या होता है?

    एजेंसी द्वारा जेईई मेन परीक्षा में दो पेपरों का आयोजन करना निर्धारित किया गया है। पेपर 1, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर 2, के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में बी.आर्क और बी.प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। जेईई मेन परीक्षा की रैंक सूची में सूचीबद्ध शीर्ष 2,50,000 रैंक धारक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।

    ये भी पढ़ें:

    जेईई मेन क्या होता है- जेईई मेन परीक्षा में बैठने की पात्रता क्या है? (What is JEE Main? What are the eligibility criteria to appear for the JEE Main exam? in hindi)

    अब छात्रों के मन में यह प्रश्न उठता है कि जेईई मेन परीक्षा में कौन से छात्र शामिल हो सकते हैं? जेईई मेन पात्रता का निर्धारण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा ही किया जाता है तथा एजेंसी हर साल अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन पात्रता मानदंड जारी करती है। जेईई मेन पात्रता मानदंड के अनुसार, इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र को 2024 या 2025 में अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए या 2026 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होना चाहिए। इसके अलावा एजेंसी द्वारा छात्र की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन प्रयासों की संख्या को तीन प्रयास तक सीमित किया गया है। उम्मीदवार नीचे तालिका में जेईई में संपूर्ण पात्रता की जांच कर सकते हैं।

    Integral University B.Tech Admissions 2026

    NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available

    Jain University B.Tech Admissions 2026

    Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted

    जेईई मेन पात्रता मानदंड

    जेईई मेन पात्रता मानदंड

    जेईई मेन पात्रता मानदंड विवरण

    आयु सीमा

    कोई आयु सीमा नहीं है

    शैक्षणिक योग्यता

    कक्षा 12 या समकक्ष स्तर

    योग्यता परीक्षा का वर्ष

    2024/ 2025 / 2026

    कक्षा 12वीं के विषय

    • बीई/बीटेक- भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/तकनीकी व्यावसायिक विषय

    • बी.आर्क- गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान

    • बी.प्लान- गणित

    आवश्यक 12वीं कक्षा का प्रतिशत

    • एनआईटी/आईआईआईटी/जीएफटीआई में बीटेक- 75% (सामान्य) या 65% (एससी/एसटी)

    • बी.आर्क/बी.प्लान- 50% कुल अंक

    जेईई प्रयासों की सीमा

    तीन लगातार वर्षो तक

    ये भी पढ़ें: जेईई मेन के लिए अच्छी रैंक क्या है?

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन क्या होता है- जेईई मेन परीक्षा पैटर्न क्या है? (What is JEE Main? What is the JEE Main exam pattern? in hindi)

    इंजीनियरिंग को कॅरियर विकल्प बना चुके छात्रों को यह जानना बेहद जरूरी है, कि जेईई मेन परीक्षा का पैटर्न क्या होता है और ये किस प्रकार आयोजित की जाती है। जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा ऑनलाइन रूप से आयोजित की जाती है और ये एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा है। परीक्षा की समयावधि 3 घंटे की है तथा ये परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है। परीक्षा में तीन विषयों यानि गणित, भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछें जाते हैं। परीक्षा में दो प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है, जिसमें से एक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न (एमसीक्यू) होते है जबकि दूसरे संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न हैं। पेपर 1 परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए अधिकतम 300 अंक दिए जाते हैं। छात्र नीचे दी गई तालिका से संपूर्ण जेईई मेन परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न पेपर 1 (बीई/बीटेक)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    परीक्षा अवधि

    तीन घंटे

    परीक्षा की भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू

    प्रश्नों के प्रकार

    • बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    • संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न

    खंडों की संख्या

    तीन खंड होते हैं:

    • गणित

    • भौतिक विज्ञान

    • रसायन शास्त्र

    प्रश्नों की संख्या

    गणित: 25 (भाग A (20) + भाग B (5)) 5 प्रश्न संख्यात्मक उत्तर वाले।

    भौतिकी: 25 (भाग A (20) + भाग B (5)) 5 प्रश्न संख्यात्मक उत्तर वाले।

    रसायन विज्ञान: 25 (भाग A (20)+ भाग B (5)) 5 प्रश्न संख्यात्मक उत्तर वाले।

    कुल: 75 प्रश्न (25 प्रश्न प्रत्येक विषय से)

    कुल अंक

    300 अंक (हर खंड के लिए 100 अंक)

    अंकन योजना

    बहुविकल्पीय प्रश्न: प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न: उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।


    ये भी देखें :

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन पेपर 2 बी.आर्क परीक्षा पैटर्न में ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है तथा परीक्षा के लिए कुल 400 अंक प्रदान किए जाते है। छात्र नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा का पैटर्न देख सकते है।

    जेईई मेन परीक्षा पैटर्न पेपर 2 (बी. आर्क/ बी प्लानिंग)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का मोड

    बी.आर्क के ड्राइंग सेक्शन (पेन और पेपर आधारित मोड) को छोड़कर कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    खंडों की कुल संख्या

    बी.आर्क (पेपर 2ए) :

    • भाग 1 - गणित

    • भाग 2 - योग्यता परीक्षा

    • भाग 3 - ड्राइंग टेस्ट

    बी.प्लान (पेपर 2बी) :

    • गणित

    • रुचि परीक्षा

    • योजना परीक्षण (एमसीक्यू)

    प्रश्नों का प्रकार

    बी.आर्क -

    बी.आर्क के प्रत्येक खंड के लिए प्रश्नों के प्रकार-

    गणित: एमसीक्यू और संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न

    एप्टीट्यूड- बहुविकल्पीय प्रश्न

    ड्राइंग- ड्राइंग एप्टीट्यूड

    बी.प्लानिंग-

    बी योजना के प्रत्येक खंड के लिए प्रश्नों के प्रकार-

    गणित- एमसीक्यू, और संख्यात्मक मान वाले प्रश्न उत्तर के रूप में

    एप्टीट्यूड- एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    योजना- एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    कुल प्रश्न

    बी.आर्क: 75 + 2 ( ड्राइंग टेस्ट) प्रश्न

    बी.प्लान: 100 प्रश्न

    कुल अंक

    400 अंक

    अंकन योजना

    एमसीक्यू - उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

    संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न - छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

    ड्राइंग टेस्ट: 100 अंकों के पेपर में दो प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाता है।

    जेईई मेन क्या होता है- जेईई मेन परीक्षा के बाद क्या?

    जेईई मेन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग में भाग लेना होता है। जिसके माध्यम से देश भर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रदान किया जाता है। जोसा काउंसलिंग का अर्थ संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण है। जिसके अंतर्गत जेईई मेन तथा जेईई एडवांस में सफल हुए अभ्यर्थियों की रैंक के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी तथा अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters
    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Dear Student,

    You can access the JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022) on Careers360. It provides insights into previous-year trends, difficulty levels, and important topics to help with exam preparation.

    JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022)

    Dear Student,

    You can access JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions on Careers360. These papers are useful for understanding the exam pattern, important topics and question types, and for practising Physics, Chemistry and Mathematics.

    JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions

    You can

    Dear Student,

    Can you clarify what do you want to know about the JEE Main exam . Are you looking for the JEE Main syllabus, eligibility criteria, or preparation strategy.

    Hi Dee, starting early gives you plenty of time to build a strong foundation. For now, focus on understanding Physics, Chemistry and Mathematics concepts thoroughly rather than rushing into very difficult questions. Follow a consistent study routine, practise problems regularly, revise what you study and gradually move towards JEE-level questions.