Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स (NTA JEE Main 2027 Aadhaar Guidelines): नियम और दस्तावेज़
    • लेख
    • एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स (NTA JEE Main 2027 Aadhaar Guidelines): नियम और दस्तावेज़

    एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स (NTA JEE Main 2027 Aadhaar Guidelines): नियम और दस्तावेज़

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 18 Nov 2026, 11:48 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स - एनटीए ने जेईई मेन 2027 के लिए आधार से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं। जिन उम्मीदवारों का आधार 15 साल की उम्र से पहले बना था, उन्हें अपनी फोटो, आइरिस (आंखों की पुतली) और फिंगरप्रिंट अपडेट करवा लेने चाहिए। एक मान्य फोटो आईडी के रूप में, आधार कार्ड जेईई मेन 2027 के लिए पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बना सकता है। उम्मीदवार जेईई मेन 2027 से जुड़ी आधार गाइडलाइंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस पेज को देख सकते हैं। जो उम्मीदवार आधार का उपयोग करके जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार को डिजीलॉकर (DigiLocker)/जनपरिचय (JanParichay)/ई-प्रमाण (e-Pramaan) से लिंक करना होगा।

    This Story also Contains

    1. एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स
    2. क्या जेईई मेन 2027 के लिए आधार अनिवार्य है?
    3. जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन - ध्यान रखने योग्य बातें
    एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स (NTA JEE Main 2027 Aadhaar Guidelines): नियम और दस्तावेज़
    एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स

    एनटीए जेईई मेन 2027 आधार गाइडलाइन्स

    एनटीए जेईई मेन 2027 के लिए आधार संबंधी दिशा-निर्देश जानने हेतु नीचे दिए गए पेज को देखें। इस वर्ष, एनटीए ने 'मेरी पहचान' (MeriPehchaan) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म पर पहचान सत्यापित करने के तीन विकल्प उपलब्ध हैं: डिजीलॉकर (DigiLocker), जनपरिचय (JanParichay) और ई-प्रमाण (e-Pramaan)। उम्मीदवार इन तीनों में से किसी भी अकाउंट का उपयोग करके JEE मेन 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, पहचान के आसान सत्यापन के लिए उनका आधार कार्ड इससे जुड़ा होना चाहिए। एनटीए जेईई मेन 2027 के लिए आधार से जुड़े मुख्य दिशा-निर्देश यहाँ दिए गए हैं।

    1. बायोमेट्रिक अपडेट - जिन उम्मीदवारों का आधार कार्ड 15 साल की उम्र से पहले बना था, उन्हें बायोमेट्रिक अपडेट करवाना होगा। इसमें नई फोटो, आइरिस स्कैन और फिंगरप्रिंट स्कैन शामिल हैं। 

    2. आधार अपडेट करने के लिए डिजिलॉकर के जरिए री-केवाईसी करें - उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले, अपने आधार की अपडेट और लेटेस्ट जानकारी को सिंक करने के लिए री-केवाईसी के लिए आवेदन करें। 

    3. लॉगिन क्रेडेंशियल्स याद रखें- 'मेरीपहचान' के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए, परीक्षा आईडी या यूज़रनेम का सही लॉगिन विवरण याद रखना आवश्यक है। 

    4. उम्मीदवारों को अपने स्वयं के डिजीलॉकर खाते का उपयोग करना चाहिए, न कि अपने माता-पिता या अभिभावक के खाते का। 

    5. - कई उम्मीदवारों आधार में नाम ने आधार और 10वीं कक्षा की मार्कशीट में नाम अलग-अलग होने का मुद्दा उठाया है। ऐसे मामलों में, रजिस्ट्रेशन के समय 10वीं कक्षा की मार्कशीट में दिया गया नाम ही दर्ज करना चाहिए।

    6. अगर आधार के ज़रिए आवेदन कर रहे हैं, तो सभी व्यक्तिगत विवरण अपडेट होने चाहिए। आईडी प्रूफ का इस्तेमाल फोटो, जन्म तिथि, लिंग, पता आदि की जानकारी लेने के लिए किया जाएगा।

    7. फोटो- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी हाल की तस्वीर अपडेट करें। यह आवेदन के दौरान ली गई लाइव तस्वीर से मेल खानी चाहिए।

    8. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर याद रखें। लॉग-इन करते समय ओटीपी मांगा जाएगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    Amity Institute of Aerospace Engineering, Noida

    #1 ranked University for Computer Science (Times Higher Education Rankings 2025) | 20+ Future-Ready Specializations

    क्या जेईई मेन 2027 के लिए आधार अनिवार्य है?

    नहीं, जेईई मेन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। इसके बजाय, उम्मीदवार नीचे दिए गए पहचान प्रमाणों का उपयोग करके भी केवाईसी पूरी कर सकते हैं या री-केवाईसी कर सकते हैं।

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • अपार (APAAR)

    • पैन

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    यह बात खास तौर पर इंडियन नेशनल्स और एनआरआई के लिए सही है। हालांकि, दूसरी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए ये नियम लागू होते हैं-

    • विदेशी नागरिक, जिनमें ओवरसीज सिटीजन्स ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारक भी शामिल हैं - वे एक वैध गैर-भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं।

    • ऐसे एनआरआई जिनके पास आधार नहीं है: जिन एनआरआई के पास भारतीय पासपोर्ट तो है, लेकिन आधार कार्ड नहीं है, उन्हें 'बिना आधार वाले एनआरआई' (NRI without Aadhaar) की अलग श्रेणी चुननी होगी। वे एक गैर-भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं।

    Manav Rachna International Institute of Research and Studies, Faridabad

    First private university in Delhi-NCR to be awarded the prestigious NAAC ‘A++’ Accreditation | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC

    Dayananda Sagar University, Bangalore

    60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores

    जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन - ध्यान रखने योग्य बातें

    विवरण

    सूचना

    संचालन प्राधिकरण

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी

    जेईई मेन का पूरा नाम

    जाइंट एंटरेंस एग्जाम मेन 2027 

    एनटीए जेईई फॉर्म 2027 मोड

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    jeemain.nta.nic.in

    जेईई मेन्स 2027 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख

    सत्र 1- 24 अक्टूबर, 2026

    सत्र 2- 5 जनवरी, 2027

    जेईई मेन्स 2027 के लिए बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

    सत्र 1 - 22 नवंबर, 2026

    सत्र 2 - 3 फरवरी, 2027

    500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ जेईई मेन 2027 का पंजीकरण

    सत्र 1- 23 से 26 नवंबर, 2026

    सत्र 2- 4 से 7 फरवरी, 2027

    जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन लॉगिन मोड

    मेरीपहचान (MeriPehchaan)

    स्वीकार्य पहचान सत्यापनकर्ता

    डिजीलॉकर, जनपरिचय, ई-प्रमाण

    स्वीकार्य आईडी

    आधार, पैन, ड्राइवर का लाइसेंस, एपीएआर

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण शुल्क

    • अनारक्षित श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये

    • सामान्य-ईडबल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये

    • अनारक्षित/सामान्य-ईडबल्यूएस/ओबीसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये

    • एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये



    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hello Devendra,

    The National Testing Agency (NTA) primarily provides the official JEE Main syllabus, previous-year question papers, answer keys and mock tests rather than complete chapter-wise preparation notes. You can access these resources through the official JEE Main website.

    Hello student!

    JEE Main 2027 will be conducted in two sessions by the National Testing Agency (NTA). The January session is scheduled for January 20, 21, 22, 23, 24 and 28, 2027, while the April session will be held from April 2 to 7, 2027.

    You can check the complete

    Hello Gunjan

    Kindly provide the details of the resource from which you are trying to download the PDF so that we can assist you further.