Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन के सिलेबस में एनटीए ने क्या बदलाव किए हैं? (JEE Main What Changes have NTA made in Syllabus 2027)
    • लेख
    • जेईई मेन के सिलेबस में एनटीए ने क्या बदलाव किए हैं? (JEE Main What Changes have NTA made in Syllabus 2027)

    जेईई मेन के सिलेबस में एनटीए ने क्या बदलाव किए हैं? (JEE Main What Changes have NTA made in Syllabus 2027)

    Nitin SaxenaUpdated on 07 Oct 2026, 03:44 PM IST

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन परीक्षा का आयोजन हर साल दो सत्रों यानि जनवरी और अप्रैल में किया जाता है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा की तैयारी करते है। इसके माध्यम से उम्मीदवार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में दाखिला पा सकते है। समय के साथ जेईई मेन परीक्षा में विभिन्न बदलाव किए गए है। जैसे बार- बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना, परीक्षा सिलेबस कम करना आदि। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से जेईई मेन परीक्षा में होने वाले बदलावों के बारे में जान सकते है। एक विस्तृत विश्लेषण इस लेख में प्रदान किया गया है।
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन 2027 एप्लिकेशन फॉर्म कब जारी होगा?

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन्स क्या होता है?
    2. जेईई मेन 2027 हाईलाइट्स
    3. एनटीए द्वारा जेईई परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव
    4. जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में 2025 में किए गए बदलाव
    5. जेईई मेन सिलेबस में किए गए बदलाव
    6. जेईई मेन का हटाया गया मैथ्स सिलेबस
    7. जेईई मेन केमिस्ट्री का हटाया गया सिलेबस
    जेईई मेन के सिलेबस में एनटीए ने क्या बदलाव किए हैं? (JEE Main What Changes have NTA made in Syllabus 2027)
    जेईई मेन के सिलेबस में एनटीए ने क्या बदलाव किए हैं?

    जेईई मेन्स क्या होता है?

    जेईई मेन का फुल फॉर्म ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम है। यह परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो बी.ई./बी.टेक./बी.प्लानिंग/बी.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। प्राधिकरण जेईई मेन परीक्षा के दो पेपर आयोजित करते हैं। पेपर 1, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर 2, जेईई मेन परीक्षा के अंकों को स्वीकार करने वाले विभिन्न संस्थानों में बी.आर्क और बी.प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन 2027 परीक्षा की रैंक सूची में सूचीबद्ध शीर्ष 2,50,000 रैंक धारक जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन 2027 हाईलाइट्स

    निम्न तालिका के माध्यम से उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा की जानकारी संक्षिप्त रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन)

    परीक्षा प्राधिकरण

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    परीक्षा का उद्देश्य

    एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में प्रवेश और जेईई एडवांस के लिए योग्यता परीक्षा

    वर्ग

    स्नातक (यूजी) परीक्षा

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    सत्रों की संख्या

    2

    परीक्षा का तरीका

    पेपर-1: कंप्यूटर आधारित परीक्षण

    पेपर-2:

    • गणित और योग्यता - कंप्यूटर आधारित परीक्षण

    • योजना अनुभाग (बी.प्लानिंग) - कंप्यूटर आधारित परीक्षण

    • ड्राइंग परीक्षण (बी.आर्क) - कलम और कागज आधारित परीक्षा

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेब पोर्टल

    jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in

    एनटीए द्वारा जेईई परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव

    एनटीए द्वारा जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में लगातार बदलाव किए गए है। एजेंसी ने कोविड महामारी से पहले अलग पैटर्न निर्धारित किया था। जिसके अंतर्गत तीन विषयों - फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स - से कुल 90 प्रश्न पूछे जाते थे। प्रत्येक विषय में 30 प्रश्न होते थे, जिन्हें दो सेक्शन में बांटा गया था: सेक्शन A और सेक्शन B। सेक्शन A में 20 मल्टीपल-चॉइस क्वेस्चन (एमसीक्यू) होते थे, जबकि सेक्शन B में 10 न्यूमेरिकल-बेस्ड प्रश्न होते थे। सेक्शन B में 10 न्यूमेरिकल प्रश्न पूछे जाते थे। इस सेक्शन के सभी प्रश्न अनिवार्य थे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और प्रत्येक सही उत्तर के 4 अंक दिए जाते है तथा हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता था।

    एजेंसी द्वारा कोविड की वजह से परीक्षा की तैयारी में छात्रों को होने वाली समस्या को देखते हुए वर्ष 2021 में जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया। इन बदलावों के अंतर्गत सेक्शन B में ऑप्शनल प्रश्न शामिल किए गए। सेक्शन B, जिसमें पहले 10 न्यूमेरिकल प्रश्न होते थे, उसमें 5 प्रश्न ही हल करने का ऑप्शन दिया गया। इसके अलावा, कुल प्रश्नों की संख्या 90 ही रही और हर विषय में सेक्शन A और B में बंटे 30 सवाल बने रहे।

    जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में 2025 में किए गए बदलाव

    वर्ष 2025 में जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में फिर से बदलाव किए गए तथा परीक्षा का पैटर्न महामारी से पहले वाले फ़ॉर्मेट में वापस लाया गया। जिसके तहत सेक्शन B में ऑप्शनल क्वेस्चन समाप्त कर दिए गए। नए पैटर्न में तीनों विषयों—फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में से प्रत्येक में 25 प्रश्न हल करने निर्धारित किए गए। जिनमें सेक्शन B में हर विषय के लिए 5 न्यूमेरिकल प्रश्न शामिल किए गए। ये न्यूमेरिकल प्रश्न हल करने अनिवार्य है। कुल प्रश्नों की संख्या 75 है और परीक्षा अवधि तीन घंटे तय की गई। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्रदान किए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

    जेईई मेन एग्जाम पैटर्न 2027: पेपर 1 (बीई/बीटेक)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    परीक्षा अवधि

    तीन घंटा

    परीक्षा की भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू

    प्रश्नों के प्रकार

    • बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    • संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न

    खंडों की संख्या

    तीन खंड होते हैं:

    • गणित

    • भौतिक विज्ञान

    • रसायन शास्त्र

    प्रश्नों की संख्या

    गणित: 25 (20+5) 5 प्रश्न जिनके जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू में देने हैं। सभी 5 प्रश्न ज़रूरी हैं।

    फिजिक्स: 25 (20+5) 5 सवाल जिनके जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू में देने हैं। सभी 5 प्रश्न ज़रूरी हैं।

    केमिस्ट्री: 25 (20+5) 5 सवाल जिनके जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू में देने हैं। सभी 5 प्रश्न ज़रूरी हैं।

    कुल: 75 प्रश्न (हर विषय से 25 प्रश्न )

    कुल अंक

    300 अंक (हर खंड के लिए 100 अंक)

    अंकन योजना

    बहुविकल्पीय प्रश्न: प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न: उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जेईई मेन सिलेबस में किए गए बदलाव

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2025 में परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किए गए। जेईई मेन 2025 के हटाए गए सिलेबस में उन टॉपिक्स की जानकारी दी गई है जो परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, जिससे कैंडिडेट्स सबसे ज़रूरी कंटेंट पर ध्यान दे सकते हैं। जेईई 2025 के कम किए गए सिलेबस के साथ, स्टूडेंट्स गैर-ज़रूरी टॉपिक्स को हटाकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

    जेईई मेन फिजिक्स का हटाया गया सिलेबस

    यहां जेईई मेन 2025 के लिए फिजिक्स के हटाए गए सिलेबस की लिस्ट दी गई है।

    • स्केलर और वेक्टर

    • वेक्टर

    • जोड़ और घटाव

    • स्केलर और वेक्टर प्रोडक्ट

    • यूनिट वेक्टर

    • वेक्टर का रिज़ॉल्यूशन

    Atria Institute of Technology - B.E. Admissions 2026

    NAAC A++ Grade | Highest Package-30 LPA | 400+ Recruiters

    KCCITM BTECH ADMISSIONS 2026

    NBA Accredited | AICTE Approved | Affiliated to AKTU | Highest CTC 14.2 LPA | Accepts CUET Score

    जेईई मेन का हटाया गया मैथ्स सिलेबस

    पिछले साल जेईई मेन के मैथ्स सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे पहले के सालों में, जेईई मैथ्स सिलेबस से कुछ टॉपिक हटा दिए गए थे, जैसे कि कॉम्प्लेक्स नंबर्स और क्वाड्रेटिक इक्वेशन्स, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री, मैथमेटिकल रीजनिंग, थ्री-डायमेंशनल ज्योमेट्री वगैरह। मैथ्स सिलेबस से हटाए गए टॉपिक्स की पूरी लिस्ट इस लेख में दी गई है।

    जेईई मेन केमिस्ट्री का हटाया गया सिलेबस

    जेईई मेन केमिस्ट्री सिलेबस में कोई भी टॉपिक हटाया या जोड़ा नहीं गया है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Dear Student,

    You can access JEE Main Mathematics previous-year questions on Careers360. Practising previous-year questions will help you understand the exam pattern and question types.

    JEE Main Previous Year Question Papers

    Dear Student

    Please specify whether you want Physics, Chemistry, or Mathematics, and which JEE Main/Advanced exam.

    Hi Ansh Chauhan

    Check the link below for the high-weightage Physics chapters for JEE Main 2027 based on recent exam trends. Students can use these chapters to prioritise their preparation and focus more on topics that have appeared frequently in previous papers.

    https://engineering.careers360.com/articles/most-weightage-chapters-for-jee-main-physics-2027



    Hi, three months can still be used productively, but right now you should avoid trying to complete everything at once. First, divide the syllabus into high-priority chapters, moderate-priority chapters and low-priority chapters. Focus on concepts and PYQs for the high-priority areas, take regular timed tests and keep a separate list