Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीईसीई एलई 2026 एडमिशन (DECE LE 2026 Admissions in hindi)- आवेदन (शुरू), तिथियां जांचे
    • लेख
    • डीईसीई एलई 2026 एडमिशन (DECE LE 2026 Admissions in hindi)- आवेदन (शुरू), तिथियां जांचे

    डीईसीई एलई 2026 एडमिशन (DECE LE 2026 Admissions in hindi)- आवेदन (शुरू), तिथियां जांचे

    Nitin SaxenaUpdated on 20 Mar 2026, 04:49 PM IST

    डीईसीई एलई 2026 एडमिशन- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) द्वारा डीईसीई एलई एडमिशन 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा डीईसीई एलई आवेदन 20 मार्च से शुरू कर दिए गए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डीईसीई एलई के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार डीईसीई एलई एडमिशन लास्ट डेट यानि 23 अप्रैल तक डीईसीई एलई आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्राधिकरण 24 मई को डीईसीई एलई 2026 परीक्षा का आयोजन करेगा। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से डीईसीई एलई परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    डीईसीई एलई 2026 के लिए आवेदन करें
    डीईसीई एलई अधिसूचना देखें-

    डीईसीई एलई 2026 एडमिशन (DECE LE 2026 Admissions in hindi)- आवेदन (शुरू), तिथियां जांचे
    डीईसीई एलई 2026 एडमिशन

    1773911329671


    डीईसीई एलई 2026 हाईलाइट्स (DECE एलई 2026 Highlights in hindi)

    डीईसीई एलई परीक्षा का आयोजन बिहार के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में अभियंत्रण डिप्लोमा स्तरके विभिन्न कोर्स के द्वितीय वर्ष में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा है।

    पूर्ण परीक्षा का नाम

    डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (पार्श्विक प्रवेश)

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    डीईसीई

    संचालन संस्था

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद

    परीक्षा आयोजन

    एक वर्ष में एक बार

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    750 रुपये [ऑफ़लाइन] और

    750 रुपये [ऑनलाइन]

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 15 मिनट

    डीईसीई एलई 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (DECE LE 2026 Important Dates in hindi)

    बीसीईसीईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर डीईसीई 2026 अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से डीईसीई 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    डीईसीई एलई 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    आयोजन

    तिथि

    ऑनलाइन डीईसीई एलई अधिसूचना

    18 मार्च 2026

    ऑनलाइन डीईसीई एलई आवेदन जारी

    20 मार्च 2026

    डीईसीई एलई आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि

    23 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान और जमा करने की अंतिम तिथि

    24 अप्रैल 2026

    डीईसीई एलई एप्लिकेशन करेक्शन विंडो


    25-26 अप्रैल 2026

    डीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2026

    15 मई 2026

    डीईसीई एलई 2026 परीक्षा तिथि

    24 मई 2026

    डीईसीई एलई 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    डीईसीई एलई 2026 पात्रता मानदंड (DECE LE 2026 Eligibility Criteria)

    बिहार के विभिन्न संस्थानों में अभियंत्रण स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को -

    • 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (भौतिकी विज्ञान एवं रसायन विज्ञान अनिवार्य विषया के रूप में तथा इसके साथ गणित/ जीव विज्ञान में से एक) में उत्तीर्ण होना चाहिए या

    • या 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (गणित विषय के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए या

    • 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (वोकेशनल/ टेक्निकल विषय के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए या

    • 10वीं कक्षा + आईटीआई (उपयुक्त ट्रेड के साथ 2 वर्षीय कोर्स) उत्तीर्ण होना चाहिए

    इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं, जो फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक उपरोक्त पात्रता प्राप्त कर चुके है।

    आयु सीमा

    • डीईसीई एलई परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई अधिकतम या न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

    डीईसीई एलई आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें? (How to fill the DECE LE application form 2026 in Hindi?)

    चरण 1: पंजीकरण - पहले चरण में उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान करके डीईसीई एलई 2026 के लिए पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान एडमिशन के लिए कोर्स का भी चयन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें क्योंकि इनका उपयोग भविष्य में संदर्भ के लिए किया जाएगा। सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को उनके खाते को सक्रिय करने के लिए उनके मोबाइल और ईमेल पर एक "सक्रियण कोड" भेजा जाएगा।

    चरण 2: व्यक्तिगत विवरण - पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को अपने नए खाते में लॉग इन करना होगा और अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि, कम्यूनिकेशन विवरण आदि दर्ज करना होगा।

    चरण 3: दस्तावेज़ अपलोड करना - व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने के बाद उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा दिए गए विनिर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करनी होगी।

    फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए जरूरी निर्देश-

    डॉक्यूमेंट

    आकार (अधिकतम)

    प्रारूप

    आयाम

    फोटो

    (1 जनवरी 2026 से पहले नहीं लिया गया हो)

    100 केबी

    जेपीईजी

    3.5 x 4.5 सेमी

    हस्ताक्षर

    100 केबी

    जेपीईजी

    4.5 x 3.5 सेमी

    चरण 4: शैक्षिक विवरण - अगले चरण में उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक विवरण जैसे उत्तीर्ण परीक्षा, अध्ययन किए गए विषय, बोर्ड आदि दर्ज करना होगा।

    चरण 5: आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन - एक बार उम्मीदवारों द्वारा सभी विवरण भर दिए जाने के बाद आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना विवरण जांचना होगा। विवरण की जांच करने के बाद, उम्मीदवारों को घोषणा की भी जांच करनी होगी और "पुष्टि करें और सबमिट करें" बटन पर क्लिक करना होगा।

    चरण 6: शुल्क का भुगतान - आवेदन प्रक्रिया का अगला चरण आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग) या ऑफलाइन (ई-चालान) दोनों तरीकों से करना होगा। ई-चालान के माध्यम से भुगतान नजदीकी बैंक में करना होगा।

    चरण 7: आवेदन पत्र का प्रिंट आउट - अंतिम चरण में उम्मीदवारों को भरे हुए आवेदन पत्र (भाग ए और भाग बी) का प्रिंटआउट लेना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदन पत्र में पंजीकरण संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं, इसलिए उम्मीदवारों को इसे सुरक्षित रखना चाहिए।

    आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य, ओबीसी,एससी, एसटी

    ₹ 2200

    डीईसीई एलई 2026 परीक्षा पैटर्न (DECE LE 2026 Exam Pattern in hindi)

    जो उम्मीदवार डीईसीई एलई परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे डीईसीई एलई परीक्षा पैटर्न पहले ही जांच लें। डीईसीई एलई 2026 का परीक्षा पैटर्न परीक्षार्थियों को परीक्षा के बारे में जानने में मदद करेगा। डीईसीई एलई परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटा 15 मिनट है।

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    पूर्णांक

    भौतिक विज्ञान

    50

    200

    रसायन विज्ञान

    50

    200

    गणित

    50

    200

    डीईसीई एलई 2026 एडमिट कार्ड (DECE LE 2026 Admit Card in hindi)

    बीसीईसीईबी द्वारा डीसीईसीई एलई प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में 15 मई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार डीसीईसीई एलई 2026 के लिए एडमिट कार्ड bceceboard.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। डीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि होगी।

    डीसीईसीई एलई 2026 रिजल्ट (DECE LE 2026 Result in hindi)

    जो अभ्यर्थी बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे डीसीईसीई एलई 2026 रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं। डीसीईसीई एलई 2026 परिणाम प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। योग्यता परीक्षा के अंकों को कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।

    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    HITSEEE Application Date

    5 Nov'25 - 22 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SMIT Online Test Application Date

    15 Nov'25 - 12 Apr'26 (Online)