जेईई मेन 2023 टॉपर इंटरव्यू : सत्र 1 जेईई मेन 2023 परिणाम घोषित होते ही दुग्गीनेनी परिवार खुशियों से चहक उठा क्योंकि अपने भाई के पदचिन्हों का पालन करते हुए दुग्गीनेनी वेंकेट युगेश (Duggineni Venkata Yugesh) ने जेईई मेन 2023 सत्र 1 परिणाम में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। श्री चैतन्य जूनियर कॉलेज, गायत्री वेद व्यास, विजयवाड़ा के छात्र युगेश (Duggineni Venkata Yugesh) अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षक को देते हैं। दुग्गीनेनी (Duggineni Venkata Yugesh) के लिए अच्छे परिणाम प्राप्त करने का मंत्र अभ्यास करते रहना और किसी भी परीक्षा के डर से छुटकारा पाना है। उन्होंने जेईई मेन के लिए Careers360 से अपनी महत्वाकांक्षाओं, उपलब्धियों और तैयारी की रणनीतियों के बारे में बातें साझा की जिसे आप इस लेख में नीचे पढ़ सकते हैं।
ये भी देखें : जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट
जेईई मेन 2023 टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2023 Topper Interview) : दुग्गीनेनी वेंकेट युगेश का साक्षात्कार
प्रश्न 01 - जेईई मेन 2023 परीक्षा में सफलता के लिए सबसे पहले आपको ढेरों शुभकामनाएँ। आपकी पहली प्रतिकृया क्या थी जब आपको अपने प्राप्त अंकों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई?
उत्तर - मैं खुश था लेकिन मैं सोच रहा हूँ कि मैं दूसरे सत्र में भी एक अटेम्प्ट लूँगा ताकि 300 में से 300 अंक प्राप्त हो सकें।
प्रश्न 02 - अपने बारे में कुछ बताएं। आपने किस बोर्ड से पढ़ाई की? किस स्कूल से आपने अपनी शिक्षा पूरी की?
A. मैं तिरुपति से हूँ। मैंने वहां कक्षा 6 तक पढ़ाई की और फिर जेईई की कोचिंग लेने के लिए विजयवाड़ा चला गया। मेरे बड़े भाई दुग्गीनेनी वेंकट फणीश हैं, जो जेईई मेन 2021 में सौ परसेंटाइलर भी थे। मेरे माता-पिता तिरुपति से हैं और मुझे मेरी इस यात्रा में उनसे सबसे ज्यादा सहयोग व समर्थन प्राप्त हुआ है।.
प्रश्न 03 - आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं? आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला कब लिया? आप इंजीनियरिंग की किस शाखा में रुचि लेंगे? क्या इसके पीछे कोई कारण है?
उत्तर - दरअसल मुझे नीट और चिकत्सा के क्षेत्र में कोई रुचि नहीं है। ऐसे में इंजीनियरिंग मुझे एक बेहतर विकल्प नजर आया, इसलिए मैंने पीसीएम चुना ताकि भविष्य में जेईई परीक्षा में भाग ले सकूँ।
प्रश्न 04 - जेईई मेन की तैयारी आपने कब शुरू की? अपनी तैयारी की रणनीतियों और जेईई मेन की तैयारी के दौरान आपकी दिनचर्या के बारे में भी हमें कुछ बताएं।
उत्तर - असल में मैंने इसकी तैयारी सातवीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी। हालांकि गंभीरता के साथ मैंने इसकी तैयारी पिछले 1 साल से शुरू की। शुरुआती कुछ महीने मैंने कॉन्सेप्ट्स को समझने और उसे मजबूत करने के लिए उसका अभ्यास करने में निकाले। जनवरी के महीने से मैंने काफी गंभीरता के साथ पढ़ाई शुरू की। यहाँ पर मैं आपको बताना चाहूँगा कि मेरा लक्ष्य जेईई मेन नहीं बल्कि, जेईई एडवांस है।
ये भी पढ़ें : जेईई मेन 2023 के लिए अध्ययन योजना
प्रश्न 05 : चूंकि परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के रूप में आयोजित की गई तो क्या इसकी वजह से आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना भी करना पड़ा?
उत्तर - नहीं, उस दिन परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और सब कुछ कुशल पूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रश्न 06 - क्या शुरुआती रणनीति के मुक़ाबले जेईई मेन के अंतिम महीनों में तैयारी की रणनीति में किसी प्रकार का बदलाव आया था, यह देखते हुए कि बोर्ड परीक्षाएं भी आ रही हैं? आपने दोनों की तैयारी कैसे की?
उत्तर - एक तरह से नहीं, क्योंकि दोनों का ही पाठ्यक्रम लगभग एक जैसा ही है। ऐसे में मेरा ध्यान जेईई परीक्षा पर ज्यादा केन्द्रित था। मैं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में ज्यादा व्यस्त नहीं रहूँगा।
प्रश्न 07 - क्या आपने जेईई मेन के लिए किसी प्रकार की कोई कोचिंग ली और यदि हाँ तो कहाँ से? आपके अनुसार कोचिंग लेने के क्या फायदे हैं?
A. मैं श्री चैतन्य में पढ़ रहा हूँ, तो हाँ। जैसा कि मैंने बताया, मेरा स्कूल श्री चैतन्य जूनियर कॉलेज, गायत्री वेद व्यास, विजयवाड़ा है। मेरा मानना है कि कोचिंग लेना अच्छा है। अच्छे फैकल्टी की मदद से कॉन्सेप्ट्स को बेहतर तरीके से समझने में सहायता मिलती है और साथ ही जेईई मॉक टेस्ट जेईई मेन परीक्षा की गहन तैयारी के लिए तैयार किए जाते हैं। फिलहाल लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित है जो जेईई है - मेन्स और एडवांस दोनों।
प्रश्न 08: मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर - आपने कितनी गहनता से इनके साथ अभ्यास किया? क्या आपको लगता है कि गत वर्ष के प्रश्न पत्र का अभ्यास किसी प्रकार से सहायता करता है, यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर - ये सब जरूरी हैं। सबसे पहले आप परीक्षा के डर को अपने मन से खत्म कीजिये। ऐसे में जब आप फाइनली असल परीक्षा में बैठेंगे तो आपके मन में किसी प्रकार का कोई डर नहीं होगा क्योंकि आपके लिए येसब कुछ नया नहीं होगा। मॉक टेस्ट की बात की जाए तो शुरुआत में प्रत्येक सप्ताह मैं इसमें सम्मिलित होता था, लेकिन दिसंबर 2022 के बाद मैंने प्रतिदिन इससे अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
जेईई मेन के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट आपको अपनी कमजोरियों और ताकत का आकलन करने का एक मौका देते हैं। आप अपने उन क्षेत्रों को परीक्षा से पहले दुरुस्त कर सकते हैं, जिसमें आप कमजोर हैं, तो ऐसे में यह आपकी तैयारी के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
प्रश्न 09 - क्या कुछ विशेष पुस्तकें हैं जिसने आपको लगता है कि आपकी जेईई मेन की तैयारी में मदद की है? क्या जेईई मेन और बारहवीं कक्षा की तैयारी के लिए स्कूल की पाठ्यपुस्तकें पर्याप्त हैं?
उत्तर - मेरे पास कोचिंग की किताबें थी जिसमें गहराई के साथ अध्ययन सामाग्री थी और यह दोनों ही परीक्षाओं यानी जेईई मेन और बोर्ड परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध हुई। मैंने एनसीईआरटी के किताबों का भी अध्ययन किया।
ये भी देखें : जेईई मेन 2023 को क्रैक करने के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल
प्रश्न 10 - जेईई मेन में कौन सा-विषय सबसे आसान और कौन-सा सबसे कठिन था? आपको क्या लगता है कि जेईई मेन परीक्षा के दौरान प्रबंधन करना एक कठिन काम है?
उत्तर - मेरे लिए गणित का पेपर थोड़ा कठिन था। मैंने भौतिकी और रसायन विज्ञान दोनों में 100 अंक हासिल किए। गणित में मैंने कम अंक प्राप्त किए और इसलिए मुझे अपने दूसरे प्रयास में इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। समय प्रबंधन एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों का सुनिश्चित होना जरूरी है। यह एक और क्षेत्र है, जहां मॉक टेस्ट की तरह ही निरंतर अभ्यास बहुत मदद करता है।
प्रश्न 11: आपको क्या लगता है कि जेईई मेन में आपकी शानदार सफलता के पीछे के प्रमुख कारक क्या हैं?
उत्तर - मुझे लगता है, समर्पण और कड़ी मेहनत इन चीजों में एक बड़ी भूमिका निभाती है। सिर्फ सीखना काफी नहीं है। सफल होने में सक्षम होने के लिए सही मात्रा में अभ्यास करने की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 12: क्या आप जेईई मेन 2023 के अप्रैल सत्र में भी शामिल होंगे?
उत्तर - बिल्कुल। मैं करूँगा। ऐसा करके मैं अपने स्कोर में सुधार कर सकता हूं क्योंकि कुल अंकों के आधार पर ही रैंक तय की जाती है।
प्रश्न 13: तैयारी के दौरान आपने खुद को तनावमुक्त रखने के लिए क्या किया? आपके शौक क्या हैं? आप कितनी बार अपने शौक को पूरा करने की कोशिश करते हैं?
उत्तर - हर बार जब मुझे लगता था कि पढ़ाई नहीं करनी है, तो मैं सोने के लिए 15 मिनट का ब्रेक लेता था। मुझे फिल्में देखना पसंद है और मुझे वॉलीबॉल खेलना पसंद है। ये ऐसी गतिविधियाँ हैं जो मुझे तनावमुक्त रखने में मदद करती हैं।
अन्य महत्वपूर्ण लेख : जेईई मेन सिलेबस
प्रश्न 15: आप जानते हैं कि आप देश भर के हजारों छात्रों के लिए एक प्रेरणा हैं। क्या आपके पास जेईई मेन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए भविष्य के उम्मीदवारों के लिए कोई संदेश है?
उत्तर - अपने मूल सिद्धांतों और कॉन्सेप्ट्स को सही करें। उन्हें अच्छी तरह से समझें और तब तक अभ्यास करें जब तक आप अपने परीक्षा के डर को जीत नहीं लेते। प्रत्येक परीक्षण के बाद, विश्लेषण करें कि क्या सुधार किया जा सकता है। अपनी कमजोर क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, वह करें।
On Question asked by student community
Hello Student,
You can check the relevant resources provided below.
https://engineering.careers360.com/hi/articles/jee-main-sample-papers
Hope it helps!
Hello Student,
You can check the relevant resources provided below.
Hope it helps!
Hi aspirant,
Yes, there are three new exam centres for JEE Main 2027. They are Kalahandi and Sundergarh in Odisha and Sahibzada Ajit Singh Nagar in Punjab.
You can also check this page for more details: https://engineering.careers360.com/articles/jee-main-2027-new-centres
Hello Student,
You can check the relevant JEE Main 2027 preparation resources using the link given below.
https://engineering.careers360.com/articles/jee-main-sample-papers
Hope it helps!
Hello Payal,
Here are the links you wanted. Hope these help!
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)