Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 (JEE Advanced Registration 2027): आवेदन @jeeadv.ac.in
    • लेख
    • जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 (JEE Advanced Registration 2027): आवेदन @jeeadv.ac.in

    जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 (JEE Advanced Registration 2027): आवेदन @jeeadv.ac.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 28 Oct 2026, 09:15 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 (JEE Advanced Registration 2027 in hindi) - आईआईटी दिल्ली जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख की घोषणा करेगा। जेईई एडवांस्ड 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले जेईई एडवांस्ड 2027 के पात्रता मानदंड जरूर देख लें। जेईई एडवांस्ड 2027 के आवेदन में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना शामिल होगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा मई 2027 में आयोजित की जाएगी। जो छात्र इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के जरिए दाखिला लेना चाहते हैं, वे अपने दाखिले की संभावनाओं का पहले से पता लगाने के लिए 'जेईई एडवांस्ड 2027 कॉलेज प्रेडिक्टर' का इस्तेमाल कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इस लेख को देखें।

    This Story also Contains

    1. जेईई एडवांस्ड 2027 पंजीकरण तिथि (JEE Advanced 2027 Registration Date in hindi)
    2. जेईई एडवांस्ड के लिए कौन पात्र है?
    3. जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    4. सार्क और गैर-सार्क परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों के लिए भुगतान प्रक्रिया
    5. जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - विदेशी उम्मीदवारों के लिए पात्रता
    6. जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - पासवर्ड कैसे रीसेट करें?
    7. जेईई एडवांस्ड 2027 एडमिट कार्ड
    जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 (JEE Advanced Registration 2027): आवेदन @jeeadv.ac.in
    जेईई एडवांस्ड एप्लीकेशन फार्म 2027 (JEE advanced application form 2027 in Hindi)

    आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस्ड 2027 ब्रोशर पीडीएफ़ ऑनलाइन जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा जेईई एडवांस्ड 2027 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। जेईई एडवांस आवेदन प्रक्रिया में प्रारंभिक पंजीकरण, दस्तावेज़ अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान शामिल होगा। प्राधिकरण जेईई एडवांस हिंदी ब्रोशर भी जारी करता है। आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस उम्मीदवारों के लिए अपनी वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय किया जाता है। उम्मीदवार नि: शुल्क जेईई एडवांस मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं।

    आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने के बाद आवेदन के इच्छक छात्र जेईई एडवांस 2027 आवेदन पत्र में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से देखें। छात्रों को जेईई एडवांस पात्रता मानदंड को जरूर पढना चाहिए। आईआईटी जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और शीर्ष 2,50,000 छात्रों में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 के लिए लेख देखें।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    Amity Institute of Aerospace Engineering, Noida

    #1 ranked University for Computer Science (Times Higher Education Rankings 2025) | 20+ Future-Ready Specializations

    जेईई एडवांस्ड 2027 पंजीकरण तिथि (JEE Advanced 2027 Registration Date in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड पंजीकरण तिथि 2027 की घोषणा की जाएगी। जारी होने के बाद, नीचे दी गई तालिका में जेईई एडवांस्ड परीक्षा पंजीकरण की तिथियां अपडेट की जाएंगी।

    जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की तारीखें (Exam Dates for JEE Advanced 2027 in hindi)

    कार्यक्रमकार्यक्रम

    जेईई एडवांस्ड 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख (एनआरआई छात्रों के लिए)

    अप्रैल 2027

    जेईई एडवांस्ड 2027 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख (भारतीय छात्रों के लिए)

    अप्रैल 2027

    जेईई एडवांस 2027 आवेदन की अंतिम तिथि

    मई, 2027

    जेईई एडवांस आवेदन पत्र 2027 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    मई, 2027

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि

    मई, 2027

    जेईई एडवांस 2027 परीक्षा तारीख

    मई, 2027

    जेईई एडवांस्ड उम्मीदवार के रिस्पांश की कॉपी की उपलब्धतामई, 2027
    जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर कीमई, 2027
    जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की तिथिमई, 2027
    जेईई एडवांस्ड 2027 फाइनल आंसर कीजून, 2027

    जेईई एडवांस 2027 परिणाम तारीख

    जून, 2027

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई एडवांस्ड के लिए कौन पात्र है?

    जेईई एडवांस 2027 के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 75% अंक (एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 65%) के साथ 10+2 उत्तीर्ण हैं। इसके अलावा, उन्हें जेईई मेन के लिए अर्हता प्राप्त करने और शीर्ष 2,50,000 उम्मीदवारों में शामिल होना अनिवार्य है। जो छात्र इन मानदंडों को पूरा करते हैं उन्हें जेईई एडवांस 2027 में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

    विदेशी उम्मीदवारों/ओसीआई/पीआईओ उम्मीदवारों के लिए पात्रता (Eligibility for Foreign Candidates / OCI/PIO Candidates in hindi):

    विदेशी उम्मीदवारों और OCI.PIO उम्मीदवारों को अपनी शिक्षा 10+2 के समकक्ष पूरी करनी होगी और उन्हें जेईई मेन परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे उम्मीदवार सीधे जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, विदेशी/ओसीआई/पीआईओ उम्मीदवारों को अन्य आवश्यकताएं भी पूरी करनी होंगी।

    जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में जेईई एडवांस आवेदन पत्र 2027 (JEE Advanced Application Form 2027 in hindi) भरने और जमा करने में सक्षम होंगे, हालांकि, आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म (JEE Advance 2027 Application Form in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा केंद्रों की अपनी पसंद का चयन करना होगा। छात्र पहले से जेईई एडवांस पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

    जेईई एडवांस्ड एप्लीकेशन फॉर्म 2027 कैसे भरें? (How to fill JEE Advance 2027 Application Form?)

    चरण 1 - जेईई मेन 2027 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस 2027 पंजीकरण।

    चरण 2 - दस्तावेज़ अपलोड करना।

    चरण 3 - पंजीकरण शुल्क का भुगतान।

    जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की विस्तृत प्रक्रिया

    चरण 1- जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:

    सबसे पहले, उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस एप्लिकेशन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सफल लॉगिन पर, जेईई मेन आवेदन पत्र में प्रस्तुत सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

    उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त फोन नंबर और ईमेल आईडी प्रदान करने का विकल्प दिया जाएगा। छात्रों को जेईई एडवांस 2027 परीक्षा के लिए कुछ अन्य विवरण भी दर्ज करने होंगे जैसे परीक्षा शहरों की पसंद (08 विकल्प), बारहवीं कक्षा (या समकक्ष) परीक्षा रोल नंबर।

    उम्मीदवारों को भविष्य में लॉगिन के लिए एक पासवर्ड भी बनाना होगा। पासवर्ड बनाते समय दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा:

    • पासवर्ड 8 से 13 वर्ण का होना चाहिए तथा एक अपर केस वर्णमाला, एक लोअर केस वर्णमाला, एक संख्यात्मक मान और एक विशेष वर्ण जैसे !@#$%^&*- का संयोजन होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। उम्मीदवार अगर चाहें तो लॉगिन के बाद अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को अंत में लॉग आउट करना याद रखना चाहिए ताकि अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा विवरणों में छेड़छाड़ या संशोधन नहीं किया जा सके।

    JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers
    Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
    Download EBook

    चरण 2- दस्तावेजों को अपलोड करना:

    अगले चरण में, उम्मीदवारों को संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। ध्यान दें कि सभी दस्तावेज विनिर्देशों के अनुसार अपलोड किए जाने चाहिए।

    1638931284425

    संदर्भ के लिए जेईई एडवांस आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए जाने वाले श्रेणी प्रमाण पत्र नीचे तालिका से चेक किए जा सकते हैं।

    जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    विवरण

    ब्योरा 

    जनरल-ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स

    अपलोड किए जाने वाले प्रमाणपत्र को भारत सरकार के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप 1 अप्रैल, 2027 को या उसके बाद जारी किया गया होना चाहिए। तदनुसार प्रमाणपत्र प्राप्त करने में असमर्थ अभ्यर्थी उस आशय का एक घोषणा पत्र (जनरल-ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के स्थान पर घोषणा पत्र) अपलोड कर सकते हैं।

    ओबीसी-एनसीएल कैंडिडेट्स

    प्रमाणपत्र को भारत सरकार के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप 1 अप्रैल, 2027 को या उसके बाद जारी किया हुआ होना चाहिए। यदि कोई ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवार ऑनलाइन जेईई एडवांस पंजीकरण से पहले ओबीसी-एनसीएल प्रमाण पत्र (1 अप्रैल, 2027 को या उसके बाद जारी) एकत्र करने में विफल रहता है, तो वह उस घोषणा को (ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र के बदले में घोषणा) अपलोड कर सकता है।

    एससी या एसटी कैंडिडेट्स

    छात्रों को भारत सरकार के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार जाति प्रमाण पत्र (एससी के लिए) या जनजाति प्रमाण पत्र (एसटी के लिए) अपलोड करना होगा।

    पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स

    पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स: इस श्रेणी के तहत आने वाले कैंडिडेट्स को नोटिफाइड मेडिकल अथॉरिटी द्वारा जारी शारीरिक अक्षमता प्रमाणपत्र (FORM-PwD II / III / IV जो भी लागू हो) को अपलोड किया जाना चाहिए।

    डिस्लेक्सिक कैंडिडेट्स

    उन्हें फॉर्म-पीडब्लूडी के बजाय FORM-DYSLEXIC 1 और 2 जमा करना होगा। उम्मीदवार को पीडब्ल्यूडी श्रेणी का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए प्रमाण पत्र में डिस्लेक्सिया श्रेणी के तहत 'SEVERE' का उल्लेख होना चाहिए

    स्क्राइब सर्विसेज के लिए

    एक स्क्राइब की सेवाओं की आवश्यकता वाले उम्मीदवारों को संबंधित जोनल समन्वयक IIT (FORM-SCRIBE) के अध्यक्ष को एक अनुरोध पत्र भेजना होगा।

    डीएस श्रेणी के उम्मीदवार

    उन्हें रक्षा मंत्रालय या गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तहत डायरेक्टोरेट ऑफ रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन, नई दिल्ली में एक सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र (FORM-DS) अपलोड करना होगा।

    विदेशी उम्मीदवार

    उन्हें दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए jeeadv.ac.in/foreign.php पर सीधे लिंक की जांच करनी चाहिए।

    जिन उम्मीदवारों का बारहवीं कक्षा का परीक्षा बोर्ड भारत से बाहर है या कक्षा 12 के समकक्ष मानी जाने वाली परीक्षाओं में सूचीबद्ध नहीं है

    भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ से इस आशय का एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उम्मीदवारों द्वारा उत्तीर्ण परीक्षा कक्षा 12 की परीक्षा के बराबर है।

    चरण 3- जेईई एडवांस 2027 आवेदन शुल्क का भुगतान:

    अंत में, जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र 2027 पत्र (JEE Advanced Application Form 2027 in hindi) पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    जेईई एडवांस्ड पंजीकरण शुल्क 2027 का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें?

    • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करने के लिए, उम्मीदवारों को "पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें" पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद सिस्टम स्वचालित रूप से भारतीय स्टेट बैंक मल्टी ऑप्शन पेमेंट सिस्टम (एमओपीएस) पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के अनुसार, वे किसी भी उपलब्ध विकल्प जैसे डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग / ई-चालान का चयन कर सकते हैं।

    • सफल भुगतान के बाद, उम्मीदवार एक अद्वितीय जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या के साथ "पंजीकरण विवरण" प्रिंट करने में सक्षम होंगे।

    Dayananda Sagar University, Bangalore

    60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    जेईई एडवांस्ड 2027 आवेदन शुल्क का ऑफलाइन मोड में भुगतान कैसे करें?

    • जेईई एडवांस 2027 आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई शाखा विकल्प का उपयोग करके नकद के माध्यम से करने के लिए, उम्मीदवारों को "पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें" पर क्लिक करना होगा, फिर सिस्टम स्वचालित रूप से भारतीय स्टेट बैंक मल्टी ऑप्शन पेमेंट सिस्टम (एमओपीएस) पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएगा।

    • नकद भुगतान के मामले में उम्मीदवार को "एसबीआई शाखा" का चयन करना होगा और सिस्टम ई-चालान जनरेट करेगा। उम्मीदवारों को सिस्टम से उत्पन्न ई-चालान का प्रिंटआउट लेना होगा और नकद भुगतान करने के लिए इसे एसबीआई शाखा में ले जाना होगा।

    • भुगतान के बाद, उम्मीदवारों को इस वेबपेज पर फिर से जाना होगा और एक अद्वितीय पंजीकरण संख्या के साथ "पंजीकरण विवरण" डाउनलोड करना होगा।

    सार्क और गैर-सार्क परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों के लिए भुगतान प्रक्रिया

    उम्मीदवारों को एमओपीएस पेज पर भुगतान करना होगा। छात्रों को भारत के बाहर विदेशी बैंकों द्वारा जारी किए गए अंतर्राष्ट्रीय डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना होगा। भुगतान के बाद, अद्वितीय संख्या के साथ पंजीकरण विवरण का प्रिंट आउट लेना होगा।

    भारत में जेईई एडवांस परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क

    उम्मीदवार के प्रकार

    उम्मीदवारी की श्रेणी



    भारतीय नागरिक

    महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां)

    1600 रुपये

    SC, ST, PwD उम्मीदवार

    1600 रुपये

    अन्य सभी उम्मीदवार

    3200 रुपये


    विदेशी नागरिक

    SAARC देश के उम्मीदवार

    100 यूएसडी

    गैर-SAARC देश के उम्मीदवार

    200 यूएसडी

    विदेशी देशों में परीक्षा केंद्रों के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 पंजीकरण शुल्क (संशोधित)

    उम्मीदवार के प्रकार

    उम्मीदवारी की श्रेणी



    ओसीआई/पीआईओ कार्ड धारक

    महिला अभ्यर्थी (सामान्य एवं सामान्य-दिव्यांग)

    1600 रुपये

    ओपन (सामान्य-दिव्यांग)

    1600 रुपये

    ओपन

    3200 रुपये


    विदेशी नागरिक

    SAARC देश के उम्मीदवार

    100 यूएसडी

    गैर-SAARC देश के उम्मीदवार

    200 यूएसडी

    JEE Advanced Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - विदेशी उम्मीदवारों के लिए पात्रता

    जेईई एडवांस पात्रता के अनुसार, वे उम्मीदवार जो जन्म से या देशीयकृत भारत के नागरिक नहीं हैं और जेईई (एडवांस्ड) 2027 के लिए पंजीकरण के समय कक्षा 12 के स्तर या समकक्ष में विदेश में अध्ययन कर रहे हैं या पढ़ रहे हैं, उन्हें विदेशी नागरिक माना जाता है। विदेशी नागरिकों को आवंटित सीटें प्रत्येक पाठ्यक्रम में सीटों की कुल संख्या के 10% की सीमा के साथ अधिसंख्य हैं। विदेशी नागरिक भारत सरकार द्वारा अनिवार्य GEN-EWS, OBC-NCL, SC, ST और PwD (विकलांग व्यक्ति) श्रेणियों के तहत सीटों के आरक्षण के दायरे से बाहर हैं।

    जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - पासवर्ड कैसे रीसेट करें?

    यदि उम्मीदवार अपना जेईई एडवांस लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे रीसेट कर सकते हैं:

    • Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें

    • उसमें दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनें।

    • चुने गए विकल्प के अनुसार पूछे गए विवरण भरें

    • पासवर्ड उम्मीदवार को भेजा जाएगा।

    1638931283805

    जेईई एडवांस्ड 2027 एप्लीकेशन फॉर्म - फॉर्म में गलतियों का सुधार

    आवेदन पत्र में की गई किसी भी गलती को ठीक करने का कोई प्रावधान नहीं है। एक बार उम्मीदवारों द्वारा जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र 2027 (JEE Advanced Application Form 2027 in hindi) जमा कर देने के बाद, वे दर्ज किए गए विवरण को नहीं बदल सकते हैं। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म जमा करने से पहले जेईई एडवांस 2027 आवेदन पत्र में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से देखें।

    जेईई एडवांस्ड 2027 एडमिट कार्ड

    अधिकारी केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी करेंगे। जेईई एडवांस्ड 2027 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का विवरण, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता और उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड 2027 के लिए उपस्थित होने के दौरान, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ लेकर जाएं।

    ये भी देखें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यदि मैं जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र 2027 में गलती करता हूं। तो क्या मैं विवरण में सुधार कर सकता हूं?
    A:

    नहीं, जेईई एडवांस आवेदन पत्र में की गई किसी भी गलती को ठीक करने का कोई प्रावधान नहीं है।

    Q: मैं जेईई एडवांस्ड लॉगिन पासवर्ड कैसे रीसेट कर सकता हूं?
    A:

    जेईई एडवांस का लॉगइन पासवर्ड रीसेट करने के लिए उम्मीदवारों को फॉरगेट पासवर्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसमें दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनें और पूछे गए विवरण दर्ज करें। उम्मीदवारों को नया पासवर्ड भेजा जाएगा।

    Q: जेईई एडवांस्ड एप्लीकेशन फॉर्म 2027 को भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले लॉगिन क्रेडेंशियल क्या हैं?
    A:

    जेईई एडवांस पंजीकरण पोर्टल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन 2027 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

    Q: भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए जेईर्ठ एडवांस्ड 2027 के लिए पंजीकरण कब शुरू होगा?
    A:

    जेईई मेन क्वालीफाइड उम्मीदवारों के लिए आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस्ड पंजीकरण जल्द शुरू होगा। 

    Q: भारतीय राष्ट्रीय की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस आवेदन शुल्क 1600 रुपये है।

    Q: भारतीय आवेदकों के लिए जेईई एडवांस्ड एप्लीकेशन सेवा कब शुरू की जाएगी?
    A:

    जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र की तिथि  जल्द जारी की जाएगी। 

    Q: जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र 2027 कब जारी किया जाएगा?
    A:

    जेईई एडवांस्ड आवेदन पत्र 2027 प्राधिकरण द्वारा अप्रैल 2027 में जारी किया जाएगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Advanced

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Advanced ?

    JEE Main and JEE Advanced are both national-level engineering entrance examinations, but they serve different purposes.

    JEE Main is conducted for admission to NITs, IIITs and other participating engineering institutes. It is also the qualifying examination for appearing in JEE Advanced.

    JEE Advanced is conducted for admission to the IITs

    Start your JEE preparation from Class 11 itself by building strong concepts in Physics, Chemistry and Mathematics. Follow your Class 11 syllabus systematically and avoid studying only for board examinations.

    A good approach is:

    Complete each chapter conceptually and solve basic questions first.

    Gradually move to JEE-level problems.

    Practise previous-year