Careers360 Logo
ask-icon
share
    क्या जेईई मेन्स 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है (Is calculator allowed in JEE Mains 2026)- एनटीए दिशानिर्देश
    • लेख
    • क्या जेईई मेन्स 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है (Is calculator allowed in JEE Mains 2026)- एनटीए दिशानिर्देश

    क्या जेईई मेन्स 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है (Is calculator allowed in JEE Mains 2026)- एनटीए दिशानिर्देश

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 08 Dec 2025, 06:27 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    क्या जेईई मेन 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है? (Is calculator allowed in JEE Mains 2026 in Hindi) - जेईई मेन परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अक्सर सोचते हैं कि क्या जेईई मेन्स 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है? प्राधिकरण द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार, उम्मीदवारा जेईई मेन परीक्षा में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर का उपयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि जेईई मेन सूचना बुलेटिन 2026 में वर्चुअल कैलकुलेटर की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में जारी अधिसूचना में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अपनी समस्या-समाधान क्षमता और महत्वपूर्ण सूत्रों की समझ पर ध्यान देना चाहिए। जेईई मेन परीक्षा मध्यम से कठिन स्तर की होती है और इसकी अवधि तीन घंटे की होगी। जेईई मेन 2026 का सत्र 1, 21 से 30 जनवरी तक तथा सत्र 2, 1 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. क्या जेईई मेन 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है? (Is calculator allowed in JEE Mains 2026? In hindi)
    2. जेईई मेन परीक्षा 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति क्यों नहीं है? (Why calculators are not allowed in JEE Main exam 2026? In hindi)
    3. क्या जेईई मेन 2026 में वर्चुअल कैलकुलेटर की अनुमति है? (Is virtual calculator allowed in JEE Main 2026? In hindi)
    4. जेईई मेन परीक्षा 2026 में निषिद्ध वस्तुएं (Prohibited Items in JEE Main Exam 2026 in hindi)
    5. जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in hindi)
    क्या जेईई मेन्स 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है (Is calculator allowed in JEE Mains 2026)- एनटीए दिशानिर्देश
    क्या जेईई मेन्स 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है? (Is calculator allowed in JEE Mains 2026?)- एनटीए दिशानिर्देश

    जेईई मेन परीक्षा में कैलकुलेटर से संबंधित अधिसूचना देखें-

    1762146170727

    क्या जेईई मेन 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है? (Is calculator allowed in JEE Mains 2026? In hindi)

    अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, चाहे वह वैज्ञानिक कैलकुलेटर हो या साधारण कैलकुलेटर, नहीं ले जा सकते। यदि अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर की आवश्यकता हो, तो वे खुद की क्षमता का उपयोग करें। इसके अलावा, रफ कार्य के लिए एक स्क्रैम्बल पैड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जेईई मेन परीक्षा 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति क्यों नहीं है? (Why calculators are not allowed in JEE Main exam 2026? In hindi)

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल याददाश्त नहीं, बल्कि छात्रों की अवधारणा की गहराई, तार्किक सोच, और समस्या-समाधान कौशल का मूल्यांकन करना है। इसी कारण एनटीए (NTA) ने परीक्षा में कैलकुलेटर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। नीचे इसके मुख्य कारण दिए गए हैं-

    जेईई मेन परीक्षा 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति न देने के प्रमुख कारण

    1. परीक्षा के मानक को बनाए रखना: कैलकुलेटर की अनुमति देने से परीक्षा का स्तर असमान हो सकता है। इसे प्रतिबंधित कर NTA परीक्षा की निष्पक्षता और मानक बनाए रखता है।

    2. समस्या-समाधान कौशल का मूल्यांकन: कैलकुलेटर के बिना परीक्षा देने से छात्रों की वास्तविक analytical thinking और problem-solving ability की परख होती है।

    3. समय प्रबंधन कौशल का विकास: बिना कैलकुलेटर के छात्र तेज़ी से गणनाएं करना सीखते हैं, जिससे उनके समय प्रबंधन कौशल में सुधार होता है।

    4. सर्वश्रेष्ठ समाधान खोजने की क्षमता: छात्रों को जटिल समस्याओं को हल करने के लिए shortcuts और logical methods का उपयोग करने की प्रेरणा मिलती है।

    5. अवधारणाओं पर अधिक ध्यान: कैलकुलेटर पर निर्भरता न होने से अभ्यर्थी concepts और formulas को गहराई से समझने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

    6. पिछले वर्षों की प्रवृत्ति के अनुसार: जेईई मेन के अधिकांश प्रश्न concept-based और formula-oriented होते हैं, जिनमें कैलकुलेटर की जरूरत बहुत कम पड़ती है।

    महत्वपूर्ण लेख पढ़िए-

    क्या जेईई मेन 2026 में वर्चुअल कैलकुलेटर की अनुमति है? (Is virtual calculator allowed in JEE Main 2026? In hindi)

    नहीं, जेईई मेन 2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों को वर्चुअल (ऑन-स्क्रीन) कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई है।

    महत्वपूर्ण लेख:

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    Amity Institute of Aerospace Engineering, Noida

    #1 ranked University for Computer Science (Times Higher Education Rankings 2025) | 20+ Future-Ready Specializations

    जेईई मेन परीक्षा 2026 में निषिद्ध वस्तुएं (Prohibited Items in JEE Main Exam 2026 in hindi)

    जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल जेईई एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) ले जाने की अनुमति है। परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एनटीए (NTA) ने कुछ वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। नीचे जेईई मेन परीक्षा 2026 में प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची दी गई है।

    जेईई मेन 2026 में प्रतिबंधित वस्तुएं की सूची

    • कैलकुलेटर (Calculator)

    • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफ़ोन, पेजर, स्मार्ट वॉच या डिजिटल घड़ी टैबलेट या अन्य कोई डिजिटल डिवाइस अनुमति योग्य नहीं है।

    • ज्यामिति बॉक्स

    • आभूषण- भारी या धातु के आभूषण, कंगन, अंगूठी, हार आदि पहनने की अनुमति नहीं है।

    • धातु की वस्तुएं- बेल्ट, सिक्के, चाबी, क्लिप आदि जैसी कोई भी धातु की वस्तु निषिद्ध है।

    • पुस्तकें या अध्ययन सामग्री

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    नोट्स: परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा दिवस पर केवल आवश्यक दस्तावेज़ ही साथ रखें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    Dayananda Sagar University, Bangalore

    60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (JEE Main 2026 Exam Day Guidelines in hindi)

    जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को एनटीए (NTA) द्वारा जारी एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना आवश्यक है। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है। नीचे परीक्षा दिवस के कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए हैं।

    जेईई मेन 2026 परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

    • उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करना चाहिए, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

    • एनटीए द्वारा निर्धारित जेईई मेन ड्रेस कोड का पालन करें- भारी आभूषण, धातु की वस्तुएं या फैंसी कपड़े न पहनें।

    • परीक्षा केंद्र में केवल निम्न वस्तुएँ ले जाने की अनुमति है:

    • पारदर्शी पानी की बोतल

    • व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइज़र (50 ml तक)

    • पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन

    • पासपोर्ट आकार का फोटो

    • अपने साथ जेईई मेन एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

    • उम्मीदवारों को रफ कार्य हेतु एक स्क्रैम्बल पैड प्रदान किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद इस पैड को निरीक्षक को वापस जमा कराना अनिवार्य है।

    • परीक्षा के दौरान सुपरवाइज़र या निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अवज्ञा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा खत्म होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। जल्दबाज़ी या अनुचित व्यवहार से बचें।

    • परीक्षा दिवस पर शांत, आत्मविश्वासी और व्यवस्थित रहें।

    • अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी जैसे रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पता, पहले से जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या जेईई मेन 2026 में कैलकुलेटर की अनुमति है?
    A:

    नहीं, जेईई मेन 2026 परीक्षा में किसी भी प्रकार का बाहरी कैलकुलेटर (साधारण या वैज्ञानिक) अनुमति योग्य नहीं है। 

    Q: क्या जेईई मेन परीक्षा में मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जा सकते हैं?
    A:

    नहीं, किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

    Q: जेईई मेन 2026 परीक्षा कब होगी?
    A:

    जेईई मेन 2026 का सत्र 1: 21 से 30 जनवरी 2026 और सत्र 2: 1 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

    Q: क्या परीक्षा में वर्चुअल कैलकुलेटर दिया जाएगा?
    A:

    हां, परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर वर्चुअल ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका उपयोग बुनियादी गणनाओं के लिए किया जा सकेगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hello student!

    JEE Main 2027 will be conducted in two sessions by the National Testing Agency (NTA). The January session is scheduled for January 20, 21, 22, 23, 24 and 28, 2027, while the April session will be held from April 2 to 7, 2027.

    You can check the complete