Careers360 Logo
ask-icon
share
    अर्नव गौतम एआईआर 1 जेईई मेन्स 2026 (Arnav Gautam AIR 1 JEE Mains 2026): टॉपर स्कोर और सक्सेस स्टोरी
    • लेख
    • अर्नव गौतम एआईआर 1 जेईई मेन्स 2026 (Arnav Gautam AIR 1 JEE Mains 2026): टॉपर स्कोर और सक्सेस स्टोरी

    अर्नव गौतम एआईआर 1 जेईई मेन्स 2026 (Arnav Gautam AIR 1 JEE Mains 2026): टॉपर स्कोर और सक्सेस स्टोरी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 16 Feb 2026, 07:55 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    अर्नव गौतम एआईआर 1 जेईई मेन्स 2026 (Arnav Gautam AIR 1 JEE Mains 2026) - जेईई मेन 2026 टॉपर, अर्नव गौतम से टिप्स और स्ट्रेटेजी जानने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह आर्टिकल फायदेमंद लगेगा। अर्नव गौतम ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 में पूरे नंबर हासिल किए हैं। जेईई आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का इस्तेमाल करके कैलकुलेट किए गए स्कोर के अनुसार, उसे 300 में से 300 नंबर मिले हैं, जिससे उन्हें जेईई मेन में एआईआर 1 रैंक मिली है। जेईई मेन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 16 फरवरी, 2026 को घोषित कर दिया गया है। Careers360 के खास इंटरव्यू में जेईई मेन एआईआर 1 की सक्सेस स्टोरी जानें। अर्नव राजस्थान के कोटा के रहने वाले हैं। उनका सपना आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना है। उनके अनुसार, पढ़ाई करते समय डाउट्स का तुरंत सॉल्यूशन सबसे ज़रूरी है। जानें क्लास छठी से जेईई मेन 2026 की तैयारी का उनका सफ़र, उनका स्टडी शेड्यूल और पैटर्न।

    अर्नव गौतम एआईआर 1 जेईई मेन्स 2026 (Arnav Gautam AIR 1 JEE Mains 2026): टॉपर स्कोर और सक्सेस स्टोरी
    अर्नव गौतम एआईआर 1 जेईई मेन्स 2026

    प्रश्न - परफेक्ट स्कोर पाने पर बधाई! अभी आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

    उत्तर- जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में परफेक्ट स्कोर पाने के बाद मैं बहुत उत्साहित और खुश महसूस कर रहा हूँ। मुझे खुशी है कि मेरी कड़ी मेहनत और अनुशासन रंग लाया है। जेईई मेन परीक्षा में मेरी सफलता का श्रेय मैं अपने परिवार और एलन कोटा फैकल्टी को देता हूं।

    प्रश्न- मुझे अपने बारे में बताइए। आप किस स्कूल और राज्य से हैं?

    उत्तर- मैं राजस्थान के कोटा शहर के आरोग्य नगर में रहता हूँ।

    प्रश्न- आपको इंजीनियर बनने के लिए किसने प्रेरित किया?

    उत्तर- मुझमें सेल्फ-मोटिवेशन था और जेईई मेन 2026 एग्जाम में बड़ा करने का विश्वास था। मैं शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहता था।

    प्रश्न- आपने जेईई मेन 2026 के लिए किस सेशन में और किस दिन परीक्षा दी थी?

    उत्तर- मैंने 21 जनवरी 2026 को पहली शिफ्ट की परीक्षा दी थी।

    प्रश्न- डिफिकल्टी लेवल क्या था, और आपको कौन सा सेक्शन सबसे आसान लगा?

    उत्तर- जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल टफ था।

    प्रश्न- क्या आपने ईयर ड्रॉप किया था, या आपने पहली बार पेपर दिया है?

    उत्तर- नहीं, मैंने ईयर ड्रॉप नहीं किया था और मैं पहली बार पेपर दिया था।

    प्रश्न- बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जेईई की तैयारी की रणनीति कैसे बनानी चाहिए?

    उत्तर- मेरा मानना है कि सेल्फ-स्टडी सबसे ज़रूरी है, लेकिन बिना कोचिंग के सही दिशा नहीं मिल सकती। जेईई जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में डाउट्स का तुरंत सॉल्यूशन सबसे ज़रूरी है, जो एलन फैकल्टी की गाइडेंस के बिना मुमकिन नहीं है।

    प्रश्न- पढ़ाई का टाइमटेबल बनाने का सही तरीका क्या है?

    उत्तर- पढ़ाई का टाइमटेबल स्टूडेंट पर निर्भर करता है क्योंकि हर स्टूडेंट अपने पसंदीदा समय के हिसाब से पढ़ाई करता है। हालांकि, मैं सुबह एलन की क्लास में जाता था और बाद में उसे रिवाइज करता था। मैं डाउट सेशन में भी जाता था और शाम को घर लौटता था। मैं रात 12 बजे तक पढ़ता था और बाद में सो जाता था।

    प्रश्न- आपने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के लिए कौन सी किताबें पढ़ीं?

    उत्तर - मैंने किसी खास किताब से पढ़ाई नहीं की, बल्कि आईआईटी जेईई की तैयारी के लिए एलन करियर इंस्टीट्यूट के स्टडी मटीरियल और स्टडी मॉड्यूल पर भरोसा किया।

    प्रश्न- आपने जेईई की तैयारी कब शुरू की और आपने कोचिंग कहाँ से ली?

    उत्तर- मैं कक्षा 6 से एलन करियर इंस्टीट्यूट कोटा में पढ़ रहा हूं। मैंने कक्षा 11 में जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी।

    प्रश्न- अच्छा स्कोर करने के लिए आखिरी दो महीनों में क्या तरीका अपनाना चाहिए?

    उत्तर- मैंने जेईई मेन 2026 एग्जाम के दौरान एक क्लियर स्ट्रेटेजी फॉलो की। मैंने पहले केमिस्ट्री, फिर फिजिक्स और आखिर में मैथ के सवाल सॉल्व किए। मेरे बेहतरीन टाइम मैनेजमेंट की वजह से, मुझे आखिर में पूरे पेपर को दोबारा देखने का टाइम मिला। इसी वजह से मैं एक भी सवाल गलत करने से बच पाया और परफेक्ट स्कोर हासिल कर पाया।

    प्रश्न- आप किस स्ट्रीम और कॉलेज में जाना चाहते हैं?

    उत्तर - मेरा लक्ष्य जेईई एडवांस्ड 2026 में टॉप रैंक लाना और आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन लेना है।

    प्रश्न- क्या आप सेशन 2 की भी तैयारी कर रहे हैं?

    जवाब- नहीं, मैं सेशन 2 की तैयारी नहीं कर रहा हूँ और अभी आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पर ध्यान दे रहा हूँ।

    प्रश्न- आप कितने घंटे पढ़ाई करते हैं और स्ट्रेस दूर करने के लिए क्या करते हैं?

    उत्तर - मैं लगभग 7 से 8 घंटे सेल्फ-स्टडी करता था। मनोरंजन के लिए, मैं अपने छोटे भाई के साथ घर के पास की गलियों में क्रिकेट खेलता था।

    प्रश्न - कृपया स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम के दिन की स्ट्रेटेजी पर कुछ जनरल टिप्स शेयर करें।

    उत्तर- जेईई के उम्मीदवारों को अच्छे रिज़ल्ट के लिए परीक्षा के दिन शांत दिमाग रखना चाहिए और फोकस्ड रहना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा का प्रेशर अपने दिमाग में ज़्यादा नहीं आने देना चाहिए। उम्मीदवारों को आराम से परीक्षा देनी चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hi, three months can still be used productively, but right now you should avoid trying to complete everything at once. First, divide the syllabus into high-priority chapters, moderate-priority chapters and low-priority chapters. Focus on concepts and PYQs for the high-priority areas, take regular timed tests and keep a separate list

    Dear Student,

    You can access the JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022) on Careers360. It provides insights into previous-year trends, difficulty levels, and important topics to help with exam preparation.

    JEE Main Last Five Years' Analysis (2026–2022)

    Dear Student,

    You can access JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions on Careers360. These papers are useful for understanding the exam pattern, important topics and question types, and for practising Physics, Chemistry and Mathematics.

    JEE Main Previous 10 Years Question Papers with Detailed Solutions

    You can

    Dear Student,

    Can you clarify what do you want to know about the JEE Main exam . Are you looking for the JEE Main syllabus, eligibility criteria, or preparation strategy.