जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू (JEE Advanced 2019 Topper Interview): गोरखपुर के हिमांशु गौरव सिंह ने वह हासिल किया जिसका सपना उन्होंने हमेशा से देखा था। राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानि कि जेईई एडवांस्ड में एआईआर 2 पाना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है, लेकिन हिमांशु ने अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से यह शीर्ष रैंक हासिल की है। हिमांशु को टॉप 3 उम्मीदवारों में शामिल होने की उम्मीद थी और वह 14 जून 2019 को जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित होने पर अपने स्कोर और रैंक जानने के लिए अत्यधिक उत्सुक थे। अपनी कड़ी मेहनत के पीछे अपने माता-पिता और शिक्षकों को सबसे बड़ा फैक्टर मानते हुए, हिमांशु का लक्ष्य अब इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना है। और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें हिमांशु गौरव सिंह का जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर इंटरव्यू!
Careers360: अपनी रैंक पता चलने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?
हिमांशु गौरव सिंह: मैं खुश था लेकिन मुझे इसका थोड़ा सा आभास पहले से ही हो गया था। जेईई एडवांस्ड 2019 रिजल्ट घोषित होने से पहले, मेरे शिक्षकों द्वारा बहुत गहन रूप से विश्लेषण किया गया था, इसलिए मुझे शीर्ष 3 में रैंक पाने की उम्मीद थी।
Careers360: आपने किस स्कूल में पढ़ाई की?
हिमांशु गौरव सिंह: मैंने अपने गृहनगर गोरखपुर के एक स्कूल से सीबीएसई बोर्ड में अध्ययन किया।
Careers360: आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई क्यों करना चाहते थे?
हिमांशु गौरव सिंह: बचपन से ही मुझे गणित में रुचि रही है और इसके कारण भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और विज्ञान की अन्य शाखाओं में अपने आप रुचि पैदा हुई। तो शायद इंजीनियरिंग का चुनाव करना उसी प्रक्रिया का एक विस्तार है।
Careers360: आपकी जेईई एडवांस्ड की तैयारी जेईई मेन की तैयारी से कैसे अलग थी?
हिमांशु गौरव सिंह: जेईई मेन में कुछ ऐसे बड़े भाग हैं जो अध्ययन के लिए बहुत अधिक रुचिकर नहीं हैं। आपको रटने की कला का थोड़ा सा उपयोग करने की ज़रूरत है, ध्यान रखें कि कि बहुत ज्यादा नहीं बस एक छोटे से हिस्से के रूप में। जेईई एडवांस्ड ज्यादा दिलचस्प है। पढ़ाई करते समय आप अधिक आनंदित महसूस करते हैं। जेईई मेन्स में सिर्फ यह अंतर है कि ये इतना दिलचस्प नहीं है।
Careers360: आपकी तैयारी की रणनीति क्या थी?
हिमांशु गौरव सिंह: मैं अपनी पढ़ाई में बहुत अधिक नियमित था और इसके साथ ही मैंने यह भी सुनिश्चित किया था कि मेरे रिजल्ट भी मेरी कड़ी मेहनत की तरह सुसंगत हों।
Careers360: क्या आपने किसी मॉक टेस्ट की सहायता ली या किसी सैंपल पेपर का प्रयोग किया?
हिमांशु गौरव सिंह: हां, FIITJEE ने बहुत सारे मॉक टेस्ट दिए थे। साप्ताहिक टेस्ट, मासिक टेस्ट और भी बहुत कुछ था। इसलिए मैं हमेशा पढ़ाई के टच में रहा था।
Careers360: क्या आपकी जेईई एडवांस्ड तैयारी में किन्हीं विशेष पुस्तकों ने आपकी मदद की थी?
हिमांशु गौरव सिंह: नहीं, मुझे लगता है कि FIITJEE की ओर से हमें दिया गया मैटेरियल पर्याप्त था।
Careers360: ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षाओं के बारे में आपका क्या कहना है?
हिमांशु गौरव सिंह: यह काफी अच्छा है। जब तक कंप्यूटर कहीं भी किसी प्रकार की समस्या विकसित नहीं करते हैं तब तक यह पेपर-पेन मोड की तुलना में काफी बेहतर है क्योंकि इसमें आपको अपने विकल्पों को बदलने का मौका भी मिल जाता है और यह पिछले वाले की तुलना में छात्रों के लिए अधिक अनुकूल है।
Careers360: आपकी कड़ी मेहनत के पीछे प्रमुख फैक्टर्स क्या हैं?
हिमांशु गौरव सिंह: नियमितता, और मेरे माता-पिता एवं शिक्षकों का सहयोग।
Careers360: तैयारी के इच्छुक भावी उम्मीदवारों को आप क्या सलाह देंगे?
हिमांशु गौरव सिंह: नियमित रूप से पढ़ाई करें। मन शांत रखें और तनाव बिल्कुल भी न लें।
अन्य टॉपर्स का इंटरव्यू पढ़ने के लिए, जेईई एडवांस्ड टॉपर्स को देखें
On Question asked by student community
Check the list of the most important chapters for JEE advance from here:
https://engineering.careers360.com/articles/jee-advanced-syllabus-weightage
JEE Main and JEE Advanced are both national-level engineering entrance examinations, but they serve different purposes.
JEE Main is conducted for admission to NITs, IIITs and other participating engineering institutes. It is also the qualifying examination for appearing in JEE Advanced.
JEE Advanced is conducted for admission to the IITs
Start your JEE preparation from Class 11 itself by building strong concepts in Physics, Chemistry and Mathematics. Follow your Class 11 syllabus systematically and avoid studying only for board examinations.
A good approach is:
Complete each chapter conceptually and solve basic questions first.
Gradually move to JEE-level problems.
Practise previous-year
After qualifying JEE Advanced and getting an IIT, there is no single course that is best for everyone. Your choice should depend on interest, rank, career goals and the branch available to you.
Generally:
CSE/AI/Data Science – good for software, AI, data and technology careers.
Electrical Engineering – useful for
Hello Student, I can definitely help you create a balanced plan, but I would not recommend preparing JEE , NEET , KCET , MHT-CET and school exams as five completely separate syllabi. Your Class 11 NCERT/board concepts should become the common base, with JEE-level Maths/Physics and NEET-level Biology/Chemistry added according
100+ Recruiters | 1200+ Placements of 2026 Batch | NBA & NAAC Accredited | Highest CTC 37 LPA
Last Date to Apply: 17th August | QS I-Gauge Diamond Rated | NAAC A+ Accredited | 621 Recruitment Partners | INR 40 LPA Highest CTC | 4482 Job offers
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters : E&Y, CYENT, Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Scholarship Worth 6 Crores | H-CTC 35 LPA
Application Free of Cost for Limited Time || NAAC A++ Accredited | Highest CTC 52 LPA | #11 in University Category by NIRF
IIRF Top Private Engineering College 2026: All India Rank #13 | H-CTC 18 LPA | Merit-Based Scholarships