Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईआईटी खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए?
    • लेख
    • आईआईटी खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए?

    आईआईटी खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए?

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 May 2025, 12:14 PM IST

    आईआईटी खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? - आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन लेकर सिविल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, बायोकेमिकल सहित इंजीनियरिंग के कई कोर्सेज के माध्यम से अपना कॅरियर बनाने का सपना इंजीनियरिंग के कई छात्र देखते हैं। आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन (IIT Kharagpur admission in hindi) के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में कितने अंकों की जरूरत है, यह सवाल एसे सभी छात्रों के मन में रहता है। छात्रों को ज्ञात होना चाहिए कि आईआईटी खड़गपुर का कटऑफ (IIT Kharagpur cut-off in hindi) प्रत्येक कोर्स और श्रेणी के लिए अलग-अलग होगा। जिन उम्मीदवारों की रैंक आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ (IIT Kharagpur JEE advance2025 cutoff in hindi) से अधिक होगी, वे अपनी पसंद के कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

    आईआईटी खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए?
    आईआईटी खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए?

    आईआईटी खड़गपुर 2025 के लिए जेईई एडवांस्ड कटऑफ (JEE advanced cutoff in hindi) निर्धारित करने के लिए विभिन्न कारकों पर विचार किया जाता है जैसे आवेदकों की संख्या, जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का कठिनाई स्तर, सीटों की उपलब्धता आदि। उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड में कम से कम कितने मार्क्स चाहिए?

    JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) वेबसाइट josaa.nic.in पर आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ जारी करेगा। JEE एडवांस्ड आईआईटी खड़गपुर कटऑफ 2025 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में उपलब्ध होगा। आईआईटी खड़गपुर की जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ (JEE advance cutoff in hindi) संस्थान में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम रैंक है। आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश JEE एडवांस्ड की रैंक के आधार पर होता है। प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2025 औरआईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड कटऑफ (IIT Kharagpur JEE advanced cutoff in hindi) दोनों को पूरा करना होगा। संस्थान में प्रवेश के लिए JEE एडवांस्ड उत्तीर्ण उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा।

    Amity University-Noida B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    UPES B.Tech Admissions 2026

    Last Date to Apply: 26th March | Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Highest Package 1.3 CR , 100% Placements

    आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस 2025 में कितने मार्क्स चाहिए, किस श्रेणी के लिए कटऑफ मार्क्स क्या होगा जैसे सवालों के जवाब जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी पढ़ें - आईआईटी कानपुर में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 में कितने अंक चाहिए?

    आईआईटी खड़गपुर - परिचय

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) की स्थापना 1951 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी। आईआईटी खड़गपुर यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और अन्य विषयों में पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं।

    आईआईटी खड़गपुर में बीटेक, बीएस, बीएससी एमएससी, बीआर्क, बीएस एमएस, बीटेक एमटेक, एमई/एमटेक और पीएचडी कोर्स शामिल हैं। आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को वांछित कोर्स के लिए आईआईटी खड़गपु पात्रता मानदंड (IIT Kharagpur eligibility criteria in hindi) को पूरा करना होगा और प्रवेश परीक्षा देनी होगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर अपने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस/गेट/जेएएम के स्कोर स्वीकार करता है। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश कई राउंड में जोसा काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। आईआईटी खड़गपुर में एमबीए कोर्स वीजीएसओएम आईआईटी खड़गपुर द्वारा पेश किया जाता है।

    प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी खड़गपुर की कटऑफ अंक (IIT Kharagpur cutoff marks in hindi) को प्राप्त करना होगा। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को आईआईटी खड़गपुर प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आईआईटी खड़गपुर की फीस कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है।

    आईआईटी खड़गपुर हाईलाइट्स (IIT Kharagpur Highlights in hindi)

    स्थापित

    1951

    आईआईटी खड़गपुर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा

    IIT, CAT, GATE, CLAT PG


    कोर्स

    15 डिग्री और 183 कोर्स

    संस्थान का प्रकार

    Institute of National Importance

    स्पेशल स्टेटस

    Institute of Eminence

    अप्रूवल्स

    काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (Council of Architecture)

    अपेक्षित आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड कटऑफ 2025 (Expected IIT Kharagpur JEE Advanced Cutoff 2025 in hindi)

    जेईई एडवांस्ड के लिए आईआईटी खड़गपुर कटऑफ 2025 जोसा द्वारा जारी किया जाएगा। पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न विशेषज्ञताओं में बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड कटऑफ 2025 को पूरा करना होगा। खड़गपुर के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में कितने अंकों की जरूरत है। सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 31.5% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 17.5% अंक प्राप्त करने होंगे।

    छात्र पिछले सत्र के लिए जारी आईआईटी खड़गपुर कटऑफ से आईआईटी खड़गपुर कटऑफ 2025 का अनुमान लगा सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर बीटेक कटऑफ 2024 आईआईटी खड़गपुर जेईई मेन कटऑफ कई राउंड में विभिन्न विशेषज्ञताओं के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी किया गया। आईआईटी खड़गपुर विभिन्न श्रेणियों के लिए श्रेणीवार और राउंड-वाइज जेईई मेन कटऑफ जारी करता है।

    इसे भी देखें - आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए?

    आईआईटी खड़गपुर श्रेणीवार कटऑफ 2024 (IIT Kharagpur Category Wise Cutoff 2024 in hindi)

    आईआईटी खड़गपुर जेईई मेन कटऑफ 2024 सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 414 से 19348 तक है। आईआईटी खड़गपुर श्रेणीवार बीटेक कटऑफ 2024 का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

    सामान्य वर्ग के लिए आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड कटऑफ 2024 (IIT Kharagpur JEE Advanced Cutoff 2024 for General category)

    कोर्स

    फर्स्ट राउंड (Closing Rank)


    लास्ट राउंड (Closing Rank)

    बी.टेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

    4385


    4565

    बी.टेक कृषि और खाद्य इंजीनियरिंग

    9906

    10076

    बीएस एप्लाइड जियोलॉजी*

    12024

    12262

    बी.आर्क*

    19348

    19348

    बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग

    7428

    898

    बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग

    4590

    7543

    बीएस केमिस्ट्री*

    11179

    11968

    बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग

    6465

    6465

    बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

    414

    414

    बीएस इकोनॉमिक्स*

    5055

    5080

    बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

    1880

    1880

    बीएस एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स*

    10995

    11575

    बी.टेक इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग

    4099

    4099

    बी.टेक इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग

    2473

    2473

    बी.टेक मैन्युफैक्चरिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग

    5964

    5964

    ओबीसी वर्ग के लिए आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड कटऑफ 2024 (IIT Kharagpur JEE Advanced Cutoff 2024 for OBC category)

    कोर्स

    First Round (Closing Rank)

    Last Round (Closing Rank)

    बी.टेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

    2193


    2345

    बी.टेक कृषि और खाद्य इंजीनियरिंग

    4284

    4488

    बीएस एप्लाइड जियोलॉजी*

    4982

    5493

    बी.आर्क*

    7613

    7772

    बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग

    3665


    3797

    बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग


    2232

    2388

    बीएस केमिस्ट्री*

    4929


    5375

    बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग

    2850


    2991

    बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

    208

    209

    बीएस इकोनॉमिक्स*

    2520

    2736

    बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

    873

    944

    बीएस एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स*

    4584

    5104

    बी.टेक इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग


    2250

    2307

    बी.टेक इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग

    1145

    1302

    बी.टेक मैन्युफैक्चरिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग

    3141

    3292

    रैंक सूची में शामिल होने के लिए जेईई एडवांस्ड आईआईटी खड़गपुर कटऑफ 2025 (संभावित)

    रैंक लिस्ट

    प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत

    कुल अंकों का न्यूनतम प्रतिशत

    कॉमन रैंक लिस्ट (CRL)

    9.0

    34.0

    सामान्य-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट

    8.0

    31.0

    ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट

    8.0

    31.0

    SC रैंक लिस्ट

    4.0

    17.0

    ST रैंक लिस्ट

    4.0

    17.0

    कॉमन-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट (CRL-PwD)

    4.0

    17.0

    जेनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट

    4.0

    17.0

    ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट

    4.0

    17.0

    एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट

    4.0

    17.0

    एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट

    4.0

    17.0

    प्रारंभिक पाठ्यक्रम रैंक लिस्ट

    2.0

    8.70

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईआईटी खड़गपुर प्राप्त करने के लिए जीई एडवांस में कितने अंक हैं? जेईई एडवांस परीक्षा में कितने अंकों की जरूरत है?
    A:

    आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस में सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 31.5% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 17.5% अंक प्राप्त करने होंगे।

    Q: आईआईटी के लिए जी एडवांस में कितने मार्क्स चाहिए? जेईई एडवांस परीक्षा में कितने अंकों की जरूरत है?
    A:

    देश के टॉप आईआईटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवार को जेईई एडवांस्ड एआईआर लिस्ट में टॉप 120 में होना चाहिए। यानी एआईआर रैंक 1 से 120 पाने के लिए उम्मीदवार को परीक्षा में कुल 360 में से 250-290 अंक लाने होंगे।

    Q: आईआईटी खड़गपुर के लिए कितनी रैंक चाहिए?
    A:

    साल 2024 में, राउंड 1 की कटऑफ़ के मुताबिक, आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम 19,348 रैंक हासिल करनी होगी।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    HITSEEE Application Date

    5 Nov'25 - 22 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SMIT Online Test Application Date

    15 Nov'25 - 12 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    B.Tech Engineering Technology
    Via Birla Institute of Technology and Science, Pilani
    Certificate Program in Machine Learning and AI with Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Post Graduate Diploma Program in Data Science and Artificial Intelligence
    Via Indraprastha Institute of Information Technology, Delhi
    Computer Fundamentals
    Via Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore
    Programming Basics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    C-Based VLSI Design
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Udemy
     1525 courses
    Swayam
     817 courses
    NPTEL
     773 courses
    Coursera
     697 courses
    Edx
     608 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Advanced

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Advanced ?

    Hi Anupam,

    You can follow these steps:

    • NIOS Enrollment: Register for NIOS 2027 exams and use Transfer of Credit (TOC) to boost your aggregate score.

    • JEE 2027: Use the new NIOS marksheet for JoSAA counseling.

    • Alternative: Qualify via the Top 20 Percentile rule of your board if 75% is not

    Hello student,

    Kindly go through the article to understand what a safe percentile is in JEE Main 2026 to qualify for JEE Advanced.

    Link  - JEE Main 2026 Advanced Qualifying Percentile

    Hope this will be helpful!

    Hello Kapil,

    If you are targeting the JEE Main exam, you should focus on your academic studies and understand the topics well. Your priority should be the NCERT books for Classes 8 to 12, as JEE Main includes questions based on them.

    You can learn basic concepts of Physics, Chemistry,