Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents Required for JEE Main 2027 Registration in hindi)
    • लेख
    • जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents Required for JEE Main 2027 Registration in hindi)

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents Required for JEE Main 2027 Registration in hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 16 Nov 2026, 10:31 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन पंजीकरण 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for JEE Main 2027 Registration in hindi) - एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज अपने पास तैयार रखने चाहिए। उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं कक्षा की मार्कशीट की स्कैन की गई प्रतियां (कॉपी) अपलोड करनी होंगी। जेईई मेन 2027 का आवेदन फॉर्म भरते समय उन्हें अपनी लाइव फोटो भी लेनी होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को विकलांगता/UDID प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), गैर-भारतीय पासपोर्ट (विदेशी नागरिकों के मामले में, OCI सहित) और लिखने में शारीरिक अक्षमता का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) भी अपलोड करना होगा। जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची इस पेज पर उपलब्ध है।
    जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के लिए सीधा लिंक
    ये भी पढ़ें- जेईई मेन 2027 एप्लीकेशन फ़ॉर्म 

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Documents Required for JEE Main 2027 Registration in hindi)
    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

    जेईई मेन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज (पिछले वर्ष की इमेज देखें) - 

    1762070352193

    एनटीए ने जेईई मेन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाती है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले जेईई मेन्स 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना सुनिश्चित करना होगा। जो उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा (JEE main exam in hindi) में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र (JEE main 2027 application form in hindi) भरते समय कुछ दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। आवेदकों को जेईई मेन 2027 (JEE main 2027 in hindi) के लिए आवश्यक दस्तावेज केवल ऑनलाइन मोड में अपलोड करने होंगे। जेईई मेन्स पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची की जानकारी इस लेख में दी गई है।
    ये भी पढ़ें: आईआईटी मद्रास डेटा साइंस में बीएस

    उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दस्तावेज़ों को अस्वीकृत होने से बचाने के लिए जेईई मेन फोटो और हस्ताक्षर दिशानिर्देश का पालन करें। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र जमा करने के लिए जेईई मेन्स 2027 के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक अपलोड करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज दोनों सत्रों के लिए जेईई मेन्स 2027 आवेदन करते समय समान हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए जेईई मेन्स 2027 के लिए अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता है।

    जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना शामिल है। जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को जेईई मेन पात्रता मानदंड 2027 जांचना चाहिए। प्राधिकरण द्वारा जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र और जेईई मेन परीक्षा तिथि 2027 की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस पृष्ठ पर जेईई मेन पंजीकरण 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची देखें।
    यह भी जांचें: क्या जेईई मेन से 75% का मानदंड हटा दिया गया है? | जेईई मेन कम किया गया सिलेबस

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for JEE Main 2027 Registration in hindi)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन पंजीकरण 2027 के लिए जेईई मेन्स 2027 सूचना बुलेटिन में आवश्यक दस्तावेजों की सूची प्रकाशित की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जेईई मेन्स पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं। जेईई मेन के आवश्यक दस्तावेज पुरुष और महिला छात्रों के लिए समान हैं। हालांकि, आरक्षण चाहने वालों को जेईई मेन पंजीकरण के लिए अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी आवेदकों को फ़ाइलें ऑनलाइन अपलोड करते समय जेईई मेन 2027 फोटो और हस्ताक्षर दिशा निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करना होगा। जेईई मेन के आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने में विफलता पर आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    जेईई मेन्स आवश्यक दस्तावेज (JEE Mains Required Documents in hindi)

    दस्तावेज़

    निर्देश

    प्रारूप

    फोटो

    सफेद पृष्ठभूमि पर कान सहित 80% चेहरा (बिना मास्क के) दिखाई दे रहा हो और 10 केबी से 300 केबी के बीच हो

    जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप

    हस्ताक्षर

    10 केबी से 50 केबी

    कक्षा 10 की मार्कशीट

    10 केबी से 300 केबी

    पीडीएफ प्रारूप

    जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    संबंधित लिंक देखें :

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण (Details required for the JEE Main 2027 registration in hindi)

    उम्मीदवारों को जेईई मेन आवेदन पत्र 2027 में कुछ अनिवार्य विवरण भरने होंगे। जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक विवरण इस प्रकार हैं :

    • उम्मीदवार और माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर और ई-मेल पता।

    • कक्षा 10/समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र/मार्कशीट। (केवल उम्मीदवार के संदर्भ के लिए दर्ज किए गए विवरण को सत्यापित करने के लिए)

    • नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के लिए शुल्क भुगतान विवरण।

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन 2027 पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण - नया क्या है? (Details required for the JEE Main 2027 registration - Whats new? in hindi)

    प्राधिकरण ने जेईई 2027 पंजीकरण के लिए प्रारंभिक पंजीकरण के दौरान डिजी लॉकर/एबीसी आईडी/पैन कार्ड नंबर/आधार नामांकन संख्या की आवश्यकता को बंद कर दिया है। हालांकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आधार देना होगा। आवेदन भरते समय आधार में जो नाम है, उसका मिलान होना अब जरूरी नहीं है। पंजीकरण के दौरान सर्टिफिकेट में दर्ज नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम दोनों दर्ज किए जाएंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जेईई मेन 2026 पंजीकरण कब शुरू होगा?
    A:

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वार जेईई मेन पंजीकरण 31 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है।

    Q: जेईई मेन्स पंजीकरण के लिए कौन से डॉक्यूमेंट आवश्यक हैं?
    A:

    जेईई मेन्स 2026 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर, कक्षा 10 की मार्कशीट, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) हैं।

    Q: ओबीसी के लिए कौन से डॉक्यूमेंट आवश्यक हैं?
    A:

    ओबीसी के लिए जेईई मेन्स 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेजों में उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर और कक्षा 10 की मार्कशीट के साथ जाति प्रमाण पत्र शामिल है।

    Q: जेईई मेन आवेदन शुल्क 2026 क्या है?
    A:

    एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2026 पंजीकरण शुल्क की घोषणा की है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन आवेदन शुल्क एक सत्र में उपस्थित होने के लिए 1000 रुपये जबकि छात्राओं को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन पंजीकरण शुल्क 900 रुपये है, जबकि महिलाओं के लिए 800 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

    Q: जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    जो उम्मीदवार जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार विस्तृत प्रक्रिया यहां देख सकते हैं जेईई मेन आवेदन पत्र कैसे भरें ऑनलाइन।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hello Devendra,

    The National Testing Agency (NTA) primarily provides the official JEE Main syllabus, previous-year question papers, answer keys and mock tests rather than complete chapter-wise preparation notes. You can access these resources through the official JEE Main website.

    Hello student!

    JEE Main 2027 will be conducted in two sessions by the National Testing Agency (NTA). The January session is scheduled for January 20, 21, 22, 23, 24 and 28, 2027, while the April session will be held from April 2 to 7, 2027.

    You can check the complete

    Hello Gunjan

    Kindly provide the details of the resource from which you are trying to download the PDF so that we can assist you further.