जीकप आवेदन पत्र 2026 (JEECUP Application Form 2026 in Hindi) - जेईईसी उत्तर प्रदेश ने जीकप 2026 एप्लिकेशन करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मई से शुरू कर दी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने जीकप आवेदन में सुधार कर सकते थे। जेईईसी उत्तर प्रदेश ने जीकप 2026 रजिस्ट्रेशन 20 मई को समाप्त कर दिए हैं। जीकप के नाम से प्रचलित यूपी पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन की प्रक्रिया jeecup.nic.in पर 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे। जीकप आवेदन करने वालों को ही जीकप परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्राधिकरण ने एक सूचना जारी करते हुए जीकप परीक्षा की तिथि को संशोधित कर दिया। जीकप परीक्षा 2 जून से 9 जून तक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, यूपी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) का आयोजन किया जाता है।
जीकप आवेदन में सुधार करें
उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक 2026 में एडमिशन जीकप 2026 परीक्षा के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को जीकप परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होगी और जीकप काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
जीकप आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और यूपीजेईई पंजीकरण शुल्क का भुगतान शामिल है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक) द्वारा जनवरी में यूपीजेईई 2026 आवेदन पत्र की तारीख घोषित कर दी गई है। जेईईसीयूपी आवेदन पत्र 2026 (JEECUP 2026 application form in Hindi) भरने की सिलसिलेवार प्रक्रिया और इससे जुड़े निर्देशों के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी पढ़ें:
यूपी पॉलिटेक्निकआवेदन विंडो इस तरह दिखेगी-
उम्मीदवार इस पेज पर जेईईसीयूपी 2026 फॉर्म की तारीख देख सकते हैं। यूपीजेईई आवेदन पत्र की तारीख जानकर उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म जमा कर सकते हैं। जेईईसीयूपी आवेदन पत्र 2026 से संबंधित कार्यक्रम नीचे देखा जा सकता है-
जीकप आवेदन 2026 ईवेंट | जीकप आवेदन 2026 तारीख |
|---|---|
जीकप 2026 आवेदन पत्र डेट (JEECUP 2026 application form date in hindi) | 15 जनवरी 2026 (शुरू) |
जीकप आवेदन की अंतिम तिथि (JEECUP application form last date in Hindi) |
20 मई 2026 |
जीकप आवेदन सुधार सुविधा | 20 मई 2026 (शुरू) |
मई 2026 | |
जीकप 2026 परीक्षा तारीख | 2 जून से 9 जून 2026 |
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट | जून 2026 |
जीकप 2026 आवेदन पत्र को भरते समय, उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण और कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। इसलिए, सभी दस्तावेज़ संभालकर रखने से फॉर्म भरने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी और गलती होने की संभावना घट जाएगी। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:
क्रम | इमेज |
1 | नाम और फोटो खींचे जाने की डेट वाली रंगीन फोटो की स्कैन की गई प्रति |
2 | हस्ताक्षर की इमेज |
3 | कक्षा 10 की अंकसूची और प्रमाण पत्र |
4 | जाति प्रमाण पत्र |
5 | विकलांगता प्रमाण पत्र |
6 | फीस के भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग |
उपयोगी लिंक
उम्मीदवार जेईईसीयूपी 2026 आवेदन पत्र jeecup.nic.in पर देख सकते हैं। जेईईसीयूपी आवेदन पत्र भरने की सिलसिलेवार जानकारी नीचे दी गई है। सभी उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2026 फॉर्म (jeecup 2026 form in hindi) भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
पहला चरण - जेईईसीयूपी रजिस्ट्रेशन 2026 (JEECUP registration 2026 in Hindi) - सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगी जिसमें उन्हें व्यक्तिगत और संपर्क विवरण भरना होगा। नीचे उन सभी फील्ड की सूची दी गई है जिन्हें भरना होगा।
व्यक्तिगत विवरण:
नाम
माता - पिता का नाम
पहचान का प्रकार - पासपोर्ट नंबर, बैंक खाता, राशन कार्ड, छात्र आईडी, या कोई अन्य वैध सरकारी आईडी
पहचान संख्या
जन्म की तारीख
लिंग
सम्पर्क विवरण:
पता
इलाका
शहर कस्बा गाँव
पिन कोड
ईमेल आईडी
राज्य
इलाका (वैकल्पिक)
मोबाइल नंबर
विवरण भरने के बाद, उम्मीदवारों को एक सुरक्षा प्रश्न चुनकर और उसका उत्तर देकर तथा सुरक्षा पिन जो स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी उसे डालकर पासवर्ड की पुष्टि करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा सफलतापूर्वक विवरण जमा करने और पासवर्ड जेनरेट करने के बाद, एक यूनिक आवेदन संख्या मिलेगी जिसका उपयोग भविष्य में लॉगिन के लिए होगा।
दूसरा चरण - जेईईसीयूपी आवेदन पत्र भरना और परीक्षा केंद्र का चयन - पंजीकरण हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। अब, उन्हें निवास, श्रेणी, उप-श्रेणी और योग्यता परीक्षा से संबंधित विवरण दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थियों को अपना पसंदीदा परीक्षा केंद्र भी चुनना होगा।
तीसरा चरण - स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करना - JEECUP आवेदन पत्र 2026 भरने की प्रक्रिया में अगला चरण स्कैन किए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना है जिसमें फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान शामिल है।
जीकप आवेदन 2026 आवश्यक इमेज की साइज
दस्तावेज | विवरण | फाइल फॉरमेट | साइज | विस्तार |
रंगीन फोटो (नाम और खींचे जाने की डेट अंकित हो) | फोटो अस्पष्ट, डरावनी और तीन महीने से अधिक पुराना नहीं होनी चाहिए। | JPEG | 4KB to 200KB | 3.5cm x 4.5cm |
हस्ताक्षर | JPEG | 1KB to 30KB | 3.5cm x 1.5cm |
चरण 4 - आवेदन शुल्क का भुगतान - जीकप आवेदन पत्र 2026 भरने का अंतिम चरण आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड या ऑफलाइन मोड/ई-चालान के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
यदि उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से भुगतान करना चाहते हैं तो उनको निम्नलिखित मोड से भुगतान करना होगा:
डेबिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड
नेट बैंकिंग
सफलतापूर्वक भुगतान हो जाने पर पावती का पेज (रिसीप्ट पेज) जेनरेट होगा। यदि कोई रिसीप्ट पेज जेनरेट न हो तो इसका अर्थ है कि भुगतान कैंसिल हो गया है और जीकप फीस 2026 की राशि उम्मीदवार को वापस मिल जाएगी।
यदि कोई उम्मीदवार ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से भुगतान करना चुनता है, तो वह ई-चालान के माध्यम से भुगतान कर सकेगा। ई-चालान के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है:
अभ्यर्थियों को जीकप आवेदन पत्र भरते समय ई-चालान डाउनलोड करना होगा। इसमें उम्मीदवार का विवरण और उम्मीदवार द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि का विवरण होगा।
ई-चालान का प्रिंटआउट लेना होगा और भारतीय स्टेट बैंक/आईसीआईसीआई की नजदीकी शाखा में भुगतान करना होगा। जीकप आवेदन फीस का भुगतान नकद किया जा सकता है।
एक बार बैंक/जेईईसीयूपी से भुगतान की पुष्टि हो जाने पर, पावती पेज उत्पन्न हो जाएगा।
श्रेणी | जीकप आवेदन फीस 2026 |
अनारक्षित/ओबीसी | 300 रुपये + बैंक शुल्क |
एससी/एसटी | 200 रुपये + बैंक शुल्क |
चरण 5 - कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लेना - सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद, उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।
अन्य उपयोगी लिंक
जेईईसीयूपी 2026 आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। परीक्षा अधिकारी मिले आवेदनों की स्थिति के बारे में ईमेल/संदेश भी भेजेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अच्छे से आवेदन भरें और निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इससे अभ्यर्थी को यह भरोसा रहेगा कि आवेदन रद्द नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को पहले से जमा किए गए जेईईसीयूपी आवेदन पत्र 2026 में संशोधन करने के लिए तय समय सीमा दी जाती है। संशोधन के लिए जीकप आवेदन पत्र 2026 करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार सभी विवरणों में बदलाव नहीं कर पाएंगे, जेईईसीयूपी आवेदन पत्र 2026 के केवल कुछ खंडों में ही बदलाव का विकल्प दिया जाएगा।
jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
सुधार लिंक पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
सफल लॉगिन पर, उम्मीदवार आवश्यक विवरण संपादित कर सकते हैं।
प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर जेईईसीयूपी 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करता है। पंजीकृत उम्मीदवार जीकप एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जेईईसीयूपी 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद लेनी होगी। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विवरण जैसे केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, समय और निर्देशों की जानकारी जेईईसीयूपी 2026 के एडमिट कार्ड में दी रहती है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश को अंग्रेजी में Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh कहा जाता जीकप (JEECUP) इसका हिंदी में संक्षिप्त नाम है जो सुविधाजनक होने के चलते बोल-चाल की भाषा में लोकप्रिय हो गया है। जीकप उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के 147 राजकीय, 18 अनुदानित और 1874 प्राइवेट पॉलिटेक्नक संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
इन्हें भी पढ़ें
Frequently Asked Questions (FAQs)
जेईईसीयूपी 2026 आवेदन पत्र 15 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
जेईईसीयूपी आवेदन पत्र jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध था।
जेईईसीयूपी 2026 आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है।
जेईईसीयूपी 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई थी।
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
You can check, find and access more information here:
Hope it helps!
Hello Aspirant,
If you have selected "Other State" in the JEECUP application form but have passed Class 10 and/or Class 12 from a recognized institution in Uttar Pradesh, your eligibility may still be considered according to the provisions mentioned in the official counselling notification.
However, the final decision regarding eligibility
Hello, please mention the college name you are asking about. Admission to the Electronics branch through JEECUP depends on your rank, category, counselling round, and the college cutoff.
For more information about the counselling process, please check this link: JEECUP Counselling 2026
Dear Student,
JEECUP 2026 exam ka cutoff abhi release nahi hui hai. The Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh (JEECUP) cutoff official website par release karegi.
Aap previous years ke JEECUP cutoff diye hue link ke through dekh sakte hai : JEECUP Cutoff 2026: UP Polytechnic Cut off for Government,
Hello Student,
The result was announced on June 19. For more information regarding how to download or view the result, you can click on the following link.
Article Link - JEECUP 2026 Result Link at jeecup.admissions.nic.in: Download UP Polytechnic Scorecard