यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026: स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग, उत्तर प्रदेश (एससीवीटीयूपी) ने यूपी आईटीआई एनसीवीटी और एससीवीटी रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। फर्स्ट और सेकेंड ईयर परीक्षा या शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in और एसआईडीएच पोर्टल skillindiadigital.gov.in (एनसीवीटी रिजल्ट) पर उपलब्ध है।
This Story also Contains
यूपी आईटीआई 2026 रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी यहां से अपना परिणाम देखने के साथ-साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी आईटीआई 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक 1 । यूपी आईटीआई 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक 2
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 देख सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘रिजल्ट’ विकल्प पर क्लिक करें।
अब ‘सीटीएस एआईटीटी मेंस एग्जामिनेशन-2026 रिजल्टt’ लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
आपका यूपी आईटीआई रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों के लिए यह समझना जरूरी है कि जारी किया गया यूपी आईटीआई रिजल्ट एडमिशन रिजल्ट नहीं है। यूपी आईटीआई में प्रवेश के लिए किसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है। अभ्यर्थियों को कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के माध्यम से आईटीआई में प्रवेश दिया जाता है।
यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक पूरी की गई थी। अब अभ्यर्थियों को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0522-2336115 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 9628372929 नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है।