ICFAI University Hyderabad B.Tech Admissions 2026
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters : E&Y, CYENT, Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
बिटसैट स्लॉट बुकिंग 2026 (BITSAT Slot Booking 2026 in hindi) - बिट्स पिलानी ने बिटसैट 2026 सेशन 2 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बिटसैट सत्र 2 स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। BITSAT 2026 सेशन 2 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया 14 मई, 2026 से शुरू हो गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि और समय का चयन करना होगा। पात्र आवेदकों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा केवल ऑनलाइन मोड में admissions.bits-pilani.ac.in पर उपलब्ध है। सत्र 2 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिटसैट सेशन 2 एडमिट कार्ड 20 मई 2026 को जारी होगा।
बिटसैट सत्र 2 स्लॉट बुकिंग करें
This Story also Contains
बिटसैट 2026 परीक्षा का पहला सेशन 15 से 16 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया, जबकि दूसरा सेशन 24 से 26 मई, 2026 को निर्धारित है। सेशन 1 में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 को निर्धारित की गई थी, और यह भारत के कुछ चुनिंदा शहरों/केंद्रों पर आयोजित की गई।
सेशन 1 के लिए बिट्स पिलानी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in या bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट स्लॉट बुकिंग 29 मार्च को शुरू की गई थी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके बिटसैट स्लॉट बुकिंग कर सकते थे। बिटसैट 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग के माध्यम से, उम्मीदवार बिटसैट परीक्षा के लिए अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथियों और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते थे। बिटसैट 2026 के पहले सत्र के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 थी। बिटसैट 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जिसमें सत्र 1 परीक्षा 15 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई तथा सत्र 2 परीक्षा 24 मई से 26 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
बिटसैट स्लॉट बुकिंग 2026 के लिए सीधा लिंक
केवल वे उम्मीदवार ही अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं, जो अंतिम तिथि से पहले बिटसैट 2026 पंजीकरण पूरा कर लेंगे। बिटसैट 2026 स्लॉट बुकिंग पूरी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिटसैट स्लॉट बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। बिटसैट स्लॉट बुकिंग 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
ये भी पढ़ें: बिटसैट रिजल्ट देखें
Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters : E&Y, CYENT, Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more
Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted
उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा स्लॉट का चयन करना होगा क्योंकि बिटसैट 2026 परीक्षा का आयोजन अलग-अलग दिनों तथा शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। बिटसैट स्लॉट बुकिंग (BITSAT Slot Booking in hindi) प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार बिटसैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिटसैट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बिट्स 2026 स्लॉट बुकिंग के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
उम्मीदवार नीचे बिटसैट स्लॉट बुकिंग तिथियां तालिका की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
बिटसैट स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया चरण 1 | 29 से 31 मार्च, 2026 |
बिटसैट प्रवेश पत्र 2026 फेज 1 | 10 अप्रैल, 2026 |
बिटसैट परीक्षा तिथि 2026 चरण 1 | 15 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2026 |
बिटसैट स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया चरण 2 |
|
बिटसैट प्रवेश पत्र 2026 चरण 2 | 20 मई, 2026 |
बिटसैट परीक्षा तिथि 2026 चरण 2 | 24 मई से 26 मई, 2026 |
ये भी पढ़ें :
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
बिट्स पिलानी प्रतिदिन दो स्लॉट में बिट्स प्रवेश परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। बिटसैट सुबह के स्लॉट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, जबकि दोपहर का स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार बिटसैट 2026 की स्लॉट बुकिंग के दौरान अपने पसंदीदा बिट्स परीक्षा समय का चयन कर सकते हैं।
बिट्स पिलानी के अधिकारी ऑनलाइन मोड में बिटसैट 2026 स्लॉट बुकिंग (BITSAT Slot Booking 2026 in hindi) प्रक्रिया शुरू करते हैं। बिटसैट स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया (BITSAT slot booking 2026 process in hindi) में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-
बिटसैट की आधिकारिक वेबसाइटadmissions.bits-pilani.ac.in पर जाएं।
"स्लॉट बुकिंग" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद, 'Online Test Booking System (OTBS)' के लिए एक नई विंडो खुलेगी।
एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित विकल्पों में से पसंदीदा बिटसैट परीक्षा केंद्र का चयन करें।
परीक्षण तिथि और समय स्लॉट का चयन करें।
सभी दर्ज किए गए विवरणों को सत्यापित करें तथा 'I Agree and Continue’ बटन पर क्लिक करें।
बिटसैट स्लॉट बुकिंग (BITSAT Slot Booking in hindi) पूरी होने के बाद एक पुष्टिकरण संदेश भेजा जाएगा।
Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar
Top 10 B.Tech Colleges in AP | NAAC A+ and NBA Accredited | 801+ Placements
नोट - यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार बिटसैट 2026 एडमिट कार्ड को विस्तृत पते तथा विवरणों के साथ डाउनलोड कर पाएंगे।
बिटसैट परीक्षा स्लॉट बुकिंग के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना आवश्यक होगा। हालाँकि, यदि कोई उम्मीदवार आवेदन संख्या या पासवर्ड भूल जाता है, तो उन्हें आवश्यक क्रेडेंशियल पुनः प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित चरणों का उपयोग करना होगा।
आवेदन संख्या पुनः प्राप्त करने के चरण
बिटसैट की आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in पर जाएं।
"बिटसैट लॉगिन" पर क्लिक करें।
“आवेदन संख्या भूल गए” पर क्लिक करें।
पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, लिंग तथा जन्म तिथि दर्ज करें
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें
बिटसैट आवेदन संख्या उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के चरण
bitadmission.com पर जाएं।
“BITSAT 2026 लॉगिन” पर क्लिक करें।
"फॉरगेट पासवर्ड" पर क्लिक करें।
बिटसैट 2026 आवेदन संख्या, पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें
बिटसैट पासवर्ड रीसेट लिंक उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
बिटसैट 2026 स्लॉट बुकिंग (BITSAT 2026 slot booking in hindi) पहले आओ-पहले पाओ आधार पर की जाती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी स्लॉट बुकिंग जल्द से जल्द पूरी करें।
स्लॉट बुकिंग के दौरान उम्मीदवारों को आवंटित टेस्ट शहर बिटसैट 2026 आवेदन पत्र को भरते समय उम्मीदवारों द्वारा चुने गए शहर की वरीयता के अनुसार है।
उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों की सूची में से अपनी पसंद के अनुसार आवंटित परीक्षा शहर में बिटसैट परीक्षा तिथि और स्थान का चयन करना होगा।
यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय के दौरान अपना बिटसैट स्लॉट बुक (BITSAT Slot Booking in hindi) करने में विफल रहता है, तो उसका स्लॉट स्वचालित रूप से बुक हो जाएगा। इसका मतलब है कि स्वतः एक स्लॉट आवंटित किया जाएगा।
संपूर्ण स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवार बिटसैट एडमिट कार्ड 2026 (BITSAT admit card 2026 in hindi) को डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें :
बिटसैट 2026 स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिटसैट एडमिट कार्ड 2026 (BITSAT admit card 2026 in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने बिटसैट एडमिट कार्ड 2026 (BITSAT admit card 2026 in hindi) डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होता है। बिटसैट एडमिट कार्ड 2026 (BITSAT admit card 2026 in hindi) में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा स्थल का विस्तृत पता सहित अन्य जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड के सभी विवरणों को ध्यान से देखें और किसी भी विसंगति के मामले में अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि किसी भी उम्मीदवार को वैध एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिट्स पिलानी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर बिटसैट 2026 स्लॉट बुकिंग तिथियों (BITSAT 2026 slot booking dates) की घोषणा कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा बिटसैट सेशन 2, 2026 स्लॉट बुकिंग 14 मई से शुरू कर दी गई है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- admissions.bits-pilani.ac.in के माध्यम से बिटसैट 2026 के लिए अपने टेस्ट स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने बिटसैट एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होता है।
चिंता न करें, आपको स्वचालित रूप से एक स्लॉट आवंटित किया जाएगा। आपको बिटसैट 2026 एडमिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा की तारीख, समय और स्थान के बारे में सभी विवरण मिल जाएंगे।
नहीं, आप प्रक्रिया के दौरान स्लॉट बुक करने के बाद बिटसैट परीक्षा केंद्र 2026 को नहीं बदल सकते।
On Question asked by student community
Dear Student,
Please note that BITSAT does not have any reservation quotas, and admissions are primarily determined by the BITSAT score and the merit list. However, BITS does have some specific provisions, including:
Hello Student,
For you to be eligible for BITSAT 2027 it is important that you should have appeared for Class 12 for the first time in the specified eligible years. Since you passed Class 12 from Maharashtra Board in 2025, appearing for all five subjects through NIOS in 2027 would
Hello Dear Student,
Between Manipal Institute of Technology Bengaluru and Vellore Institute of Technology for CSE Core , VIT Vellore generally has the stronger overall reputation, larger recruiter pool, and more established placement ecosystem.
However, the choice changes depending on the fee category:
Hello dear student,
To gain admission to BITS Pilani, diploma holders must appear for the BITSAT examination and satisfy the institute's eligibility requirements. A diploma alone is not sufficient for admission.
• Admission to BITS Pilani is primarily through BITSAT, the institute's entrance examination.
• Candidates must have completed Class
Hi,
With a BITSAT score of 188, getting an Integrated M.Sc program at BITS Pilani main campus may be difficult this year. However, you can still have some chances in:
• BITS Hyderabad – M.Sc Biological Sciences/Chemistry (borderline)
• BITS Goa – difficult but possible only if cutoffs drop slightly.
100+ Recruiters | 1200+ Placements of 2026 Batch | NBA & NAAC Accredited | Highest CTC 37 LPA
Apply for B.E at East Point College of Engineering and Technology | Affiliated to VTU | AICTE Approved | NBA Accredited | Highest CTC 33 LPA
NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available
Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship
10000+ Alumni across the globe | Scholarships available
Future-Focused Academic Pathways | AI-Era Education for Future Careers