Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT Result 2027 in hindi) - बिट्स स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
    • लेख
    • बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT Result 2027 in hindi) - बिट्स स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

    बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT Result 2027 in hindi) - बिट्स स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 10 Nov 2026, 01:01 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT Result 2027 in hindi) -  बिट्स पिलानी अपनी आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in पर बिटसैट 2027 रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके बिटसैट 2027 का परिणाम देख सकेंगे। बिटसैट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के अंक, क्वालिफाई करने की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विवरण शामिल होंगे। सफल प्रवेश के लिए, योग्य उम्मीदवारों को बिटसैट 2027 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

    This Story also Contains

    1. बिटसैट रिजल्ट 2027 तिथियां
    2. बिटसैट 2027 एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में क्या करें?
    3. बिटसैट रिजल्ट 2027 : टाई ब्रेकिंग नियम
    4. बिटसैट एडमिट लिस्ट 2027
    5. बिटसैट रिजल्ट 2027: बिटसैट वेट लिस्ट 2027
    6. बिटसैट कटऑफ 2027
    बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT Result 2027 in hindi) - बिट्स स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
    बिटसैट रिजल्ट 2027

    बिट्स पिलानी आधिकारिक वेबसाइट पर बिटसैट रिजल्ट 2027 की तारीख जारी करता है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी और उनके रिजल्ट परीक्षा के 15 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। बिटसैट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार बिट्स पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित परिसरों में पेश किए जाने वाले विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए पात्र होंगे। बिटसैट (Birla Institute of Technology and Science Admission Test) के उम्मीदवार इस पेज पर बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT result 2027 in hindi) की जांच कर सकते हैं। बिटसैट रिजल्ट, प्रवेश सूची, प्रतीक्षा सूची, कटऑफ आदि जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बिटसैट रिजल्ट 2027 तिथियां

    बिट्स पिलानी रिजल्ट घोषित होने के बाद प्राधिकरण बिटसैट 2027 स्कोरकार्ड भी जारी करेगा। उम्मीदवार अपने स्कोर के साथ कुल सही उत्तरों और गलत उत्तरों की संख्या जानने के लिए बिटसैट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों के नाम प्रवेश सूची में शामिल होंगे, उन्हें बिटसैट 2027 में भाग लेने वाले संस्थानों में सीटें आवंटित की जाएंगी, जबकि प्रतीक्षा सूची में आने वाले उम्मीदवारों को बिटसैट काउंसलिंग के अगले चरण में आवंटन के लिए इंतजार करना होगा। प्राधिकरण बिटसैट रिजल्ट डेट्स 2027 की घोषणा करेगा। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT) परिणाम डेट्स नीचे दी गई हैं।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    बिटसैट एग्जाम रिजल्ट डेट (BITSAT Exam Result Date in hindi)

    इवेंट्स

    डेट्स

    बिटसैट 2027 परीक्षा तिथि

    सत्र 1 - अप्रैल, 2027

    सत्र 2 - मई, 2027

    बिटसैट स्कोरकार्ड रिलीज की तारीख (चरण 1)

    अप्रैल 2027

    बिटसैट स्कोरकार्ड रिलीज की तारीख (चरण 2)

    जून 2027

    बिटसैट 2027 रिजल्ट / स्कोरकार्ड चेक करने की प्रक्रिया

    अथॉरिटीज द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड के रूप में बिटसैट 2027 रिजल्ट (BITSAT 2027 result in hindi) जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को BITSAT रिजल्ट की जांच करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का उपयोग कर बिटसैट 2027 के अपने स्कोर कार्ड / रिजल्ट (BITSAT 2027 Result/Scorecard in hindi) की जांच करने में सक्षम होंगे -

    • बिटसैट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।

    • बिटसैट 'Result/Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर तथा पासवर्ड सब्मिट करना होगा।

    • सब्मिट पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में प्राप्त किए गए स्कोर की जांच कर सकेंगे।

    • सही और गलत उत्तरों की संख्या के साथ कुल प्राप्त स्कोर, BITSAT 2027 स्कोरकार्ड में उपलब्ध होगा।

    • भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

    BITSAT 2027: 30 Most Important Chapters
    Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
    Download EBook

    ये भी पढ़ें :

    Jain Deemed to be University, Bangalore

    Highest CTC 24.80 LPA | Average CTC 6.56 LPA

    Lovely Professional University, Phagwara

    India's Largest University | NAAC A++ Accredited | THE-2027 Ranked 4th in India | Highest CTC: INR 2.5 Cr | Top 25% Average Salary: INR 10.2 LPA | 2225+ Recruiters

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बिटसैट 2027 एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में क्या करें?

    यदि उम्मीदवार अपना बिटसैट 2027 एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड भूल जाता है तो इस स्थिति में नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना चाहिये:

    • BITSAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • "Result" लिंक पर क्लिक करें और पोर्टल खोलें।

    • “Forgot Application Number or Password” टैब पर क्लिक करें

    • उम्मीदवारों को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी

    • सबमिट पर क्लिक करें

    • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

    बिटसैट 2027 स्कोर्स की टाई रोकने के लिए टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया

    एक या एक से अधिक अभ्यर्थी के स्कोर टाई हो जाने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया कहा जाता है। टाई को समाप्त करने के लिए अथॉरिटीज नीचे दी गई गाइडलाइन्स का उपयोग करती हैं।

    1. जिन उम्मीदवारों को मैथ्स/ बायोलॉजी में अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें उच्चतर माना जाएगा।

    2. यदि टाई फिर भी मौजूद हो, तो फिजिक्स में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को उच्चतर वरीयता दी जाएगी।

    3. यदि टाई फिर भी मौजूद हो, तो अथॉरिटीज केमिस्ट्री में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देंगे।

    4. यदि टाई अभी भी मौजूद है, तो अंत में इसे तोड़ने के लिए, 12 कक्षा में प्राप्त पीसीबी / पीसीएम अंकों पर विचार किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    बिटसैट रिजल्ट 2027 : टाई ब्रेकिंग नियम

    बिटसैट 2027 में शामिल होने वाले और प्रवेश में रुचि रखने वाले सभी उम्मीदवारों को पिलानी, गोवा और हैदराबाद परिसरों में पेश किए जाने वाले विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों के लिए 12वीं अंकों और प्राथमिकताओं के साथ एक प्रवेश आवेदन पत्र जमा करना होगा। अधिकारी बिटसैट 2027 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ऐसे उम्मीदवारों की एक मेरिट सूची तैयार करेंगे। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवार बिटसैट रिजल्ट 2027 (BITSAT result 2027 in hindi) के अनुसार समान अंक प्राप्त करेंगे, तो अधिकारी निम्नलिखित टाई-ब्रेकिंग नियम का उपयोग करेंगे -

    • टाई की स्थिति में, गणित / जीव विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दिया जाएगा।

    • यदि टाई अभी भी बनी रहती है, तो भौतिकी में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।

    • यदि टाई अभी भी बनी रहती है, तो रसायन विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।

    • यदि टाई अभी भी बनी रहती है, तो टाई को हल करने के लिए कक्षा 12वीं में प्राप्त पीसीबी/पीसीएम अंकों पर विचार किया जाएगा।

    बिटसैट एडमिट लिस्ट 2027

    उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, अधिकारी बिटसैट 2027 एडमिट लिस्ट (BITSAT 2027 admit list in hindi) तैयार करेंगे। बिटसैट 2027 एडमिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों का नाम शामिल होगा, जिन्हें बीआईटीएसएटी 2027 काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रत्येक इटरेशन सेशन से पहले, अधिकारियों द्वारा एडमिट लिस्ट जारी की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा से पहले एक एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।

    BITSAT Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    बिटसैट रिजल्ट 2027: बिटसैट वेट लिस्ट 2027

    बिट्स आधिकारिक वेबसाइट पर बिटसैट 2027 वेट लिस्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को बिटसैट की प्रवेश सूची में शामिल नहीं किया जाएगा, उन्हें बिटसैट वेट लिस्ट 2027 में सूचीबद्ध किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश स्थिति के बारे में जानने के लिए अगले चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।

    बिटसैट कटऑफ 2027

    संस्थान में प्रवेश के उच्च अवसरों के लिए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए जाने वाले न्यूनतम अंक बिटसैट 2027 कटऑफ का निर्धारण करेंगे। अधिकारियों द्वारा दो प्रकार के कटऑफ जारी किए जाते हैं - इटरेशन के बाद कटऑफ और इटरेशन के अंत में प्रतीक्षा सूची के लिए कटऑफ। अथॉरिटीज द्वारा कैंपस वार कटऑफ भी घोषित किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों द्वारा चयनित प्रत्येक प्रोग्राम और कैम्प्स के लिए कैंपस वार कटऑफ अलग-अलग होगी।

    पिछले वर्षों के बिटसैट कटऑफ

    यहां हमने पिछले वर्ष बिटसैट कटऑफ को संकलित किया है। प्रत्येक परिसर के लिए बिटसैट कटऑफ जानने के लिए उम्मीदवार निम्न तालिका को चेक कर सकते हैं।

    बिटसैट पिलानी 2026 कटऑफ

    प्रोग्रामकट-ऑफ स्कोर
    बी.ई. केमिकल
    226
    बी.ई. सिविल
    222
    बी.ई. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
    266
    बी.ई. मैकेनिकल
    239
    बी.ई. कंप्यूटर साइंस
    308
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
    261
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
    289
    बी.ई. मैन्युफैक्चरिंग
    226
    बी.ई. गणित और कंप्यूटिंग
    299
    बी.ई. पर्यावरण और स्थिरता
    213
    बी.ई. फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग
    211
    बी. फार्मा
    200
    एम.एससी. बायोलॉजिकल साइंसेज
    218
    एम.एससी. रसायन विज्ञान
    227
    एम.एससी. अर्थशास्त्र
    256
    एम.एससी. गणित
    241
    एम.एससी. भौतिकी
    235
    एम.एससी. सेमीकंडक्टर और नैनोसाइंस
    246

    बिटसैट गोवा 2026 कटऑफ

    प्रोग्रामकट-ऑफ स्कोर
    बी.ई. केमिकल
    223
    बी.ई. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
    253
    बी.ई. मैकेनिकल
    233
    बी.ई. कंप्यूटर साइंस
    274
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
    250
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
    261
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर
    266
    बी.ई. गणित और कंप्यूटिंग
    270
    बी.ई. पर्यावरण और स्थिरता
    210
    एम.एससी. बायोलॉजिकल साइंसेज
    217
    एम.एससी. रसायन विज्ञान
    223
    एम.एससी. अर्थशास्त्र
    246
    एम.एससी. गणित
    233
    गोवा एम.एस.सी. भौतिकी
    231
    गोवा एम.एस.सी. सेमीकंडक्टर और नैनोसाइंस
    241


    बिटसैट 2026 हैदराबाद कटऑफ

    प्रोग्रामकट-ऑफ स्कोर
    बी.ई. केमिकल
    223
    बी.ई. सिविल
    220
    बी.ई. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
    251
    बी.ई. मैकेनिकल
    228
    बी.ई. कंप्यूटर साइंस
    272
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
    249
    बी.ई. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
    261
    बी.ई. गणित और कंप्यूटिंग
    268
    बी.ई. पर्यावरण और स्थिरता
    208
    बी.ई. फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग
    205
    बी. फार्मा
    200
    एम.एससी. बायोलॉजिकल साइंसेज
    217
    एम.एससी. रसायन विज्ञान
    223
    एम.एससी. अर्थशास्त्र
    244
    एम.एससी. गणित
    230
    एम.एससी. भौतिकी
    229
    एम.एससी. सेमीकंडक्टर और नैनोसाइंस
    241


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिटसैट रिजल्ट 2026 कब जारी किया जाएगा?
    A:

    बिटसैट रिजल्ट 2026  सेशन 2 तारीख 5 जून है।

    Q: मैं अपना बिटसैट 2027 रिजल्ट कैसे देख सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगइन करके अपने बिटसैट रिजल्ट 2027 की जांच कर सकते हैं।

    Q: बिटसैट 2027 एडमिट लिस्ट क्या है?
    A:

    BITSAT 2027 काउंसलिंग के लिए चुने गए उम्मीदवारों को एडमिट लिस्ट में शामिल किया जाता है। अधिकारी iteration के प्रत्येक दौर से पहले प्रवेश सूची जारी करते हैं।

    Q: BITSAT प्रतीक्षा सूची में मेरा नाम है। इसका क्या मतलब है?
    A:

    जिन उम्मीदवारों के नाम एडमिट सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें प्रतीक्षा सूची में सूचीबद्ध किया जाता है। यदि प्रतीक्षा सूची में आपका नाम है, तो आपको अगले iteration दौर तक इंतजार करने की आवश्यकता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BITSAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to BITSAT ?

    Dear Student,

    Please note that BITSAT does not have any reservation quotas, and admissions are primarily determined by the BITSAT score and the merit list. However, BITS does have some specific provisions, including:

    • Board Toppers: Admission is granted to exceptional performers in Class 12 board examinations.
    • Direct Admission for Specific

    Hello Student,

    For you to be eligible for BITSAT 2027 it is important that you should have appeared for Class 12 for the first time in the specified eligible years. Since you passed Class 12 from Maharashtra Board in 2025, appearing for all five subjects through NIOS in 2027 would

    Hello Dear Student,

    Between Manipal Institute of Technology Bengaluru and Vellore Institute of Technology for CSE Core , VIT Vellore generally has the stronger overall reputation, larger recruiter pool, and more established placement ecosystem.

    However, the choice changes depending on the fee category:

    • VIT Category 1 or 2: VIT Vellore

    Hello dear student,

    To gain admission to BITS Pilani, diploma holders must appear for the BITSAT examination and satisfy the institute's eligibility requirements. A diploma alone is not sufficient for admission.

    • Admission to BITS Pilani is primarily through BITSAT, the institute's entrance examination.

    • Candidates must have completed Class

    Hi,

    With a BITSAT score of 188, getting an Integrated M.Sc program at BITS Pilani main campus may be difficult this year. However, you can still have some chances in:
    • BITS Hyderabad – M.Sc Biological Sciences/Chemistry (borderline)
    • BITS Goa – difficult but possible only if cutoffs drop slightly.