जेईई मेन 2020 टॉपर इंटरव्यू (सी कौशल कुमार रेड्डी) (100 पर्सेंटाइल): जेईई मेन 2020 टॉपर कौशल रेड्डी ने जेईई मेन पेपर 1 में 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। कौशल अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता एवं शिक्षकों के उन पर दृढ़-विश्वास को देते हैं। जेईई मेन 2020 के टॉपर कौशल रेड्डी देश भर के उन नौ छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए हैं। जेईई मेन 2020 के टॉपर कौशल कुमार रेड्डी केवीपीवाई फेलो भी हैं और इंडियन नेशनल ओलंपियाड के लिए चुने गए हैं। कौशल सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। जेईई मेन टॉपर कौशल रेड्डी अप्रैल के प्रयास में भी परीक्षा में शामिल होंगे और वे आईआईटी में पढ़ाई करना चाहते हैं। कॅरियर्स360 ने सफलता पाने की उनकी यात्रा के बारे में गहराई से जानने के लिए जेईई मेन टॉपर कौशल रेड्डी से बातचीत की।
कॅरियर्स360: जेईई मेन 2020 में आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई! स्कोर जानने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?
कौशल: बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं एक अच्छे स्कोर की उम्मीद तो कर रहा था क्योंकि मेरी परीक्षा अच्छी गई थी लेकिन जेईई मेन 2020 का टॉपर बनना वास्तव में रोमांचक है।
कॅरियर्स360: अपने बारे में कुछ बताइए। आपने किस बोर्ड के अंतर्गत पढ़ाई की है? आपने किस स्कूल से पढ़ाई की है?
कौशल: मैं हैदराबाद में रहता हूँ। मैंने आंध्र बोर्ड से सेंट पॉल्स हाई स्कूल और श्री चैतन्य स्कूल में पढ़ाई की है।
कॅरियर्स360: जेईई मेन 2020 में आपका स्कोर क्या है?
कौशल: जेईई मेन 2020 में मेरा स्कोर 286 है।
कॅरियर्स360: आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं? आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला कब किया? आपकी रूचि किस ब्रांच में होगी? क्या इसके पीछे कोई ख़ास वजह?
कौशल: मेरी विज्ञान में गहरी रुचि है, जिसने इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मेरी रुचि को बढ़ाया।
कॅरियर्स360: आपने अपनी जेईई मेन की तैयारी कब से शुरू की? जेईई मेन के लिए अपनी तैयारी की रणनीति और दैनिक दिनचर्या के बारे में कुछ बताएं?
कौशल: मैंने कक्षा 11 में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। मेरा स्कूल जेईई मेन परीक्षा के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करता है जिससे मुझे बेहतर तरीके से तैयारी करने में मदद मिली।
कॅरियर्स360: क्या आपको पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ा?
कौशल: नहीं, मुझे ऑनलाइन परीक्षा में कोई कठिनाई नहीं हुई क्योंकि मेरे स्कूल ने परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट उपलब्ध कराये थे और मैं पूरी तरह से परीक्षा के लिए तैयार था।
कॅरियर्स360: यह देखते हुए कि बोर्ड परीक्षाएं भी नजदीक आ रही हैं, क्या जेईई मेन के आखिरी के महीनों में आपकी तैयारी की रणनीति में कोई अंतर था? आपने दोनों की तैयारी कैसे मैनेज की?
कौशल: चूंकि जेईई मेन और बोर्ड परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम काफी समान है, इसलिए मुझे पाठ्यक्रम पूरा करने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। तैयारी की रणनीति मुख्य रूप से परीक्षा पैटर्न के संदर्भ में भिन्न होती है जैसे कि जेईई मेन में कॉन्सेप्ट्स और विषयों की विश्लेषणात्मक समझ से तैयार एमसीक्यू पूछे जाते हैं जबकि जबकि बोर्ड परीक्षा में अधिकांश प्रश्न सीधे चैप्टर्स से होते हैं।
कॅरियर्स360: क्या आपने जेईई मेन के लिए कोचिंग ली थी और अगर हाँ तो कहाँ से? आपके अनुसार कोचिंग के क्या लाभ हैं?
कौशल: मैंने जेईई मेन 2020 की तैयारी के लिए अलग से कोई कोचिंग नहीं ली। मेरे स्कूल ने परीक्षा के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, असाइनमेंट और मार्गदर्शन प्रदान किया।
कॅरियर्स360: मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर - आपने इनकी मदद से कितने बड़े पैमाने पर अभ्यास किया? क्या आपको लगता है कि पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से अभ्यास करना मदद करता है और कैसे?
कौशल: हाँ! मैंने परीक्षा के कठिनाई स्तर और मेरी तैयारी के स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट का अभ्यास किया। पिछले साल के पेपर, परीक्षा को समझने और तदनुसार तैयारी करने में भी बहुत सहायक होते हैं।
कॅरियर्स360: क्या ऐसी कोई विशेष किताबें हैं जिनके बारे में आपको ऐसा लगता है कि इन्होंने आपकी बहुत मदद की है? क्या स्कूल की पाठ्यपुस्तकें जेईई मेन और बारहवीं कक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त हैं?
कौशल: मैंने मुख्य रूप से स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई एनसीईआरटी की पुस्तकों और असाइनमेंट से तैयारी की है। भौतिकी के लिए मैंने एचसी वर्मा का अध्ययन किया और रसायन विज्ञान के लिए, मैंने आरएल दत्ता का अध्ययन किया।
कॅरियर्स360: क्या आपको जेईई मेन परीक्षा के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ा? जेईई मेन में कौन सा विषय सबसे आसान था और कौन सा सबसे कठिन था? आपको क्या लगता है कि जेईई मेन परीक्षा के दौरान किस चीज का प्रबंधन करना कठिन काम है?
कौशल: मुझे यह परीक्षा अपनी उम्मीद से अधिक कठिन लगी, लेकिन कुल मिलाकर यह कठिनाई स्तर में मध्यम था। प्रश्न, सभी विषयों से समान रूप से वितरित किए गए थे और सभी विषय मामूली तौर पर कठिन थे।
कॅरियर्स360: आपको जेईई मेन में आपकी शानदार सफलता के पीछे के प्रमुख फैक्टर्स कौन से दिखाई देते हैं?
कौशल: मैं कहूंगा कि मेरे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मेरी दृढ़ता वास्तविक फैक्टर्स हैं।
कॅरियर्स360: क्या आप जेईई मेन 2020 के अप्रैल सत्र के लिए भी उपस्थित होंगे?
कौशल: हाँ! मैं जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा में भी उपस्थित होऊंगा।
कॅरियर्स360: आपने तैयारी के दौरान खुद को तनाव मुक्त कैसे किया? आपकी रुचियां क्या हैं? आपने कितनी बार उनको पूरा करने की कोशिश की?
कौशल: अगर मैं खुद को तनावग्रस्त या चिंतित पाता हूं तो मैं टीवी देखता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताता हूं।
कॅरियर्स360: जीवन में आपका आदर्श या सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत कौन है और क्यों?
कौशल: मेरे माता-पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मेरे माता-पिता के द्वारा मुझ पर किये गए प्रयासों और दिखाए गए विश्वास के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
कॅरियर्स360: आप देश भर के हजारों छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। क्या आपके पास जेईई मेन परीक्षा का सामना करने के लिए भविष्य के उम्मीदवारों के लिए कोई संदेश है?
कौशल: मैं कहूंगा कि आप जीवन में जो भी सपने देखते हैं, उन्हें हासिल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता और मेहनत लगा दें।
On Question asked by student community
Dear Student,
You can access JEE Main Mathematics previous-year questions on Careers360. Practising previous-year questions will help you understand the exam pattern and question types.
Hello Student,
You can check the resources provided below:
Hope this helps!
Hello, since you are in Intermediate 2nd year with the MPC group and preparing for JEE Main, focus on completing the syllabus, revising important concepts and solving previous years’ JEE Main question papers. Take regular mock tests and analyse your mistakes to improve your score. Keep a realistic study schedule
Dear Student
Please specify whether you want Physics, Chemistry, or Mathematics, and which JEE Main/Advanced exam.
Hi Ansh Chauhan
Check the link below for the high-weightage Physics chapters for JEE Main 2027 based on recent exam trends. Students can use these chapters to prioritise their preparation and focus more on topics that have appeared frequently in previous papers.
https://engineering.careers360.com/articles/most-weightage-chapters-for-jee-main-physics-2027
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Application Free of Cost for Limited Time || NAAC A++ Accredited | Highest CTC 52 LPA | #11 in University Category by NIRF
Affiliated to Anna University | Highest CTC 44 LPA | Top Recruiters : JP Morgan Chase & Co, Nielson IQ, QUBE, META, GOOGLE, AMAZON & many more.
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores
Courses designed with CTOs, Data Scientists, and Cybersecurity experts | 50+ elective options