Careers360 Logo
ask-icon
share
    जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA Counselling 2026 in Hindi) - राउंड 5 सीट आवंटन (16 जुलाई), काउंसलिंग प्रक्रिया जाने
    • लेख
    • जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA Counselling 2026 in Hindi) - राउंड 5 सीट आवंटन (16 जुलाई), काउंसलिंग प्रक्रिया जाने

    जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA Counselling 2026 in Hindi) - राउंड 5 सीट आवंटन (16 जुलाई), काउंसलिंग प्रक्रिया जाने

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 16 Jul 2026, 05:11 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA Counselling 2026 in Hindi) - जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 16 जुलाई 2026 को आईआईटी/आईआईएससी के लिए जोसा 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in से जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट 2026 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए, कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत होगी। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, वे 20 जुलाई, 2026 तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
    जोसा 2026 राउंड 5 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. जोसा 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिंक
    2. जोसा काउंसलिंग 2026 तिथियां (JoSAA Counselling 2026 Dates in hindi)
    3. केवल NIT+, IIIT एवं GFTI के लिए
    4. महत्वपूर्ण तिथियाँ
    5. जोसा काउंसलिंग 2026 - प्रक्रिया और इसमें शामिल चरण
    6. जोसा काउंसलिंग 2026 सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज: एनआईटी, जीएफटीआई और आईआईआईटी के लिए
    7. जोसा 2026 में PwD उम्मीदवारों के लिए भौतिक सत्यापन प्रक्रिया और तिथि सीमा के लिए महत्वपूर्ण सूचना (Important Notice for Physical Verification Process and Date Ranges for PwD Candidates in JoSAA 2026)
    जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA Counselling 2026 in Hindi) - राउंड 5 सीट आवंटन (16 जुलाई), काउंसलिंग प्रक्रिया जाने
    जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA 2026 counselling in Hindi)

    प्राधिकरण ने 10 जुलाई 2026 को जोसा 2026 राउंड 4 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित किया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जोसा राउंड 4 सीट अलॉटमेंट 2026 का लिंक देख सकते हैं।

    जोसा द्वारा 6 जुलाई 2026 को जोसा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट जारी किया गया। राउंड 3 के लिए जोसा सीट अलॉटमेंट 2026 के नतीजों का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in और इस पेज पर अपडेट कर दिया गया। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत होगी। जोसा 2026 की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 थी। जोसा सीट अलॉटमेंट 2026 के नतीजे जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड के स्कोर, कैंडिडेट्स की पसंद और जोसा काउंसलिंग 2026 के ज़रिए सीटों की उपलब्धता के आधार पर जारी किए जाते हैं। अथॉरिटी ने जोसा 2026 के राउंड 1 और 2 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे क्रमशः 13 और 30 जून 2026 को जारी किए थे।

    जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें तय समय-सीमा के भीतर जरूरी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और अलॉट किए गए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 11 जून 2026 को पूरी हो गई थी। उम्मीदवार अपनी रैंक और कैटेगरी के आधार पर भाग लेने वाले संस्थानों में एडमिशन की संभावनाओं का अंदाजा लगाने के लिए जेईई कॉलेज प्रेडिक्टर टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    Integral University B.Tech Admissions 2026

    NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available

    जो छात्र जेईई मेन 2026 या जेईई एडवांस्ड 2026 के स्कोर के जरिए आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब तय समय-सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपनी पसंद के विकल्प चुन सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में जोसा 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और पसंद के विकल्प चुनना (चॉइस फिलिंग), सीट अलॉटमेंट, सीट स्वीकार करना, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान शामिल है। इस साल, जोसा सीट अलॉटमेंट के पांच राउंड आयोजित करेगा।

    जोसा 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिंक

    जोसा द्वारा 6 जुलाई को जोसा 2026 के राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। राउंड 3 के लिए जोसा सीट अलॉटमेंट 2026 रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जोसा 2026 की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है। प्राधिकरण द्वारा जोसा 2026 के राउंड 1 और 2 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे क्रमशः 13 और 30 जून 2026 को जारी किए गए थे।

    इससे पहले जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 10 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की घोषणा की थी। राउंड 2 के लिए जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अपडेट किया गया। जिन उम्मीदवारों ने जोसा 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और 11 जून तक चॉइस फिलिंग पूरी कर ली है, उन्हें मॉक अलॉटमेंट जारी किया गया।

    जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 8 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 1 रिजल्ट घोषित किया। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने जोसा काउंसलिंग 2026 डेट ऑनलाइन घोषित कर दी है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 2 जून, 2026 को 5 बजे से जोसा 2026 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू कर दी है। अथॉरिटी ने जोसा 2026 की सभी ज़रूरी तारीखें ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार जेईई मेन या जेईई एडवांस मेरिट के आधार पर टॉप कॉलेजों में एडमिशन पाना चाहते हैं, उन्हें समय पर आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग से शुरू हो गई है। इसके बाद सीट अलॉटमेंट, सीट एक्सेप्टेंस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस पेमेंट होगा। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने 1 जून को जोसा काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। प्राधिकरण द्वारा जोसा इन्फॉर्मेशन ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है।

    जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करें
    जोसा इन्फॉर्मेशन ब्रोशर डाउनलोड करें
    जोसा काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें
    1780295262514

    जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया छ: राउंड में आयोजित की जाती है। काउंसलिंग जेईई मेन और जेईई एडवांस में उम्मीदवार की रैंक, उनके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता पर आधारित होती है। IIT, IIIT, NIT और GFTI में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम रैंक जानने के लिए जोसा कटऑफ जानना महत्वपूर्ण है। रैंक जितनी अधिक होगी, संस्थान और पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।

    जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counseling in hindi) के लिए पंजीकरण से पहले उम्मीदवारों को एनआईटी+ सिस्टम के विभिन्न संस्थानों/शैक्षणिक कार्यक्रमों में विशेष पात्रता/प्रतिबंध जानने के लिए जोसा पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होती है।
    आईआईटी जेईई एडवांस क्वेस्चन पेपर देखें

    जोसा काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया जेईई मेन और जेईई एडवांस में उम्मीदवार की रैंक, उनके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता पर आधारित होगी। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी। जो छात्र जेईई मेन अर्हता प्राप्त करते हैं, वे एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, जबकि जेईई एडवांस्ड अर्हता प्राप्त करने वाले छात्र आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

    संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आधिकारिक वेबसाइट पर जोसा 2026 सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। अभ्यर्थी जोसा सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग 2026 की अंतिम तिथि से पहले आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकेंगे। जोसा 2026 काउंसलिंग में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज़ सत्यापन और सीटों की स्वीकृति शामिल होगी।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    जोसा काउंसलिंग 2026 तिथियां (JoSAA Counselling 2026 Dates in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गयी तालिका मेन जोसा काउंसलिंग 2026 डेट (josaa counselling 2026 date in hindi) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    जोसा 2026 तिथियां (JoSAA 2026 Dates in hindi)

    कार्यक्रमतिथि
    JEE Main 2026 परिणाम20 अप्रैल 2026
    JEE Advanced 2026 परिणाम1 जून 2026
    JoSAA पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग प्रारम्भ2 जून 2026
    सीट स्वीकृति शुल्क (SAF) का पूर्व-भुगतान प्रारम्भ2 जून 2026
    AAT योग्य अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरना प्रारम्भ7 जून 2026
    मॉक सीट आवंटन – 18 जून 2026
    मॉक सीट आवंटन – 210 जून 2026
    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि (विकल्प स्वतः लॉक)10 जून 2026
    सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान समाप्त11 जून 2026
    JoSAA द्वारा डेटा सत्यापन एवं मिलान11 जून 2026
    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    राउंड 1

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 113 जून 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड13 जून – 26 जून 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि26 जून 2026
    शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान29 जून 2026
    प्रश्नों के उत्तर देने की अंतिम तिथि29 जून 2026
    UPES B.Tech Admissions 2026

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET | Last Date to Apply- 10th Sept

    Geeta University B.Tech Admissions 2026

    40 LPA Highest Package | Up to 100% Scholarship worth 24 Crore via GUTS exam

    राउंड 2

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 230 जून 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड30 जून – 3 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान4 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) / Exit प्रक्रिया1 जुलाई – 3 जुलाई 2026
    Withdrawal Query एवं अन्य प्रश्नों के उत्तर की अंतिम तिथि5 जुलाई 2026

    राउंड 3

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 36 जुलाई 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड6 जुलाई – 8 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि8 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर की अंतिम तिथि9 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) / Exit प्रक्रिया7 जुलाई – 8 जुलाई 2026
    Withdrawal Query के उत्तर की अंतिम तिथि9 जुलाई 2026

    राउंड 4

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 410 जुलाई 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड10 जुलाई – 13 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान समस्याओं का समाधान14 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) / Exit प्रक्रिया11 जुलाई – 14 जुलाई 2026
    Withdrawal Query के उत्तर की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026

    राउंड 5 (IITs / IISc का अंतिम राउंड)

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 516 जुलाई 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड16 जुलाई – 20 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान समस्याओं का समाधान21 जुलाई 2026
    IITs/IISc के लिए अंतिम सीट आवंटन प्रक्रिया समाप्त21 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) प्रक्रिया16 जुलाई – 20 जुलाई 2026

    केवल NIT+, IIIT एवं GFTI के लिए

    कार्यक्रमतिथि
    Withdrawal Query Response17 जुलाई – 21 जुलाई 2026
    Partial Admission Fee (PAF) का ऑनलाइन भुगतान22 जुलाई – 24 जुलाई 2026
    NIT+ प्रणाली के लिए JoSAA प्रक्रिया के बाद CSAB काउंसलिंगजुलाई 2026 के बाद

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    चरणतिथि
    JoSAA पंजीकरण प्रारम्भ2 जून 2026
    चॉइस फिलिंग समाप्त10 जून 2026
    प्रथम सीट आवंटन13 जून 2026
    अंतिम IIT सीट आवंटन (राउंड 5)16 जुलाई 2026
    IITs/IISc प्रक्रिया समाप्त21 जुलाई 2026
    PAF भुगतान (NIT+)22–24 जुलाई 2026
    CSAB प्रक्रिया प्रारम्भ24 जुलाई 2026 के बाद

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जोसा काउंसलिंग 2026 - प्रक्रिया और इसमें शामिल चरण

    संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में सीटें आवंटित करने के लिए जोसा काउंसलिंग आयोजित करता है। संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) आईआईटी में सीट आवंटन के लिए नीतियां बनाता है जबकि केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई के लिए नीतियां बनाता है। जोसा एक परामर्श प्राधिकरण है जिसमें जेएबी और सीएसएबी के प्रतिनिधि शामिल हैं और प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करते हैं।

    जो छात्र जेईई मेन 2026 और/या जेईई एडवांस 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में पंजीकरण करना होगा और अपनी पसंद भरनी होगी। जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए विस्तृत प्रक्रिया नीचे वर्णित है

    • जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण

    • च्वाॅइस भरना और च्वाॅइस लॉक करना

    • मॉक सीट आवंटन

    • सीट आवंटन परिणाम की घोषणा

    • सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान

    • रिपोर्टिंग केंद्रों पर उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग

    • आवंटित संस्थान द्वारा प्रवेश की पुष्टि

    चरण 1- जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण : छात्रों को जोसा 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया में जेईई मेन 2026 पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्रदान करके ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना शामिल है। छात्र इस चरण में अपना पासवर्ड और संपर्क विवरण भी संशोधित कर सकते हैं।

    चरण 2- जोसा च्वाॅइस फिलिंग और चॉइस लॉक करना: पंजीकरण पूरा करने के बाद, छात्रों को लॉग इन करना होगा और अपनी प्राथमिकताओं के क्रम में कॉलेजों के अपने विकल्प भरने होंगे। जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए विकल्प भरने पर विचार करने के लिए निर्धारित समय अंतराल के भीतर विकल्प भरना होगा। छात्रों को अपनी पसंद भरने और लॉक करने के लिए दस दिनों का समय प्रदान किया जाता है।

    चरण 3- मॉक सीट आवंटन : मॉक सीट आवंटन छात्रों को यह समझने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाता है कि उन्हें अपनी पसंद के आधार पर कौन से कॉलेज मिल सकते हैं। छात्र जोसा मॉक सीट आवंटन के आधार पर अपने भरे हुए विकल्पों को संशोधित भी कर सकेंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि विकल्प लॉक करने और विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि पूरी होने के बाद उन्हें विकल्पों में संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    चरण 4- जोसा सीट आवंटन परिणाम : प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर जोसा सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जोसा काउंसलिंग 2026 की सीट आवंटन स्थिति की जांच करने के लिए छात्रों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

    छात्रों के पास या तो आवंटित सीटों को स्वीकार करने का विकल्प है जिसके बाद वे अगले दौर में भाग नहीं ले पाएंगे या फिर अगले राउंड में भाग लेने की इच्छा का विकल्प होगा या अगले राउंड में भाग न लेने के निर्णय के साथ आवंटित सीट को छोड़ देने का विकल्प होगा।

    चरण 5- सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान और अनंतिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें : जिन छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी उन्हें अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। जोसा 2026 काउंसलिंग का आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 35,000 रुपये (आरक्षित वर्ग के लिए 15,000 रुपये) का भुगतान करना होगा। जोसा काउंसलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

    चरण 6- रिपोर्टिंग केंद्रों पर रिपोर्टिंग : उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्रों पर जाना होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ जेरॉक्स प्रतियों के दो सेट ले जाने होंगे। इन रिपोर्टिंग केंद्रों के अधिकारी मूल दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और ज़ेरॉक्स प्रतियां जमा करेंगे। छात्रों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पावती पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवंटन पत्र में निर्दिष्ट तिथियों के भीतर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्रों पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। रिपोर्टिंग केंद्रों पर जाने के दौरान आवश्यक सभी दस्तावेजों की पूरी सूची नीचे दी गई है।

    जोसा काउंसलिंग 2026 सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज: एनआईटी, जीएफटीआई और आईआईआईटी के लिए

    जेईई मेन 2026 पंजीकरण में अपलोड किए गए पासपोर्ट आकार के समान तीन पासपोर्ट आकार के फोटो

    • प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र

    • कैंडिडेट अंडरटेकिंग

    • सीट स्वीकृति के लिए एसबीआई के ई-चालान या इंटरनेट बैंकिंग द्वारा शुल्क भुगतान का प्रमाण (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये और अन्य के लिए 35,000 रुपये)।

    • जेईई मेन स्कोर कार्ड

    • जेईई मेन एडमिट कार्ड

    • 10वीं कक्षा की मार्कशीट या जन्मतिथि का प्रमाण

    • 12वीं कक्षा (या समकक्ष) की मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र

    • फोटो पहचान पत्र

    • चिकित्सकीय प्रमाणपत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • ओसीआई प्रमाणपत्र या पीआईओ कार्ड (यदि लागू हो)

    • सीट आवंटन के लिए भरे गए विकल्पों का प्रिंट आउट लें

    जोसा काउंसलिंग 2026 दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आवश्यक: आईआईटी के लिए

    • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर

    • जेईई एडवांस 2026 पंजीकरण के दौरान अपलोड किए गए पासपोर्ट आकार के फोटो के समान दो पासपोर्ट आकार के फोटो

    • अभ्यर्थी द्वारा अंडरटेकिंग

    • SBI के ई-चालान या नेट बैंकिंग द्वारा सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान का प्रमाण (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये और अन्य के लिए 35,000 रुपये)।

    • वैध फोटो पहचान पत्र

    • जेईई एडवांस एडमिट कार्ड

    • जन्मतिथि का प्रमाण (10वीं कक्षा की मार्कशीट)

    • 12वीं कक्षा (या समकक्ष) की मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र

    • चिकित्सकीय प्रमाणपत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • PwD के लिए प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • उम्मीदवारों और माता-पिता का पासपोर्ट (विदेशी नागरिकों के लिए) या ओसीआई प्रमाणपत्र या पीआईओ कार्ड (यदि लागू हो)

    • डीएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • सीट आवंटन के लिए पंजीकरण सह लॉक किए गए विकल्प

    चरण 7- प्रवेश की पुष्टि: छात्रों को अंततः प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा। आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि सीट आवंटन पत्र में उल्लिखित होगी। छात्रों को निर्दिष्ट तिथियों के भीतर आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

    जोसा 2026 में PwD उम्मीदवारों के लिए भौतिक सत्यापन प्रक्रिया और तिथि सीमा के लिए महत्वपूर्ण सूचना (Important Notice for Physical Verification Process and Date Ranges for PwD Candidates in JoSAA 2026)

    पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को संस्थान के चयन के विकल्प के साथ लंबी अवधि के लिए अनुमति दी जाएगी जहां वे अपनी पीडब्ल्यूडी स्थिति के भौतिक सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना चाहते हैं।

    भौतिक सत्यापन: आईआईटी के लिए

    • भौतिक सत्यापन प्रक्रिया जोसा 2026 च्वाॅइस फिलिंग (JoSAA 2026 choice filling in hindi) के पहले दिन से शुरू होगी और जोसा 2026 के काउंसलिंग राउंड तक जारी रहेगी।

    • प्रत्येक जेईई (एडवांस्ड) 2026 योग्य पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को काउंसलिंग राउंड के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसमें उन्हें एक सीट आवंटित की जाती है (यदि कोई हो), ऐसा न करने पर आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।

    • उम्मीदवारों को भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचने से पहले उन्हें जोसा 2026 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

    • उम्मीदवारों को भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचने से पहले जोसा 2026 पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करके किसी एक आईआईटी (भौतिक सत्यापन के लिए), तिथि, साथ ही समय (एफएन/एएन) चुनना होगा।

    • सत्यापन निम्नलिखित दो अंतरालों में से एक में किया जा सकता है:

    • अंतराल 1: च्वाॅइस फिलिंग के पहले 10 दिनों के दौरान।

    • अंतराल 2: वास्तविक काउंसलिंग राउंड के दौरान: पीडब्ल्यूडी श्रेणी का लाभ पाने के इच्छुक प्रत्येक उम्मीदवार को काउंसलिंग राउंड के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसमें उन्हें सीट आवंटित की जाती है (यदि कोई हो)।

    भौतिक सत्यापन: एनआईटी+सिस्टम के लिए

    • भौतिक सत्यापन प्रक्रिया जोसा 2026 च्वाॅइस फिलिंग के पहले दिन से शुरू होगी और जोसा 2026 के काउंसलिंग राउंड तक जारी रहेगी। प्रत्येक जेईई (मेन) 2026 योग्य पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को काउंसलिंग राउंड के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक होगा। जिसमें उन्हें एक सीट आवंटित की जाती है (यदि कोई हो), ऐसा न करने पर आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।

    • उम्मीदवारों को भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचने से पहले जोसा 2026 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

    • उम्मीदवारों को भौतिक सत्यापन के लिए आने से पहले जोसा 2026 पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करके एनआईटी+ सिस्टम (भौतिक सत्यापन के लिए), तिथि, साथ ही समय (एफएन/एएन) में एक रिपोर्टिंग केंद्र चुनना होगा।

    • सत्यापन निम्नलिखित दो अंतरालों में से एक में किया जा सकता है:

    • अंतराल 1: च्वाॅइस फिलिंग के पहले 10 दिनों के दौरान।

    • अंतराल 2: वास्तविक काउंसलिंग राउंड के दौरान: पीडब्ल्यूडी श्रेणी का लाभ पाने के इच्छुक प्रत्येक उम्मीदवार को काउंसलिंग राउंड के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिसमें उन्हें सीट आवंटित की जाती है (यदि कोई हो)।
      PwD उम्मीदवारों की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया का विवरण देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जोसा 2025 काउंसलिंग के लिए कौन पात्र है?
    A:

    सभी जेईई मेन/जेईई एडवांस योग्य उम्मीदवार जोसा 2025 काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे, बशर्ते वे संबंधित कटऑफ को पूरा करें और जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करें।

    Q: जोसा काउंसलिंग 2025 की तारीखें क्या हैं?
    A:

    अधिकारी जोसा 2025 काउंसलिंग की तारीखें जारी कर दी गई है। इस लेख में जोसा काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखें

    Q: जोसा 2025 आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

    जोसा 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in है।

    Q: मैं जोसा 2025 के लिए कब पंजीकरण कर सकता हूं?
    A:

    जोसा 2025 पंजीकरण 3 जून से शुरू कर दिया गया। अंतिम तिथि 12 जून थी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    If you are asking for the JEE Main result using Roll Number 2398750, the result cannot be confirmed from the roll number alone here.

    JEE Main results are normally accessed through the candidate's official login using the required application/roll number and date of birth/password. Please make sure you are checking

    After qualifying JEE Advanced and getting an IIT, there is no single course that is best for everyone. Your choice should depend on interest, rank, career goals and the branch available to you.

    Generally:

    CSE/AI/Data Science – good for software, AI, data and technology careers.

    Electrical Engineering – useful for

    A JEE Main rank around 1000 is an excellent rank and can provide opportunities in several top NITs, IIITs and other participating institutes.

    The exact college and branch depend on your category, home state, counselling round and preferred branch. With such a rank, you should consider branches such as CSE,

    If you want to check a result using your name, the method depends on the particular examination. Many examination authorities provide results using a roll number, application number or registration number, rather than allowing a public name-wise search.

    Please mention the exam name, year and state/board. Then the correct method

    Dear Student,
    Don’t worry if you are weak in Maths. With a consistent routine, you can clear your backlog while managing college and JEE/NEET/KCET/MHT-CET preparation. Since your college runs from 8:30 AM to 5:30 PM, avoid trying to study for 8–10 hours after college. Focus on 4–5 effective hours on