Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) - शेड्यूल (जारी), तिथियां देखें
    • लेख
    • जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) - शेड्यूल (जारी), तिथियां देखें

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) - शेड्यूल (जारी), तिथियां देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 06 Jul 2026, 07:15 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) - जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जोसा 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 6 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है। जोसा 2026 राउंड 3 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक josaa.nic.in पर उपलब्ध हैं। चूंकि राउंड 3 के लिए जोसा सीट आवंटन जारी हो चुका है, इसलिए उम्मीदवार जोसा की राउंड 3 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देख सकते हैं।
    जोसा 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. जेईई मेन काउंसलिंग 2026 तारीखें (JEE Main Counselling 2026 Dates in hindi)
    2. केवल NIT+, IIIT एवं GFTI के लिए
    3. महत्वपूर्ण तिथियाँ
    4. जेईई मेन काउंसलिंग 2026 - प्रक्रिया को जानें
    5. जेईई मेन सीट आवंटन 2026 के बाद सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Verification after JEE Main Seat Allotment 2026 in hindi)
    6. जेईई मेन 2026 स्पेशल राउंड काउंसलिंग (JEE Main 2026 Special Round Counselling in hindi)
    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) - शेड्यूल (जारी), तिथियां देखें
    JEE Main Counselling 2026

    इससे पहले जोसा ने जेईई मेन 2026 काउंसलिंग शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दिया था। प्राधिकरण ने 10 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की घोषणा की थी। इससे पहले प्राधिकरण ने 8 जून, 2026 को जोसा 2026 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया था। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने जोसा काउंसलिंग 2026 डेट ऑनलाइन घोषित कर दी है। जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2 जून से शुरू किए गए। जेईई मेन काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और अलॉटेड इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग शामिल है। केवल वही उम्मीदवार जिनके पास वैलिड जेईई मेन 2026 का रिजल्ट है, वे ही जोसा 2026 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे। ये सेशन एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफ़टीआई में एडमिशन के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार जोसा वेबसाइट पर जेईई मेन 2026 सीट मैट्रिक्स के ज़रिए कुल सीटों की संख्या भी देख सकते हैं।

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) प्रक्रिया के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी josaa.nic.in पर जोसा 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल घोषित करता है, जिसमें रजिस्ट्रेशन डेट, चॉइस फिलिंग डेट, सीट अलॉटमेंट डेट आदि शामिल होते हैं। जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स विकल्पों को ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) 5 राउंड में आईआईटी जेईई मेन 2026 काउंसलिंग (IIT JEE main 2026 counselling in hindi) आयोजित करेगा।

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    Integral University B.Tech Admissions 2026

    NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available

    इच्छुक उम्मीदवारों को निर्दिष्ट तिथियों के भीतर जोसा 2026 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही जेईई मेन 2026 की काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। जोसा (JoSAA) के माध्यम से की जाने वाली जेईई मेन 2026 काउंसलिंग में कई चरण जैसे कि पंजीकरण, पसंद भरना, विकल्प लॉक करना, सीट अलॉटमेंट और सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान करना आदि शामिल होंगे। जेईई मेन काउंसलिंग 2026 (JEE Main Counselling 2026 in hindi) के बारे में हिंदी में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 तारीखें (JEE Main Counselling 2026 Dates in hindi)


    जोसा 2026 तिथियां (JoSAA 2026 Dates in hindi)

    कार्यक्रमतिथि
    JEE Main 2026 परिणाम20 अप्रैल 2026
    JEE Advanced 2026 परिणाम1 जून 2026
    JoSAA पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग प्रारम्भ2 जून 2026
    सीट स्वीकृति शुल्क (SAF) का पूर्व-भुगतान प्रारम्भ2 जून 2026
    AAT योग्य अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरना प्रारम्भ7 जून 2026
    मॉक सीट आवंटन – 18 जून 2026
    मॉक सीट आवंटन – 210 जून 2026
    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि (विकल्प स्वतः लॉक)10 जून 2026
    सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान समाप्त11 जून 2026
    JoSAA द्वारा डेटा सत्यापन एवं मिलान11 जून 2026
    Jain University B.Tech Admissions 2026

    Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar


    राउंड 1

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 113 जून 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड13 जून – 26 जून 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि26 जून 2026
    शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान29 जून 2026
    प्रश्नों के उत्तर देने की अंतिम तिथि29 जून 2026


    राउंड 2

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 230 जून 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड30 जून – 3 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान4 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) / Exit प्रक्रिया1 जुलाई – 3 जुलाई 2026
    Withdrawal Query एवं अन्य प्रश्नों के उत्तर की अंतिम तिथि5 जुलाई 2026


    राउंड 3

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 36 जुलाई 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड6 जुलाई – 8 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि8 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर की अंतिम तिथि9 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) / Exit प्रक्रिया7 जुलाई – 8 जुलाई 2026
    Withdrawal Query के उत्तर की अंतिम तिथि9 जुलाई 2026

    राउंड 4

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 410 जुलाई 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड10 जुलाई – 13 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान समस्याओं का समाधान14 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) / Exit प्रक्रिया11 जुलाई – 14 जुलाई 2026
    Withdrawal Query के उत्तर की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026

    राउंड 5 (IITs / IISc का अंतिम राउंड)

    कार्यक्रमतिथि
    सीट आवंटन – राउंड 516 जुलाई 2026
    ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड16 जुलाई – 20 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
    शुल्क भुगतान समस्याओं का समाधान21 जुलाई 2026
    IITs/IISc के लिए अंतिम सीट आवंटन प्रक्रिया समाप्त21 जुलाई 2026
    सीट वापसी (Withdrawal) प्रक्रिया16 जुलाई – 20 जुलाई 2026

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    केवल NIT+, IIIT एवं GFTI के लिए

    कार्यक्रमतिथि
    Withdrawal Query Response17 जुलाई – 21 जुलाई 2026
    Partial Admission Fee (PAF) का ऑनलाइन भुगतान22 जुलाई – 24 जुलाई 2026
    NIT+ प्रणाली के लिए JoSAA प्रक्रिया के बाद CSAB काउंसलिंगजुलाई 2026 के बाद

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    चरणतिथि
    JoSAA पंजीकरण प्रारम्भ2 जून 2026
    चॉइस फिलिंग समाप्त10 जून 2026
    प्रथम सीट आवंटन13 जून 2026
    अंतिम IIT सीट आवंटन (राउंड 5)16 जुलाई 2026
    IITs/IISc प्रक्रिया समाप्त21 जुलाई 2026
    PAF भुगतान (NIT+)22–24 जुलाई 2026
    CSAB प्रक्रिया प्रारम्भ24 जुलाई 2026 के बाद

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 - प्रक्रिया को जानें

    जेईई मेन काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों को पंजीकरण से लेकर पसंद भरने तक के विभिन्न स्टेप्स से गुजरना पड़ता है। छात्रों को विस्तृत प्रक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए जेईई मेन काउंसलिंग 2026 में शामिल स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया को विस्तार से यहाँ बताया गया है:

    स्टेप 1 - जेईई मेन काउंसलिंग पंजीकरण: सबसे पहले, उम्मीदवारों को खुद को जोसा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत करवाना होगा। जोसा उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए, छात्रों को अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर 2026 और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। सफल लॉगिन पर, उम्मीदवारों का विवरण स्वचलित रूप से जेईई मेन डेटाबेस से प्राप्त हो जाएगा। छात्रों को पंजीकरण पूरा करने से पहले सभी विवरणों को सत्यापित करना होगा।

    स्टेप 2 - च्वाइस फिलिंग: पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को संस्थान और कोर्सेज की अपनी पसंद भरनी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक विकल्प चुनें क्योंकि इससे एडमिशन की संभावना बढ़ जाएगी। ध्यान दें कि जोसा 2026 च्वाइस फिलिंग को निर्दिष्ट तिथियों के भीतर ही करना होगा।

    स्टेप 3 - मॉक सीट अलॉटमेंट और च्वाइस लॉकिंग: वास्तविक सीट आवंटन से पहले दो राउंड में मॉक आवंटन किया जाएगा। इससे परीक्षार्थी जेईई मेन 2026 सीट आवंटन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इससे वे मेन राउंड में स्‍वयं के लिए बेहतर वरीयताएं जान और चुन पाएंगे। मॉक अलॉटमेंट के बाद भी अभ्यर्थी अपनी पसंद बदल सकेंगे।

    स्टेप 4 - फाइनल सीट अलॉटमेंट: जोसा (JoSAA) सीट आवंटन के कुल सात दौर का आयोजन करेगा। जोसा की सीट आवंटन प्रक्रिया मेरिट, श्रेणी, चयनित वरीयताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर की जाएगी। सभी उम्मीदवार अनंतिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने में सक्षम होंगे और ऑनलाइन मोड में सीट स्वीकृति शुल्क के लिए ई-चालान का प्रयोग करना होगा।

    जेईई मेन सीट आवंटन के बाद क्या विकल्प उपलब्ध होंगे?

    सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों के पास तीन विकल्प उपलब्ध होंगे:

    फ्रीज - अगर परीक्षार्थी आवंटित सीट से संतुष्‍ट हैं और वे आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो उन्‍हें यह विकल्प चुनना होगा।

    फ़्लोट - परीक्षार्थी आवंटित सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन अपनी सीट को अपग्रेड भी करना चाहते हैं, तो उन्‍हें इस विकल्‍प का चयन करना चाहिए।

    स्लाइड - अगर परीक्षार्थी आवंटित सीट स्वीकार कर लेते हैं और उसी संस्थान में बेहतर पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहते हैं, तो उन्‍हें इस विकल्प का चयन करना चाहिए।

    स्टेप 5 - सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान: जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी उन्हें ई-चालान या एसबीआई नेट बैंकिंग के माध्यम से सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान दें कि सीट स्वीकृति शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होगा। सीट स्वीकार करने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

    जेईई मेन सीट अलॉटमेंट 2026 - शुल्क विवरण

    क्र. सं.

    कैटेगरीज

    फीस (शुल्क)

    1

    एससी / एसटी / एससी-पीडब्ल्यूडी / एसटी-पीडब्ल्यूडी / जनरल-पीडब्ल्यूडी / ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी

    20000 रुपये

    2

    अन्य उम्मीदवार

    45000 रुपये

    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जेईई मेन सीट आवंटन 2026 के बाद सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Verification after JEE Main Seat Allotment 2026 in hindi)

    आवंटित सीटों को स्वीकार करने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जोसा (JoSAA) के रिपोर्टिंग केंद्रों के सेटअप पर जाना होता है। रिपोर्टिंग के समय, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों को अपने साथ रखना होगा:

    • जोसा द्वारा जारी जेईई मेन सीट अलॉटमेंट लेटर

    • तीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (पंजीकरण के दौरान अपलोड की गई तस्वीरों के समान ही होनी चाहिए)

    • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र

    • जेईई मेन सीट की स्वीकृति के लिए शुल्क भुगतान का प्रमाण

    • जन्म प्रमाण की तिथि

    • जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026

    • कक्षा 12 की अंकतालिका

    • जेईई मेन 2026 स्कोर कार्ड

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 में भाग लेने वाले संस्थान

    संस्थान

    संस्थानों की संख्या

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs)

    32

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs)

    26

    सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs)

    38

    जेईई मेन 2026 स्पेशल राउंड काउंसलिंग (JEE Main 2026 Special Round Counselling in hindi)

    जोसा काउंसलिंग पूरी करने के बाद, अधिकारी जेईई मेन 2026 स्पेशल राउंड काउंसलिंग आयोजित करेंगे। जेईई मेन स्पेशल राउंड काउंसलिंग एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के विशेष दौर में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को सीएसएबी के लिए अलग से पंजीकरण करना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जेईई मेन काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया कब शुरू होगी?
    A:

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है। 

    Q: जेईई मेन 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
    A:

    उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जोसा (JoSAA) के रिपोर्टिंग केंद्रों के सेटअप पर जाना होता है। रिपोर्टिंग के समय किन दस्तावेजों को अपने साथ रखना होगा, इसकी लिस्ट ऊपर दी गई है।

    Q: जेईई मेन 2026 काउंसलिंग में कितने राउंड होंगे?
    A:

    जेईई मेन काउंसलिंग 2026 में कुल 6 राउंड होंगे। जोसा, JEE मेन काउंसलिंग 2026 के वास्तविक 6 राउंड से पहले मॉक सीट अलॉटमेंट के दो राउंड आयोजित करता है, जिसका परिणाम भी जारी किया जाता है।

    Q: जेईई मेन सीट आवंटन के बाद फ्रीज ऑप्शन किसलिए प्रयोग किया जाता है?
    A:

    अगर परीक्षार्थी आवंटित सीट से संतुष्‍ट हैं और वे आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो उन्‍हें फ्रीज विकल्प चुनना होगा।

    Q: जेईई मेन्स में काउंसलिंग के लिए कौन पात्र है?
    A:

    जेईई मेन कटऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।

    Q: क्या मैं JoSAA 2026 काउंसलिंग के लिए अपने JEE Main 2026 स्कोर का उपयोग कर सकता हूँ?
    A:

    हाँ, प्राधिकरण JoSAA 2026 काउंसलिंग के लिए JEE Main 2026 स्कोर और रैंक पर विचार करेगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Hello Student,

    You can access JEE Main Mathematics previous years' question papers through the Careers360 resource below. It includes previous years’ papers for practice and preparation.

    https://engineering.careers360.com/articles/jee-main-question-papers

    Hope this helps!

    Hello Student, the eligibility criteria are different from the score or percentile required for admission. Your Class 12 subjects, passing year and applicable eligibility rules are important. If you mean the minimum score or percentile required for admission, please specify the college or course you are targeting.

    Hello Student,

    You can check the JEE Main and JEE Advanced exam patterns on Careers360 using the resources below:

    Hope this Helps!

    You may be able to register/appear for JEE without having the certificate immediately, depending on the application rules for that year. However, if you claim a reserved category, the required certificate must be available within the prescribed deadline for counselling/admission. If you fail to produce a valid certificate when required,

    Hello Student,

    The “Download Link” mentioned in the JEE Main 2027 Important Notes and Formulas eBook may not be clickable in the PDF. Please try opening the eBook on a different PDF reader or device.

    If the link is still not opening, please share a screenshot of the page where