Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां जानें
    • लेख
    • जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां जानें

    जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 04 Nov 2026, 05:32 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां जानें- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईई मेन 2027 का आवेदन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से देख लेना चाहिए। ऐसा करने से वे उन गलतियों से बच सकते हैं, जिनके कारण उनका आवेदन रद्द हो सकता है या प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं। उम्मीदवारों को उन आम गलतियों के बारे में पता होना चाहिए जिनसे उन्हें जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय बचना चाहिए। इनमें गलत व्यक्तिगत जानकारी देना, दस्तावेजों में विसंगतियां होना, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने में गलती करना, और परीक्षा केंद्र की गलत प्राथमिकताएं चुनना शामिल है। फॉर्म सबमिट करने से पहले, आवेदकों को हर विवरण की जांच करनी चाहिए, दस्तावेजों के लिए तय किए गए नियमों को देखना चाहिए, और उपलब्ध भुगतान तरीकों के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए।
    ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-57) | जेईई मेन 2027: सिर्फ 40% सिलेबस से 100% तैयारी कैसे करें? । जेईई मेन प्रश्न पत्र 

    जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां जानें
    जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां जानें

    जेईई मेन एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरते समय होने वाली आम गलतियों के बारे में जानना बेहद ज़रूरी है ताकि बाद में कोई समस्या न हो। एनटीए अक्टूबर में जेईई मेन 2027 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म जारी करेगी। इससे पहले ही, सभी उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स में सही जानकारी अपडेट करके रखनी चाहिए।
    ये भी पढ़ें: जेईई मेन 2027 अटेम्प्ट लिमिट

    जेईई मेन 2027 फॉर्म भरते समय होने वाली 10 आम गलतियां (10 Common Mistakes Made While Filling Out the JEE Main 2027 Form)

    जेईई मेन 2027 के सेशन 1 रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर को शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को जेईई मेन एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने के निर्देशों और प्रक्रिया को ध्यान से देखना चाहिए। साथ ही, फ़ॉर्म भरने के लिए ज़रूरी सभी डॉक्यूमेंट्स को बताए गए फ़ॉर्मैट में तैयार करना भी बेहद जरूरी है। उम्मीदवार नीचे उन आम गलतियों के बारे में जान सकते हैं जिनसे जेईई मेन 2027 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरते समय बचना चाहिए।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now
    • व्यक्तिगत जानकारी गलत भरना: उम्मीदवारों को अपना नाम, माता-पिता का नाम या जन्म तिथि को 10वीं की मार्कशीट या आधार कार्ड के अनुसार भरना चाहिए। इससे मेल न खाने पर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

    • पात्रता मानदंड के बारे में जानकारी न होना: जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन पात्रता मानदंड की जानकारी जरूर होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयु सीमा, ज़रूरी क्वालिफाइंग परीक्षा या कुल प्रयासों की सीमा (लगातार 3 सालों में 6 प्रयास) की जांच करनी चाहिए।

    • एप्लिकेशन फॉर्म भरने के दिशा-निर्देशों को न पढ़ना: उम्मीदवारों को गाइडलाइंस, कोड और घोषणाओं के बारे में जानने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को न पढ़ना चाहिए।

    • एप्लिकेशन फॉर्म में गलत डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना: यदि उम्मीदवार जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म में धुंधली तस्वीरें, गलत साइज़ के सिग्नेचर या अमान्य कैटेगरी/पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट जमा करते है, तो उनका फॉर्म रद्द होना तय है। ऐसे में उम्मीदवारों को नियम के अनुसार दस्तावेज़ और इमेज अपलोड करने चाहिए।

    • गलत परीक्षा शहर का चुनाव करना: कई उम्मीदवार बिना जानकारी के परीक्षा शहर का चुनाव कर लेते है। वे आने-जाने या मौजूदा घर से दूरी का ध्यान रखे बिना लापरवाही से एग्जाम सेंटर की प्राथमिकता चुनते है।

    • कैटेगरी गलत चुनना: गलत रिज़र्वेशन कैटेगरी (सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी) का चयन करने से भी आपका एप्लिकेशन फॉर्म रद्द हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवार को अपनी सही कैटेगरी का चयन करना चाहिए और अपडेटेड सर्टिफिकेट तैयार न रखने चाहिए।

    • उम्मीदवार के 'पास' और 'अपियरिंग' स्टेटस के बीच कन्फ्यूजन: कई उम्मीदवार 'पास' और 'अपियरिंग' स्टेटस के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे 12वीं कक्षा के लिए क्वालिफाइंग परीक्षा का गलत साल या स्टेटस चुन लेते हैं (जैसे, 2025, 2026 या 2027 में कन्फ्यूजन)। उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म भरते हुए इस चीज़ का ध्यान रखना चाहिए।

    • सफलतापूर्वक जेईई मेन एप्लीकेशन फीस का भुगतान न करना: कई उम्मीदवार पूरा फॉर्म भर लेते हैं, लेकिन फीस भरते समय विभिन्न समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी फीस का भुगतान सफलतापूर्वक हुआ है या नहीं।

    • जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म बिना फाइनल रिव्यू के सबमिट करना: उम्मीदवार प्रीव्यू विंडो में हर एक फील्ड को दोबारा चेक किए बिना सबमिशन स्क्रीन पर जल्दबाजी में बंद कर देते है। उम्मीदवारों को हर फील्ड को अच्छे से चेक करना चाहिए। उसके बाद ही फॉर्म सबमिट करना चाहिए।

    • कन्फर्मेशन पेज सेव न करना: उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज सेव सेव करना चाहिए। उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए फाइनल कन्फर्मेशन पेज और फीस रसीद की डिजिटल कॉपी डाउनलोड, प्रिंट या स्टोर न करना बेहद जरूरी है।

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    Amity Institute of Aerospace Engineering, Noida

    #1 ranked University for Computer Science (Times Higher Education Rankings 2025) | 20+ Future-Ready Specializations

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot
    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?