Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन कौन-सा आईआईटी करेगा (Which institution will conduct JEE Advanced 2027?)
    • लेख
    • जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन कौन-सा आईआईटी करेगा (Which institution will conduct JEE Advanced 2027?)

    जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन कौन-सा आईआईटी करेगा (Which institution will conduct JEE Advanced 2027?)

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 15 Oct 2026, 06:07 PM IST

    जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2027 का आयोजन आईआईटी दिल्ली करेगा। रोटेशन की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार यही तय माना जा रहा है। परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लॉन्च की जाएगी। उम्मीदवार Careers360 के इस लेख में ‘जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2027 का आयोजन कौन-सा आईआईटी करेगा’ की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. जेईई एडवांस्ड 2027: कैसे तय होता है आयोजक आईआईटी?
    2. आईआईटी दिल्ली: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का पिछला आयोजन और आगे की बारी
    3. जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन: 2028 में किसकी बारी?
    4. परीक्षा का सफर: आईआईटी-जेईई से जेईई एडवांस्ड तक
    5. क्या सबसे कठिन पेपर किसी खास आईआईटी का होता है?
    6. अभ्यर्थियों के लिए ध्यान रखने योग्य बातें
    7. वर्ष-दर-वर्ष कठिनाई स्तर (2010 से 2026)
    जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन कौन-सा आईआईटी करेगा (Which institution will conduct JEE Advanced 2027?)
    जेईई एडवांस्ड 2027

    जेईई एडवांस्ड 2027: कैसे तय होता है आयोजक आईआईटी?

    देश में कुल 23 आईआईटी हैं, लेकिन जेईई एडवांस्ड कराने की जिम्मेदारी सात जोनल आईआईटी के बीच बारी-बारी से घूमती है। ये सात संस्थान हैं: आईआईटी रुड़की, खड़गपुर, दिल्ली, कानपुर, बॉम्बे, मद्रास और गुवाहाटी। इस व्यवस्था को 'राउंड-रॉबिन' पद्धति कहा जाता है, यानी सूची में ऊपर से नीचे क्रम से बारी आती है और सूची पूरी होने पर फिर शुरुआत से चक्र चलता है। परीक्षा का मार्गदर्शन संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) करता है। इस क्रम में हर आईआईटी को सात साल बाद दोबारा आयोजन का मौका मिलता है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    आईआईटी दिल्ली: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का पिछला आयोजन और आगे की बारी

    आईआईटी दिल्ली ने आखिरी बार 2020 में जेईई एडवांस्ड परीक्षा कराई थी। इससे पहले वह 2012 और 2013 में भी आयोजक रह चुका है। अब उसकी अगली बारी 2027 में है। उसके आयोजन वाले वर्षों में परीक्षा का स्तर इस प्रकार रहा:

    वर्ष

    कठिनाई स्तर

    2012

    2011 की तुलना में आसान

    2013

    2012 से कठिन

    2020

    मध्यम से कठिन

    जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन: 2028 में किसकी बारी?

    इसी क्रम को आगे बढ़ाएं तो 2028 में आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन कराएगा। उसने पिछली बार 2021 में आयोजन किया था। वह 2006, 2014 और 2021 में आयोजक रहा है। उन वर्षों का स्तर यह था:

    वर्ष

    कठिनाई स्तर

    2006

    मध्यम से कठिन; रसायन विज्ञान का खंड काफी कठिन माना गया

    2014

    मध्यम; भौतिकी औसत, जबकि गणित और रसायन विज्ञान कठिन

    2021

    मध्यम से कठिन; भौतिकी की तुलना में रसायन विज्ञान और गणित ज्यादा कठिन

    जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन का क्रम: 2006 से 2027 तक

    वर्ष

    आयोजक आईआईटी

    2006

    आईआईटी खड़गपुर

    2007

    आईआईटी बॉम्बे

    2008

    आईआईटी रुड़की

    2009

    आईआईटी गुवाहाटी

    2010

    आईआईटी मद्रास

    2011

    आईआईटी कानपुर

    2012

    आईआईटी दिल्ली

    2013

    आईआईटी दिल्ली

    2014

    आईआईटी खड़गपुर

    2015

    आईआईटी बॉम्बे

    2016

    आईआईटी गुवाहाटी

    2017

    आईआईटी मद्रास

    2018

    आईआईटी कानपुर

    2019

    आईआईटी रुड़की

    2020

    आईआईटी दिल्ली

    2021

    आईआईटी खड़गपुर

    2022

    आईआईटी बॉम्बे

    2023

    आईआईटी गुवाहाटी

    2024

    आईआईटी मद्रास

    2025

    आईआईटी कानपुर

    2026

    आईआईटी रुड़की

    2027

    आईआईटी दिल्ली (संभावित)

    परीक्षा का सफर: आईआईटी-जेईई से जेईई एडवांस्ड तक

    जेईई एडवांस्ड, जिसे पहले आईआईटी-जेईई कहा जाता था, लेकिन इस परीक्षा का इतिहास 1960 के दशक से शुरू हुआ। समय के साथ इसके नाम और स्वरूप में कई बदलाव हुए। साल 2013 में एआईईईई का नाम बदलकर जेईई मेन और आईआईटी-जेईई का नाम जेईई एडवांस्ड कर दिया गया। इसके बाद जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए छंटनी परीक्षा बन गई। इसके साथ ही साल 2018 में जेईई एडवांस्ड पेन-पेपर के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा बन गई।

    JEE Advanced Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    क्या सबसे कठिन पेपर किसी खास आईआईटी का होता है?

    यह नहीं कहा जा सकता कि कोई खास आईआईटी सबसे कठिन पेपर बनाता है। कई लोगों की धारणा है कि आईआईटी गुवाहाटी के पेपर सबसे कठिन होते हैं, क्योंकि 2016 में उसके आयोजन के दौरान पेपर बहुत कठिन था और कुछ विवाद भी हुए थे। लेकिन 2023 में उसी आईआईटी ने दोबारा परीक्षा कराई तो पेपर सामान्य रहा। असल बात यह है कि प्रश्नपत्र आयोजक आईआईटी अकेले तैयार नहीं करता। इसे कई संस्थानों के विशेषज्ञ मिलकर बनाते हैं। इसलिए आयोजक आईआईटी के आधार पर परीक्षा के कठिनाई स्तर का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

    अभ्यर्थियों के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

    • कठिनाई व्यक्तिपरक है: जो पेपर एक विद्यार्थी को कठिन लगे, वह दूसरे को मध्यम लग सकता है। यह काफी हद तक तैयारी के स्तर पर निर्भर करता है।

    • आयोजक आईआईटी का असर नहीं: पेपर का स्तर इस बात से तय नहीं होता कि परीक्षा कौन-सा आईआईटी करा रहा है।

    • कोई तय ट्रेंड नहीं: कठिनाई का स्तर किसी निश्चित रुझान से बंधा नहीं है। यह विशेषज्ञों की राय और विद्यार्थियों के अनुभव पर आधारित होता है।

    वर्ष-दर-वर्ष कठिनाई स्तर (2010 से 2026)

    वर्ष

    कठिनाई स्तर

    आयोजक आईआईटी

    2010

    मध्यम

    आईआईटी मद्रास

    2011

    मध्यम

    आईआईटी कानपुर

    2012

    2011 से कठिन

    आईआईटी दिल्ली

    2013

    मध्यम

    आईआईटी दिल्ली

    2014

    मध्यम

    आईआईटी खड़गपुर

    2015

    कठिन

    आईआईटी बॉम्बे

    2016

    कठिन

    आईआईटी गुवाहाटी

    2017

    मध्यम

    आईआईटी मद्रास

    2018

    2017 से कठिन

    आईआईटी कानपुर

    2019

    2018 से कठिन

    आईआईटी रुड़की

    2020

    मध्यम

    आईआईटी दिल्ली

    2021

    मध्यम

    आईआईटी खड़गपुर

    2022

    मध्यम और लंबा

    आईआईटी बॉम्बे

    2023

    मध्यम

    आईआईटी गुवाहाटी

    2024

    आसान

    आईआईटी मद्रास

    2025

    कठिन

    आईआईटी कानपुर

    2026

    कठिन

    आईआईटी रुड़की

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Advanced

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Advanced ?

    JEE Main and JEE Advanced are both national-level engineering entrance examinations, but they serve different purposes.

    JEE Main is conducted for admission to NITs, IIITs and other participating engineering institutes. It is also the qualifying examination for appearing in JEE Advanced.

    JEE Advanced is conducted for admission to the IITs

    Start your JEE preparation from Class 11 itself by building strong concepts in Physics, Chemistry and Mathematics. Follow your Class 11 syllabus systematically and avoid studying only for board examinations.

    A good approach is:

    Complete each chapter conceptually and solve basic questions first.

    Gradually move to JEE-level problems.

    Practise previous-year

    After qualifying JEE Advanced and getting an IIT, there is no single course that is best for everyone. Your choice should depend on interest, rank, career goals and the branch available to you.

    Generally:

    CSE/AI/Data Science – good for software, AI, data and technology careers.

    Electrical Engineering – useful for