Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
कॉमेडके यूजीईटी 2026 (COMEDK UGET 2026 in HIndi) - द कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज कर्नाटक (COMEDK) ने कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तारीख 12 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। कॉमेडके 2026 काउंसलिंग का लिंक आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर उपलब्ध है। केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा पास की हो। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को 30 जून, 2026 तक अपनी कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों के 12वीं क्लास में फ़िज़िक्स और मैथमेटिक्स (अनिवार्य) के साथ-साथ केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस में 45% मार्क्स होने चाहिए (कर्नाटक राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 40%)।
COMEDK UGET काउंसलिंग 2026 के लिए सीधा लिंक
This Story also Contains
द कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज कर्नाटक (COMEDK) ने 29 मई 2026 को कॉमेडके यूजीईटी का परिणाम घोषित कर दिया है। प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर कॉमेडके यूजीईटी परिणाम डाउनलोड लिंक सक्रिय किया। कॉमेडके यूजीईटी परिणाम लिंक तक पहुँचने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। अथॉरिटी कॉमेडके 2026 स्कोरकार्ड के रूप में नतीजे जारी करती है। इसमें कॉमेडके में हासिल किए गए कुल अंक और कैंडिडेट की रैंक शामिल होती है। जो उम्मीदवारों कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा पास कर लेंगे, वे काउंसलिंग के ज़रिए एडमिशन के लिए योग्य हैं। अथॉरिटी, उम्मीदवारों की पसंद के कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2026 काउंसलिंग आयोजित करती है।
COMEDK 2026 परिणाम के लिए सीधा लिंक
इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 23 मई, 2026 को कॉमेडके यूजीईटी 2026 की फ़ाइनल आंसर-की जारी कर दी गई। कॉमेडके यूजीईटी 2026 की आंसर-की का लिंक आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर एक्टिवेट कर दिया गया। प्राधिकरण द्वारा प्रोविज़नल कॉमेडके यूजीईटी 2026 आंसर की 16 मई, 2026 को जारी कर दी गई थी। छात्रों को 18 मई, 2026 तक कॉमेडके यूजीईटी 2026 की आंसर-की को चुनौती देने की अनुमति थी।
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
Last Date to Apply: 15th June | Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Highest Package 1.3 CR , 100% Placements
प्राधिकरण द्वारा 9 मई, 2026 से कॉमेडके 2026 परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक था। उम्मीदवार 9 मई दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट comedk.org से कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड (COMEDK UGET 2026 admit card) डाउनलोड कर सकते थे। द कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज कर्नाटक (COMEDK) द्वारा 29 अप्रैल को कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड की ज़रूरत होगी।
द कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज कर्नाटक ने 3 फरवरी, 2026 को कॉमेडके यूजीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म शुरू किया। उम्मीदवार 23 मार्च तक कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई, 2026 को आयोजित की गई। उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन, मॉक टेस्ट, एडमिट कार्ड, कॉमेडके एंट्रेंस एग्जाम, रिजल्ट और काउंसलिंग जैसे ज़रूरी इवेंट्स पर नज़र रखने के लिए कॉमेडके एग्जाम शेड्यूल के बारे में पता होना चाहिए। अथॉरिटी ने कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की। कॉमेडके 2026 परीक्षा के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
कॉमेडके यूजीईटी के माध्यम से प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमेडके 2026 का आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भरना होता है। आवेदन पत्र प्रक्रिया में पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान जैसे चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2026 के इस लेख को पढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा मोड, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा तिथि आदि शामिल हैं। उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 के सभी विवरण जैसे पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र, परिणाम और काउंसलिंग यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 मॉक टेस्ट कॉमेडके परीक्षा पैटर्न पर आधारित होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे COMEDK 2026 पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद COMEDK UGET मॉक टेस्ट 2026 का अभ्यास करें। उम्मीदवार COMEDK UGET मॉक टेस्ट का उपयोग करके अपनी तैयारी का विश्लेषण करने में सक्षम होंगे और परीक्षा कठिनाई स्तरों से भी परिचित होंगे।
विषय | विवरण |
परीक्षा का नाम | कंसॉर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग ऐंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक अंडरग्रैजुएट एंट्रेंस टेस्ट (सीओएमईडीके यूजीईटी- कॉमेडके यूजीईटी) |
लोकप्रिय नाम | कॉमेडके यूजीईटी (सीओएमईडीके यूजीईटी) |
आयोजक निकाय | कंसॉर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (सीओएमईडीके) |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
श्रेणी | अंडरग्रैजुएट प्रवेश परीक्षा |
आवेदन विधि | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
परीक्षा विधि | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test- CBT) |
परीक्षा शहर | 155 परीक्षा शहर (400 सेंटर) |
प्रतिभागी कॉलेज | 190 इंजीनियरिंग कॉलेज (लगभग) |
आवेदकों की संख्या | 2 लाख से अधिक |
उपलब्ध सीटें | 20,000 से अधिक |
आधिकारिक वेबसाइट | comedk.org |
कॉमेडके यूजीईटी हर साल आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा कंसॉर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग ऐंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक द्वारा आयोजित की जाती है, जिसे आमतौर पर COMEDK के रूप में जाना जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से, उम्मीदवार लगभग 150 भाग लेने वाले संस्थानों में बी.टेक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की तारीख, समय, आवंटित परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड 2026 के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 की मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को UGET परीक्षा में भाग लेने वाले विभिन्न संस्थानों में प्रवेश की पेशकश की जाएगी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा राज्य भर में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
जो छात्र कॉमेडके 2026 के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने अनुक्रम संख्या, उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कॉमेडके यूजीईटी 2026 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने कॉमेडके परीक्षा तारीख जारी की है। प्राधिकरण द्वारा प्रोविजनल कॉमेडके यूजीईटी 2026 आंसर की (COMEDK UGET 2026 answer key) भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार COMEDK UGET 2026 प्रोविजनल आंसर की को चुनौती भी दे सकेंगे।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2026 आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में पता होना चाहिए। COMEDK UGET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी होने पर अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि जैसे प्रमुख समय सीमाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगी। कॉमेडके यूजीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियों की जाँच करने के लिए निम्न तालिका की मदद ली जा सकती है।
इवेंट्स | महत्वपूर्ण तिथियां |
| कॉमेडके पंजीकरण | 3 फरवरी 2026 |
| मॉक टेस्ट | 18 फरवरी 2026 |
| कॉमेडके पंजीकरण की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2026 |
| आवेदन सुधार | 10-13 अप्रैल 2026 |
| कॉमेडके एडमिट कार्ड (COMEDK UGET 2026 in Hindi Admit Card) | 29 अप्रैल 2026 |
कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा | 9 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की का प्रकाशन और आपत्तियों की आरंभ तिथि | 16 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की पर चुनौतियां/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 18 मई 2026 |
| कॉमेडके 2026 फाइनल आंसर की | 23 मई 2026 |
| टेस्ट स्कोर कार्ड लाइव | 29 मई 2026 |
रिजल्ट की घोषणा | 29 मई 2026 |
COMEDK UGET 2026 काउंसलिंग पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड | 30 मई, 2026 को सुबह 10:30 बजे |
| काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने और वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख | 12 जून, 2026 |
| दस्तावेज़ सत्यापन पूरा होना | 30 जून, 2026 |
राउंड 1 चॉइस फिलिंग ऑनलाइन काउंसलिंग | जुलाई 2026 |
मॉक सीट आवंटन का प्रकाशन | जुलाई 2026 |
च्वाइस फिलिंग फॉर्म में वरीयताओं को बदलने / संपादित करने का प्रावधान | जुलाई 2026 |
COMEDK राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम, फीस पेमेंट | जुलाई 2026 |
| उम्मीदवार द्वारा कॉलेज में रिपोर्टिंग, आवंटित सीट पर निर्णय लेना/पसंद की पुष्टि | अगस्त 2026 |
सीट कैंसिलेशन | अगस्त 2026 |
Apply for B.E at East Point College of Engineering and Technology | Affiliated to VTU | AICTE Approved | NBA Accredited | Highest CTC 33 LPA
Mark presence in the Modern Architectural field with Bachelor of Architecture | Highest CTC : 70 LPA | Accepts NATA Score
कॉमेडके यूजीईटी 2026 शेड्यूल इमेज देखें-
कॉमेडके रिजल्ट और कॉमेडके काउंसलिंग संबंधी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की कर दी गई है। जो उम्मीदवारों कॉमेडके 2026 अर्हता प्राप्त करेंगे, वे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट डेट | 9 मई 2026 |
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट समय | - |
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट जानने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल |
|
कॉमेडके 2026 रिजल्ट ऑफिशियल साइट | comedk.org |
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट में दिए जाने वाले विवरण |
|
| कॉमेडके यूजीईटी 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड की तिथि | जारी |
कॉमेडके द्वारा BE/B.Tech और B.Ach पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र भरने से पहले कॉमेडके यूजीईटी 2026 पात्रता मानदंड की जांच करें। ध्यान रहे कि यदि कोई भी उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है तो वे अंतिम रूप से प्रवेश के लिए पात्र नहीं होते। इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2026 के लिए विस्तृत पात्रता मानदंडों की जांच करने के लिए नीचे दी गई तालिकाओं की मदद ली जा सकती है।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 पात्रता मानदंड- इंजीनियरिंग (COMEDK UGET 2026 Eligibility Criteria- Engineering)
विषय | विवरण |
पात्रता परीक्षा |
|
पात्रता परीक्षा के विषय | उम्मीदवारों के अध्ययन के अंतिम दो वर्षों की पढ़ाई में अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय शामिल रहें हों। |
पात्रता परीक्षा के अंक |
|
कॉमेडके यूजीईटी पात्रता मानदंड 2026- आर्किटेक्चर (COMEDK Eligibility Criteria 2026- Architecture)
विषय | विवरण |
पात्रता परीक्षा |
|
पात्रता परीक्षा के विषय और अंक | उम्मीदवार ने 10+2 योजना की अंतिम परीक्षा भौतिकी, रसायन और गणित में कम से कम कुल 50% अंकों (कर्नाटक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45%) के साथ उत्तीर्ण की हो और 10+2 स्तर की परीक्षा भी कम से कम कुल 50% अंकों (कर्नाटक के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45%) के साथ उत्तीर्ण की हो। या अभ्यर्थियों ने गणित अनिवार्य विषय के साथ 10+3 डिप्लोमा परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ (कर्नाटक के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45%) उत्तीर्ण की हो और सभी विषयों में अलग से भी उत्तीर्ण हों। |
पात्रता परीक्षा | B.Arch कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए पात्र बनने के लिए NATA 2026 में सफल होना चाहिए। नोट- B.Arch कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। |
परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी COMEDK.org पर COMEDK UGET 2026 आवेदन पत्र 3 फरवरी 2026 को जारी किया गया। सीओएमईडीके यूजीईटी 2026 के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान जैसे कई चरण शामिल होंगे। ध्यान दें कि आवेदक सीओएमईडीके यूजीईटी आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे चरणबद्ध प्रक्रिया की जानकारी दी गई है-
कॉमेडके यूजीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए चरण
चरण 1: पंजीकरण- उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और विशिष्ट पहचान संख्या जैसी बुनियादी जानकारी देकर पहले पंजीकरण करना होता है। उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है, जिसे उम्मीदवारों को दर्ज करके इसे सत्यापित करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करना होगा।
सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाने पर यूजर आईडी/आवेदन संख्या और पासवर्ड उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
चरण 2: आवेदन पत्र भरना- अब उम्मीदवारों को मोबाइल या मेल पर मिली जानकारी का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़े विवरण भरने होंगे। इस चरण में उम्मीदवारों को परीक्षा के तीन शहरों का चयन भी करना होता है।
चरण 3: डॉक्यूमेंट अपलोड करना - आवेदन पत्र में सभी विवरण भरने के बाद, आवेदकों को आवश्यक प्रारूप के अनुसार आवेदन पत्र में संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
दस्तावेज़ निर्दिष्टीकरण
दस्तावेज़ | प्रारूप | साइज़ | आयाम |
फोटो | JPEG या JPG | 80 kb से कम | 30 x 45mm |
हस्ताक्षर | JPEG या JPG | 80 kb से कम | 35 x 80 mm |
पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर | JPEG या JPG | 80 kb से कम | 35 x 80 mm |
यूनिक आईडी प्रूफ | JPEG या JPG | 80 kb से कम | 35 x 80 mm |
चरण 4: शुल्क का भुगतान- आवेदन पत्र में वांछित सभी विवरणों को भर देने के बाद उम्मीदवारों को इंटरनेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कॉमेडके यूजीईटी 2026 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन शुल्क
क्रम | आवेदित प्रोग्राम | राशि |
1 | PCM/PCB (कॉमेडके यूजीईटी हेतु) | 1800 रुपये+ सुविधा शुल्क |
3 | PCM- दोनों (कॉमेडके और यूनि-गॉज) | 2950 रुपये+ सुविधा शुल्क |
नोट: आवेदन की हार्ड कॉपी COMEDK UGET कार्यालय को भेजने की आवश्यकता नहीं है।
आयोजक निकाय द्वारा कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा केंद्रों की सूची 2026 को आधिकारिक विवरणिका के साथ जारी करता है। पिछले वर्ष कॉमेडके यूजीईटी का आयोजन 154 परीक्षा शहरों में किया गया था। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय परीक्षा शहरों के तीन पसंदीदा विकल्पों का चयन करना आवश्यक होता है। कॉमेडके यूजीईटी 2026 के परीक्षा केंद्रों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका की मदद ली जा सकती है।
कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (COMEDK UGET 2026 Exam Centres)
| राज्य | शहर |
|---|---|
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
| आंध्र प्रदेश | चित्तूर |
| गुंटूर | |
| कुरनूल | |
| नेल्लोर | |
| राजमुंदरी | |
| तिरुपति | |
| विजयवाड़ा | |
| विशाखापत्तनम | |
| अनंतपुर | |
| असम | गुवाहाटी |
| जोरहाट | |
| बिहार | आरा |
| भागलपुर | |
| बिहारशरीफ | |
| दरभंगा | |
| गया | |
| हाजीपुर | |
| छपरा | |
| मुजफ्फरपुर | |
| पटना | |
| पूर्णिया | |
| समस्तीपुर | |
| सिवान | |
| महाराष्ट्र | औरंगाबाद |
| अमरावती | |
| नांदेड़ | |
| नवी मुंबई | |
| नागपुर | |
| नासिक | |
| पुणे | |
| चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
| छत्तीसगढ | भिलाई |
| बिलासपुर | |
| रायपुर | |
| दिल्ली | नई दिल्ली |
| हरियाणा | फरीदाबाद |
| गुडगाँव | |
| अंबाला | |
| हिसार | |
| करनाल | |
| उत्तर प्रदेश | गाज़ियाबाद |
| ग्रेटर नोएडा | |
| मेरठ | |
| इलाहाबाद | |
| कानपुर | |
| लखनऊ | |
| वाराणसी | |
| आगरा | |
| अलीगढ़ | |
| बरेली | |
| मुरादाबाद | |
| मुजफ्फरनगर | |
| गोवा | पणजी |
| गुजरात | अहमदाबाद |
| गांधीनगर | |
| राजकोट | |
| वडोदरा | |
| सूरत | |
| हिमाचल प्रदेश | शिमला |
| जम्मू और कश्मीर | जम्मू |
| श्रीनगर | |
| झारखंड | बोकारो |
| धनबाद | |
| हजारीबाग | |
| जमशेदपुर | |
| रांची | |
| कर्नाटक | बागलकोट |
| बेलगावी | |
| बेल्लारी | |
| बैंगलोर | |
| बीदर | |
| विजयपुरा | |
| चिकबलपुर | |
| चिक्कामगलुरु | |
| दावनगेरे | |
| धारवाड़ | |
| गदग | |
| कलबुर्गी | |
| हसन | |
| हावेरी | |
| हुबली | |
| कोलार | |
| मंड्या | |
| मंगलुरु | |
| मैसूर | |
| रायचुर | |
| शिवमोगा | |
| तुमकुरु | |
| उडुपी | |
| उत्तर कन्नड़ | |
| केरल | कन्नूर |
| एर्नाकुलम | |
| कोट्टायम | |
| कोझिकोड | |
| मलप्पुरम | |
| पलक्कड़ | |
| तिरुवनंतपुरम | |
| त्रिशूर | |
| कासरगोड | |
| मध्य प्रदेश | गुना |
| भोपाल | |
| ग्वालियर | |
| इंदौर | |
| सागर | |
| सतना | |
| उज्जैन | |
| जबलपुर | |
| मणिपुर | इंफाल |
| मेघालय | शिलांग |
| ओडिशा | भुवनेश्वर |
| राउरकेला | |
| पंजाब | अमृतसर |
| जालंधर | |
| पटियाला | |
| राजस्थान | बीकानेर |
| जयपुर | |
| जोधपुर | |
| कोटा | |
| उदयपुर | |
| सिक्किम | गंगटोक |
| तमिलनाडु | चेन्नई |
| कोयंबटूर | |
| मदुरई | |
| सलेम | |
| तंजावुर | |
| कांचीपुरम | |
| तेलंगाना | हैदराबाद |
| खम्मम | |
| निजामाबाद | |
| त्रिपुरा | अगरतला |
| उत्तराखंड | देहरादून |
| पश्चिम बंगाल | दुर्गापुर |
| कोलकाता | |
| सिलीगुड़ी |
प्राधिकारियों द्वारा कॉमेडके यूजीईटी 2026 का संचालन 3 घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में किया गया है। परीक्षा के मोड, अवधि, खंडों की संख्या, अंकन योजना आदि के बारे में जानकारी रखने के लिए उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 के बारे में पहले से पता कर लेना चाहिए। कॉमेडके यूजीईटी 2026 के विस्तृत परीक्षा पैटर्न की जांच करने के लिए निम्न तालिका की भी मदद ली जा सकती है।
विषय | विवरण |
परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट |
कॉमेडके यूजीईटी की अवधि | 180 मिनट (3 घंटे) |
माध्यम | अंग्रेजी |
प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
कुल प्रश्न | 180 प्रश्न |
कुल अंक | 180 अंक |
खंडों की संख्या | परीक्षा में तीन खंड होंगे
|
अंकन योजना |
|
कॉमेडके यूजीईटी 2026 पाठ्यक्रम आधिकारिक विवरणिका के साथ जारी कर दिया गया है। कॉमेडके यूजीईटी 2026 पाठ्यक्रम 10+2/11वीं और 12वीं कक्षा/1 और 2 पीयूसी के मौजूदा पाठ्यक्रम पर आधारित है। परीक्षा के लिए सही विषयों का अध्ययन करने के लिए उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2026 के पाठ्यक्रम की पहले से जांच करने की सलाह दी जाती है।
विषय | पीडीएफ लिंक |
फिजिक्स | |
केमिस्ट्री | |
मैथ्स |
आयोजक निकाय द्वारा कॉमेडके यूजीईटी मॉक टेस्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। यह मॉक टेस्ट कॉमेडके यूजीईटी 2026 के वास्तविक पैटर्न पर आधारित होगा। उम्मीदवार आसानी से वेबसाइट पर "मॉक टेस्ट" लिंक पर क्लिक करके मॉक टेस्ट सुविधा का लाभ ले सकते हैं। टेस्ट के लिए लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती है। कॉमेडके यूजीईटी 2026 मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर और प्रकार के बारे में जानने में मदद करेगा।
प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर कॉमेडके यूजीईटी मॉक टेस्ट 2026 (COMEDK UGET mock test 2026 in hindi) के लिंक अपडेट किए जाएंगे। छात्र पिछले वर्ष के कॉमेडके यूजीईटी के आधिकारिक मॉक टेस्ट के सीधे लिंक नीचे पा सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी 2026 मॉक टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड (COMEDK UGET 2026 Admit Card) Comedk.org पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करके अपने एडमिट कार्ड (COMEDK UGET 2026 Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड (COMEDK UGET Admit Card) में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र के विवरण के साथ अन्य विवरण दिए रहते हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड (COMEDK UGET 2026 Admit Card) में दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड (COMEDK UGET 2026 Admit Card) डाउनलोड करने के चरण
comedk.org पर जाएं।
“एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
"लॉगिन" पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें।
प्राधिकरण पहले आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल कॉमेडके यूजीईटी 2026 उत्तर कुंजी (आंसर की) को जारी करेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन क्रमांक/यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवारों को 500 रुपये के प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करके प्रोविजनल उत्तर कुंजी से जुड़ी आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी। प्रोविजनल कॉमेडके यूजीईटी 2026 उत्तर कुंजी से जुड़ी आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकेंगी। अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार के दावे को स्वीकार कर लिए जाने पर यह शुल्क वापस मिल जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा प्रेषित की गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद कॉमेडके यूजीईटी 2026 फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध कोई आपत्ति नहीं उठाई जा सकेगी।
कंसॉर्टियम द्वारा कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन अनुक्रम संख्या/यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2026 की जांच कर सकेंगे। कॉमेडके यूजीईटी 2026 टेस्ट स्कोर भी परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कॉमेडके यूजीईटी 2026 परिणाम से परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और संबंधित रैंक की जानकारी मिलेगी। कॉमेडके यूजीईटी 2026 का परिणाम जाँचने की सिलसिलेवार प्रक्रिया की जानकारी आगे दी गई है।
कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2026 डाउनलोड करने के चरण
कॉमेडके यूजीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
"लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों द्वारा वांछित शुरुआती और समापन रैंक से कॉमेडके यूजीईटी 2026 की कटऑफ बनती है। ध्यान रहे कि कॉमेडके यूजीईटी 2026 की कटऑफ प्रत्येक पाठ्यक्रम और कॉलेज के लिए अलग-अलग होगी। प्राधिकारी कटऑफ निर्धारित करने के लिए आवेदकों की संख्या, परीक्षा का स्तर, सीटों की उपलब्धता जैसे कारकों पर विचार करते हैं।
परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी आधिकारिक वेबसाइट पर COMEDK UGET काउंसलिंग सुविधा परिणाम जारी होने के बाद शुरू होती है। इस प्रक्रिया में छात्र अपनी पसंद के कोर्स और संस्थान से भरे विकल्पों की जानकारी देंगे। परीक्षा प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमेडके यूजीईटी 2026 सीट आवंटन रैंक और भरे गए विकल्पों को ध्यान में रखते हुए जारी करेगा। उम्मीदवारों को पाठ्यक्रमों और संस्थानों के अपने पसंदीदा विकल्प भरने के संबंध में सूचित किया जाएगा। प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग केंद्रों को रिपोर्ट करना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान पाठ्यक्रमों और संस्थानों के अपने पसंदीदा विकल्प भरने होते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल चरण हैं-
काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्ट करना
दस्तावेज सत्यापन कराना
बायोमेट्रिक, फोटो सत्यापन और पंजीकरण
सीट आवंटन
सीट प्राप्त करना और शैक्षणिक शुल्क जमा करना
आवंटन पत्र का संग्रह
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास कॉमेडके यूजीईटी 2026 के 190 प्रतिभागी संस्थानों में से अपने पसंदीदा कॉलेजों को चुनने का विकल्प रहता है। हालांकि आवंटन रैंक/योग्यता, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर किया जाता है। कॉमेडके यूजीईटी के प्रतिभागी संस्थानों में से कुछ की जाँच करने के लिए निम्नलिखित तालिका की जा मदद ली जा सकती है।
क्रम | कॉलेज का नाम |
1 | आचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
2 | एसीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग |
3 | आदिचंचनगिरि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
4 | अल्वाज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी |
5 | एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज |
6 | अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड मैनेजमेंट साइंसेज |
7 | एपीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग |
8 | अत्रिय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
9 | बीएनएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
10 | केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी |
11 | बल्लारी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट |
12 | बैंगलोर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी |
13 | बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
14 | बैंगलोर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट |
15 | बापूजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी |
16 | बासवकल्याण इंजीनियरिंग कॉलेज |
17 | बासवेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज |
18 | बीएलडीईए वीपी डॉ. पीजी हलकट्टी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी |
19 | बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग |
20 | बीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
21 | बृंदावन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग |
22 | सीएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
23 | कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
24 | चन्नाबासवेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
25 | फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (डीम्ड यूनिवर्सिटी) |
संपर्क विवरण
COMEDK
#132, Second Floor,
11th Main, 17th Cross,
Malleswaram, Bangalore - 560 055
Phone: 080-46671060
Help Desk- studenthelpdesk@comedk.org
Frequently Asked Questions (FAQs)
परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाती है।
नहीं, कॉमेडके यूजीईटी देश के सभी पात्र छात्रों के लिए खुली है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 (COMEDK UGET 2026 in Hindi) का पाठ्यक्रम 10+2/11वीं और 12वीं कक्षा/1 और 2 PUC के मौजूदा पाठ्यक्रम पर आधारित है।
उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या/यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 आवेदन 3 फरवरी, 2026 से शुरू कर दिया गया।
उम्मीदवारों को कॉमेडके यूजीईटी 2026 आवेदन एडिट करने की सुविधा 10-13 अप्रैल तक प्रदान की गई।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 फाइनल आंसर की 23 मई को जारी कर दी गई।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट 29 मई 2026 में जारी किया गया है।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
With a COMEDK rank of 86,811 , you still have admission opportunities in several private engineering colleges and universities across Karnataka. While highly competitive branches such as Computer Science Engineering at top colleges may be difficult to secure, many institutions offer seats in core engineering branches and
Hello Dear Student,
With a COMEDK UGET rank of 2,360, you have excellent options for premium engineering branches. You can confidently secure seats in top-tier institutions like BMS College of Engineering (BMSCE) or M.S. Ramaiah Institute of Technology (MSRIT) for Electronics and Communication Engineering (ECE), or a Tier-1 branch like
Hello Dear Student,
At this rank:
The following colleges are indeed reasonable targets:
Hello Dear Student,
With a COMEDK rank of 4,568, you have a strong chance of securing admission to Electronics and Communication Engineering (ECE) at several well-regarded engineering colleges in Karnataka. While ECE at the most competitive institutions may be challenging, your rank places you in a favorable position for admission
Hello Dear Student,
Yes. Under the updated COMEDK UGET 2026 eligibility criteria , Chemistry is no longer compulsory as the fourth subject.
To be eligible for B.E./B.Tech admission through COMEDK, you must have:
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
Last Date to Apply: 15th June | Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Highest Package 1.3 CR , 100% Placements
40 LPA Highest Package | Up to 100% Scholarship worth 24 Crore via GUTS exam
3000+ Successful Placements | 100+ Leading Recruiters
Awarded A Grade by RTU, Kota | Top Recruiters-Google, Microsoft, Adobe, IBM, TCS, LTI and many more
Mark presence in the Modern Architectural field with Bachelor of Architecture | Highest CTC : 70 LPA | Accepts NATA Score
