Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 (MHT CET Exam Pattern 2027) - मार्किंग स्कीम, कठिनाई स्तर की जांच करें
    • लेख
    • एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 (MHT CET Exam Pattern 2027) - मार्किंग स्कीम, कठिनाई स्तर की जांच करें

    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 (MHT CET Exam Pattern 2027) - मार्किंग स्कीम, कठिनाई स्तर की जांच करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 24 Oct 2026, 11:15 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 (MHT CET Exam Pattern 2027 in hindi) - सीईटी सेल, महाराष्ट्र द्वारा एमएचटी सीईटी 2027 परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट, cetcel.mahacet.org पर एमएचटी सीईटी सूचना विवरणिका के साथ प्रकाशित किया जाता है। तैयारी की योजना बनाने के लिए उम्मीदवारों को महाराष्ट्र सीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का पालन करना चाहिए। उम्मीदवार इस पेज पर एमएचटी सीईटी परीक्षा का अपडेट पैटर्न देख सकते हैं। प्रश्नों के प्रकार, कुल अंक, परीक्षा का तरीका, अंकन योजना और उपयोगी जानकारी के लिए उम्मीदवार एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 की जांच कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को महाराष्ट्र सीईटी के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न से परिचित होना चाहिए।

    This Story also Contains

    1. एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 हाइलाइट्स (MHT CET Exam Pattern 2027 Highlights in hindi)
    2. पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न (MHT CET Exam Pattern for PCB)
    3. एमएचटी सीईटी 2027 सिलेबस (MHT CET 2027 Syllabus)
    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 (MHT CET Exam Pattern 2027) - मार्किंग स्कीम, कठिनाई स्तर की जांच करें
    MHT CET Exam Pattern

    महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी 2027 मॉक टेस्ट का उपयोग करके अभ्यास करना चाहिए। प्राधिकरण ने cetcell.mahacet.org पर पीसीबी एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट 2027 लिंक सक्रिय किया जाएगा। छात्र अपने एमएचटी सीईटी लॉगिन के बिना एमएचटी सीईटी के मॉक टेस्ट तक पहुँच सकेंगे। एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी परीक्षा के लिए अपनी तैयारी की जाँच करने में मदद करेगा। छात्र एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न से खुद को परिचित कर सकते हैं और मॉक टेस्ट की मदद से अपने समय प्रबंधन कौशल में सुधार कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट में एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम के विषय शामिल हैं।

    एमएचटी सीईटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न (MHT CET 2027 exam pattern in hindi) और सिलेबस का ज्ञान होने से परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

    एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके है। एमएचटी सीईटी पेपर पैटर्न (MHT CET 2027 paper pattern in hindi) के अनुसार, परीक्षा में दो खंड होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित प्रत्येक 100 अंकों के होंगे। एमएचटी सीईटी 2027 (MHT CET 2027 in hindi) के प्रश्न महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए जाते हैं। एमएचटी सीईटी महाराष्ट्र के भाग लेने वाले संस्थानों में बी.टेक और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 (MHT CET 2027 exam pattern in hindi), और पाठ्यक्रम से संबंधित प्रमुख बिंदुओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    University Institute of Engineering, Chandigarh University, Chandigarh

    Among top 1% Universities in India (QS World University Rankings 2027)

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंड के बारे में पढ़ें :

    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027 हाइलाइट्स (MHT CET Exam Pattern 2027 Highlights in hindi)

    विवरण

    ब्यौरा

    परीक्षा की अवधि

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    पेपर

    पेपर 1- भौतिकी एवं रसायन विज्ञान
    पेपर 2- गणित

    परीक्षा की अवधि

    180 मिनट (90 मिनट प्रत्येक खंड के लिए)

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पी प्रश्न

    कुल प्रश्नों की संख्या

    150 (50 प्रश्न प्रत्येक खंड के लिए)

    कुल अंक

    200 अंक (प्रत्येक खंड के लिए 100 अंक)

    परीक्षा आयोजित होने वाली भाषा

    • गणित अंग्रेजी भाषा में होगा

    • भौतिकी और रसायन विज्ञान अंग्रेजी/उर्दू/मराठी में होगा

    अंकन योजना

    भौतिकी और रसायन विज्ञान - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।

    गणित - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

    निगेटिव मार्किंग

    कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    महत्वपूर्ण लिंक-

    Most Scoring Concepts For MHT CET 2027
    Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
    Download Ebook

    एमएचटी सीईटी 2027 पेपर पैटर्न और अंकन योजना (MHT CET 2027 Paper Pattern and Marking Scheme in hindi)

    उम्मीदवार उच्च-वेटेज वाले सेक्शन और उन्हें आवंटित अंकों को जानने के लिए एमएचटी सीईटी पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम की जांच कर सकते हैं। नीचे पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम दी गई है।

    पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी अंक वितरण (MHT CET marks distribution for PCM)

    विषय

    प्रश्नों की अनुमानित संख्या

    प्रत्येक प्रश्न पर आवंटित अंक

    कुल अंक

    अवधि

    कक्षा XI

    कक्षा XII

    भौतिकी

    10

    40

    1 अंक

    100

    90 मिनट

    रसायन विज्ञान

    10

    40

    गणित

    10

    40

    2 अंक

    100

    90 मिनट

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न (MHT CET Exam Pattern for PCB)

    उम्मीदवार प्रश्नों और अंकों के वितरण को जानने के लिए पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी पेपर पैटर्न की जांच कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी पीसीबी पेपर नीचे सारणीबद्ध प्रारूप में दिया गया है।

    पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी अंक वितरण (MHT CET marks distribution for PCB)

    विषय

    प्रश्नों की अनुमानित संख्या

    प्रत्येक प्रश्न पर आवंटित अंक

    कुल अंक

    अवधि

    कक्षा XI

    कक्षा XII

    भौतिकी

    10

    40

    1 अंक

    100

    90 मिनट

    रसायन विज्ञान

    10

    40

    बायोलॉजी

    10 -(वनस्पति विज्ञान)

    10-(प्राणी विज्ञान)

    40 - (वनस्पति विज्ञान)

    40 - (प्राणी विज्ञान)

    2 अंक

    100

    90 मिनट

    एमएचटी सीईटी 2027 का कठिनाई स्तर (Difficulty Level of MHT CET 2027)

    एमएचटी सीईटी परीक्षा को महाराष्ट्र में सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है और यह जेईई मेन 2027 के समान कठिनाई स्तर पर है। परीक्षा पेपर के पिछले रुझानों को देखते हुए, पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन होगा और जेईई मेन पेपर का अनुसरण करेगा। एमएचटी सीईटी 2027 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक बार जेईई मेन प्रश्न पत्रों को भी देखना चाहिए।

    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न 2027- प्रमुख बिंदु (MHT CET Exam Pattern 2027- Key Points)

    • एमएचटी सीईटी 2027, 3 घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

    • परीक्षा में दो खंड होंगे- भौतिकी एवं रसायन विज्ञान और गणित।

    • यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पहले 90 मिनट के लिए, केवल खंड 1 यानी भौतिकी एवं रसायन विज्ञान सक्रिय होगा और 90 मिनट के पूरा होने के बाद, भाग स्वचालित रूप से बंद हो जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को अगले 90 मिनट में गणित भाग का प्रयास करना होगा।

    • इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को वर्गों के बीच स्विच करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • एमएचटी सीईटी 2027 में 4 विकल्प वाले बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से केवल एक विकल्प/उत्तर सही होगा।

    • परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    • एमएचटी सीईटी 2027 प्रश्न पत्र महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    • प्रश्न पत्र सेट करते समय लगभग 20% वेटेज 11 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम और 80% से 12 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम को दिया जाएगा।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमएचटी सीईटी 2027 आवेदन पत्र जमा करते समय परीक्षा के माध्यम/भाषा को ध्यान से चुनें क्योंकि उस समय चुनी गई भाषा को बाद में नहीं बदला जा सकता है।

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    Dayananda Sagar University, Bangalore

    60+ Years of Education Legacy | UGC & AICTE Approved | Prestigious Scholarship Worth 6 Crores

    ये भी पढ़ें-

    एमएचटी सीईटी 2027 सिलेबस (MHT CET 2027 Syllabus)

    अधिकारी आधिकारिक वेबसाइट पर एमएचटी सीईटी परीक्षा का सिलेबस 2027 और पेपर पैटर्न जारी करेंगे। जैसा कि ऊपर बताया गया है, एमएचटी सीईटी 2027 में प्रश्न कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस के आधार पर तैयार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी एमएचटी सीईटी की तैयारी के लिए कक्षा 12वीं के पूरे सिलेबस पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जबकि कक्षा 11वीं के सिलेबस से कुछ विषय शामिल किए जाएंगे। लगभग 20% वेटेज कक्षा XI को और 80% वेटेज कक्षा XII के पाठ्यक्रम को दिया जाएगा। उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2027 के सिलेबस को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के बारे में बेहतर विचार प्राप्त करने और एमएचटी सीईटी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र का अभ्यास करने के लिए महाराष्ट्र सीईटी के अध्यायवार वेटेज को देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण लिंक-

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमएचटी सीईटी 2027 में कितने सेक्शन होंगे?
    A:

    एमएचटी सीईटी 2027 में दो खंड होंगे - गणित और भौतिकी एवं रसायन विज्ञान।

    Q: एमएचटी सीईटी 2027 का कठिनाई स्तर क्या होगा?
    A:

    गणित खंड का कठिनाई स्तर जेईई मेन परीक्षा के बराबर होगा। हालांकि, फिजिक्स और केमिस्ट्री के लिए, कठिनाई स्तर नीट के बराबर होगा।

    Q: एमएचटी सीईटी 2027 में कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस का वेटेज कितना है?
    A:

    एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम के अनुसार, एमएचटी सीईटी प्रश्न पत्र सेट करते समय कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम को 20% और कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम को 80% वेटेज दिया जाएगा।

    Q: एमएचटी सीईटी 2027 की कुल अवधि कितनी होगी?
    A:

    एमएचटी सीईटी 2027 की कुल समय अवधि 180 मिनट (प्रत्येक पेपर के लिए 90 मिनट) होगी।

    Q: एमएचटी सीईटी 2027 की मार्किंग स्कीम क्या है?
    A:

    गणित अनुभाग में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक आवंटित किए जाएंगे। वहीं, फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। इसके अलावा एमएचटी सीईटी 2027 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    Q: एमएचटी सीईटी 2027 में सबसे पहले कौन सा सेक्शन एक्टिव होगा? क्या मैं अनुभागों के बीच स्विच कर सकता हूं?
    A:

    भौतिकी एवं रसायन विज्ञान खंड पहले 90 मिनट के लिए और उसके बाद गणित अगले 90 मिनट के लिए सक्रिय रहेगा। नहीं, आपको अनुभागों के बीच स्विच करने की अनुमति नहीं होगी।

    Q: एमएचटी सीईटी परीक्षा तिथि 2027 क्या है?
    A:

    एमएचटी सीईटी 2027 के पहले चरण की परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

    Q: क्या एमएचटी सीईटी में नेगेटिव मार्किंग है?
    A:

    गलत प्रयासों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

    Q: एमएचटी सीईटी ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
    A:

    एमएचटी सीईटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    Q: एमएचटी सीईटी में कितने प्रश्न हैं?
    A:

    एमएचटी सीईटी में कुल 150 प्रश्न हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Cloud Computing
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Advanced Computer Architecture
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MHT CET

    On Question asked by student community

    Have a question related to MHT CET ?

    Hello,

    MHT-CET is a computer based test conducted only at allotted exam centers, not from home or personal PCs, Students from outside Maharashtra can appear for the exam at selected centres during application. Non-Maharashtra candidates usually can't claim state quota seats through CAP and often use JEE Main scores instead.

    HEY THERE!!!
    The official website for MHT CET (Maharashtra Common Entrance Test) is:

    • https://cetcell.mahacet.org
    • All official information about MHT CET 2025 is available here, including application forms, admit cards, answer keys, results, and counseling information.


    I GOT 72 persentile (GOBCH) in MHTCET and I want to pursue BTech CSE, AI, AI-DS,ai-ml,IT, (anyone) so which college can I get in Pune

    Hey,

    As per the MHT CET syllabus 2024 with weightage PCM and PCB prescribed by the Maharashtra CET Cell, 20 percent weightage is given to the Class 11 topics and the remaining 80 percent to the Class 12  topics of the Maharashtra board.

    For detailed information about weightage chapter wise