Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in hindi) -आवेदन सुधार विंडो (5-7 मार्च), परीक्षा तिथि जानें
    • लेख
    • एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in hindi) -आवेदन सुधार विंडो (5-7 मार्च), परीक्षा तिथि जानें

    एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in hindi) -आवेदन सुधार विंडो (5-7 मार्च), परीक्षा तिथि जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 18 Mar 2026, 10:40 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in Hindi) - महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा कर दी है। अब पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा का पहला सत्र 11 से 20 अप्रैल तक और दूसरा सत्र 12 से 16 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2026 पीसीबी परीक्षा का पहला सत्र 21 से 26 अप्रैल तक निर्धारित है, और दूसरा सत्र 10 और 11 मई को आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल, एमएचटी सीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए 19 मार्च को पोर्टल फिर से खोलेगा, जिसमें 500 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस लगेगी। एमएचटी सीईटी 2026 सेशन 1 के एप्लीकेशन फॉर्म भरने की यह बढ़ी हुई प्रक्रिया cetcell.mahacet.org पर पूरी की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. एमएचटी सीईटी परीक्षा तारीख 2026 (MHT CET Exam Date 2026 in hindi)
    2. एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंड 2026 (MHT CET Eligibility Criteria 2026 in hindi)
    3. एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार (Correction in MHT CET 2026 Application Form in hindi)
    4. एमएचटी सीईटी सिलेबस (MHT CET Syllabus)
    5. एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न (MHT CET Exam Pattern in hindi)
    6. एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट 2026 (MHT CET Mock Test 2026 in hindi)
    7. एमएचटी सीईटी सैंपल पेपर (MHT CET Sample Paper)
    8. एमएचटी सीईटी रैंक प्रेडिक्टर 2026 (MHT CET Rank Predictor 2026)
    9. एमएचटी सीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (MHT CET Exam Centre 2026)
    10. एमएचटी सीईटी आंसर की 2026 (MHT CET Answer Key 2026)
    11. एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2026 (MHT CET Result 2026)
    12. एमएचटी सीईटी मेरिट लिस्ट 2026 (MHT CET Merit List 2026)
    13. एमएचटी सीईटी 2026 कटऑफ (MHT CET 2026 Cutoff)
    14. एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2026 (MHT CET Counselling 2026)
    15. एमएचटी सीईटी 2026 सीट आवंटन (MHT CET 2026 Seat Allocation)
    16. एमएचटी सीईटी कॉलेज प्रेडिक्टर 2026 (MHT CET College Predictor 2026)
    एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in hindi) -आवेदन सुधार विंडो (5-7 मार्च), परीक्षा तिथि जानें
    एमएटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in Hindi)

    इसके अलावा, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी 2026 की 'सिटी स्लिप' जारी की जाएगी, ताकि उन्हें परीक्षा के शहर के बारे में जानकारी मिल सके। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही लॉगिन के माध्यम से एमएचटी सीईटी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। वे एमएचटी सीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण जान सकते हैं। एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकता है।

    इससे पहले स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र ने 5 मार्च को एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन प्रोसेस शुरू की। उम्मीदवार 7 मार्च तक अपने एमएचटी सीईटी आवेदन में सुधार कर सकते थे। एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन लिंक cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध था। स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन विंडो बंद कर दी थी। सेल द्वारा विलंब शुल्क के साथ एमएचटी सीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की सुविधा 27 फरवरी तक दी गई थी। उम्मीदवार 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 फरवरी, 2026 तक एमएचटी सीईटी आवेदन cetcell.mahacet.org से कर सकते थे। इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने एमएचटी सीईटी 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 24 फरवरी 2026 थी। स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र ने 12 फरवरी को अधिसूचना जारी कर घोषणा की थी कि उम्मीदवारों की परेशानी को देखते हुए एमएचटी सीईटी 2026 पंजीकरण के लिए APAAR और आधार कार्ड प्रमाणीकरण की अनिवार्यता हटा दी गई है।
    एमएमची सीईटी आवेदन सुधार करें

    उम्मीदवार 13 फरवरी से बिना आधार या APAAR कार्ड के एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन पत्र (MHT CET 2026 application form) भर सकते थे। एमएचटी सीईटी पंजीकरण लिंक (MHT CET registration link) आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उपलब्ध था। संशोधित एमएचटी सीईटी पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1300 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 1000 रुपये है। इसके अलावा, एमएचटी सीईटी परीक्षा केंद्र केवल राज्य के भीतर ही उपलब्ध हैं।

    Most Scoring Concepts For MHT CET 2026
    Boost your MHT CET 2026 prep with the most scoring concepts. Focus on high-weightage topics to maximize marks and improve your chances of success in the exam.
    Check Now

    एमएचटी सीईटी 2026 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के आंकड़ों के अनुसार, 1,07,627 उम्मीदवारों ने एमएचटी सीईटी पीसीएम के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 77,346 ने दोनों प्रयासों का विकल्प चुना था। वहीं, एमएचटी सीईटी पीसीबी के लिए 53176 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 24,702 उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है।

    अभ्यर्थियों को आवेदन भरने से पहले एमएचटी सीईटी परीक्षा की पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार महाराष्ट्र सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। एमएचटी सीईटी 2026 के पहले चरण की परीक्षा की तारीख 11 से 19 अप्रैल (पीसीएम) और 21 से 26 अप्रैल (पीसीबी) है। दूसरा एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा 10 और 11 मई (पीसीबी) और 14 से 17 मई (पीसीएम) को होगी।

    प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए, उम्मीदवार एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का पालन कर सकते हैं। पिछले वर्ष के एमएचटी सीईटी प्रश्न पत्र को हल करने से परीक्षा कठिनाई स्तर से परिचित होने और उच्च वेटेज वाले विषयों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

    एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in hindi) : अवलोकन

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    महाराष्ट्र कॉमन एट्रेंस टेस्ट (Maharashtra Common Entrance Test)

    लोकप्रिय नाम

    एमएचटी सीईटी (एमएचटी सीईटी)

    आयोजक निकाय

    स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra)

    श्रेणी

    अंडरग्रेजुएट

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आवेदन

    ऑनलाइन

    परीक्षा का प्रकार

    कंप्यूटर आधारित

    भाग लेने वाले संस्थान124
    परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
    काउंसलिंग का माध्यमऑनलाइन

    एमएचटी सीईटी परीक्षा तारीख 2026 (MHT CET Exam Date 2026 in hindi)

    प्रवेश परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी पाने के लिए एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 Date in hindi) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानकारी हासिल करें। महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर रखने से उम्मीदवारों के किसी बात से चूक जाने की संभावना कम होगी।

    एमएचटी सीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां और कार्यक्रम (MHT CET 2026 Important Dates and Schedule in Hindi)

    ईवेंटतारीख
    एमएचटी सीईटी 2026 के लिए पंजीकरण और आवेदन10 जनवरी 2026
    एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र 2026 की अंतिम तिथि12 फरवरी 2026
    20 फरवरी 2026
    24 फरवरी 2026

    आवेदन - विलंब शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन का पंजीकरण और पुष्टि (सभी श्रेणियों के लिए रु. 500/- के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ)

    27 फरवरी 2026

    एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र सुधार सुविधा 2026

    5 मार्च से 7 मार्च 2026

    एमएचटी सीईटी 2026 पंजीकरण फिर से शुरू होने की तिथि (500 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ)।
    19 से 20 मार्च, 2026
    एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्धतापीसीबी के लिए-सूचित किया जाएगा
    पीसीएम के लिए - सूचित किया जाएगा
    एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा तिथि

    पीसीएम

    सत्र 1 :

    सत्र : 11 से 20 अप्रैल, 2026

    सत्र 2: 12 से 16 मई, 2026

    पीसीबी

    सत्र 1: 21 से 26 अप्रैल, 2026

    सत्र 2: 10 से 11 मई, 2026

    एमएचटी सीईटी रिटेस्ट डेट

    सूचित किया जाएगा

    एमएचटी सीईटी आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमएचटी सीईटी रिजल्ट दिनांक 2026

    पीसीबी के लिए - सूचित किया जाएगा
    पीसीएम के लिए - सूचित किया जाएगा

    एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंड 2026 (MHT CET Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी 2026 पात्रता मानदंडों (MHT CET 2026 Eligibility Criteria in hindi) की अच्छे से जांच करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होने के लिए जिन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है उन्हीं को एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंडों में शामिल किया जाता है। यदि उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते तो उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    एमएचटी सीईटी 2026 पात्रता मानदंड (MHT CET 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    विषय

    विवरण

    राष्ट्रीयता

    उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    आयु सीमा

    एमएचटी सीईटी 2026 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    उम्मीदवार प्रकार

    • महाराष्ट्र के उम्मीदवार

    • अखिल भारतीय उम्मीदवार

    • जम्मू और कश्मीर के प्रवासी उम्मीदवार

    • एनआरआई/ओसीआई/पीआईओ/खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों के बच्चे, विदेशी नागरिक उम्मीदवार

    शैक्षणिक योग्यता

    • भौतिकी और गणित अनिवार्य विषयों और रसायन विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी या जीव विज्ञान या तकनीकी या व्यावसायिक विषयों के साथ एचएससी या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों।

    • डिप्लोमा उम्मीदवार भी पात्र होंगे

    • बीएससी डिग्रीधारी वे उम्मीदवार जिन्होंने बारहवीं कक्षा मैथ्स के साथ की है वे भी एमएचटी सीईटी 2026 के लिए पात्र होंगे।

    • 2026 में 12वीं या या समकक्ष परीक्षा में बैठने जा रहे उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

    आवश्यक अंक

    • सामान्य श्रेणी- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा कम से कम 45% अंकों से उत्तीर्ण हों।

    • एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी - उम्मीदवार कम से कम 40% अंकों से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों।


    एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र 2026 (MHT CET Application Form 2026 in hindi)

    एमएचटी सीईटी आवेदन 10 जनवरी 2026 से शुरू किया गया। जरूरत पड़ने पर पंजीकरण की सुविधा की अंतिम तिथि में विस्तार भी कई बार कर दिया जाता है। हालांकि 500 रुपए के विलंब शुल्क के साथ एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी दी जाती है। तकनीकी शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र द्वारा छात्रों को भरे हुए आवेदन पत्र के विवरणों को सुधारने की सुविधा भी दी जाती है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन पत्र (MHT CET 2026 Application Form in hindi) जमा करना आवश्यक है अन्यथा वे प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत नहीं किए जाएंगे।

    एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन पत्र के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? (Which documents are required to fill MHT CET 2026 application form?)

    प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए उम्मीदवारों को MHT CET 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रख लेना चाहिए -

    • वैध ईमेल आईडी और फोन नंबर
    • अभिभावकों की ईमेल आईडी (वैकल्पिक)
    • राज्य का अधिवास प्रमाण पत्र
    • कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र
    • क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग से संबंधित जरूरी विवरण
    • हालिया रंगीन फोटोग्राफ जोकि किसी सफ़ेद या हल्के रंग के बैकग्राउंड के साथ खींची गई हो - 15 केबी से 50 केबी की JPG फाइल।
    • हस्ताक्षर - 5 केबी से 20 केबी की जेपीजी फाइल। काली स्याही में सफेद कागज पर हस्ताक्षर हों। फाइल का नाम sign.jpg हो।
    • वैध पहचान प्रमाण - पीडीएफ में 15 केबी से 256 केबी

    एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें? (How to fill MHT CET Application Form 2026? in hindi)

    चरण 1 - पंजीकरण - उम्मीदवारों को पहले एमएचटी सीईटी 2026 पंजीकरण (MHT CET 2026 Registration) करना होगा। एमएचटी सीईटी 2026 पंजीकरण (MHT CET 2026 Registration) के लिए उम्मीदवारों को ओटीपी सत्यापित करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सत्यापित करना होगा। सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड बनाने के साथ अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और लिंग दर्ज करना होगा।

    चरण 2 - आवेदन पत्र भरना - एमएचटी सीईटी के सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों के पैनल में लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और संचार विवरण भरना होगा।

    चरण 3 - दस्तावेजों को अपलोड करना - उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए विनिर्देशों के अनुसार अपने फोटो, हस्ताक्षर और अपने फोटो आईडी प्रमाण की पीडीएफ फाइल की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा।

    चरण 4 - शुल्क भुगतान - उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड (क्रेडिट/डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मैस्ट्रो), आईएमपीएस, नेटबैंकिंग, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) के माध्यम से आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    चरण 5 - फॉर्म जमा करना - अंत में, आवेदन फार्म जमा करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखना होगा।

    एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन शुल्क (MHT CET 2026 Application Fee)

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (रुपये में)

    महाराष्ट्र और महाराष्ट्र से बाहर के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार और जम्मू व कश्मीर के प्रवासी

    1300

    एससी, एसटी, वीजे/डीटी-एनटी(ए), एनटी(बी), एनटी(सी), एनटी(डी), ओबीसी, एसबीसी और विकलांगता से ग्रस्त महाराष्ट्र के उम्मीदवार

    1000

    एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार (Correction in MHT CET 2026 Application Form in hindi)

    एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन पत्र (MHT CET 2026 Application Form in hindi) में सुधार की सुविधा दी जाएगी। तकनीकी शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र द्वारा छात्रों को पहले से भरे हुए आवेदन पत्र के विवरणों को सुधारने का मौका दिया जाता है। इस प्रकार, जो लोग गलत जानकारी दर्ज करते हैं और उसमें परिवर्तन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

    एमएचटी सीईटी सिलेबस (MHT CET Syllabus)

    अधिकारियों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एमएचटी सीईटी सिलेबस (MHT CET Syllabus) को जारी किया जाता है। आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को जिन टॉपिक्स और विषयों का अध्ययन करना होगा उनकी जानकारी सिलेबस में दी जाती है। प्राधिकारियों के अनुसार 80% सिलेबस 12वीं कक्षा के फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित और शेष 20% 11वीं के सिलेबस पर आधारित होगा। एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम 2026 राज्य सीईटी सेल द्वारा ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है।

    एमएचटी सीईटी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करेंः

    एमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न (MHT CET Exam Pattern in hindi)

    आधिकारिक निकाय द्वारा परीक्षा पैटर्न जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में एमएचटी सीईटी 2026 एग्जाम पैटर्न (MHT CET 2026 Exam Pattern in hindi) की जांच कर सकते हैं। एग्जाम पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्नों के प्रकार, अंकन योजना, कुल अंक और ऐसे ही अन्य विवरण शामिल होंगे। एमएचटी सीईटी एग्जाम पैटर्न (MHT CET Exam Pattern in Hindi) का उपयोग करते हुए उम्मीदवार आगामी परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।

    एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (MHT CET 2026 Exam Pattern)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का मोड

    कंप्यूटर आधारित टेस्ट

    अवधि

    180 मिनट

    पीसीएम ग्रुप-

    पहले 90 मिनट - फिजिक्स व केमेस्ट्री

    अंतिम 90 मिनट - मैथमैटिक्स

    पीसीएम ग्रुप-

    पहले 90 मिनट - फिजिक्स व केमेस्ट्री

    अंतिम 90 मिनट - बायोलॉजी

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी/मराठी/उर्दू (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)

    मैथमैटिक्स (अंग्रेजी में)

    पेपर

    • पेपर 1 (गणित)

    • पेपर 1 (फिजिक्स+केमेस्ट्री)

    • पेपर 3 (बायोलॉजी)

    प्रश्न संख्या

    • पेपर 1 (गणित)- 50 प्रश्न

    • पेपर 1 (फिजिक्स 50+केमेस्ट्री 50)- 100 प्रश्न

    • पेपर 3 (बायोलॉजी)- 100 प्रश्न

    अंकन योजना

    • पेपर 1 - हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिया जाएगा

    • पेपर 2 - हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा

    • पेपर 3 - हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा

    नकारात्मक अंकन

    उत्तर गलत होने पर कोई अंक नहीं कटेगा।

    एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट 2026 (MHT CET Mock Test 2026 in hindi)

    अधिकारी द्वारा ऑनलाइन मोड में एमएचटी सीईटी 2026 ऑफिसियल मॉक टेस्ट (MHT CET Official Mock Test 2026) जारी किया जाता है। एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट 2026 (MHT CET Mock Test 2026) का उपयोग करने के लिए किसी लॉगइन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है। चूंकि एमएचटी सीईटी मॉक टेस्ट (MHT CET Mock Test) वास्तविक प्रवेश परीक्षा की ही तरह होगा इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्नों के पैटर्न से परिचित होने के लिए इसे हल करने का अभ्यास करें। मॉक टेस्ट से समय प्रबंधन में भी मदद मिलती है क्योंकि निर्धारित समय समाप्त होते ही यह भी बंद हो जाएगा।

    एमएचटी सीईटी सैंपल पेपर (MHT CET Sample Paper)

    आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यास करने के लिए उम्मीदवार एमएचटी सीईटी सैंपल पेपर (MHT CET 2026 Sample Paper) का उपयोग कर सकते हैं। सैंपल पेपर का उपयोग करके उम्मीदवार प्रश्न पत्र के प्रकारों को जान सकेंगे। जो कुछ उन्होंने पढ़ा है और अपनी तैयारी के आकलन को वे व्यावहारिक रूप से लागू करने में सक्षम होंगे। प्रैक्टिस टेस्ट अधिकारियों द्वारा जारी किए जाएंगे जिसका उपयोग उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए कर सकते हैं।

    एमएचटी सीईटी प्रतिभागी संस्थान 2026 (MHT CET Participating Institute 2026 in hindi)

    उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026 in hindi) के प्रतिभागी संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश एमएचटी सीईटी 2026 काउंसलिंग (MHT CET 2026 Counselling) के माध्यम से किए जाएंगे। कुछ एमएचटी सीईटी 2026 में भाग लेने वाले संस्थानों की सूची -

    एमएचटी सीईटी रैंक प्रेडिक्टर 2026 (MHT CET Rank Predictor 2026)

    Careers360 द्वारा भी एमएचटी सीईटी 2026 रैंक प्रेडिक्टर (MHT CET Rank Predictor 2026) जारी किया जाएगा जिसका उपयोग उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले अपनी अनुमानित रैंक जानने के लिए कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी 2026 रैंक प्रेडिक्टर (MHT CET Rank Predictor 2026) का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर, संभावित अंक, जन्म तिथि आदि के विवरण दर्ज करने होंगे। प्रेडिक्टर की रैंक सांकेतिक प्रकृति की होगी।

    एमएचटी सीईटी परीक्षा केंद्र 2026 (MHT CET Exam Centre 2026)

    प्राधिकरण एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन जारी करेगा। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा केंद्र (MHT CET 2026 Exam Centre) का चयन करने का विकल्प मिलता है। चूंकि परीक्षा केंद्रों का आवंटन वरीयता और उपलब्धता के अनुसार किया जाता है इसलिए उम्मीदवारों को समझदारी से चयन करना चाहिए। उम्मीदवार उन शहरों के नाम जानने के लिए एमएचटी सीईटी के परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी परीक्षा केंद्र के लिए अपनी प्राथमिकता बतानी होगी। आवंटित परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी एमएचटी सीईटी हॉल टिकट में उल्लिखित होगी। एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026) का आयोजन राज्य भर में लगभग 350 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

    एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा जिले (MHT CET 2026 Exam District)

    क्रम

    परीक्षा के जिले

    1

    मुंबई

    2

    पुणे

    3

    सांगली

    4

    नासिक

    5

    औरंगाबाद

    6

    नांदेड़

    7

    अमरावती

    8

    नागपुर

    एमएचटी सीईटी आंसर की 2026 (MHT CET Answer Key 2026)

    परीक्षा समाप्त होने के बाद निकाय द्वारा एमएचटी सीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की (MHT CET 2026 Provisional Answer Key) जारी की जाती है। प्रवेश परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर उत्तर कुंजी में उपलब्ध कराए जाते हैं। उम्मीदवारों के लिए उत्तर पत्रक (रिस्पॉन्स शीट) भी जारी की जाती है। उम्मीदवार संभावित अंकों की गणना करने के लिए अपने उत्तरों का मिलान इससे कर सकते हैं। तय समय तक उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की के उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी मिलती है। आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिकारियों द्वारा आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम एमएचटी सीईटी 2026 उत्तर कुंजी (MHT CET 2026 Answer Key) जारी की जाएगी।

    एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2026 (MHT CET Result 2026)

    स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा आधिकारिक एमएचटी सीईटी 2026 परिणाम (MHT CET 2026 Result in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एमएचटी सीईटी परिणाम 2026 (MHT CET Result 2026) केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होता है, इसे उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा। एमएचटी सीईटी 2026 परिणाम (MHT CET 2026 Result in hindi) जानने के लिए उम्मीदवारों को अपने एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगइन करना होगा। एमएचटी सीईटी 2026 परिणाम (MHT CET 2026 Result in hindi) में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल अंक और व्यक्तिगत विवरण होंगे। एमएचटी सीईटी 2026 परिणाम (MHT CET 2026 Result in hindi) स्कोरकार्ड के रूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

    चूंकि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाएगी इसलिए परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का स्कोर और रैंक निर्धारित करने के लिए सामान्यीकरण प्रक्रिया का प्रयोग किया जाएगा। परिणाम पर्सेंटाइल स्कोर के रूप में घोषित किए जाएंगे जिसकी सीमा 0 से 100 पर्सेंटाइल तक रहती है।

    एमएचटी सीईटी मेरिट लिस्ट 2026 (MHT CET Merit List 2026)

    अधिकारी एमएचटी सीईटी 2026 मेरिट सूची (MHT CET 2026 Merit list) एमएचटी सीईटी परिणाम के आधार पर तैयार करते हैं। अनंतिम मेधा सूची (प्रोविजनल मेरिट लिस्ट) पहले जारी की जाती है, जिसे उम्मीदवारों को अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके ऑनलाइन मोड में चेक-इन करना होगा। अनंतिम मेरिट सूची के खिलाफ आपत्तियां उठाने का विकल्प भी उम्मीदवारों के पास होता है। आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

    एमएचटी सीईटी 2026 कटऑफ (MHT CET 2026 Cutoff)

    ऑनलाइन मोड में एमएचटी सीईटी 2026 कटऑफ (MHT CET 2026 Cutoff) जारी किया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2026 कटऑफ (MHT CET 2026 Cutoff) प्रवेश के लिए विचार किए जाने वाले उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक न्यूनतम अंक होंगे। एमएचटी सीईटी 2026 कटऑफ (MHT CET 2026 Cutoff) को पूरा करने में विफल रहने वाले उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के आगे के दौर में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। एमएचटी सीईटी 2026 कटऑफ (MHT CET 2026 Cutoff) संस्थानों में प्रवेश के लिए एक स्क्रीनिंग प्रक्रिया के रूप में कार्य करेगा। छात्र यहां पिछले वर्षों के कटऑफ देख सकते हैं-

    एमएचटी सीईटी 2025 कटऑफ


    एमएचटी सीईटी 2024 कटऑफ


    एमएचटी सीईटी 2023 कटऑफ

    एमएचटी सीईटी 2022 कटऑफ

    एमएचटी सीईटी 2021 कटऑफ

    एमएचटी सीईटी 2020 कटऑफ

    एमएचटी सीईटी 2019 कटऑफ

    एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2026 (MHT CET Counselling 2026)

    महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल एमएचटी सीईटी 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन शुरू करेगा। महाराष्ट्र सीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एमएचटी सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, सीटें स्वीकार करना और आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना शामिल है।

    एमएचटी सीईटी 2026 सीट आवंटन (MHT CET 2026 Seat Allocation)

    काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, अधिकारी एक केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) के माध्यम से ऑनलाइन मोड में दो राउंड में और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के उम्मीदवारों के लिए एक अलग सीट आवंटन का आयोजन करेंगे। सीटों का आवंटन योग्यता, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा की गई पसंद भरने के आधार पर किया जाता है।

    आवंटित सीट की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। अंत में, सभी उम्मीदवारों को अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा और आवंटित सीट के लिए अपने पसंदीदा विकल्प (फ्रीज, फ्लोट या स्लाइड) का चयन करने के लिए केंद्र को रिपोर्ट करना होगा।

    एमएचटी सीईटी कॉलेज प्रेडिक्टर 2026 (MHT CET College Predictor 2026)

    आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अब एमएचटी सीईटी 2026 कॉलेज प्रेडिक्टर का उपयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने स्कोर के आधार पर मिलने वाले संभावित कॉलेजों और अपने अवसरों को जान पाएंगे। कॉलेज प्रेडिक्टर का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रैंक, स्कोर, श्रेणी और पसंदीदा शाखाओं की जानकारी देनी होगी। इन सूचनाओं के आधार पर प्रवेश की संभावना वाले कॉलेजों की सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित कर दी जाती है।

    ये भी पढ़ें - एमएचटी सीईटी काउंसलिंग | एमएचटी सीईटी कटऑफ स्कोर

    संपर्क विवरण

    स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र

    8वीं मंजिल, न्यू एक्सेलसियर बिल्डिंग, एके नायक मार्ग, फोर्ट, मुंबई- 400001

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: MHT CET 2026 परीक्षा की तारीख क्या है?
    A:

    प्राधिकरण द्वारा पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा का पहला सत्र 11 से 20 अप्रैल तक और दूसरा सत्र 12 से 16 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। एमएचटी सीईटी 2026 पीसीबी परीक्षा का पहला सत्र 21 से 26 अप्रैल तक निर्धारित है, और दूसरा सत्र 10 और 11 मई को आयोजित किया जाएगा।

    Q: MHT CET का मतलब क्या है?
    A:

    एमएचटी सीईटी का मतलब महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है। यह बीटेक और फार्मेसी/फार्मडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

    Q: क्या हम एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को ऑफलाइन मोड में प्राप्त कर सकते हैं?
    A:

    नहीं, एमएचटी सीईटी आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है और इसके अलावा कोई अन्य तरीका नहीं है जिससे आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

    Q: अगर मैं किसी दूसरे राज्य से हूं लेकिन मेरी पढ़ाई-लिखाई महाराष्ट्र में हुई है तो एमएचटी सीईटी 2026 की अपनी उम्मीदवारी के बारे में मुझे अधिक जानकारी कैसे मिलेगी?
    A:

    महाराष्ट्र उम्मीदवारी के अनुसार, यदि आपने महाराष्ट्र से अपनी एचएससी या समकक्ष का अध्ययन किया है और आपके पास राज्य का अधिवास है, तो आप पात्र हैं; यदि आपके माता-पिता राज्य में अधिवासित हैं, तो आप पात्र हैं, यदि आपके माता-पिता केंद्रीय सरकारी सेवा में हैं और महाराष्ट्र में तैनात हैं, तो आप महाराष्ट्र की उम्मीदवारी के तहत आवेदन कर सकते हैं। अन्य क्लॉज़ राज्य के छात्रों के लिए ही हैं। यदि आपके पास डोमिसाइल नहीं है तो आप ऑल इंडिया श्रेणी में आएंगे।

    Q: क्या हम एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं?
    A:

    अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों को एक निश्चित समय के लिए एमएचटी सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के विवरणों को संपादित करने की सुविधा दी जाती है।

    Q: एमएचटी सीईटी 2026 आंसर की कब जारी की जाएगी?
    A:

    एमएचटी सीईटी 2026 आंसर की जारी करने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    HITSEEE Application Date

    5 Nov'25 - 22 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SMIT Online Test Application Date

    15 Nov'25 - 12 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    B.Tech Engineering Technology
    Via Birla Institute of Technology and Science, Pilani
    Certificate Program in Machine Learning and AI with Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Post Graduate Diploma Program in Data Science and Artificial Intelligence
    Via Indraprastha Institute of Information Technology, Delhi
    Computer Fundamentals
    Via Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore
    Programming Basics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    C-Based VLSI Design
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Udemy
     1525 courses
    Swayam
     817 courses
    NPTEL
     773 courses
    Coursera
     697 courses
    Edx
     608 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MHT CET

    On Question asked by student community

    Have a question related to MHT CET ?

    Hello,

    MHT-CET is a computer based test conducted only at allotted exam centers, not from home or personal PCs, Students from outside Maharashtra can appear for the exam at selected centres during application. Non-Maharashtra candidates usually can't claim state quota seats through CAP and often use JEE Main scores instead.

    HEY THERE!!!
    The official website for MHT CET (Maharashtra Common Entrance Test) is:

    • https://cetcell.mahacet.org
    • All official information about MHT CET 2025 is available here, including application forms, admit cards, answer keys, results, and counseling information.


    I GOT 72 persentile (GOBCH) in MHTCET and I want to pursue BTech CSE, AI, AI-DS,ai-ml,IT, (anyone) so which college can I get in Pune

    Hey,

    As per the MHT CET syllabus 2024 with weightage PCM and PCB prescribed by the Maharashtra CET Cell, 20 percent weightage is given to the Class 11 topics and the remaining 80 percent to the Class 12  topics of the Maharashtra board.

    For detailed information about weightage chapter wise

    Hello aspirant,
    Certainly, admission to Bachelors in Physiotherapy (BPT) programs is possible through the MHT CET Exam by meeting the necessary cutoff. If you are a Maharashtra resident with a valid domicile, you are eligible to take the MHT CET exam for BPT admission. Alternatively, NEET and CET exams are