Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमएचटी सीईटी 2026: राउंड 2 के बाद टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की कटऑफ; जानें वीजेटीआई, सीओईपी और एसपीआईटी का हाल
    • लेख
    • एमएचटी सीईटी 2026: राउंड 2 के बाद टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की कटऑफ; जानें वीजेटीआई, सीओईपी और एसपीआईटी का हाल

    एमएचटी सीईटी 2026: राउंड 2 के बाद टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की कटऑफ; जानें वीजेटीआई, सीओईपी और एसपीआईटी का हाल

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 14 Aug 2026, 02:28 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    महाराष्ट्र में एमएचटी सीईटी 2026 काउंसलिंग का राउंड 2 पूरा हो चुका है और इसके साथ ही राज्य के सबसे चर्चित इंजीनियरिंग कॉलेजों की क्लोजिंग रैंक भी सामने आ गई है। वीजेटीआई मुंबई, सीओईपी पुणे, एसपीआईटी मुंबई, पीआईसीटी पुणे, डीजे संघवी कॉलेज और एसपीसीई मुंबई- इन छह प्रमुख संस्थानों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि कंप्यूटर, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी शाखाओं की मांग में इस साल जबरदस्त इजाफा हुआ है।

    This Story also Contains

    1. 1. वीजेटीआई मुंबई (वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट), माटुंगा
    2. 2. सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे
    3. 3. एसपीआईटी (सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), अंधेरी, मुंबई
    4. 4. पीआईसीटी (पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी), पुणे
    5. 5. डीजे संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, विले पार्ले, मुंबई
    6. 6. एसपीसीई (सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग), अंधेरी, मुंबई
    7. छात्रों के लिए क्या मायने हैं ये आंकड़े?
    एमएचटी सीईटी 2026: राउंड 2 के बाद टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की कटऑफ; जानें वीजेटीआई, सीओईपी और एसपीआईटी का हाल
    एमएचटी सीईटी 2026: राउंड 2

    Careers360 द्वारा किए गए विश्लेषण में वर्ष 2025 के राउंड 2 व अधिकतम (मैक्स) रैंक की तुलना 2026 के राउंड 2 आंकड़ों से की गई है, ताकि विद्यार्थी यह समझ सकें कि किन ब्रांचों में इस साल प्रवेश पाना ज्यादा मुश्किल हो गया और कहां उन्हें राहत भरा मौका मिला।

    1. वीजेटीआई मुंबई (वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट), माटुंगा

    मुंबई के इस प्रतिष्ठित संस्थान में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच ने सबसे ज्यादा चौंकाया- यहां क्लोजिंग रैंक 2025 के 279 से घटकर 2026 में सीधे 75 पर पहुंच गई, यानी प्रतिस्पर्धा कई गुना बढ़ गई।

    ब्रांच का नाम

    2025 R2 क्लोजिंग रैंक

    2026 R2 क्लोजिंग रैंक

    2025 मैक्स रैंक

    कंप्यूटर इंजीनियरिंग

    119

    119

    इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

    279

    75

    620

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (E&TC)

    795

    493

    1,222

    इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

    1,067

    1,121

    1,374

    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

    1,623

    1,749

    1,873

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग

    2,103

    1,781

    2,350

    प्रॉडक्शन इंजीनियरिंग (सैंडविच)

    4,859

    4,390

    5,890

    सिविल इंजीनियरिंग

    4,030

    4,515

    5,245

    टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी

    8,265

    8,022

    9,987

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    2. सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे

    पुणे के सीओईपी में कंप्यूटर साइंस और AI-ML जैसी शाखाओं का दबदबा कायम है। सीएसई (कैटेगरी 1) की क्लोजिंग रैंक 2025 के 404 से लगभग आधी होकर 2026 में 170 पर पहुंच गई, जबकि सिविल इंजीनियरिंग में भी बड़ा सुधार दर्ज हुआ।

    ब्रांच का नाम

    2025 R2 क्लोजिंग रैंक

    2026 R2 क्लोजिंग रैंक

    2025 मैक्स रैंक

    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (कैट 1)

    404

    170

    913

    एआई एंड मशीन लर्निंग

    556

    377

    589

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (E&TC)

    787

    696

    1,332

    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (कैट 2)

    1,600

    1,562

    2,016

    इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग

    1,920

    1,777

    2,116

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग

    2,044

    1,911

    2,281

    सिविल इंजीनियरिंग

    3,625

    2,326

    4,694

    मैन्युफैक्चरिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग

    3,112

    2,390

    3,224

    मेटलर्जी एंड मटीरियल टेक्नोलॉजी

    3,811

    3,745

    5,522

    3. एसपीआईटी (सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), अंधेरी, मुंबई

    एसपीआईटी में कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी शाखाओं में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ी है। सीएसई ब्रांच की क्लोजिंग रैंक 2025 के 818 से घटकर 2026 में 428 रह गई।

    ब्रांच का नाम

    2025 R2 क्लोजिंग रैंक

    2026 R2 क्लोजिंग रैंक

    2025 मैक्स रैंक

    कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)

    818

    428

    1,134

    कंप्यूटर इंजीनियरिंग

    885

    816

    1,204

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (E&TC)

    1,873

    1,471

    2,226

    4. पीआईसीटी (पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी), पुणे

    कंप्यूटर शिक्षा के लिए मशहूर पीआईसीटी में AI & डेटा साइंस की मांग बरकरार है- रैंक 2025 के 1,329 से बेहतर होकर 2026 में 1,189 पर पहुंच गई।

    ब्रांच का नाम

    2025 R2 क्लोजिंग रैंक

    2026 R2 क्लोजिंग रैंक

    2025 मैक्स रैंक

    कंप्यूटर इंजीनियरिंग

    943

    1,012

    1,151

    एआई एंड डेटा साइंस

    1,329

    1,189

    1,430

    इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

    1,423

    1,542

    1,686

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग

    1,678

    1,803

    1,799

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

    2,462

    2,505

    2,849

    5. डीजे संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, विले पार्ले, मुंबई

    डीजे संघवी में सीएसई (डेटा साइंस) ब्रांच ने सबसे बड़ा उलटफेर दिखाया- क्लोजिंग रैंक 3,020 से सुधरकर 1,897 तक पहुंच गई।

    ब्रांच का नाम

    2025 R2 क्लोजिंग रैंक

    2026 R2 क्लोजिंग रैंक

    2025 मैक्स रैंक

    कंप्यूटर इंजीनियरिंग

    1,805

    1,809

    2,130

    सीएसई (डेटा साइंस)

    3,020

    1,897

    3,663

    इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

    2,508

    2,598

    3,159

    एआई एंड डेटा साइंस

    2,653

    2,652

    3,235

    एआई एंड मशीन लर्निंग

    3,281

    3,041

    3,760

    सीएसई (IoT, साइबर सिक्योरिटी + ब्लॉकचेन)

    3,376

    3,229

    3,877

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

    4,523

    3,927

    5,277

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग

    5,765

    6,261

    7,734

    6. एसपीसीई (सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग), अंधेरी, मुंबई

    कोर इंजीनियरिंग शाखाओं सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए पहचाने जाने वाले एसपीसीई में इस बार सभी ब्रांचों की क्लोजिंग रैंक में सुधार देखा गया, यानी 2026 में सीटें पहले से बेहतर रैंक पर बंद हुईं।

    ब्रांच का नाम

    2025 R2 क्लोजिंग रैंक

    2026 R2 क्लोजिंग रैंक

    2025 मैक्स रैंक

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग

    2,612

    2,355

    3,443

    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

    3,862

    3,552

    4,754

    सिविल इंजीनियरिंग

    7,590

    6,916

    8,284

    छात्रों के लिए क्या मायने हैं ये आंकड़े?

    निष्कर्ष

    विवरण

    कंप्यूटर व एआई शाखाओं का दबदबा

    सीएसई, आईटी, एआई-डीएस और एआई-एमएल जैसी शाखाओं में राउंड 2 की कटऑफ काफी सख्त रही। वीजेटीआई की आईटी ब्रांच में रैंक 279 से 75 और एसपीआईटी की सीएसई में 818 से 428 पहुंचना इसका स्पष्ट प्रमाण है।

    कोर इंजीनियरिंग शाखाओं में भी कड़ी टक्कर

    एसपीसीई और सीओईपी में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल जैसी पारंपरिक शाखाओं की क्लोजिंग रैंक भी पिछले साल के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी (यानी कम संख्या पर बंद) रही।

    डीजे संघवी में बड़ा उलटफेर

    सीएसई (डेटा साइंस) ब्रांच की रैंक में करीब 1,100 अंकों का सुधार सबसे उल्लेखनीय बदलावों में शामिल है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to MHT CET

    On Question asked by student community

    Have a question related to MHT CET ?

    Hello,

    MHT-CET is a computer based test conducted only at allotted exam centers, not from home or personal PCs, Students from outside Maharashtra can appear for the exam at selected centres during application. Non-Maharashtra candidates usually can't claim state quota seats through CAP and often use JEE Main scores instead.

    HEY THERE!!!
    The official website for MHT CET (Maharashtra Common Entrance Test) is:

    • https://cetcell.mahacet.org
    • All official information about MHT CET 2025 is available here, including application forms, admit cards, answer keys, results, and counseling information.


    I GOT 72 persentile (GOBCH) in MHTCET and I want to pursue BTech CSE, AI, AI-DS,ai-ml,IT, (anyone) so which college can I get in Pune

    Hey,

    As per the MHT CET syllabus 2024 with weightage PCM and PCB prescribed by the Maharashtra CET Cell, 20 percent weightage is given to the Class 11 topics and the remaining 80 percent to the Class 12  topics of the Maharashtra board.

    For detailed information about weightage chapter wise