Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई मेन टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2022 topper Interview) - अच्छे स्कोर के लिए एनसीईआरटी को अच्छे से पढ़ें
    • लेख
    • जेईई मेन टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2022 topper Interview) - अच्छे स्कोर के लिए एनसीईआरटी को अच्छे से पढ़ें

    जेईई मेन टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2022 topper Interview) - अच्छे स्कोर के लिए एनसीईआरटी को अच्छे से पढ़ें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Alok MishraUpdated on 29 Oct 2024, 12:52 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई मेन टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2022 topper Interview) - देश के बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए Careers360 जेईई टॉपर्स के इंटरव्यू प्रकाशित करता है। इसमें टॉपर्स द्वारा परीक्षा पास करने के टिप्स, विषय वार रूचि समेत कई बातें शामिल होती हैं। छात्रों को टॉपर्स द्वारा जेईई के लिए बताए गए टिप्स को जरूर देखना चाहिए।

    जेईई मेन टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2022 topper Interview) - अच्छे स्कोर के लिए एनसीईआरटी को अच्छे से पढ़ें
    जेईई मेन टॉपर इंटरव्यू (JEE Main 2022 topper Interview)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2022 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर 8 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया। परिणाम की घोषणा के साथ, परीक्षा आयोजक प्राधिकरण ने जेईई मेन टॉपर्स (JEE Main Toppers) के नाम भी जारी किए हैं। Careers360 ने जेईई मेन 2022 टॉपर (JEE Main 2022 Topper) और ऑल इंडिया रैंक 8 लाने वाले अनिकेत चट्टोपाध्याय के साथ बातचीत की है। जेईई मेन 2022 टॉपर (JEE Main 2022 Topper) अनिकेत चट्टोपाध्याय ने जेईई मेन की तैयारी के अपने अनुभव हमारे साथ साझा किया।

    अनिकेत ने कोचिंग संस्थानों द्वारा साझा किए गए एनसीईआरटी और मॉड्यूल के महत्व का उल्लेख किया है। जेईई मेन टॉपर 2022 (JEE Main 2022 Topper) और 8वीं रैंक पाने वाले अनिकेत चट्टोपाध्याय के साक्षात्कार में जेईई मेन तैयारी के टिप्स और ट्रिक्स, के साथ ही संदर्भित पुस्तकें आदि की जानकारी दी गई है।

    प्रश्न 1: जेईई मेन 2022 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए आपको बहुत बधाई! स्कोर जानने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?

    उत्तर: जब मुझे अपना जेईई परिणाम पता चला तो मुझे बहुत खुशी हुई। केमिस्ट्री सेक्शन के कुछ प्रश्नों के कारण मुझे इतने पर्सेंटाइल की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कुल मिलाकर रिजल्ट से राहत मिली।

    प्रश्न 2: आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला कब और क्यों किया? किस ब्रांच में रुचि है?

    उत्तर: मुझे इंजीनियरिंग काफी दिलचस्प लगी। मैं उच्च स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स) का अध्ययन करना चाहता हूँ। वर्तमान में मेरा लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग शाखा के अध्ययन करने का है। एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र का विदेशों में बहुत तेजी से विकास हो रहा है, मैं अपने देश में इसी पर काम करना चाहता हूं।

    प्रश्न 3: आपने जेईई मेन की तैयारी कब शुरू की? जेईई मेन के लिए तैयारी की रणनीति और दैनिक दिनचर्या के बारे में कुछ बताएं?

    उत्तर: मैं 9वीं कक्षा से नारायणा में पढ़ रहा हूं। मैंने 6 महीने पहले जेईई मेन की तैयारी शुरू की थी। नारायणा ने हमें माइक्रो शेड्यूल प्रदान कर दिया था जिसका पालन मैंने अध्ययन के लिए प्रभावी ढंग से किया।

    प्रश्न 4: परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किए जाने से क्या किसी कठिनाई का सामना करना पड़ा?

    उत्तर: मेरे कोचिंग संस्थान ने हमें इंटरफ़ेस से परिचित कराने के लिए पोर्टल की सुविधा प्रदान की जिस पर मैंने जेईई मेन मॉक टेस्ट दिए। जेईई मेन 2022 परीक्षा देते समय इससे मुझे बहुत मदद की।

    प्रश्न 5: क्या आपने जेईई मेन के लिए कोचिंग ली थी? आपके अनुसार कोचिंग के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: हां, मैंने नारायणा से कोचिंग ली। मैं 9वीं कक्षा से नारायणा में पढ़ रहा था। मुझे लगता है कि इससे सही दिशा पाने में मदद मिलती है जिससे जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी की जा सके।

    प्रश्न 6: क्या जेईई मेन परीक्षा के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ा? जेईई मेन में कौन सा विषय सबसे आसान और कौन सा सबसे कठिन था? जेईई मेन परीक्षा के दौरान किस चीज का प्रबंधन करना कठिन काम है?

    उत्तर: मेरे लिए गणित सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा था। मैं सूत्र और महत्वपूर्ण अवधारणाओं से परिचित होने के लिए 5-6 घंटे गणित की पढ़ाई करता था। फिजिक्स सेक्शन में मेरी पकड़ मजबूत थी जिसने मुझे अच्छा स्कोर करने का भरोसा दिया।

    प्रश्न 7: आपको क्या लगता है कि जेईई मेन में आपकी शानदार सफलता के पीछे प्रमुख कारक क्या हैं?

    उत्तर: सबसे महत्वपूर्ण कारक मॉड्यूल और एनसीईआरटी पुस्तकों का दैनिक अभ्यास करना था। एनसीईआरटी की किताबों से अच्छी तरह से पढ़ने से परीक्षा में बढ़िया स्कोर करने में बहुत मदद मिलती है।

    प्रश्न 8: आप देश भर के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जेईई मेन परीक्षा के लिए भावी उम्मीदवारों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

    उत्तर: मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि एनसीईआरटी की किताबों पर अधिक ध्यान दें और मेंटर्स द्वारा दिए गए सभी टिप्स और ट्रिक्स का पालन करें। अधिक तनाव न लें, केवल मेंटर्स द्वारा प्रदान किए गए शेड्यूल का पालन करें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Dear Student,

    You can access JEE Main Mathematics previous-year questions on Careers360. Practising previous-year questions will help you understand the exam pattern and question types.

    JEE Main Previous Year Question Papers

    Hello, since you are in Intermediate 2nd year with the MPC group and preparing for JEE Main, focus on completing the syllabus, revising important concepts and solving previous years’ JEE Main question papers. Take regular mock tests and analyse your mistakes to improve your score. Keep a realistic study schedule

    Dear Student

    Please specify whether you want Physics, Chemistry, or Mathematics, and which JEE Main/Advanced exam.

    Hi Ansh Chauhan

    Check the link below for the high-weightage Physics chapters for JEE Main 2027 based on recent exam trends. Students can use these chapters to prioritise their preparation and focus more on topics that have appeared frequently in previous papers.

    https://engineering.careers360.com/articles/most-weightage-chapters-for-jee-main-physics-2027