Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं? - कॉलेज, नौकरी के अवसर, सैलरी, टॉप रिक्रूटर्स जानें
    • लेख
    • बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं? - कॉलेज, नौकरी के अवसर, सैलरी, टॉप रिक्रूटर्स जानें

    बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं? - कॉलेज, नौकरी के अवसर, सैलरी, टॉप रिक्रूटर्स जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 20 May 2026, 04:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    भारत में सर्वश्रेष्ठ 5 बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच - क्या आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक हैं और बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं, यह जानना चाहते हैं। इस लेख में बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच, एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट, पढ़ाई के लिए कॉलेज, उस ब्रांच से पढ़ाई करने के बाद काम क्या होता है, जॉब के अवसर कहां मिल सकते हैं, सैलरी क्या मिलती है, टॉप रिक्रूटर्स कौन से हैं, इसकी जानकारी दी गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं? - कॉलेज, नौकरी के अवसर, सैलरी, टॉप रिक्रूटर्स जानें
    बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं

    कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कोर्स में से एक हैं। वहीं, वर्तमान में एआई इंजीनियर्स की भी मांग बढ़ी है। साथ ही अन्य कई बीटेक ब्रांच भी हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं। भविष्य के लिए टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांच में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डेटा साइंस इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस एंड एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।

    बीटेक पाठ्यक्रमों में एडमिशन कैसे होता है (How to get admission in B.Tech courses in hindi) :

    बीटेक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं में स्कोर, रैंक और मेरिट सूची के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन होता है। बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है :

    • जेईई मेन: जेईई मेन परीक्षा के माध्यम से एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बीटेक में एडमिशन दिया जाता है।

    • जेईई एडवांस: आईआईटी में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई एडवांस क्वालिफाई करना जरूरी है। जेईई एडवांस्ड में जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले टॉप ढाई लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।

    • वीआईटीईईई: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) और इसके परिसर वीआईटीईईई के माध्यम से बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश देते हैं।

    • एमएचटी सीईटी: छात्र एमएचटी सीईटी के माध्यम से महाराष्ट्र में बीटेक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • टीएस ईएएमसीईटी: टीएस ईएएमसीईटी छात्रों को उनके प्रवेश परीक्षा परिणाम के आधार पर तेलंगाना सरकार के संस्थानों में प्रवेश प्रदान करता है।

    • बिटसैट : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) विश्वविद्यालय स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बिटसैट ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है और इसके माध्यम से अपने तीन कैंपस में एडमिशन प्रदान करता है।

    • कर्नाटक राज्य में मेडिकल, डेंटल और इंजीनियरिंग निजी कॉलेजों के संघों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग ऑफ कर्नाटक (COMEDK) द्वारा आयोजित कॉमेडके यूजीईटी के माध्यम से किया जाता है।

    School of Computer Science, UPES, Dehradun

    Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    टॉप 5 बीटेक ब्रांच और सैलरी (Top 5 BTech Branches and Salary in hindi)

    कॅरियर्स360 ने बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच की सूची तैयार की है। छात्र भारत में उच्च वेतन वाली सर्वोत्तम इंजीनियरिंग बीटेक ब्रांच के लिए इस लेख को देख सकते हैं। इंजीनियरिंग वेतन पैकेज का मूल्य मुख्य रूप से पाठ्यक्रम के प्रकार, कॉलेज और अन्य कारकों के बीच अध्ययन में उम्मीदवार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

    यहां हमने सर्वोत्तम प्लेसमेंट वाली बीटेक इंजीनियरिंग के टॉप 5 ब्रांच का उल्लेख किया है। हमने शीर्ष इंजीनियरिंग विशेषज्ञताओं की एक सूची दी है जो भारत में उच्च वेतन की गुंजाइश प्रदान करती है।

    भारत में उच्च वेतन वाले शीर्ष इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम- वेतन सीमा (Top Engineering Courses With High Salary in India- Salary Range in hindi)

    इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम

    वेतन की सीमा

    कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

    4 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक प्रति वर्ष

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग

    4.5 लाख रुपये से 51 लाख रुपये प्रति वर्ष

    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

    4 लाख रुपये से 50 लाख रुपये प्रति वर्ष

    सिविल इंजीनियरिंग

    3.5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये प्रति वर्ष

    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

    3 लाख रुपये से 45 लाख रुपये प्रति वर्ष

    सही बीटेक ब्रांच चुनने में सहायक तथ्य (Facts helpful in choosing the right B.Tech branch in hindi)

    अपनी रूचि का ध्यान रखें : अपने लिए सबसे उपयुक्त बीटेक ब्रांच चुनने के लिए पहले अपनी रूचि और प्रोफेशनल रूप से उस काम को कर पाने में अपनी क्षमता पर विचार करें।

    शैक्षणिक मूल्यांकन करें: रसायन विज्ञान, भौतिकी और गणित जैसे विषयों में अपनी शैक्षणिक प्रतिभाओं और उपलब्धियों का मूल्यांकन करें।

    नौकरी की संभावनाएं चेक करें : विभिन्न बीटेक ब्रांच से जुड़े नौकरी के अवसरों चेक करें।

    एक्सपर्ट की सलाह लें: अधिक जानकारी प्राप्त करने और एक सही निर्णय लेने के लिए प्रशिक्षकों, पेशेवरों और हाल ही में स्नातक हुए लोगों से उनकी राय लें।

    प्लेसमेंट रुझानों का विश्लेषण करें: नौकरी की मांग का आकलन करने के लिए विभिन्न बीटेक विशेषज्ञताओं के लिए पिछले प्लेसमेंट रुझानों और औसत पैकेज श्रेणियों का अध्ययन करें।

    बीटेक में सबसे अच्छी टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं (Which are the top 5 best branches in B.Tech)

    पिछले कुछ दशकों में, विज्ञान के छात्रों के बीच इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय ब्रांच में से एक रही है। बीटेक करने वाले इंजीनियर दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले पेशेवरों में से एक हैं। भारत में इंजीनियरिंग स्नातक प्रति वर्ष 4 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच आय प्राप्त कर सकते हैं। इसका एक प्रमुख कारण इंजीनियरिंग वेतन पैकेज के कारण ही करियर विकल्प लोकप्रिय हुआ है। टॉप 5 बीटेक ब्रांच और उससे संबंधित जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

    1. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से बीटेक और नौकरी के अवसर (B.Tech in Computer Science Engineering and Job Opportunities)

    छात्रों के बीच कंप्यूटर साइंस का बहुत क्रेज रहता है। बीटेक के लिए यह सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग ब्रांच में से एक है। कंप्यूटर विज्ञान स्नातक विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। कुछ विशिष्ट करियर विकल्प नीचे दिए गए हैं। इसे अक्सर विस्तृत दायरे, विकास और रोजगार क्षमता के मामले में भविष्य के लिए सबसे अच्छी बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच मानी जाती है। बीटेक सीएसई कोर्स फीस 1 लाख से 10 लाख रुपये है। औसत वेतन पैकेज 7 से 10 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

    कम्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद नीचे, हमने भारत में लोकप्रिय इंजीनियरिंग नौकरियों के बारे में जानकारी दी है।

    कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट: कंप्यूटर सिस्टम विश्लेषक सूचना प्रौद्योगिकी सोल्यूशन डिजाइन करते हैं जो विशेष संगठनों की आवश्यकताओं के अनुरूप होते हैं। वे सिस्टम का परीक्षण और रखरखाव भी करते हैं।

    वेब डेवलपर: वेब डिजाइनर व्यवसायों और संगठनों के लिए नई वेबसाइट डिजाइन और निर्माण करते हैं।

    सूचना सुरक्षा विश्लेषक (Information Security Analyst): सूचना सुरक्षा विश्लेषक ऑनलाइन साझा की जाने वाली जानकारी और नेटवर्क सिस्टम की सुरक्षा की रक्षा करते हैं।

    सॉफ्टवेयर डेवलपर: सॉफ्टवेयर डेवलपर नए सॉफ्टवेयर प्रोग्राम और एप्लिकेशन को डिजाइन करने, विकसित करने और टेस्टिंग करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

    कंप्यूटर एवं सूचना अनुसंधान वैज्ञानिक: वैज्ञानिक कंप्यूटिंग के लिए नए दृष्टिकोण, नए प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का आविष्कार करते हैं और विभिन्न उद्योगों में कंप्यूटिंग समस्याओं का समाधान करते हैं।

    भारत में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष कॉलेज

    JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)
    Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
    Try Now

    कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्ती कर्ता

    फेसबुक

    माइक्रोसॉफ्ट

    गूगल

    टीसीएस

    इन्फोसिस

    विप्रो

    एल एंड टी

    एप्पल इंक.

    टेक महिंद्रा

    एचसीएल


    2. सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और अवसर (B.Tech in Civil Engineering and Opportunities)

    सार्वजनिक और पर्यावरणीय संपत्तियों की योजना बनाना, डिजाइन करना, निर्माण करना, रखरखाव करना और उनकी सुरक्षा करना सिविल इंजीनियरों का मूल काम है।

    इंजीनियर न केवल पहले से निर्मित स्मारकों की सुरक्षा करते हैं बल्कि नई प्रोजेक्ट की योजना भी बनाते हैं और उनमें खुद को शामिल भी करते हैं। इंजीनियर विभिन्न करियर विकल्प चुन सकते हैं जैसे कंसलटिंग सिविल इंजीनियर, साइट इंजीनियर, ग्रामीण और शहरी परिवहन इंजीनियर और भी बहुत कुछ। नीचे, हमने भारत में सबसे अधिक वेतन वाली कुछ इंजीनियरिंग नौकरियों का उल्लेख किया है।

    स्थल अभियन्ता: एक साइट इंजीनियर स्वास्थ्य, सुरक्षा और संरक्षा तथा सामग्रियों और लोगों को व्यवस्थित करने से संबंधित होता है। साइट इंजीनियर डिजाइन बनाते हैं और ठेकेदारों और साइट प्रबंधक के साथ सहयोग करते हैं।

    ग्रामीण और शहरी परिवहन अभियंता: शहरी और ग्रामीण परिवहन प्रणालियां व्यवस्थित संरचना की दृष्टि से एक दूसरे से अलग हैं। इंजीनियर परिवहन प्रणाली को डिजाइन करते हैं, योजना बनाते हैं और उसे लागू करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

    परामर्श सिविल इंजीनियर: निर्माण परियोजनाओं की योजना और डिजाइनिंग पर विशेषज्ञ सलाह प्रदान करना इन इंजीनियरों का मुख्य काम है।

    गुणवत्ता नियंत्रण इंजीनियर: इंजीनियर परियोजनाओं की बारीकी से देखभाल करते हैं और कार्य प्रक्रिया की जांच करते हैं और वे प्लांट को असेंबल करने का काम करते हैं।

    भारत में सिविल इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष कॉलेज

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्तीकर्ता

    ऑपोजिट मैक्डोनाल्ड

    यूनिटेक

    डीएलएफ

    हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी

    एल एंड टी

    तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी)

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल)

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल)

    स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

    कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)


    3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच से बीटेक और अवसर (B.Tech in Mechanical Engineering Branch and Opportunities) :

    मशीनों का उत्पादन, डिजाइनिंग और संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित मुख्य कार्य हैं। पाठ्यक्रम में मशीन लर्निंग के विभिन्न क्षेत्रों और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अन्य पहलुओं की सैद्धांतिक और व्यावहारिक समझ की जानकारी दी जाती है। इस विशेषज्ञता में करियर की अपार संभावनाएं हैं। निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध नौकरियों की संख्या के कारण यह कोर्स छात्रों द्वारा पसंद किया जाता है। प्लेसमेंट के लिहाज से यह विशेषज्ञता टॉप बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच में से एक है। नीचे, हमने भारत में सबसे अधिक वेतन वाली कुछ इंजीनियरिंग नौकरियों का उल्लेख किया है।

    ऑटो अनुसंधान इंजीनियर (Auto research engineers): ये इंजीनियर विभिन्न प्रकार के वाहनों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। वे वाहनों की पारंपरिक विशेषताओं पर काम करते हैं और नए संभावित ईंधन पर शोध करते हैं।

    रोबोटिक इंजीनियर: रोबोटिक्स इंजीनियर रोबोटिक सिस्टम डिजाइन करते हैं और वे लागत प्रभावी ढंग से निर्माण के लिए अनुसंधान विधियों के लिए भी जिम्मेदार हैं।

    अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी): मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए यह सबसे सम्मानित पेशा है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र उन मैकेनिकल इंजीनियरों को बहुत अधिक भुगतान करते हैं जो अनुसंधान और विकास में हैं।

    भारत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष कॉलेज

    • आईआईटी बॉम्बे

    • आईआईटी दिल्ली

    • आईआईटी खड़गपुर

    • बिट्स पिलानी

    • दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्तीकर्ता

    लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड

    टाटा मोटर्स

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)

    रॉयल एनफील्ड

    भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी)

    स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

    गोदरेज समूह

    सीमेंस

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)


    4. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक और नौकरी के अवसर (B.Tech in Electrical Engineering and Job Opportunities)

    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इस पाठ्यक्रम के मुख्य विषयों में से एक है जो बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग करने वाले उपकरणों उनके और प्रणालियों के अध्ययन, डिजाइन और अनुप्रयोग पर केंद्रित है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सेमीकंडक्टर और माइक्रोप्रोसेसर का अध्ययन करते हैं। छात्र एसोसिएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, रिलायबिलिटी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और अन्य को अपने करियर विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।

    वरिष्ठ विद्युत प्रबंधक: डिजाइन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की योजना बनाने और स्थापित करने के लिए रणनीतियों और प्रक्रियाओं को लागू और बनाए रखते हैं।

    रखरखाव अभियन्ता: ये इंजीनियर औद्योगिक मशीनरी या उपकरणों और औजारों के प्रकार के लिए जिम्मेदार हैं।

    प्रोफेसर: प्रोफेसर इस क्षेत्र से संबंधित विषयों को पढ़ाते हैं और उन्हें विषयों पर पढ़ने और शोध करने में आनंद आता है।

    विद्युत विश्वसनीयता इंजीनियर: ये इंजीनियर सभी विद्युत उत्पादों की विश्वसनीयता और रखरखाव की पहचान और प्रबंधन करते हैं।

    भारत में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष कॉलेज

    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्तीकर्ता

    विप्रो लाइटिंग कॉर्पोरेट

    सीमेंस

    हैवेल्स इंडिया लिमिटेड

    माइक्रोटेक

    जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड

    सीईएससी लिमिटेड

    एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड

    टेक्नो इंस्ट्रूमेंट इंडिया प्रा. लिमिटेड

    नियोलेक्स केबल्स

    फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड


    5. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीटेक और नौकरी के अवसर (BTech in Software Engineering and Job Opportunities)

    सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी का एक उप-क्षेत्र है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का मुख्य कर्तव्य सॉफ्टवेयर के व्यवस्थित विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। कंप्यूटर विज्ञान की अवधारणा कभी-कभी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की अवधारणा से मेल खाती है। इस क्षेत्र में इंजीनियर वैज्ञानिक सिद्धांतों, विधियों और प्रक्रियाओं की मदद से सॉफ्टवेयर विकसित करते हैं। आजकल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग दुनिया के हर कोने में सबसे अधिक मांग वाले कौशल में से एक है।

    कोड डेवलपर: कोड डेवलपर कंप्यूटिंग भाषाओं का उपयोग करके सॉफ्टवेयर, वेबसाइट और ऐप विकसित करते हैं।

    कॉर्पोरेट ट्रेनर: ये लोग कर्मचारियों को नए कौशल सिखाकर कंपनियों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं।

    एंबेडेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर: इन इंजीनियरों की एकमात्र चिंता एम्बेडेड सिस्टम को डिजाइन, विकसित और बनाए रखना है। वे इंजीनियरिंग उत्पादों के उत्पादन, परीक्षण के लिए भी जिम्मेदार हैं।

    आईटी विशेषज्ञ: सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, नेटवर्किंग का प्रबंधन और कई संगठनों की समस्याओं का समाधान करना आईटी विशेषज्ञों के संबंधित क्षेत्र हैं।

    भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष कॉलेज

    • आईआईटी बॉम्बे

    • आईआईटी दिल्ली

    • आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी

    • एनआईटी वारंगल

    • बम्बई विश्वविद्यालय

    सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्तीकर्ता

    विप्रो लिमिटेड

    एचसीएल इन्फोसिस्टम्स लिमिटेड

    लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड

    एनआईआईटी लिमिटेड

    आईबीएम

    टाटा इन्फोटेक लिमिटेड

    इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

    इन्फोटेक लिमिटेड

    टाटा कंसल्टेंसी (टीसीएस)

    याहू


    JEE Main Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    भारत में उच्च वेतन के लिए टॉप बीटेक ब्रांच

    जहां तक नौकरी के अवसरों का सवाल है, तो बीटेक ब्रांच चुनने के लिए कई विकल्प हैं। पीडब्ल्यूडी और अन्य इंजीनियरिंग-संबंधित क्षेत्रों जैसे संगठनों में काम करने के लिए कोई भी व्यक्ति विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों जैसे एनटीपीसी, बीएचईएल, ओएनजीसी, एचएएल, बीएसएनएल या इसरो में से चुन सकता है। सभी क्षेत्रों में इंजीनियरों की भारी मांग है। सरकारी से लेकर निजी, अर्ध-निजी या अर्धसरकारी तक, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए चुनने के लिए बहुत सारे करियर विकल्प हैं। यहां भविष्य के लिए भारत में सबसे अधिक मांग वाले इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की सूची दी गई है।


    इंजीनियरों के लिए वेतन पैकेज

    छात्र इस बात से रोमांचित हो जाते हैं कि बीटेक के बाद उन्हें अच्छा वेतन पैकेज और आशाजनक जॉब प्रोफाइल मिलेगी। इंजीनियरों का वेतन एक विशेषज्ञता से दूसरे विशेषज्ञता में भिन्न होता है और यह अनुभव पर भी आधारित है। फ्रेशर्स को अपने इंजीनियरिंग कोर्स के अंत में एक अच्छा वेतन पैकेज भी मिल सकता है।

    वेतन कई कारकों पर आधारित है, जैसे विशेषज्ञता, अनुभव, नौकरी प्रोफाइल, संस्थान और कई अन्य। कंप्यूटर साइंस इंजीनियर फ्रेशर के रूप में प्रति वर्ष 3 लाख से 4 लाख तक की नौकरी कर सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियर प्रतिमाह औसतन 35,000 रुपये कमा सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियर सरकारी क्षेत्र में 15,000 रुपये प्रति माह के औसत वेतन के साथ अपना करियर शुरू करते हैं। निजी क्षेत्रों में छात्रों को प्रति माह एक लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है। बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियर प्रतिमाह औसतन 20,000- 30,000 रुपये कमा सकते हैं।

    आईआईटी, एनआईटी जैसे सरकारी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के छात्र उच्च वेतन पैकेज प्राप्त कर सकते हैं।

    कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग जैसी ब्रांच में स्नातक अन्य विषयों की तुलना में उच्च वेतन पैकेज प्राप्त करते हैं।

    छात्र अपने करियर की शुरुआत दस हजार रुपये से लेकर दो या तीन लाख रुपये प्रति माह तक कर सकते हैं। स्नातक अक्सर सरकारी क्षेत्रों के बजाय निजी क्षेत्रों को चुनते हैं क्योंकि निजी क्षेत्रों में वेतन सरकारी क्षेत्रों की तुलना में अधिक होता है।

    बीटेक ब्रांच की सूची

    बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक

    प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बी.टेक

    कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक

    डेटा साइंस और इंजीनियरिंग में बी.टेक

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक

    फुटवियर इंजीनियरिंग में बी.टेक

    सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक

    खाद्य प्रौद्योगिकी में बी.टेक

    जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग

    इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक

    सूचना प्रौद्योगिकी में बी.टेक

    रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक

    इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक

    सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बी.टेक

    जेनेटिक इंजीनियरिंग में बी.टेक

    दूरसंचार इंजीनियरिंग में बी.टेक

    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक

    एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बी.टेक

    केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक

    इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बी.टेक

    समुद्री इंजीनियरिंग में बी.टेक

    नैनो टेक्नोलॉजी में बी.टेक

    ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बी.टेक

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बी.टेक

    एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक

    प्लास्टिक इंजीनियरिंग में बी.टेक

    पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बी.टेक

    कृषि अभियांत्रिकी में बी.टेक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: किस बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच में वेतन संरचना सबसे अधिक है?
    A:

    यदि हम इसकी तुलना अन्य व्यवसायों से करें तो सामान्य तौर पर इंजीनियरिंग में वेतन संरचना बहुत अच्छी होती है। उच्च पैकेज वाली कुछ बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच हैं– आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, परमाणु इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग।

    Q: इंजीनियरिंग की किस ब्रांच का अध्ययन करना सबसे कठिन है?
    A:

    किसी भी इंजीनियरिंग ब्रांच का अध्ययन करना कठिन नहीं है और प्रत्येक इंजीनियरिंग ब्रांच का अध्ययन करना कठिन है। किसी विशेष ब्रांच का अध्ययन करना कितना कठिन है यह पूरी तरह से इसका अध्ययन करने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है। अगर छात्र इसे चुनौती के रूप में लेगा तो उसे इसमें मजा आएगा, लेकिन अगर छात्र शॉर्टकट ढूंढने की कोशिश करेगा तो पढ़ाई करना मुश्किल हो जाएगा।

    Q: उच्च वेतन वाले सर्वोत्तम बीटेक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का नाम बताएं?
    A:

    उच्च वेतन वाले सर्वोत्तम इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का नाम नीचे उल्लिखित है 

    • बिग डेटा इंजीनियरिंग

    • केमिकल इंजीनियरिंग

    • अंतरिक्ष इंजीनियरिंग

    • जैव प्रौद्योगिकी

    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग 

    • मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग

    • डेटा वैज्ञानिक

    Q: भारत में उच्च वेतन के साथ सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कोर्स कौन से हैं?
    A:

    भारत में उच्च वेतन वाले सर्वोत्तम इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम इस प्रकार हैं

    • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

    • मशीन लर्निंग

    • बिग डेटा

    • इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

    • मैटेरियल इंजीनियरिंग

    • इंडस्ट्रियल इंजीनियर

    • सिस्टम इंजीनियरिंग

    • रोबोटिक

    • पेट्रोलियम

    Q: भारत में किस बीटेक इंजीनियरिंग ब्रांच में सबसे अधिक वेतन है?
    A:

    भारत में सबसे अधिक वेतन देने वाली इंजीनियरिंग निम्नलिखित हैं 

    • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग

    • कंप्यूटर विज्ञान

    • अंतरिक्ष इंजीनियरिंग 

    • केमिकल इंजीनियरिंग

    • नाभिकीय अभियांत्रिकी

    Q: बीटेक की कौन सी शाखा सर्वश्रेष्ठ है?
    A:

    कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएसई) विभिन्न विशेषज्ञताओं के साथ बीटेक की सबसे अच्छी शाखा है।

    Q: शीर्ष 5 सबसे कठिन इंजीनियरिंग शाखाएँ कौन सी हैं?
    A:

    शीर्ष सबसे कठिन इंजीनियरिंग शाखाएँ न्यूक्लियर इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग हैं।

    Q: बीटेक के बाद कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?
    A:

    उम्मीदवार ऑटोमोबाइल इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन इंजीनियर, शोधकर्ता आदि बनने का विकल्प चुन सकते हैं।

    Q: बीटेक के बाद किस नौकरी में सबसे ज़्यादा वेतन मिलता है?
    A:

    सबसे ज़्यादा वेतन वाली नौकरियाँ हैं

    • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
    • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
    • क्लाउड इंजीनियर
    • उत्पाद प्रबंधक
    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Main

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Main ?

    Dear Student,

    You can access JEE Main Mathematics previous-year questions on Careers360. Practising previous-year questions will help you understand the exam pattern and question types.

    JEE Main Previous Year Question Papers

    Hello, since you are in Intermediate 2nd year with the MPC group and preparing for JEE Main, focus on completing the syllabus, revising important concepts and solving previous years’ JEE Main question papers. Take regular mock tests and analyse your mistakes to improve your score. Keep a realistic study schedule

    Dear Student

    Please specify whether you want Physics, Chemistry, or Mathematics, and which JEE Main/Advanced exam.