Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
एनआईटी में जेईई मेन के माध्यम से प्रवेश कैसे प्राप्त करें (How to get admission in NITs through JEE Main 2026) - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में एडमिशन जेईई मेन परीक्षा में रैंक के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) उत्तीर्ण करने, पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को संस्थान में पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनआईटी के लिए जेईई मेन कटऑफ उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। जो छात्र एनआईटी में बीटेक प्रोग्राम करना चाहते हैं, वे जेईई मेन के ज़रिए प्रवेश प्रक्रिया जानने के लिए लेख देख सकते हैं। जेईई मेन के ज़रिए एनआईटी में प्रवेश पाने के तरीके के बारे में अधिक जानने के लिए, हमारी पूरी गाइड पढ़ें।
आमतौर पर एनआईटी के संक्षिप्त नाम से चर्चित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Technology- NIT) इस देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल हैं। एनआईटी इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लोकप्रिय विकल्प के रूप में पहचान बना चुके हैं और बहुत से छात्र अपना भविष्य बनाले के लिए इन संस्थानों में अध्ययन करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली होती है। संस्थान को हर साल लाखों आवेदन मिलते हैं। एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की जबकि सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
यहां पढ़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की मदद के लिए कॅरियर्स360 ने, एनआईटी में जेईई मेन के माध्यम से प्रवेश कैसे प्राप्त करें, विषय पर इस लेख के रूप में सरल गाइड तैयार की है। एनआईटी के बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल जेईई मेन के माध्यम से मिलता है और नियामकों द्वारा यहां प्रवेश का कोई अन्य मोड स्वीकार नहीं किया जाता। जेईई मेन राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है और इसे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
एनआईटी में प्रवेश पाने के लिए न केवल परीक्षा में सफलता पानी होगी बल्कि उम्मीदवारों को पात्रता मानकों को पूरा करना होगा और एनआईटी प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। वर्तमान में भारत में 31 एनआईटी हैं। जेईई मेन के माध्यम से एनआईटी में प्रवेश कैसे प्राप्त करें (How to get admission in NITs through JEE Main) इसके बारे में हिंदी में विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
जेईई मेन के माध्यम से जो उम्मीदवार एनआईटी में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने पसंद के संस्थान में सीट आवंटित किए जाने की चरणबद्ध प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दी गई जानकारी देख सकते हैं।
जेईई मेन के माध्यम से एनआईटी में प्रवेश पाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नियामकों द्वारा निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। यदि उम्मीदवार जेईई मुख्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो ही उनके प्रवेश पाने की संभावना होगी। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए प्रमुख पात्रता मानदंडों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
प्रवेश वर्ष से गत दो वर्षों के भीतर 12वीं या पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
प्रवेश वर्ष में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एनआईटी प्रवेश के प्रमुख पात्रता मानदंड में से एक यह है कि 12वीं या समकक्ष परीक्षा उम्मीदवार ने न्यूनतम 75% अंकों से उत्तीर्ण की हो या वे अपनी 12वीं परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में हों। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 65% अंकों से उत्तीर्ण होने की आवश्यकता होती है।
जेईई मेन का आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। एनआईटी की प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र जमा करना होगा। चूंकि जेईई मेन वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है इसलिए उम्मीदवारों के पास एक बार या दोनों बार प्रवेश परीक्षा देने का विकल्प होगा। यह ध्यान रहे कि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सत्य हो।
जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है और इसलिए इसमें प्रतिस्पर्धा काफी तगड़ी होती है। एनआईटी में जेईई मेन के माध्यम से प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा और पात्रता प्राप्त करनी होगी। जेईई मेन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के प्रश्नों के जवाब देने होते हैं। जेईई मेन के माध्यम से एनआईटी में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने और न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
जेईई मेन में सफल उम्मीदवारों के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (Joint Seat Allocation Authority -JoSAA) द्वारा संयुक्त काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है। ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार पंजीकरण करने और अपनी पसंद के एनआईटी संस्थान और पाठ्यक्रमों को चुन सकेंगे। चयन सावधानी से किया जाना चाहिए क्योंकि इससे उनका आवंटन प्रभावित होगा। इसलिए मॉक अलॉटमेंट की जांच करने के बाद उम्मीदवारों को वे जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है जो उनको सीट दिलाने में मदद करें। इसके अलावा, उम्मीदवारों को उस एनआईटी के लिए कटऑफ को पूरा करना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
एनआईटी देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में आते हैं। इसलिए बहुत से उम्मीदवार एनआईटी में अध्ययन करना चाहते हैं और प्रतिस्पर्धा का स्तर स्वाभाविक रूप से तगड़ा हो जाता है। उम्मीदवारों से एनआईटी में प्रवेश के लिए जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने की उम्मीद की जाती है खासकर तब जब वे शीर्ष बीटेक पाठ्यक्रम या अग्रणी एनआईटी में प्रवेश लेना चाहते हैं। उम्मीदवारों द्वारा लक्षित एनआईटी और पाठ्यक्रम विशेष को देखते हुए हर एनआईटी व कोर्स के लिए आवश्यक अंक अलग होते हैं। हालांकि यदि उम्मीदवार शीर्ष एनआईटी में सीएसई, ईईई, एमई जैसे शीर्ष बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की इच्छा रखते हैं तो उन्हें प्रवेश के उच्च अवसरों के लिए 250 अंक (सामान्य श्रेणी हेतु) से अधिक स्कोर करने की आवश्यकता होगी।
अंतत: यदि उम्मीदवार एनआईटी में सीट आवंटन पाने में सफल रहे हैं तो उन्हें अपनी सीट पर प्रवेश लेने की पुष्टि करनी होगी। अपनी सीट फ्रीज करने के बाद उम्मीदवारों को सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश की पुष्टि के लिए रिपोर्टिंग केंद्र पर जाकर दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे।
एनआईटी प्रवेश आम तौर पर जेईई मेन अंतिम चरण परिणाम की घोषणा के बाद शुरू होता है। बीटेक के लिए एनआईटी प्रवेश में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को जोसा पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को एनआईटी प्रवेश मानदंड पहले से जांचने की सलाह दी जाती है।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
*करियर्स360 रैंकिंग के अनुसार
ये भी देखें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवारों को न्यूनतम 75% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या उन्हें अपनी कक्षा 12 की परीक्षा में शीर्ष 20 प्रतिशत में होना चाहिए (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 65%)।
रजिस्ट्रेशन के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जेईई मेन आवेदन पत्र भरना होगा।
किसी एनआईटी में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा देनी होगी। जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
जोसा जेईई मेन योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग राउंड आयोजित करता है।
उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने और एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग में भाग लेने की आवश्यकता है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को एनआईटी कटऑफ से अधिक जेईई मेन रैंक प्राप्त करनी चाहिए।
On Question asked by student community
Dear Student,
Don’t worry if you are weak in Maths. With a consistent routine, you can clear your backlog while managing college and JEE/NEET/KCET/MHT-CET preparation. Since your college runs from 8:30 AM to 5:30 PM, avoid trying to study for 8–10 hours after college. Focus on 4–5 effective hours on
Hello Student,
For NIT B.Tech admission, candidates need at least five Class 12 subjects. Physics and Mathematics are compulsory, along with one of Chemistry, Biology, Biotechnology or a technical vocational subject. Therefore, if your subjects are Physics, Chemistry, Mathematics, Biology, IT and English, you should check the applicable year’s eligibility
Hello Student,
For Heritage Institute of Technology, Kolkata, the 2025 WBJEE cutoff for Electronics and Communication Engineering should be checked on a round-wise and category-wise basis, as opening and closing ranks vary. Check the latest cutoff details before making your preference list.
For more information, you can click on the
Hello,
For TS EAPCET, local status is determined according to prescribed eligibility and study/residence conditions. Studying in Telangana alone does not automatically confirm local status; the required study certificates and other documents must satisfy the applicable rules.
TS EAMCET Local & Non-Local Status :
Hello Student, with an AP EAMCET rank of 16,900 and 95.3% in Intermediate, your son can explore several B Tech options, although the possibility of getting CSE will depend on the college, category, counselling round and previous closing ranks. I can help you shortlist colleges where CSE may be realistic
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET | Last Date to Apply- 10th Sept
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC | 41,000 + Alumni Imprints Globally
100+ Recruiters | 1200+ Placements of 2026 Batch | NBA & NAAC Accredited | Highest CTC 37 LPA
NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available
India's youngest NAAC A++ accredited University | NIRF rank band 151-200 | 2200 Recruiters | 45.98 Lakhs Highest Package