Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC Registration 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC Registration 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)

    बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC Registration 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 26 Jun 2026, 11:14 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार यूजीईएसी आवेदन 2026- बीसीईसीई बोर्ड द्वारा आज से बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग 2026 का लिंक सक्रिय करेगी। कैंडिडेट्स काउंसलिंग के लिए अप्लाई करने से पहले यूजीईएसी सीट मैट्रिक्स 2026 देख सकते हैं। इस प्रोसेस में ज़रूरी तारीखें, प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी वगैरह शामिल हैं। जिन कैंडिडेट्स के पास वैलिड जेईई मेन स्कोर और यूजीईएसी रैंक कार्ड होगा, उन्हें बिहार यूजीईएसी 2026 के ज़रिए सीटें अलॉट की जाएंगी। इस प्रोसेस में यूजीईएसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट शामिल हैं।

    This Story also Contains

    1. बिहार यूजीईएसी 2026 पंजीकरण तिथियां (Bihar UGEAC 2026 Registration Dates in hindi)
    2. बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC registration in hindi)
    3. बिहार यूजीईएसी एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? (How to fill Bihar UGEAC application in hindi)
    4. बिहार यूजीईएसी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
    5. बिहार यूजीईएसी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म सुधार
    6. बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates of Bihar UGEAC Counselling 2026)
    बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC Registration 2026 in Hindi) - काउंसलिंग शेड्यूल (जारी)
    बिहार यूजीईएसी रजिस्ट्रेशन 2026

    बीसीईसीई बोर्ड ने 23 जून 2026 को यूजीईएसी 2026 रैंक कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने राज्य के सरकारी और निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग) कॉलेजों में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, सीट आवंटन के लिए bceceboard.bihar.gov.in पर चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 26 जून से 1 जुलाई तक होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की यह प्रक्रिया 'वन-टाइम' है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई अभ्यर्थी राउंड 1 में अपनी चॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो उसे दूसरे या अगले किसी भी चक्र की काउंसलिंग में दोबारा चॉइस फिलिंग का अवसर नहीं दिया जाएगा।

    1782219803058

    पहले, बिहार यूजीईएसी मेरिट लिस्ट 2026 को 8 जून, 2026 को जारी किया जाना था, लेकिन इसे 23 जून को जारी किया गया। बीसीईसीई बोर्ड बीई बीटेक के लिए 26 जून, 2026 से बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग शुरू करेगा। राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 4 जुलाई को जारी होगा।

    बीसीईसीईबी ने 6 जून, 2026 को बिहार यूजीईएसी 2026 रजिस्ट्रेशन में सुधार की प्रक्रिया समाप्त कर दी थी। बीसीईसीईबी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार यूजीईएसी 2026 पंजीकरण (bihar ugeac registration 2026) शुरू किए गए। बिहार यूजीईएसी 2026 पंजीकरण (bihar ugeac registration 2026 in hindi) 13 मई 2026 से शुरू कर दिए गए। प्राधिकरण द्वारा bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार यूजीईएसी 2026 पंजीकरण लिंक (ugeac registration link) सक्रिय किया गया। यूजीईएसी 2026 प्रवेश तिथियां सूचना विवरणिका के साथ प्रकाशित की गई। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूजीईएसी आवेदन पत्र (bihar ugeac application form 2026 in hindi) भरने से पहले बिहार यूजीईएसी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। बिहार यूजीईएसी पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जून 2026 थी। बिहार यूजीईएसी 2026 की प्रवेश प्रक्रिया जेईई मेन्स और उसमें प्राप्त अंकों के आधार पर संचालित की जाती है।
    बिहार यूजीईएसी तिथियां देख-
    1778480820573

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर बिहार यूजीईएसी 2026 रजिस्ट्रेशन से संबंधित तिथियां, आवेदन प्रक्रिया. काउंसलिंग विस्तार से बताई गई है।

    बिहार यूजीईएसी 2026 पंजीकरण तिथियां (Bihar UGEAC 2026 Registration Dates in hindi)

    इवेंट्स

    तिथियाँ

    बिहार यूजीईएसी 2026आवेदन पत्र की तिथि

    13 मई 2026

    बिहार UGEAC रजिस्ट्रेशन 2026 की अंतिम तिथि

    5 जून 2026

    पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि

    5 जून 2026

    आवेदन पत्र का ऑनलाइन एडिट करने की तिथि

    6 जून 2026

    बिहार यूजीईएसी मेरिट सूची 2026 प्रकाशन की तिथि

    8 जून 2026

    23 जून 2026

    ऑनलाइन काउंसलिंग

    26 जून से 1 जुलाई 2026

    बिहार यूजीईएसी की तिथि
    जुलाई 2026

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC registration in hindi)

    अधिकारियों द्वारा बिहार यूजीईएसी आवेदन पत्र की तिथियां घोषित कर दी गई है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदकों को सभी विवरण पूरी तरह और सही ढंग से दर्ज करने होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन रूप से आयोजित की जाएगी।

    बिहार यूजीईएसी एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें? (How to fill Bihar UGEAC application in hindi)

    चरण 1: पंजीकरण- पहले चरण में, उम्मीदवारों को दिए गए चरणों का पालन करके बिहार युजीईएसी 2026 के लिए पंजीकरण करना होगा-

    • जेईई मेन 2026 एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और "Verify" बटन पर क्लिक करें।

    • जन्म तिथि दर्ज करें और " Verify" बटन पर क्लिक करें।

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    UPES B.Tech Admissions 2026

    Last Date to Apply: 30th June | Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Highest Package 1.3 CR , 100% Placements

    यदि डेटा सत्यापित है, तो उम्मीदवारों को नीचे वर्णित सभी अन्य विवरण दर्ज करने के लिए आगे बढ़ना होगा-

    • क्या आप बिहार के स्थायी निवासी हैं - हां / नहीं

    • आरक्षण श्रेणी

    • विकलांग कोटे - हां / नहीं

    • ईमेल आईडी दर्ज करें

    • पासवर्ड बनाएं। (पासवर्ड में कम से कम एक अक्षर, एक संख्या और एक विशेष वर्ण के साथ 8 से 20 अक्षर होने चाहिए)

    • मोबाइल नंबर दर्ज करें

    • आधार नंबर दर्ज करें

    • सुरक्षा प्रश्न का चयन करें

    • सुरक्षा प्रश्न का उत्तर दें

    • कैप्चा कोड दर्ज करें

    सभी विवरण दर्ज किए जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर "Activation code" युक्त एक एसएमएस और ईमेल प्राप्त होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को "Activate Your Account" लिंक पर क्लिक करना होगा और प्राप्त Activation code के साथ अपना ईमेल आईडी दर्ज करना होगा और "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा।

    चरण 2: व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करना - इसके बाद, उम्मीदवारों को अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करना होगा।

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • पहचान का निशान

    • लिंग

    • दावा करने वाला सर्विस मैन कोटा- हां / नहीं

    • क्या पिता की वार्षिक आय 4.5 लाख से कम है- हां / नहीं

    • क्या आप कृषि स्ट्रीम कोर्स के लिए दावा करते हैं

    • क्या आपने एक विषय के रूप में उर्दू के साथ मैट्रिक पास किया है

    • उस संस्थान और जिला का नाम जहाँ से अध्ययन किया है

    • स्थायी पता

    • सभी विवरण दर्ज करने के बाद, उम्मीदवारों को “Save & Continue” बटन पर क्लिक करना होगा।

    VIT Bhopal University | B.Arch Admissions 2026

    Mark presence in the Modern Architectural field with Bachelor of Architecture | Highest CTC : 70 LPA | Accepts NATA Score

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar

    चरण 3: दस्तावेज अपलोड करना - इस चरण में, उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विनिर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीर और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा। दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को “Save & Continue” बटन पर क्लिक करना होगा।

    चरण 4: शैक्षिक सूचना दर्ज करना - दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक विवरण दर्ज करना होगा-

    • कक्षा X कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण करने का वर्ष, बोर्ड और उत्तीर्ण की स्थिति

    • कक्षा XII कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण करने का वर्ष, बोर्ड और उत्तीर्ण की स्थिति

    • उपरोक्त विवरण दर्ज करने के बाद, उम्मीदवारों को "Save & Continue" पर क्लिक करना होगा।

    चरण 5: आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन - एक बार जब उम्मीदवार शैक्षिक विवरण प्रस्तुत करेंगे, तो आवेदन पत्र का एक पूर्वावलोकन उत्पन्न हो जाएगा। उम्मीदवारों को सभी दर्ज विवरणों की जांच करनी होगी और किसी भी गलती के मामले में "Back to Edit" पर क्लिक करना होगा। यदि कोई गलती नहीं है, तो उम्मीदवार "Confirm & Submit" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

    चरण 6: शुल्क का भुगतान - एक बार फॉर्म जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को "Proceed to payment" बटन पर क्लिक करके आवेदन शुल्क (काउंसलिंग शुल्क) का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन भुगतान के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट से बैंक चालान डाउनलोड करना होगा और अंतिम तिथि से पहले किसी भी बैंक में जाकर शुल्क जमा करना होगा।

    बिहार यूजीईएसी 2026 आवेदन शुल्क (काउंसलिंग शुल्क)

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य / पिछड़ा / अति पिछड़ा

    1200 रुपये

    एससी/ एसटी/ पीडब्लूडी

    600 रुपये

    चरण 7: आवेदन पत्र डाउनलोड करना - अंतिम चरण में, उम्मीदवारों को वेबसाइट से पूरी तरह से भरा हुआ बिहार युजीईएसी 2026 आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट लेना होगा।

    बिहार यूजीईएसी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

    बिहार यूजीईएसी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को भरने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखना चाहिए-

    • मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • आधार कार्ड विवरण

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां

    • डेबिट / क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए विनिर्देश

    दस्तावेज / तस्वीर

    विशेष विवरण

    फोटोग्राफ

    • हाल ही मे लिया गया फोटो

    • ब्लैक एंड वाइट और कलर में होना चाहिए

    • आकार 3.5 x 4.5 सेमी

    • स्कैनिंग रिज़ॉल्यूशन 100 डीपीआई (dpi) के भीतर होना चाहिए

    • फ़ाइल का आकार 100 केबी (kb) से कम होना चाहिए

    • फ़ाइल प्रारूप केवल JPEG या JPG होना चाहिए

    • उम्मीदवार के नाम और उसी दिन की तिथि वाले स्लेट के साथ फोटो खिंचवाना चाहिए

    हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर

    • काली या नीली स्याही में होना चाहिए

    • फ़ाइल का आकार 100 केबी (kb) से कम होना चाहिए

    • फ़ाइल प्रारूप केवल JPEG या JPG होना चाहिए

    • हस्ताक्षर कैपिटल अक्षरों में नहीं होना चाहिए

    बिहार यूजीईएसी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म सुधार

    बीसीईसीईबी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को बिहार यूजीईएसी 2026 आवेदन सुधार सुविधा प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार इस सुविधा के दौरान अपने जमा किए गए आवेदन पत्रों में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा सुधार करने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इच्छुक छात्रों को सभी अपडेटेड जानकारी के लिए इस पेज को अवश्य देखना चाहिए।

    ये भी पढ़ें -

    बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates of Bihar UGEAC Counselling 2026)

    प्राधिकरण बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवार नीचे बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 तिथियों की जांच कर सकते हैं। निम्नलिखित तालिका प्राधिकारियों द्वारा नवीनतम घोषणा के अनुसार अपडेट की गई है।

    यूजीईएसी काउंसलिंग तिथियां 2026 (UGEAC Counselling Dates 2026)

    इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार यूजीईएसी पंजीकरण शुरू होने की तिथि

    26 जून 2026

    यूजीईएसी पंजीकरण की अंतिम तिथि

    1 जुलाई 2026

    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    मेरिट सूची का प्रकाशन

    4 जुलाई 2026

    सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन

    सूचित किया जाएगा

    सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीट आवंटन एवं लॉकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राउंड 1 प्रोविज़नल सीट आवंटन परिणाम प्रकाशन तिथि

    4 जुलाई 2026

    राउंड 1 फाइनल सीट आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    आवंटन आदेश राउंड 1 डाउनलोड करने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राउंड 1 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश

    सूचित किया जाएगा

    राउंड 2 अनंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    राउंड 2 फाइनल सीट आवंटन परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आवंटन आदेश राउंड 2 डाउनलोड करना

    सूचित किया जाएगा

    दूसरे राउंड के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश

    सूचित किया जाएगा

    संशोधित राउंड 2 सीट आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    यूजीईएसी 2026 के लिए सीट आवंटन डाउनलोड करना

    सूचित किया जाएगा

    दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश (संशोधित)

    सूचित किया जाएगा

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं बिहार युजीईएसी 2026 के लिए पंजीकरण कैसे कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार युजीईएसी पंजीकरण 2026 पूरा कर सकते हैं।

    Q: बिहार युजीईएसी 2026 पंजीकरण / काउंसलिंग शुल्क क्या है?
    A:

    सामान्य / पिछड़ा / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन / परामर्श शुल्क 1200 रुपये है जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है।

    Q: क्या मैं ऑफ़लाइन मोड में बिहार युजीईएसी आवेदन / परामर्श शुल्क जमा कर सकता हूं?
    A:

    हां, शुल्क का भुगतान ऑफलाइन मोड में भी किया जा सकता है। इसके लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट से बैंक चालान डाउनलोड करना होगा और अंतिम तिथि से पहले किसी भी बैंक में जाकर शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

    Q: क्या मैं अपने बिहार युजीईएसी आवेदन पत्र 2026 में सुधार कर सकता हूं?
    A:

    हां, आप बिहार युजीईएसी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online MCA
    Via Dayananda Sagar University, Bangalore
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Explore Top Universities Across Globe