School of Computer Science, UPES, Dehradun
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 (Bihar UGEAC Counselling 2026 in Hindi) - बीसीईसीई बोर्ड ने जेईई मेन 2026 पेपर-II में शामिल उम्मीदवार तथा नाटा 2026 में क्वालिफाई करने वाले और यूजीईएसी-2026 में शामिल होने के लिए वैध स्कोर रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार यूजीईएसी राउंड 2 आवेदन तिथियां जारी कर दी है। उम्मीदवार 17 सितंबर से 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग सूचना देखें-
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन शुरू | 17 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 21 सितंबर 2026 (रात 10 बजे तक) |
| काउंसलिंग | यूजीईएसी-2026 के तहत प्रथम वर्ष के 5 वर्षीय पूर्णकालिक बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) पाठ्यक्रम में राउंड-1 काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए |
This Story also Contains
बीसीईसीई बोर्ड ने 17 जुलाई, 2026 को बिहार यूजीईएसी 2026 के राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट घोषित किया। बिहार यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट का दूसरा रिज़ल्ट लिंक ऑफ़िशियल पोर्टल bcece.admissions.nic.in पर अपडेट किया गया। बिहार यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट 2026, जेईई मेन स्कोर, उम्मीदवारों की पसंद और सीट मैट्रिक्स के आधार पर किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने आखिरी तारीख से पहले बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और चॉइस फिलिंग पूरी की, वे सीट अलॉटमेंट के लिए पात्र हैं। यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट के दौरान मिली सीट को कन्फर्म करने के लिए, कैंडिडेट्स को एडमिशन फ़ीस देनी होगी और अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़ाई करवाने होंगे।
इससे पहले बीसीईसीई बोर्ड ने 4 जुलाई को बिहार यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट जारी किया। यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर एक्टिवेट किया गया।सीट अलॉटमेंट के लिए उन कैंडिडेट्स पर विचार किया जाएगा जिनके पास वैलिड जेईई मेन 2026 स्कोर और यूजीईएसी रैंक कार्ड है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे यूजीईएसी 2026 सीट मैट्रिक्स भी देखें। यूजीईएसी काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कैंडिडेट्स की मेरिट, पसंद और सीट की उपलब्धता के आधार पर अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में एडमिशन शामिल है।
बिहार यूजीईएसी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का सीधा लिंक
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
प्राधिकरण द्वारा 4 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार यूजीईएसी 2026 राउंड 1 का कटऑफ जारी कर दिया गया है। यह कटऑफ बिहार के भाग लेने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में पब्लिश किया गया है। कैंडिडेट्स अपनी यूजीईएसी रैंक के आधार पर एडमिशन की संभावनाओं का अंदाज़ा लगाने के लिए राउंड 1 कटऑफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिहार यूजीईएसी 2026 कटऑफ कैंडिडेट की कैटेगरी, कोर्स, इंस्टीट्यूट, सीट की उपलब्धता और आवेदकों की संख्या जैसे कारकों के आधार पर अलग-अलग होगा। बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग प्रोसेस के हर राउंड के बाद अगले राउंड के कटऑफ जारी किए जाते हैं।
| राउंड | यूजीईएसी कटऑफ़ पीडीएफ़ 2026 |
|---|---|
राउंड 1 |
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) द्वारा यूजीईएसी 2026 के तहत 5-वर्षीय फुल-टाइम बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस काउंसलिंग के जरिए गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (GCE), गया में छात्रों को प्रवेश मिलेगा। जिन उम्मीदवारों ने एनटीए (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 (पेपर-II) या नाटा (NATA) परीक्षा पास की है और उनके पास वैध स्कोरकार्ड है, वे इसके लिए पात्र हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 (रात 10:00 बजे तक) तय की गई है। जिन कैंडिडेट्स के पास वैलिड जेईई मेन 2026 स्कोर और यूजीईएसी रैंक कार्ड है, उन्हें सीट अलॉटमेंट के लिए कंसीडर किए जाने के लिए डेडलाइन से पहले काउंसलिंग प्रोसेस पूरा करना होगा। एप्लीकेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंद भरने से पहले यूजीईएसी 2026 सीट मैट्रिक्स देखें ताकि वे सही प्राथमिकताएं चुन सकें। यूजीईएसी काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कैंडिडेट्स की मेरिट, प्राथमिकताओं और सीट की उपलब्धता के आधार पर अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में एडमिशन शामिल है।

बीसीईसीई बोर्ड ने 26 जून को बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग का लिंक सक्रिय किया था। कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके यूजीईएसी चॉइस फिलिंग 2026 करनी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग सेंटर्स पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा और बीटेक एडमिशन के लिए ज़रूरी फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग के बारे में और जानकारी के लिए यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
यूजीईएसी 2026 चॉइस फिलिंग का डायरेक्ट लिंक

पर्षद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की यह प्रक्रिया 'वन-टाइम' है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई अभ्यर्थी राउंड 1 में अपनी चॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो उसे दूसरे या अगले किसी भी चक्र की काउंसलिंग में दोबारा चॉइस फिलिंग का अवसर नहीं दिया जाएगा।
अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) में शामिल उम्मीदवारों के जेईई मेन 2025 के आधार पर बिहार राज्य के सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों /एसजीआईडीटी, पटना एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वुमंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नवोदय कॉम्पलेक्स,कमलेश्र नगर, दरभंगा ( ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा) के बीई / बीटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का रैंक कार्ड बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
पहले, बिहार यूजीईएसी मेरिट लिस्ट 2026 को 8 जून, 2026 को जारी किया जाना था, लेकिन बाद में इस तिथि को स्थगित कर 23 जून को रैंक कार्ड सह मेरिट लिस्ट जारी की गई। बीसीईसीई बोर्ड बीई बीटेक के लिए 26 जून, 2026 से बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग शुरू करेगा। बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। पहले राउंड की प्रोविजनल सीट आवंटन का परिणाम जुलाई में जारी किया जाएगा। राउंड-1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम पर अभ्यर्थी से आपत्ति प्राप्त करना तथा उनके पंजीकृत ईमेल आईडी objection.bceceboard@gmail.com पर आपत्ति भी मांगी जाएगी। इसके बाद फाइनल सीट आवंटन का प्रकाशन होगा।
प्राधिकरण ने बिहार यूजीईएसी रजिस्ट्रेशन 13 मई से शुरू किया। अथॉरिटी ने यूजीईएसी काउंसलिंग की अधिसूचना ऑनलाइन जारी कर दी है। इसमें महत्वपूर्ण तिथियाँ, प्रक्रिया, पात्रता आदि शामिल है। जिनके पास वैध जेईई मेन स्कोर है और जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें बिहार यूजीईएसी के माध्यम से सीटें आवंटित की जाएंगी। इस प्रक्रिया में यूजीईएसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग केंद्रों पर अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करवाना होगा और बीटेक एडमिशन के लिए ज़रूरी फीस जमा करनी होगी। इच्छुक उम्मीदवार यूजीईएसी 2026 की काउंसलिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
बिहार यूजीईएसी तिथियाँ देखें-
प्रतिभागी संस्थानों में प्रस्तावित बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 में भाग लेना आवश्यक है। प्राधिकरण उन उम्मीदवारों के लिए बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन जारी करेगा जिन्होंने संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बिहार संयुक्त कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटीव एग्जामिनेशन बोर्ड सीट मैट्रिक्स ऑनलाइन जारी करेगा। अभ्यर्थी सीट मैट्रिक्स का उपयोग करके प्रवेश के लिए उपलब्ध कुल सीटों की संख्या की जांच कर सकते हैं। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग जेईई मेन स्कोर, विकल्प भरने और सीटों की उपलब्धता पर आधारित है। बिहार यूजीईएसी 2026 मेरिट सूची में सूचीबद्ध उम्मीदवार यूजीईएसी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
प्राधिकरण बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल ऑनलाइन जारी किया है। उम्मीदवार नीचे बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 तिथियों की जांच कर सकते हैं। निम्नलिखित तालिका प्राधिकारियों द्वारा नवीनतम घोषणा के अनुसार अपडेट की जाएगी।
इवेंट्स | तिथियाँ |
बिहार यूजीईएसी 2026आवेदन पत्र की तिथि | 13 मई 2026 |
बिहार UGEAC रजिस्ट्रेशन 2026 की अंतिम तिथि | 5 जून 2026 |
पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि | 5 जून 2026 |
आवेदन पत्र का ऑनलाइन एडिट करने की तिथि | 6 जून 2026 |
बिहार यूजीईएसी मेरिट सूची 2026 प्रकाशन की तिथि |
23 जून 2026 |
ऑनलाइन काउंसलिंग | 26 जून 2026 से शुरू |
| बिहार यूजीईएसी की तिथि | जुलाई 2026 |
प्राधिकरण बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित कर रहा है। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल हैं। उम्मीदवार बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 के विस्तृत चरणों की जांच कर सकते हैं।
पंजीकरण- उम्मीदवारों को बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा और यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 (UGEAC Counselling 2026) पोर्टल खोलना होगा। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें और निम्नलिखित विवरण प्रदान करें:
उम्मीदवार की पंजीकरण संख्या।
उम्मीदवार का नाम।
जन्म की तिथि
पत्राचार का पता।
मोबाइल नंबर
Application Free of Cost for Limited Time || NAAC A++ Accredited | Highest CTC 52 LPA | #11 in University Category by NIRF
Affiliated to Anna University | Highest CTC 44 LPA | Top Recruiters : JP Morgan Chase & Co, Nielson IQ, QUBE, META, GOOGLE, AMAZON & many more.
उम्मीदवारों को एक विशेष वर्ण, एक अपर केस और एक लोअर केस कैरेक्टर सहित 8 से 13 वर्णों के साथ एक अद्वितीय पासवर्ड बनाने की भी आवश्यकता होगी।
च्वाइस फिलिंग- यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग के लिए सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को वरीयता के अनुसार कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की पसंद को भरना होगा। पसंद भरने की प्रक्रिया के दौरान, प्रवेश के लिए उपलब्ध कॉलेजों और शाखाओं की सूची स्क्रीन के बाएँ फलक पर दिखाई देगी। दाईं ओर के ब्लॉक में उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्प शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक विकल्पों का चयन करें।
च्वॉइस लॉक करना- यूजीईएसी च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं लॉक करनी होंगी। पासवर्ड डालने के बाद 'लॉक चॉइस' पर क्लिक करके कोर्स और कॉलेजों की पसंद को लॉक करना होगा। उम्मीदवार 'अनलॉक चॉइस' बटन पर क्लिक करके भी अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे।
सीट आवंटन- भरे गए विकल्पों और उम्मीदवार के जेईई मेन 2026 रैंक के आधार पर, सीटों का आवंटन बिहार इंजीनियरिंग काउंसलिंग 2025 के दौरान किया जाएगा। उम्मीदवारों को यूजीईएसी आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी भेजा जाएगा और समाचार पत्रों के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
फीस का भुगतान- बिहार इंजीनियरिंग में प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटित सीटों वाले उम्मीदवारों को संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। इस समय, उम्मीदवारों को 25,000 रुपये का प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। संबंधित संस्थान के प्राचार्य के पक्ष डीडी में या संबंधित केंद्र पर नकद के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। आवंटन परिणाम से संतुष्ट नहीं होने वाले उम्मीदवार आवंटित समय अवधि के भीतर सीट छोड़ने में सक्षम होंगे।
दस्तावेजों का सत्यापन- आवंटित संस्थान में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन से गुजरना होगा। सत्यापन के उद्देश्य से उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।
बिहार यूजीईएसी 2026 सीट आवंटन पत्र।
छह पासपोर्ट आकार के फोटो (बिहार यूजीईएसी पंजीकरण के दौरान अपलोड किए गए समान)।
जन्म तिथि का प्रमाण पत्र (कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र)।
पहचान प्रमाण पत्र
कक्षा 12 की मार्कशीट (उम्मीदवारों के लिए अभी तक उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र)।
आवेदन पत्र का भाग ए।
संस्था द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र जहाँ से अंतिम शिक्षा पूरी की गयी हो
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
वार्षिक आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
स्थायी निवास के प्रमाण के रूप में डीएम या एसडीओ (सिविल) द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित संबंधित सीओ से अधिवास प्रमाण पत्र।
विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
उम्मीदवार के साथ संबंध का उल्लेख करते हुए सर्विसमैन कोटा (एसएमक्यू) के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
प्रमाण पत्र जो दर्शाता है कि माता-पिता में से एक यूएनओ का कर्मचारी है और वर्तमान में बिहार में तैनात है। (यदि लागू हो)।
प्रमाणपत्र जिससे पता चले, उम्मीदवार के माता-पिता भारत सरकार या किसी भी PSU सरकारी कर्मचारी हैं और बिहार में तैनात हैं। (यदि लागू हो)
प्रमाणपत्र जिससे पता चले, उम्मीदवार के माता-पिता बिहार में एक सरकारी कर्मचारी हैं। (यदि लागू हो)
शरणार्थी पंजीकरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
चिकित्सकीय प्रमाणपत्र।
बीसीईसीईबी बिहार यूजीईएसी 2026 कटऑफ ऑनलाइन जारी करेगा। बिहार यूजीईएसी 2026 की कटऑफ प्रवेश के लिए अंतिम रैंक के रूप में उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी UGEAC काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के बाद बिहार बी.टेक कटऑफ की जांच कर सकते हैं। यूजीईएसी कटऑफ बिहार यूजीईएसी भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम रैंक है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका से पिछले वर्ष के बिहार यूजीईएसी कटऑफ की जांच कर सकते हैं।
काउंसलिंग राउंड | कटऑफ लिंक |
राउंड 1 | |
| संशोधित राउंड 1 | बिहार यूजीईएसी 2020 संशोधित राउंड 1 कटऑफ |
राउंड 2 |
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) द्वारा बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 आयोजित किया जाता है।
बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। लेख में तिथियों को देख सकते हैं।
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण की तिथि 13 मई से 5 जून 2026 है।
बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग 3 राउंड में आयोजित की जाएगी।
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in है।
Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Application Free of Cost for Limited Time || NAAC A++ Accredited | Highest CTC 52 LPA | #11 in University Category by NIRF
Affiliated to Anna University | Highest CTC 44 LPA | Top Recruiters : JP Morgan Chase & Co, Nielson IQ, QUBE, META, GOOGLE, AMAZON & many more.
Highest CTC 30 LPA | #9 in Management Category by Times B-School | Merit-Based Scholarship Upto - 50 Crores
Courses designed with CTOs, Data Scientists, and Cybersecurity experts | 50+ elective options