Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026): सीट अलॉटमेंट, कटऑफ (जारी)
    • लेख
    • बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026): सीट अलॉटमेंट, कटऑफ (जारी)

    बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026): सीट अलॉटमेंट, कटऑफ (जारी)

    #Bihar UGEAC
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 17 Jul 2026, 03:56 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026) - बीसीईसीई बोर्ड ने 17 जुलाई, 2026 को बिहार यूजीईएसी 2026 के राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। बिहार यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट का दूसरा रिज़ल्ट लिंक ऑफ़िशियल पोर्टल bcece.admissions.nic.in पर अपडेट कर दिया गया है। बिहार यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट 2026, जेईई मेन स्कोर, उम्मीदवारों की पसंद और सीट मैट्रिक्स के आधार पर किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने आखिरी तारीख से पहले बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और चॉइस फिलिंग पूरी की, वे सीट अलॉटमेंट के लिए पात्र हैं। यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट के दौरान मिली सीट को कन्फर्म करने के लिए, कैंडिडेट्स को एडमिशन फ़ीस देनी होगी और अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़ाई करवाने होंगे। बीसीईसीई यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट दो राउंड में जारी किया जाएगा। बिहार यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट के बारे में और जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
    बिहार यूजीईएसी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    This Story also Contains

    1. बिहार यूजीईएसी कटऑफ़ 2026
    2. बिहार यूजीईएसी 2026 ओवरव्यू (Bihar UGEAC 2026 overview in hindi)
    3. बिहार यूजीईएसी 2026 शेड्यूल (Bihar UGEAC 2026 schedule in hindi)
    4. बिहार यूजीईएसी 2026 पात्रता मानदंड (Bihar UGEAC 2026 eligibility criteria in hindi)
    5. बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC 2026 registration in Hindi)
    6. बिहार यूजीईएसी मेरिट लिस्ट (Bihar UGEAC merit list in Hindi)
    7. बिहार यूजीईएसी 2026 कटऑफ (Bihar UGEAC 2026 cutoff in hindi)
    8. बिहार यूजीईएसी प्रतिभागी संस्थान 2026 (Bihar UGEAC 2026 participating institutes)
    बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026): सीट अलॉटमेंट, कटऑफ (जारी)
    बिहार यूजीईएसी 2026

    इससे पहले प्राधिकरण ने 4 जुलाई, 2026 को प्रोविज़नल बिहार यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट 2026 की घोषणा की थी। बिहार यूजीईएसी 2026 सीट अलॉटमेंट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपडेट किया गया। यूजीईएसी 2026 परीक्षा से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
    बिहार यूजीईएसी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    बिहार यूजीईएसी कटऑफ़ 2026

    राउंडयूजीईएसी कटऑफ़ पीडीएफ़ 2026

    राउंड 1

    Bihar UGEAC 2026 cutoff round 1


    बीसीईसीईबी द्वारा 26 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राउंड 1 बिहार यूजीईएसी 2026 काउंसलिंग प्रोसेस शुरू किया गया। बिहार यूजीईएसी राउंड 1 काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2026 थी। बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस पेमेंट और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार भर के भाग लेने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए तय शेड्यूल के अंदर काउंसलिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।

    बीसीईसीईबी द्वारा 23 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार यूजीईएसी 2026 रैंक कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार अपनी बिहार यूजीईएसी आईडी और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके बीटेक के लिए बिहार यूजीईएसी 2026 रैंक कार्ड (मेरिट लिस्ट) देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीईसीईबी रैंक कार्ड के साथ काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी की है। जारी शेड्यूल के अनुसार, बीसीईसीई बोर्ड 26 जून 2026 को सीट अलॉटमेंट के लिए बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। इसमें ज़रूरी तारीखें, प्रोसेस, एलिजिबिलिटी वगैरह जैसी जानकारी शामिल होगी। जिन कैंडिडेट्स के पास वैलिड जेईई मेन स्कोर है और जिनका नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें बिहार यूजीईएसी 2026 के ज़रिए सीटें अलॉट की जाएंगी।
    1782218242347

    बीसीईसीई बोर्ड ने बिहार यूजीईएसी 2026 की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपलोड कर दी है। प्राधिकरण ने बिहार यूजीईएसी रजिस्ट्रेशन 13 मई से शुरू किया गया। उम्मीदवार बिहार यूजीईएसी रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट यानि 5 जून तक कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा बिहार यूजीईएसी 2026 डेट्स जारी कर दी गई है। उम्मीदवार लेख के माध्यम से यूजीईएसी 2026 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इसमें यूजीईएसी 2026 परीक्षा (bihar ugeac exam 2026) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल है। इसमें यूजीईएसी 2026 परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल है। वैध JEE Mains स्कोर वाले उम्मीदवार यूजीईएसी काउंसलिंग 2026 (UGEAC Counselling 2026) के माध्यम से BTech में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच करना महत्वपूर्ण है।

    बिहार स्नातक इंजीनियरिंग प्रवेश परामर्श प्रक्रिया बिहार यूजीईएसी 2026 पंजीकरण, मेरिट सूची तैयार करने, विकल्प भरने, सीट आवंटन, दस्तावेज़ सत्यापन, शुल्क भुगतान और कॉलेज में रिपोर्टिंग के साथ शुरू होगी। बीयूजीईएसी 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बिहार यूजीईएसी 2026 ओवरव्यू (Bihar UGEAC 2026 overview in hindi)

    मुख्य बिंदुएं

    विवरण

    प्रक्रिया का नाम

    स्नातक इंजीनियरिंग प्रवेश काउंसलिंग (यूजीईएसी)

    उद्देश्य

    बीसीईसीईबी के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.टेक प्रवेश

    संचालक

    BCECEB

    पात्रता

    जेईई मेन में वैध स्कोर के साथ कक्षा 12 पास

    मोड

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.bceceboard.bihar.gov.in

    बिहार यूजीईएसी 2026 शेड्यूल (Bihar UGEAC 2026 schedule in hindi)

    बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश की सभी कार्यक्रमों के बारे में अपडेट रहने के लिए शेड्यूल के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता है। बिहार यूजीईएसी 2026 महत्वपूर्ण तिथियों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को यहां पूरा कार्यक्रम प्रदान किया गया है।

    बिहार यूजीईएसी 2026 तिथियां (Bihar UGEAC 2026 dates)

    कार्यक्रमतिथि
    बिहार यूजीईएसी (UGEAC) 2026 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतानमई से जून 2026
    बोर्ड की वेबसाइट पर रैंक कार्ड का प्रकाशन23 जून, 2026
    वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स जारी23 जून, 2026
    सीट आवंटन हेतु ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रारंभ26 जून, 2026
    ऑनलाइन चॉइस फिलिंग एवं चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि1 जुलाई, 2026
    प्रथम चरण (Round 1) का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी4 जुलाई, 2026
    प्रथम चरण का आवंटन पत्र (Allotment Order) डाउनलोड4 जुलाई से 9 जुलाई, 2026
    प्रथम चरण के लिए दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश7 जुलाई से 9 जुलाई, 2026
    द्वितीय चरण (Round 2) का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी17 जुलाई, 2026
    द्वितीय चरण का आवंटन पत्र (Allotment Order) डाउनलोड17 जुलाई से 21 जुलाई, 2026
    द्वितीय चरण के लिए दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश20 जुलाई से 21 जुलाई, 2026
    DPG Degree College B.Tech Admissions 2026

    100+ Recruiters | 100% Placement Assistance | Scholarship Available for Meritorious Students

    Integral University B.Tech Admissions 2026

    NAAC A+ Accredited | Highest CTC 45 LPA | Scholarships Available


    बिहार यूजीईएसी 2026 पात्रता मानदंड (Bihar UGEAC 2026 eligibility criteria in hindi)

    बिहार यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026 in hindi) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। बिहार यूजीईएसी पात्रता मानदंड आयु, शैक्षिक योग्यता, जन्म और अधिवास आदि की शर्तें हैं, जिन्हे पूरा करना होता है। प्रत्येक आवेदक को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, ऐसा न करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

    • उम्मीदवार एक भारतीय नागरिक होना चाहिए

    • उम्मीदवारों को बिहार का वास्तविक निवासी होना चाहिए

    • बिहार यूजीईएसी 2026 में आवेदन करने के लिए उम्र पर कोई प्रतिबंध नहीं है

    • छात्रों को अपनी कक्षा 12 की परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45%)

    • उम्मीदवारों को रसायन विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर में से किसी एक के साथ अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी और गणित के साथ अपनी 10 + 2 (कक्षा 12) परीक्षा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए।

    बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 (Bihar UGEAC 2026 registration in Hindi)

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) यूजीईएसी 2026 पंजीकरण प्रक्रिया 13 मई से शुरू हुआ। इच्छुक उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए विचार करने के लिए निर्दिष्ट अवधि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। बिहार यूजीईएसी पंजीकरण 2026 के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया यहां दी गई है

    चरण 1- पंजीकरण: उम्मीदवारों को नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पता जैसे बुनियादी विवरण प्रदान करके यूजीईएसी के लिए पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को उनके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर पंजीकरण और लॉगिन क्रेडेंशियल के विवरण वाले संदेश प्राप्त होंगे।

    चरण 2- विवरण भरना: विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को अपनी क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आवेदन पत्र में, उम्मीदवारों को शैक्षिक, परिवार, पता जैसे विवरण देना होता है। सभी विवरण केवल आधिकारिक दस्तावेजों से होने चाहिए।

    चरण 3- दस्तावेज अपलोड करना: उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपने पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा। स्कैन की गई छवियां बीसीईसीईबी द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के अनुसार होनी चाहिए।

    चरण 4- आवेदन शुल्क का भुगतान: उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

    चरण 5- फॉर्म जमा करना: आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद आवेदन पत्र अपने आप जमा हो जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को डाउनलोड करना और प्रिंटआउट लेना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक इसे सुरक्षित रखना होगा।

    बिहार यूजीईएसी मेरिट लिस्ट (Bihar UGEAC merit list in Hindi)

    बीसीईसीई बोर्ड जेईई मेन में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की गई है। बिहार यूजीईएसी मेरिट सूची में शामिल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। एक पीडीएफ फाइल के रूप में बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची ऑनलाइन जारी की गयी है।

    बिहार यूजीईएसी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 2026

    यूजीईएसी मेरिट सूची में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को संस्थानों और विशेषज्ञता के नए विकल्पों को भरना होगा। पसंद वरीयता के क्रम में होना चाहिए। उम्मीदवार जितने चाहें उतने विकल्प दर्ज कर सकते हैं।

    बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग और सीट आवंटन 2026

    बीसीईसीईबी सीट आवंटन के लिए तीन राउंड की काउंसलिंग आयोजित करेगा। मेरिट सूची में शामिल होने वाले और विकल्प भरने वाले सभी उम्मीदवारों के सीट आवंटन पर विचार किया जाएगा। यूजीईएसी मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं।

    बिहार यूजीईएसी रिपोर्टिंग केंद्र 2026

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) राज्य के विभिन्न जिलों में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए विभिन्न रिपोर्टिंग केंद्र स्थापित करता है। सत्यापन के उद्देश्य से उम्मीदवारों को सभी शैक्षिक और संबंधित दस्तावेजों को अपने साथ रिपोर्टिंग केंद्र में ले जाना है। सीट आवंटन के बाद सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सत्यापन केंद्र में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

    सत्यापन के लिए रिपोर्ट करते समय आवश्यक दस्तावेजों की सूची

    जिन उम्मीदवारों को यूजीईएसी 2026 (Bihar UGEAC 2026 in hindi) के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बोर्ड द्वारा स्थापित सत्यापन केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन केंद्रों पर रिपोर्ट करते समय सभी उम्मीदवारों को नीचे सूचीबद्ध सभी दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने की आवश्यकता है।

    • जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 की मूल प्रति

    • जेईई मेन स्कोर कार्ड 2026 की मूल प्रति

    • कक्षा 10 का पासिंग सर्टिफिकेट / मार्कशीट / एडमिट कार्ड

    • कक्षा 12 / समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / मार्कशीट / प्रवेश पत्र।

    • आवासीय प्रमाण पत्र (अधिवास)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की आवश्यकताओं के अनुसार सभी प्रमाण पत्र/दस्तावेज मूल रूप में

    • पासपोर्ट आकार की तस्वीरों की छह कॉपी, जैसा कि जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड पर चिपकाया गया है।

    • यूजीईएसी 2026 के ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र (भाग ए और भाग बी) का प्रिंट आउट।

    • आधार कार्ड।

    • कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) जैसे डीक्यू (पीएच) प्रमाण पत्र

    • भरे हुए विकल्पों की पर्ची की प्रिंट कॉपी

    • प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र की तीन प्रतियां

    Dolphin PG Institute B.Tech Admissions 2026

    10000+ Alumni across the globe | Scholarships available

    SNBP University, Pune B.Tech Admissions 2026

    Future-Focused Academic Pathways | AI-Era Education for Future Careers

    बिहार यूजीईएसी 2026 कटऑफ (Bihar UGEAC 2026 cutoff in hindi)

    बीसीईसीईबी काउंसलिंग के पूरा होने के बाद काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के लिए यूजीईएसी कटऑफ की घोषणा करेगा। बिहार यूजीईएसी कटऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक होगी जिसमें भाग लेने वाले संस्थान प्रवेश देंगे। कटऑफ जेईई मेन रैंक के आधार पर तैयार की गई यूजीईएसी मेरिट सूची पर आधारित होगी।

    बिहार यूजीईएसी प्रतिभागी संस्थान 2026 (Bihar UGEAC 2026 participating institutes)

    उम्मीदवारों को यहां सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी इंजीनियरिंग यूजीईएसी भाग लेने वाले संस्थानों की सूची प्रदान की गई है। बिहार यूजीईएसी के माध्यम से प्रवेश देने वाले संस्थानों को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई सूची की जांच कर सकते हैं -

    बिहार यूजीईएसी प्रतिभागी संस्थान

    क्रम संख्यासंस्थानकुल
    1बी.सी.ई. भागलपुर300
    2एम.आई.टी. मुजफ्फरपुर335
    3जी.सी.ई.गया240
    4एम.सी.ई. मोतिहारी300
    5डी.सी.ई., दरभंगा300
    6नालंदा कॉलेज ऑफ इंजी, चंडी, नालंदा300
    7एल.एन.जे.पी.आई.टी छपरा300
    8बी.सी.ई. बख्तियारपुर300
    9एस.आई.टी. सीतामढ़ी300
    10आर.आर.डी.सी.ई. बेगूसराय300
    11एस.सी.ई सासाराम300
    12बी.पी.एम.सी.ई. मधेपुरा300
    13के.सी.ई., कटिहार300
    14पूर्णिया कॉलेज300
    15सहरसा कॉलेज300
    16सुपौल कॉलेज270
    17राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांका300
    18राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली300
    19राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जमुई300
    20राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा240
    21राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, किशनगंज240
    22राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अररिया240
    23राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंगेर300
    24राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवहर300
    25राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प.चंपारण300
    26सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, औरंगाबाद300
    27राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कैमूर300
    28राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोपालगंज300
    29राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मधुबनी240
    30राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सिवान300
    31राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जहानाबाद240
    32राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अरवल300
    33राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, खगड़िया300
    34राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर240
    35राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, भोजपुर240
    36राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा240
    37राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज लखीसराय300
    38राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर300

    कुल10865

    महत्वपूर्ण लिंक

    यूजीईएसी के सरकारी कॉलेजों की पूरी सूची देखें

    भाग लेने वाले संस्थानों की फीस की जाँच करें

    सम्पर्क करने का विवरण

    यूजीईएसी 2026 प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए छात्र बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क विवरण नीचे उल्लिखित है

    बीसीईसीई बोर्ड

    आई.ए.एस. एसोसिएशन बिल्डिंग

    पटना हवाई अड्डे के निकट

    पटना - 800014

    बिहार

    संपर्क: 0612-2220230, 0612-2225387

    वेबसाइट: bceceboard.bihar.gov.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीईएसी के लिए पंजीकरण कब से शुरू की जाएगी?
    A:

    यूजीईएसी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरु होगी।

    Q: यूजीईएसी कौन आयोजित करता है?
    A:

    यूजीईएसी BCECEB द्वारा आयोजित किया जाता है।

    Q: यूजीईएसी का ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
    A:

    यूजीईएसी का ऑफिसियल वेबसाइट www.bceceboard.bihar.gov.in है।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    PESSAT Application Date

    5 Sep'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 31 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe