Careers360 Logo
ask-icon
share
    वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यूपी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू - तिथि जानें
    • लेख
    • वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यूपी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू - तिथि जानें

    वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यूपी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू - तिथि जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 13 Apr 2026, 04:29 PM IST

    वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यूपी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन - उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) को भी कुछ शर्तों के साथ सुविधा दी जाती है। कार्यरत पेशेवरों को सत्र 2026-27 में पॉलीटेक्निक संस्थानों में एडमिशन देने के लिए जीकप आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। यूपी जीकप आवेदन पत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रकिया, सिलेबस, पात्रता मानदंड आदि देख सकते हैं। जीकप परीक्षा 15 से 22 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. जीकप 2026 मुख्य बातें (JEECUP 2026 - Highlights in hindi)
    2. यूपी जीकप एडमिशन के लिए वर्किंंग प्रोफेशनल की पात्रता
    3. जीकप 2026 डेट्स (JEECUP Dates 2026 in hindi)
    4. कामगारों के लिए जीकप 2026 आवेदन प्रक्रिया
    5. यूपी जीकप एडमिशन मेरिट लिस्ट (UP JEECUP admission merit list)
    वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यूपी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू - तिथि जानें
    वर्किंग प्रोफेशनल के लिए यूपी जीकप आवेदन पत्र जारी

    1775803659356


    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 300 रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

    सूचना के अनुसार, प्रत्येक कोर्स में एडमिशन के लिए निर्धारित सीटों की संख्या के कम से कम एक तिहाई उम्मीदवार का सेलेक्शन अनिवार्य है।

    प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना देखें -

    1775803659380

    सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जीकप 2026 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदकों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जीकप सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अवश्य देखना चाहिए।

    जीकप 2026 मुख्य बातें (JEECUP 2026 - Highlights in hindi)

    शीर्षक

    संबंधित जीकप विवरण

    परीक्षा का नाम

    जीकप या यूपीजी-पॉलीटेक्निक (जेईईसीयूपी या यूपीजेईई- पॉलीटेक्निक)

    परीक्षा आयोजक

    ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसी), उत्तर प्रदेश

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित/ओबीसी - 300 रुपए + बैंक चार्ज

    एससी/एसटी - 200 रुपए + बैंक चार्ज

    चयन

    मेरिट के आधार पर

    यूपी जीकप एडमिशन के लिए वर्किंंग प्रोफेशनल की पात्रता

    सामान्य तौर पर, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 और 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए जीकप आवेदन के पात्र होते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जीकप 2026 परीक्षा पास करनी होगी। हालांकि पेशेवर कामगारों के लिए जीकप आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता लैटरल एंट्री के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के समान है। इसके अलावा कम से कम 1 वर्ष का औद्योगिक अनुभव अनिवार्य है।

    1775803659406

    जीकप 2026 डेट्स (JEECUP Dates 2026 in hindi)

    जो उम्मीदवार जीकप परीक्षा 2026 (JEECUP 2026 Exam in hindi) देने की सोच रहे हैं, उन्हें इस परीक्षा से जुड़ी तथ्यों और अन्य बिंदुओं पर नजर रखनी चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों को जानना उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    जीकप 2026 इवेंट

    जीकप 2026 तिथि

    पेशेवर कामगारों के लिए जीकप 2026 आवेदन फॉर्म जारी

    2 अप्रैल 2026

    जीकप 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि

    30 अप्रैल 2026

    जीकप 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

    मई, 2026

    काउंसिलिंग की शुरुआत

    जून 2026

    जीकप 2026 काउंसलिंग समाप्त

    अगस्त 2026

    कामगारों के लिए जीकप 2026 आवेदन प्रक्रिया

    जीकप आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to fill JEECUP Application Form in hindi)

    कामगार उम्मीदवार जेईईसीयूपी 2026 आवेदन पत्र jeecup.nic.in पर देख सकते हैं। कामगारों के लिए जेईईसीयूपी आवेदन पत्र भरने की सिलसिलेवार जानकारी नीचे दी गई है। सभी उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी 2026 फॉर्म (jeecup 2026 form in hindi) भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

    पहला चरण - जेईईसीयूपी रजिस्ट्रेशन 2026 (JEECUP registration 2026 in Hindi) -

    सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईईसी यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर दिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म फॉर यूपीजेईई (वर्किंग प्रोफेशनल) लिंक पर क्लिक करना होगा।

    1775803659437

    लिंक पर किल्क करने के बाद नया पेज खुलेगा। इस पेज पर जेईईयूपी एग्जामिनेशन वर्किंग प्रोफेशनल के लिए लॉगइन और नए रजिस्ट्रेशन की जानकारी होगी। नए उम्मीदवार को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए दिए लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा जिसपर निर्देश आदि दिए होंगे। पेज पर नीचे कॉन्सेंट और एग्री बॉक्स पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

    1775803659461

    विवरण भरने के बाद, उम्मीदवारों को एक सुरक्षा प्रश्न चुनकर और उसका उत्तर देकर तथा सुरक्षा पिन जो स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी उसे डालकर पासवर्ड की पुष्टि करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा सफलतापूर्वक विवरण जमा करने और पासवर्ड जेनरेट करने के बाद, एक यूनिक आवेदन संख्या मिलेगी जिसका उपयोग भविष्य में लॉगिन के लिए होगा।

    दूसरा चरण - जेईईसीयूपी आवेदन पत्र भरना और परीक्षा केंद्र का चयन

    पंजीकरण हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
    1775803659488

    अब, उन्हें निवास, श्रेणी, उप-श्रेणी और योग्यता परीक्षा से संबंधित विवरण दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थियों को अपना पसंदीदा परीक्षा केंद्र भी चुनना होगा।

    तीसरा चरण - स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करना - JEECUP आवेदन पत्र 2026 भरने की प्रक्रिया में अगला चरण स्कैन किए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना है जिसमें फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान शामिल है।

    चरण 4 - आवेदन शुल्क का भुगतान - जीकप आवेदन पत्र 2026 भरने का अंतिम चरण आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड या ऑफलाइन मोड/ई-चालान के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

    यूपी जीकप एडमिशन मेरिट लिस्ट (UP JEECUP admission merit list)

    कामगारों के लिए यूपी जीकप एडमिशन मेरिट को आधार पर होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को वरियता देते हुए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवार नीचे यूपी जीकप मेरिट निर्धारण के लिए अंकों को देख सकते हैं।

    1775803659511

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEECUP

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEECUP ?

    Hello, agar aapko JEECUP 2026 ka score ya rank check karne mein problem ho rahi hai, to aap result page par jaakar apna application number aur other required details enter karke rank card check kar sakte hain. Result aur rank card check karne ke steps yahan dekhein: https://engineering.careers360.com/articles/jeecup-result

    Hello Aspirant,

    If you have selected "Other State" in the JEECUP application form but have passed Class 10 and/or Class 12 from a recognized institution in Uttar Pradesh, your eligibility may still be considered according to the provisions mentioned in the official counselling notification.

    However, the final decision regarding eligibility