Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi)
    • लेख
    • जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi)

    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 15 May 2026, 06:23 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें: किसी भी परीक्षा की तैयारी में पुस्तकें सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं। तैयारी के दौरान विभिन्न संसाधनों की आवश्यकता होती है। इसी कड़ी में जेईई एडवांस्ड की तैयारी पर बात करें तो जेईई एडवांस्ड के लिए सर्वोत्तम पुस्तकें ही सर्वोत्तम मार्गदर्शक हो सकती हैं। जेईई एडवांस की तैयारी करते समय उम्मीदवार अक्सर जेईई एडवांस की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों के बारे में पूछते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि जेईई एडवांस्ड को उच्च रैंक के साथ क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे अच्छी किताब चुननी चाहिए। उम्मीदवार इस पेज पर जेईई एडवांस की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों की सूची पा सकते हैं। जेईई एडवांस 2026 परीक्षा 17 मई, 2026 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल, 2026 से शुरू किया गया।
    जेईई एडवांस्ड आंसर की | जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड | जेईई एडवांस्ड रिजल्ट | जेईई एडवांस्ड टॉपर | जेईई एडवांस्ड रैंक सूची

    This Story also Contains

    1. जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi)
    2. मैथमैटिक्स के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 Mathematics in hindi)
    3. जेईई एडवांस्ड 2026 सिलेबस (JEE Advanced 2026 Syllabus in hindi)
    4. जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for JEE Advanced 2026? in hindi)
    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi)
    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें

    आईआईटी की तैयारी के लिए बुक (iit ki taiyari ke liye book) का चुनाव बेहद जरूरी है। सही पुस्तकों का चुनाव उम्मीदवारों को उनका लक्ष्य आसानी से प्राप्त करने में मदद करती है। जेईई एडवांस्ड बुक्स (jee advanced books in hindi) के चुनाव में उम्मीदवारों को ज्यादा असमंजस न हो, यही वजह है कि इस लेख में हमने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए विषयवार सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (subject-wise best books for JEE Advanced 2026 in hindi) की सूची प्रदान की है। उम्मीदवार इन आईआईटी के लिए बेस्ट बुक (iit ke liye best book in hindi) के बारे में जानने के लिए लेख में नीचे उपलब्ध सूची को देख सकते हैं।

    यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि छात्रों को इन पुस्तकों का संदर्भ लेने से पहले अपनी एनसीईआरटी की पुस्तकों को पूरी तरह से पढ़ लेना होगा क्योंकि एनसीईआरटी बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करती है। जेईई एडवांस्ड 2026 जोकि आईआईटी के कॉलेजों में एडमिशन का प्रवेश द्वार है, जेईई मेन 2026 परीक्षा के संपन्न होने के बाद आयोजित किया जाता है। जेईई एडवांस 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख हिंदी में पढ़ें।

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    Jain University B.Tech Admissions 2026

    Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted

    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 in hindi)

    यहां, हमने जेईई एडवांस 2026 के लिए सेक्शन-वाइज रूप में सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (section-wise best JEE Advanced books in hindi) की सूची प्रदान की है। जेईई एडवांस के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सेक्शन के लिए सबसे अच्छी किताबों (Best Physics books for JEE Advanced in hindi) के बारे में जानने के लिए अभ्यर्थी निम्न तालिकाओं को देख सकते हैं।

    JEE Advanced 2026 College Predictor
    Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
    Try Now

    फिजिक्स के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 Physics in hindi)

    आईआईटी की तैयारी के लिए बुक (iit ki taiyari ke liye book) का चुनाव करने की घड़ी हो तथा दिमाग में फिजिक्स का खयाल न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। जेईई एडवांस्ड 2026 को क्रैक करने में फिजिक्स सब्जेक्ट सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भौतिकी (फिजिक्स) एक ऐसा विषय है जिसमें थ्योरेटिकल और न्यूमेरिकल दोनों भाग होते हैं। छात्रों को पता होना चाहिए कि वे दोनों क्षेत्रों पर अपनी पकड़ कैसे मजबूत कर सकते हैं। हमने जेईई एडवांस्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ भौतिकी व भौतिकी की तैयारी में संदर्भ में दी गई जेईई मेन टॉपर्स के लिए बेस्ट बुक्स (best books for jee mains by toppers) को सूचीबद्ध किया है।

    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए बेस्ट फिजिक्स बुक्स (JEE Advanced 2026 Best Books for Physics)

    पुस्तक का नाम

    क्यों है ये पुस्तकें महत्वपूर्ण

    कॉन्सेप्ट्स ऑफ़ फिजिक्स भाग I और II, एच. सी. वर्मा

    फिजिक्स की सर्वश्रेष्ठ किताब

    आईआईटी फिजिक्स, डीसी पांडेय

    यह टॉपरों द्वारा सबसे पढ़ी जाने वाली किताब है और इसमें कॉन्सेप्ट्स को अच्छी तरह से समझाया भी गया है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह जेईई मेन टॉपर्स के लिए बेस्ट बुक्स (best books for jee mains by toppers) में से एक है।

    प्रॉब्लम्स इन जनरल फिजिक्स, आई. ई. इरोडोव

    प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए

    अंडरस्टैंडिंग जेईई फिजिक्स सीरीज, डीसी पांडेय

    कॉन्सेप्ट्स को समझने के बेस्ट बुक

    फंडामेंटल्स ऑफ़ फिजिक्स, हैलिडे, रेसनिक और वॉकर

    अभ्यर्थी अभ्यास के लिए इस पुस्तक का उपयोग कर सकते हैं

    प्रॉबलम्स इन फिजिक्स बाय एस.एस. क्रोटोवप्रॉबलम सोलविंग के लिए बेस्ट बुक
    अंडरस्टैंडिंग जेईई फिजिक्स बाय फ्रीडमैन एंड यंगअच्छी व्याख्या

    NCERT की पुस्तकें

    बेसिक कॉन्सेप्ट्स

    रसायन विज्ञान के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 Chemistry in hindi)

    बात जब आईआईटी जेईई तैयारी के लिए बुक्स (books for iit jee preparation) के चुनाव की हो, तो रसायन विज्ञान इसमें अहम किरदार अदा करता है। जेईई की परीक्षा में रसायन विज्ञान को महत्वपूर्ण अंक अर्जित करने का शानदार जरिया माना जाता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि केमेस्ट्री आईआईटी जेईई तैयारी के लिए बुक्स (books for iit jee preparation) के चुनाव में कोई भी गड़बड़ी न हो। जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी करने वाले अधिकांश छात्रों द्वारा रसायन विज्ञान यानि केमिस्ट्री को सबसे आसान विषय माना जाता है। इसमें कम संख्या में फॉर्मूले और कैलकुलेशन शामिल हैं और इस वजह से छात्रों को विषय आसान लगता है। रसायन विज्ञान विषय में आईआईटी के लिए बेस्ट बुक (iit ke liye best book in hindi) की सूची निम्न तालिका में दी गई है।

    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए बेस्ट केमिस्ट्री बुक्स (JEE Advanced 2026 Best Books for Chemistry in hindi)

    पुस्तक का नाम

    क्यों है महत्वपूर्ण

    ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ओपी टंडन

    कार्बनिक रसायन विज्ञान (ऑर्गेनिक केमिस्ट्री) की अच्छी व्याख्या

    फिजिकल केमिस्ट्री, ओपी टंडन

    फिजिकल केमिस्ट्री के लिए बेस्ट बुक

    कन्साइज इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री, जे डी ली

    कार्बनिक रसायन विज्ञान के लिए अच्छी संदर्भ पुस्तक

    ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, पीटर साइक्स

    अभ्यर्थी अभ्यास के लिए पुस्तक का उपयोग कर सकते हैं

    फिजिकल केमिस्ट्री, पी डब्ल्यू एटकिंस

    प्रैक्टिस के लिए अच्छी पुस्तक है

    आर्गेनिक केमिस्ट्री, एमएस चौहान

    कार्बनिक रसायन विज्ञान के लिए पुस्तक

    मॉडर्न एप्रोच टु केमिकल कैलक्युलेशन्स, आर. सी. मुख़र्जी

    फिजिकल केमिस्ट्री न्यूमेरिकल को हल करने के लिए बेस्ट बुक

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    मैथमैटिक्स के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for JEE Advanced 2026 Mathematics in hindi)

    गणित एक ऐसा विषय है जिसमें न्यूमेरिकल्स ही आते हैं और अधिकांश छात्र इसे सबसे कठिन विषय भी मानते हैं। ज्यादातर छात्र गणित की उन सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की खोज करते हैं जो उन्हें जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी में मदद कर सकें। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि गणित जेईई एडवांस्ड के लिए बेस्ट बुक (best maths book for jee advanced) का चयन सोच-समझ कर किया जाए। यहां जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए गणित की बेस्ट बुक्स की सूची दी गई है।

    जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए बेस्ट मैथमेटिक्स बुक्स (JEE Advanced 2026 Best Books for Mathematics in hindi)

    गणित जेईई एडवांस्ड के लिए बेस्ट बुक (best maths book for jee advanced) का नाम

    क्यों हैं महत्वपूर्ण

    मैथ्स XI & XII, आरडी शर्मा

    आरडी शर्मा, एनसीईआरटी की किताबों के साथ बेसिक कॉन्सेप्ट्स जानने के लिए गणित की सबसे अच्छी किताब है।

    एडवांस्ड प्रोब्लम्स इन मैथमेटिक्स फॉर जेईई (मेन एंड एडवांस्ड), विकास गुप्ता और पंकज जोशी

    प्रश्नों को हल करने के बेस्ट बुक

    जेईई मेन और एडवांस्ड और अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑब्जेक्टिव मैथमेटिक्स, आरडी शर्मा

    प्रत्येक टॉपिक के लिए बेस्ट

    हायर अलजेब्रा, हॉल और नाइट

    बीजगणित के लिए अच्छी पुस्तक

    को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री, एस. एल. लोनी

    को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री के लिए बेस्ट

    ट्रिग्नोमेट्री एंड ज्योमेट्री - प्लेन ट्रिग्नोमेट्री पार्ट 1, एस. एल. लोनी

    ट्रिग्नोमेट्री और ज्योमेट्री के लिए अच्छी पुस्तक

    प्रोब्लम्स इन कैलकुलस ऑफ़ वन वैरिएबल अलजेब्रा, आईए मरोन

    कैलकुलस के लिए अच्छी पुस्तक

    कोर्स इन मैथमेटिक्स फॉर आईआईटी-जेईई, टाटा मैकग्रा हिल्स पब्लिकेशन

    इससे प्रैक्टिस की जा सकती है

    ऊपर दी गयी टेबल में सूचीबद्ध प्रत्येक पुस्तक को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को अपनी तैयारी के आधार पर निर्णय लेना चाहिए कि कौन सी रिफरेन्स पुस्तकें उनके द्वारा प्रयोग में लायी जा सकती हैं।

    जेईई एडवांस्ड 2026 सिलेबस (JEE Advanced 2026 Syllabus in hindi)

    प्राधिकरण ने जेईई एडवांस्ड पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस पाठ्यक्रम के लिए सूचना विवरणिका की जांच करनी होगी। पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं जो परीक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं। जेईई एडवांस्ड के प्रश्न जेईई एडवांस्ड पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं। यहां हमने आईआईटी जेईई एडवांस्ड पाठ्यक्रम प्रदान किया है।

    जेईई एडवांस्ड पाठ्यक्रम (JEE Advanced syllabus in hindi)

    विषय

    टॉपिक

    भौतिक विज्ञान

    • सामान्य

    • यांत्रिकी

    • थर्मल भौतिकी

    • बिजली और चुंबकत्व

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    • प्रकाशिकी

    • आधुनिक भौतिकी

    रसायन विज्ञान

    गणित

    अन्य संबंधित लेख

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar

    Dolphin PG Institute B.Tech Admissions 2026

    10000+ Alumni across the globe | Scholarships available

    जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for JEE Advanced 2026? in hindi)

    यहां, हमने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुछ तैयारी के टिप्स दिए हैं जिनका उपयोग छात्र अपनी तैयारी को अच्छा बनाने के लिए कर सकते हैं। हालांकि तैयारी की रणनीति हर छात्र के लिए अलग-अलग हो सकती है लेकिन ये पॉइंट्स आपकी सहायता कर सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ जेईई एडवांस्ड बुक्स (jee advanced books in hindi) के अलावा एक सही रणनीति उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा में उत्तीर्ण होने में कारगर सिद्ध हो सकती है।

    जेईई एडवांस्ड सिलेबस को अच्छी तरह से समझें - किसी भी तैयारी की रणनीति बनाने से पहले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड सिलेबस को अच्छी तरह से समझना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के पाठ्यक्रम को समझना चाहिए क्योंकि सही पाठ्यक्रम के ज्ञान से उन्हें परीक्षा के लिए सही टॉपिक्स का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।

    • समय प्रबंधन - उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन के पूरे सिलेबस को समाप्त करने के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए एक उचित समय सारणी (टाइम टेबल) बनाना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि केवल टाइम टेबल बनाने से काम नहीं चलेगा, इसका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
    • मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर - उम्मीदवारों को अधिक से अधिक जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर का अभ्यास करना चाहिए। ये दोनों मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर परीक्षा के वास्तविक सिलेबस पर आधारित होते हैं और उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन का विश्लेषण करने में भी मदद करते हैं। अधिकारी जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र भी प्रदान करते हैं, उम्मीदवारों को उन्हें भी चेक करना चाहिए।
    • रिवीजन - उम्मीदवारों को अपनी समय सारणी में रिवीजन के लिए अतिरिक्त समय भी रखना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अभ्यर्थी ने जो कुछ भी अध्ययन किया है उसे ढंग से रिवाइज किया जाए क्योंकि पाठ्यक्रम बहुत विशाल है।
    • मन को शांत रखें - यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार अपनी तैयारी के दौरान किसी भी तरह का तनाव न लें क्योंकि किसी भी तरह का तनाव परीक्षा की तैयारी को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।
    JEE Advanced Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईआईटी टॉपर्स गणित द्वारा अनुशंसित पुस्तक।
    A:

    आईआईटी टॉपर्स द्वारा अनुशंसित गणित की पुस्तकों की सूची इस प्रकार है 

    • अरिहंत द्वारा डिफरेंशियल कैलकुलस

    • अरिहंत द्वारा वेक्टर और 3डी ज्यामिति

    • अरिहंत द्वारा बीजगणित

    • अरिहंत द्वारा इंटीग्रल कैलकुलस

    • अरिहंत द्वारा समन्वय ज्यामिति

    Q: जेईई एडवांस्ड फिजिक्स के लिए सबसे अच्छी किताबें कौन सी हैं?
    A:

    जेईई एडवांस्ड फिजिक्स के लिए सबसे अच्छी किताब निम्नलिखित है:

    • भौतिकी की अवधारणाएँ खंड I और II एच.सी. वर्मा द्वारा। 

    • डी.सी. पांडे द्वारा आईआईटी भौतिकी

    • आई.ई. इरोडोव द्वारा सामान्य भौतिकी में समस्याएं 

    • हॉलिडे, रेसनिक और वॉकर द्वारा भौतिकी के बुनियादी सिद्धांत

    • फ्रीडमैन और यंग द्वारा अंडरस्टैंडिंग फिजिक्स

    Q: मैं जेईई एडवांस्ड की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
    A:

    जेईई एडवांस्ड के लिए तैयारी के टिप्स नीचे दिए गए हैं

    • परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जानिए 

    • उपयोगी संसाधन जुटाएं

    • सैंपल पेपर, पिछले वर्ष के प्रश्न हल करें और मॉक टेस्ट का प्रयास करें

    • नियमित रूप से रिवीजन करें

    • स्वस्थ रहें

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEE Advanced

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEE Advanced ?

    JEE Main and JEE Advanced are both national-level engineering entrance examinations, but they serve different purposes.

    JEE Main is conducted for admission to NITs, IIITs and other participating engineering institutes. It is also the qualifying examination for appearing in JEE Advanced.

    JEE Advanced is conducted for admission to the IITs

    Start your JEE preparation from Class 11 itself by building strong concepts in Physics, Chemistry and Mathematics. Follow your Class 11 syllabus systematically and avoid studying only for board examinations.

    A good approach is:

    Complete each chapter conceptually and solve basic questions first.

    Gradually move to JEE-level problems.

    Practise previous-year

    After qualifying JEE Advanced and getting an IIT, there is no single course that is best for everyone. Your choice should depend on interest, rank, career goals and the branch available to you.

    Generally:

    CSE/AI/Data Science – good for software, AI, data and technology careers.

    Electrical Engineering – useful for

    Hello Student, For JEE Main and JEE Advanced preparation, a good test series should include full-length mock tests, chapter-wise tests, previous-year questions, detailed solutions, and performance analysis. It is useful to take regular timed tests and analyse mistakes after every test rather than only checking the score. If you tell