Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीसीईसीई एलई 2026 (BCECE LE 2026) - रिजल्ट (जल्द), काउंसलिंग
    • लेख
    • बीसीईसीई एलई 2026 (BCECE LE 2026) - रिजल्ट (जल्द), काउंसलिंग

    बीसीईसीई एलई 2026 (BCECE LE 2026) - रिजल्ट (जल्द), काउंसलिंग

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 03 Jul 2026, 04:49 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीसीईसीई एलई 2026 (BCECE LE 2026 in hindi) : बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) जुलाई 2026 में बीसीईसीई एलई 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। बीसीईसीई एलई काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपडेट किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स परीक्षा पास करेंगे, वे लेटरल एंट्री इंजीनियरिंग और फार्मेसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए बीसीईसीई एलई 2026 काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस में शामिल होने के योग्य होंगे। बीसीईसीई एलई का रिजल्ट 25 जून 2026 को घोषित किया गया था। लेटरल एंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपना बीसीईसीई एलई 2026 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा 31 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
    बीसीईसीई एलई 2026 का रिज़ल्ट डाउनलोड लिंक

    बीसीईसीई एलई 2026 (BCECE LE 2026) - रिजल्ट (जल्द), काउंसलिंग
    बीसीईसीई एलई 2026

    1782362375622

    इससे पहले, बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 23 मई, 2026 को जारी किया गया था और उम्मीदवारों को इसे बीसीईसीई एलई 2026 सेंटर पर ले जाना ज़रूरी था। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से बीसीईसीई एलई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। प्राधिकरण ने 14 मई, 2026 को रात 11:59 बजे बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया बंद कर दी थी। बीसीईसीईबी एलई के लिए आवेदन सुधार सुविधा 14 मई को 1 बजे से आवेदकों के लिए उपलब्ध करवाई गई थी।
    बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई तक बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बीसीईसीई एलई की अंतिम तारीख को 7 मई से विस्तारित कर 11 मई कर दिया गया था। बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र में वांछित स्वीकृत सुधार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर लॉगिन कर तय समय सीमा तक किए जा सकते थे। बीसीईसीई एलई आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन सुधार की सुविधा 14 मई को उपलब्ध थी। प्राधिकरण द्वारा बीसीईसीई एलई अधिसूचना 7 अप्रैल को जारी की गई थी।
    बीसीईसीई एलई एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए लिंक पर जाएं
    1778581753638

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    UPES B.Tech Admissions 2026

    Last Date to Apply: 15th July | Ranked #43 among Engineering colleges in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    बीसीईसीई एलई परीक्षा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने पॉलिटेक्निक, पैरामेडिकल या फार्मेसी में डिप्लोमा किया है और अब इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल या फार्मेसी में स्नातक डिग्री के दूसरे वर्ष (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश लेना चाहते हैं। जिन छात्रों ने इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल या फार्मेसी में डिप्लोमा किया है, वे बीसीईसीई एलई 2026 के माध्यम से स्नातक डिग्री कोर्स के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

    बीसीईसीईबी ने बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा तिथियां bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 23 मई 2026 को जारी कर दिया गया। लेटरल एंट्री चाहने वाले उम्मीदवार बीसीईसीई एलई 2026 आधिकारिक नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीईसीई एलई 2026 पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दिये गए लेख को पूरा पढ़े।

    बीसीईसीई एलई 2026 पर एक नजर (BCECE LE 2026 Highlights in hindi)

    परीक्षा का नाम

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड लेटरल एंट्री टेस्ट

    चर्चित संक्षिप्त नाम

    बीसीईसीई एलई

    परीक्षा संचालक

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीई )

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    श्रेणी

    अंडरग्रेजुएट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा माध्यम

    ऑनलाइन

    उद्देश्य

    द्वितीय वर्ष के इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री एडमिशन

    बीसीईसीई एलई 2026 डेट्स (BCECE LE Dates 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों को बीसीईसीई एलई 2026 का शेड्यूल पता होना चाहिए ताकि आवेदन या प्रवेश से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम छूट न जाए। प्रवेश परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार दी गई तालिका का संदर्भ ले सकते हैं।

    बीसीईसीई एलई 2026 डेट्स (BCECE LE 2026 Dates)

    बीसीईसीई एलई इवेंट

    बीसीईसीई एलई डेट्स

    बीसीईसीई एलई रजिस्ट्रेशन 2026 प्रारंभ

    9 अप्रैल 2026

    बीसीईसीई एलई रजिस्ट्रेशन 2026 अंतिम तिथि

    7 मई 2026
    13 मई 2026

    फीस जमा करने की अंतिम तिथि

    8 मई 2026
    13 मई 2026

    आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सुधार

    10 से 11 मई 2026
    14 मई 2026

    बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड जारी

    23 मई 2026

    बीसीईसीई एलई परीक्षा तिथि

    31 मई 2026

    बीसीईसीई एलई रिजल्टजून 2026


    सीईसीई एलई पात्रता मानदंड 2026 (BCECE LE Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    बोर्ड द्वारा बीसीईसीई एलई 2026 की पात्रता जारी करती है, जिसे प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को पूरा करना होगा। दूसरे वर्ष के इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड के बारे में जानने के लिए आवेदक नीचे दी गई तालिकाओं को देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीईसीई एलई आवेदन पत्र भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लें। निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार को अंतिम सीट आवंटन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

    आयु संबंधी व अन्य मानदंड के लिए बीसीईसीई से जारी निर्देश देखें-

    1744783199631

    बीसीईसीई एलई 2026 पात्रता मानदंड (BCECE LE 2026 Eligibility Criteria) - इजीनियरिंग

    विवरण

    ब्योरा

    उम्र सीमा

    अधिकतम उम्र सीमा की बाध्यता नहीं

    शैक्षणिक योग्यता

    • उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंकों के साथ आवश्यक स्ट्रीम में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक 40% है।

    या

    • उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंकों के साथ बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए और गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा भी उत्तीर्ण होनी चाहिए।

    बीसीईसीई एलई 2026 पात्रता मानदंड (BCECE LE 2026 Eligibility Criteria) - फार्मेसी

    पारामीटर

    डिटेल्स

    आयु सीमा

    31 दिसंबर 2026 को न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए

    शैक्षणिक योग्यता

    • उम्मीदवारों को फार्मेसी में 2 साल का डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • जो उम्मीदवार फार्मेसी में डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे भी बीसीईसीई एलई 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    बीसीईसीई एलई 2026 पात्रता मानदंड (BCECE LE 2026 Eligibility Criteria) - पारामेडिकल

    पारामीटर

    डिटेल्स

    आयु निर्धारण

    31 दिसंबर 2026 को न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए

    शैक्षणिक योग्यता

    • उम्मीदवारों को मेडिकल कोर्स में 2 साल का डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • जो उम्मीदवार डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे भी बीसीईसीई एलई 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।.

    नागरिकता - उपरोक्त मानदंडों के अलावा, उम्मीदवारों को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए। निम्नलिखित श्रेणी के उम्मीदवार बीसीईसीई एलई 2026 के लिए पात्र हैं

    • अभ्यर्थी के माता-पिता बिहार के मूल निवासी हों।

    • अभ्यर्थी के माता-पिता कहीं और के निवासी हैं, लेकिन बिहार में काम करते हैं।

    • उम्मीदवार के माता-पिता शरणार्थी रहे हैं, लेकिन बिहार में बस गए।

    • आवेदक के माता-पिता बिहार से हैं और बिहार राज्य सरकार, केंद्र सरकार या पीएसयू के कर्मचारी हैं।

    • वे अभ्यर्थी जिनके माता-पिता विभाजन पूर्व बिहार सरकार के कर्मचारी हैं और उनके विभाग का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है और वे अभी भी बिहार/झारखंड के क्षेत्र में इसके कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं।

    • उम्मीदवारों के माता-पिता केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और बिहार में निवास करते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र 2026 (BCECE LE Application Form 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा 9 अप्रैल, 2026 को बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र (BCECE LE Application Form in hindi) लिंक सक्रिय किया गया। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान आदि जैसे चरण शामिल हैं। उम्मीदवार बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र 2026 (BCECE LE application form 2026 in hindi) भरने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

    बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण

    स्टेप 1- पंजीकरण : पहले चरण में, उम्मीदवारों को नाम, मोबाइल नंबर आदि जैसे बुनियादी विवरण दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। एक बार जब उम्मीदवार विवरण दर्ज करेंगे, तो उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक खाता सक्रियण लिंक भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को लिंक पर क्लिक कर उसे एक्टिवेट करना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवार की ईमेल आईडी उसके उपयोगकर्ता नाम के रूप में काम करेगी।

    स्टेप 2- व्यक्तिगत जानकारी : एक बार जब उम्मीदवार अपना खाता सक्रिय कर लेते हैं, तो उन्हें खाते में साइन इन करना होगा और अपने विवरण जैसे अपने पिता का नाम, माता का नाम, लिंग आदि दर्ज करना होगा।

    स्टेप 3- दस्तावेज अपलोड करना : व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने के बाद, उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के अनुसार फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवि (नाम और तारीख के साथ वाली फोटो, जैसा नीचे दर्शाया गया है) और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।

    डॉक्यूमेंट

    फॉर्मेट

    साइज (अधिकतम)

    फोटोग्राफ

    जेपीजी

    100केबी

    हस्ताक्षर

    जेपीजी

    100केबी

    स्टेप 4- शैक्षिक जानकारी : स्टेप 3 के बाद, उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक विवरण जैसे योग्यता परीक्षा, प्रतिशत अंक, उत्तीर्ण होने का वर्ष आदि दर्ज करना होगा।

    स्टेप 5- आवेदन का पूर्वावलोकन : एक बार जब उम्मीदवार सभी विवरण दर्ज कर देंगे, तो आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन तैयार हो जाएगा। उम्मीदवारों को सभी दर्ज किए गए विवरणों की जांच करनी होगी और यदि सभी विवरण सही हैं तो आगे बढ़ना होगा।

    स्टेप 6- शुल्क का भुगतान : आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन शुल्क (BCECE LE 2026 application fee) का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन मोड के लिए उम्मीदवारों को चालान डाउनलोड करना होगा और बैंक जाकर शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन मोड के लिए, उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2200 रुपए है।

    स्टेप 7 - आवेदन पत्र डाउनलोड करना : अंत में, उम्मीदवारों को पूरा आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेना होगा।

    बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र सुधार (BCECE LE Application Form Correction in hindi)

    बीसीईसीई एलई अधिसूचना के साथ बीसीईसीई एलई आवेदन पत्र त्रुटि सुधार (BCECE application form correction) तारीखें जारी की जाएंगी। आवेदन पत्र को ऑनलाइन मोड में संपादित करने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    • “एप्लिकेशन सुधार” लिंक पर क्लिक करें।

    • साइन इन पर क्लिक करें और अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें।

    • आवश्यक सुधार करें।

    • फॉर्म जमा करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए संपादित फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

    VIT Bhopal University | B.Arch Admissions 2026

    Mark presence in the Modern Architectural field with Bachelor of Architecture | Highest CTC : 70 LPA | Accepts NATA Score

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar

    बीसीईसीई एलई परीक्षा केंद्र 2026 (BCECE LE Exam Centres 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा बिहार के 38 परीक्षा केंद्रों पर बीसीईसीई एलई 2026 आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद का शहर चुनना होगा। आवंटित परीक्षा केंद्रों के बारे में विवरण एडमिट कार्ड पर मौजूद होगा। बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा केंद्रों (BCECE LE 2026 Exam Centres) के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देखें-

    बीसीईसीई एलई परीक्षा केंद्र (BCECE LE Exam Centres)

    दरभंगा

    भोजपुर

    पटना

    रोहतास

    समस्तीपुर

    कैमूर (भभुआ)

    मधुबनी

    नालंदा

    सहरसा

    गया

    मधेपुरा

    नवादा

    सुपौल

    बक्सर

    पूर्णिया

    औरंगाबाद

    कटिहार

    अरवल

    किशनगंज

    जहानाबाद

    अररिया

    सारण

    भागलपुर

    सीवान

    बांका

    गोपालगंज

    मुंगेर

    वैशाली

    बेगूसराय

    मुजफ्फरपुर

    खगड़िया

    सीतामढ़ी

    जमुई

    शिवहर

    लखीसराय

    पूर्व चंपारण

    शेखपुरा

    पश्चिम चंपारण

    बीसीईसीई एलई परीक्षा पैटर्न 2026 (BCECE LE Exam Pattern 2026 In hindi)

    परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा पैटर्न (BCECE LE 2026 Exam Pattern in hindi) पहले से पता होना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न के माध्यम से पूछे गए प्रश्नों के प्रकार, अनुभागों की संख्या, प्रश्नों की संख्या, अंकन योजना आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवार दूसरे वर्ष के इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए बीसीईसीई एलई परीक्षा पैटर्न 2026 के बारे में जानने के लिए दी गई तालिकाओं को देख सकते हैं।

    बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा पैटर्न (BCECE LE Exam Pattern 2026)- इंजीनियरिंग

    परीक्षा माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 15 मिनट

    सेक्शन

    • गणित

    • इंजीनियरिंग मैकेनिक्स

    • इंग्लिश

    प्रश्नों के प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    सेक्शन वाइज प्रश्न

    • गणित- 50 प्रश्न

    • इंजीनियरिंग मैकेनिक्स- 50 प्रश्न

    • इंग्लिश- 50 प्रश्न

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    600 (प्रत्येक सेक्शन 200 अंक)

    अंकन योजना

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएंगे

    बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा पैटर्न (BCECE LE Exam Pattern 2026)- फार्मेसी

    पार्टिकुलर

    डिटेल्स

    परीक्षा माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 15 मिनट

    सेक्शन

    • फार्मास्युटिक्स-I

    • फार्मास्युटिक्स-II

    • इंग्लिश

    प्रश्नों के प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    सेक्शन वाइज प्रश्न

    • फार्मास्युटिक्स-I: 50 प्रश्न

    • फार्मास्युटिक्स-II: 50 प्रश्न

    • इंग्लिश : 50 प्रश्न

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    600 (प्रत्येक सेक्शन के लिए 200 अंक)

    अंकन योजना

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएंगे।

    बीसीईसीई एलई 2026 परीक्षा पैटर्न (BCECE LE Exam Pattern 2026)- पारा मेडिकल

    पार्टिकुलर

    डिटेल्स

    परीक्षा माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 15 मिनट

    सेक्शन

    • एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी

    • पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड बायो-केमिस्ट्री

    • इंग्लिश

    प्रश्नों के प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    सेक्शन वाइज प्रश्न

    • एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी- 50 प्रश्न

    • पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड बायो-केमिस्ट्री - 50 प्रश्न

    • इंग्लिश- 50 प्रश्न

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    600 (प्रत्येक सेक्शन के लिए 200 अंक)

    अंकन योजना

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएंगे।

    बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2026 (BCECE LE Admit Card 2026 in hindi)

    बीसीईसीई एलई 2026 का एडमिट कार्ड ((BCECE LE Admit Card 2026) 23 मई 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार बीसीईसीई एलई 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का अनुपालन कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।

    • सफल लॉगइन पर, बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

    बीसीईसीई एलई रिजल्ट 2026 (BCECE LE Result 2026 in hindi)

    अधिकारी बीसीईसीई एलई 2026 का परिणाम (BCECE LE Result 2026 in hindi) ऑनलाइन मोड में घोषित करेंगे। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। बीसीईसीई एलई परिणाम 2026 एक रैंक कार्ड के रूप में जारी किया जाता है जिसमें प्रवेश परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की रैंक शामिल होती है। उम्मीदवार बीसीईसीई एलई 2026 की मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों को देख सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

    • “बीसीईसीई की मेरिट (लेटरल एंट्री) – 2026” पर क्लिक करें।

    • रौल नंबर दर्ज करें।

    • मेरिट सूची/रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

    बीसीईसीई एलई काउंसलिंग 2026 (BCECE LE Counselling 2026 in hindi)

    बीसीईसीई एलई 2026 की मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार बीसीईसीई एलई काउंसलिंग 2026 (BCECE LE Counselling 2026) प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। सभी पात्र उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित परामर्श केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार केंद्र पर रिपोर्ट करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। सीटों का आवंटन योग्यता, प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

    सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required For Verification in hindi)

    • बीसीईसीई एलई 2026 रैंक कार्ड

    • बीसीईसीई एलई 2026 एडमिट कार्ड

    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट

    • 12वीं कक्षा की मार्कशीट

    • निवास का प्रमाण (बिहार)

    • यदि लागू हो तो निवास प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड की प्रति

    • बीसीईसीई एलई 2026 के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें

    • 6 पासपोर्ट आकार के फोटो (आवेदन के समय अपलोड किए गए समान)

    • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीसीईसीई एलई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब तक है?
    A:

    बीसीईसीई एलई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई थी। 

    Q: बीसीईसीई एलई परीक्षा कौन आयोजित करता है?
    A:

    बीसीईसीई एलई परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board आयोजित करता है।

    Q: बीसीईसीई एलई आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान कैसे करें?
    A:

    बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन मोड के लिए उम्मीदवारों को चालान डाउनलोड करना होगा और बैंक जाकर शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन मोड के लिए, उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online MCA
    Via Dayananda Sagar University, Bangalore
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BCECE LE

    On Question asked by student community

    Have a question related to BCECE LE ?

    Hello Aspirant,

    With a UR rank of 362 in BCECE LE 2025, your chances for admission into Electrical Engineering at MIT Muzaffarpur are slim, as the previous year’s closing rank for this branch in the UR category was around 229.

    However, you may still have good chances in other branches

    After passing the BCECE LE (Lateral Entry) Paramedical Exam, the next step is to participate in the counseling process organized by the BCECE Board. Visit the official BCECE Board website (https://bceceboard.bihar.gov.in) for detailed notifications and updates regarding counseling dates and procedures. Start by registering yourself on the counseling portal using