Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 (CG PET counselling 2026 Hindi)- काउंसलिंग प्रक्रिया (शुरू)
    • लेख
    • सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 (CG PET counselling 2026 Hindi)- काउंसलिंग प्रक्रिया (शुरू)

    सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 (CG PET counselling 2026 Hindi)- काउंसलिंग प्रक्रिया (शुरू)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 12 Aug 2026, 11:28 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 (CG PET counselling 2026 in Hindi) - छत्तीसगढ़ के डायरेक्टरेट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने 9 अगस्त, 2026 को सीजी पीईटी 2026 राउंड 3 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। राउंड 3 की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीजी पीईटी राउंड 3 मेरिट लिस्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in पर देख सकते हैं। अथॉरिटी 10 अगस्त, 2026 से इंस्टिट्यूट-लेवल काउंसलिंग आयोजित की जा रही है, जिसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार नीचे सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. सीजी पीईटी काउंसलिंग शेड्यूल 2026 (CG PET Counselling Schedule 2026 in hindi)
    2. सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया (CG PET 2026 Counselling Process in hindi)
    3. सीजी पीईटी सीट आवंटन 2026 (CG PET Seat Allotment 2026 in hindi)
    4. आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना (Reporting at the allotted institute)
    सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 (CG PET counselling 2026 Hindi)- काउंसलिंग प्रक्रिया (शुरू)
    सीजी पीईटी काउंसिलंग 2026

    इससे पहले डीटीई छत्तीसगढ़, सीजी पीईटी राउंड 3 के लिए 6 अगस्त, 2026 को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया समाप्त की गई। अथॉरिटी सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित कर रही है। सीजी पीईटी काउंसलिंग की पूरी तारीखें नीचे देखें।
    सीजी पीईटी 2026 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक

    इससे पहले प्राधिकरण ने 25 जुलाई, 2026 को सीजी पीईटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की घोषणा की। उम्मीदवार cgdte.admissions.nic.in पर सीजी पीईटी सीट अलॉटमेंट लिंक देख सकते हैं। सीजी पीईटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने सीजी पीईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत होगी। सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर होगा। अथॉरिटी सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन आयोजित कर रही है। सीजी पीईटी काउंसलिंग की पूरी तारीखें नीचे देखें।

    इससे पहले प्राधिकरण ने 22 जुलाई, 2026 को सीजी पीईटी बीटेक काउंसलिंग के दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी कर दी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दूसरे राउंड की सीजी पीईटी मेरिट लिस्ट का लिंक देख सकते हैं। इसे देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने सीजी पीईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत होगी।

    प्राधिकरण ने 17 जुलाई को सीजी पीईटी बीटेक काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू की है। उम्मीदवार 21 जुलाई तक पर राउंड 2 सीजी पीईटी काउंसलिंग लिंक का इस्तेमाल कर सकते थे। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सीजी पीईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत होगी।
    सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 के लिए सीधा लिंक

    इससे पहले डीटीई, छत्तीसगढ़ ने 10 जुलाई को सीजी पीईटी सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक जारी कर दिया था। उम्मीदवार cgdte.admissions.nic.in पर सीजी पीईटी सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट का लिंक देख सकते थे। प्राधिकरण ने 7 जुलाई को सीजी पीईटी 2026 मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी।

    जो उम्मीदवार सीजी पीईटी परीक्षा के आधार पर एडमिशन लेने वाले टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग प्रोसेस में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत होगी। सीजी पीईटी काउंसलिंग की पूरी तारीखें नीचे देखें। सीजी पीईटी सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर होता है। सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 में शामिल स्टेप्स हैं - रजिस्ट्रेशन, पसंद भरना (चॉइस फिलिंग), मेरिट लिस्ट बनाना, सीट अलॉटमेंट, फीस का भुगतान और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना।
    सीजी पीईटी सीट अलॉटमेंट चेक करें
    सीजी पीईटी 2026 मेरिट लिस्ट देखने के लिए सीधा लिंक
    सीजी पीईटी काउंसलिंग शेड्यूल देखें-
    1782363924021

    सीजी पीईटी 2026 मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जिनके नाम सीजी पीईटी 2026 मेरिट सूची में उल्लिखित होंगे, उन्हें काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद छत्तीसगढ़ पीईटी काउंसलिंग (Chhattisgarh pet counselling in hindi) के लिए विकल्प भरना होगा। प्राधिकरण सीजी पीईटी 2026 सीट आवंटन की ऑनलाइन घोषणा करेगा। सीजी पीईटी सीट आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों पर आधारित है।

    जिन उम्मीदवारों ने सीजी पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 में शामिल पंजीकरण, विकल्प भरना, शुल्क भुगतान, सीट आवंटन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग चरण हैं। जो उम्मीदवार नियत तिथि से पहले सीजी पीईटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करते हैं, उन्हें सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा। इसके अलावा, प्राधिकरण सीजी पीईटी कटऑफ 2026ऑनलाइन भी जारी करेगा।

    काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सीजी पीईटी काउंसलिंग पंजीकरण 2026 (CG PET counseling registration 2026 in Hindi) को पूरा करना होगा। सीजी पीईटी सीट आवंटन (CG PET seat allotment in Hindi) उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर होगा। सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    सीजी पीईटी काउंसलिंग शेड्यूल 2026 (CG PET Counselling Schedule 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी पीईटी काउंसलिंग तिथि 2026 की घोषणा की कर दी है। सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल (CG PET Counselling 2026 Schedule in hindi) नीचे अपडेट किया गया है।

    सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 (CG PET Counselling 2026 in hindi)

    इवेंट

    तारीख

    सीजी पीईटी रिजल्ट 2026

    12 जून 2026

    राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस

    30 जून से 6 जुलाई, 2026

    सीजी पीईटी राउंड 1 मेरिट लिस्ट

    7 जुलाई, 2026

    आपत्ति

    8 जुलाई, 2026

    सीजी पीईटी 2026 राउंड 1 के सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन
    10 जुलाई, 2026
    प्रवेश प्रक्रिया
    11 से 15 जुलाई, 2026

    राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

    17 से 21 जुलाई, 2026

    मेरिट लिस्ट राउंड 2

    22 जुलाई, 2026

    आपत्ति
    23 जुलाई, 2026
    सीजी पीईटी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन
    25 जुलाई, 2026

    प्रवेश प्रक्रिया

    26 से 30 जुलाई, 2026

    तीसरे राउंड (स्पॉट राउंड) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस

    1 से 6 अगस्त, 2026

    मेरिट लिस्ट राउंड 3
    9 अगस्त, 2026
    रिपोर्टिंग
    10 अगस्त, 2026

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया (CG PET 2026 Counselling Process in hindi)

    उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से सीजी पीईटी काउंसलिंग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (cg pet counselling online registration) की प्रक्रिया को समझ सकते हैं –

    चरण 1: पंजीकरण- उम्मीदवारों को विवरण दर्ज करके काउंसलिंग के लिए सीजी पीईटी काउंसलिंग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (cg pet counselling online registration) करना होगा। निम्नलिखित विवरण देनें होंगे-

    • जेईई मेन 2026/सीजी पीईटी 2026 रोल नंबर/योग्यता परीक्षा रोल नंबर

    • जन्म की तारीख

    • पासवर्ड बनाना

    • उम्मीदवार का निवास

    Rungta International Skills University | B.Tech 2026

    NAAC A Grade | Ranked 25th in India By India Today for Engineering

    Amity University Noida-B.Tech Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    एक बार ऊपर बताए गए विवरण दर्ज कर देने के बाद विशिष्ट पंजीकरण संख्या सिस्टम द्वारा तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को इस पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (पंजीकरण के दौरान बनाए गए) का उपयोग करके कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सफलतापूर्वक लॉगिन के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी-

    • उम्मीदवार का नाम

    • माता का नाम

    • पिता का नाम

    • जन्म की तारीख

    • लिंग

    • वर्ग

    • राष्ट्रीयता

    • फोन नंबर

    • मोबाइल नंबर

    • भाषा

    • धर्म

    • क्षेत्र

    • पारिवार की आय

    • पता

    • राज्य

    • पिन कोड

    • फोन नंबर

    • मोबाइल नंबर

    • अभिभावक का फोन नंबर

    चरण 2: फोटोग्राफ अपलोड करना- सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण में आवश्यक विवरण दर्ज कर रजिस्टर करने के बाद, उम्मीदवारों को निर्दिष्ट आकार और प्रकार में अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटा को अपलोड करना होगा।

    सीजी पीईटी काउंसलिंग के लिए वांछित फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की साइज

    दस्तावेज

    फाइल साइज

    फाइल फॉरमेट

    फोटो

    40-50 केबी

    JPG/ JPEG

    हस्ताक्षर

    40-50 केबी

    JPG/ JPEG

    चरण 3: शुल्क भुगतान- एक बार जब उम्मीदवार अपने दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियां अपलोड कर देते हैं, तो उन्हें क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में सीजी पीईटी 2026 की काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

    चरण 4: चॉइस लॉकिंग - फीस भुगतान के बाद, उम्मीदवारों को शेड्यूल के अनुसार संस्थानों और पाठ्यक्रमों के विकल्प भरने होंगे। प्रवेश की संभावना बढ़ाने के लिए जितने अधिक विकल्प मांगे जा रहे हैं उन सभी का पूरा लाभ उठाएं। उम्मीदवारों के पास अपनी पसंद जोड़ने, हटाने, संशोधित करने का विकल्प होगा। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले अपनी पसंद को लॉक करना होगा और भरे हुए विकल्पों के साथ आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रखना होगा।

    चरण 5: दस्तावेज सत्यापन- चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आवंटित केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को केंद्रों पर जेरोक्स प्रतियों के साथ अपने मूल दस्तावेज ले जाना होगा। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अधिकारी उम्मीदवारों को रसीद सह पावती पर्ची प्रदान करेंगे।

    नोट- यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रामाणिक वजह से काउंसलिंग सेंटर में रिपोर्ट नहीं कर पाता है तो उम्मीदवार के माता-पिता अपने बच्चे के मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को सीजी पीईटी 2026 काउंसलिंग सत्र और दस्तावेज़ सत्यापन में भाग लेने के लिए अपने माता-पिता को भी अधिकृत करना होगा।

    सत्यापन के समय आवश्यक दस्तावेज (Documents required at the time of verification)

    • कक्षा 10 की मार्कशीट

    • कक्षा 12 की मार्कशीट

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • प्रवासन प्रमाणपत्र

    • सीजी पीईटी 2026 आवेदन पत्र भरे हुए विकल्पों के साथ

    • जेईई मेन 2026/सीजी पीईटी 2026 मार्क शीट

    • अधिवास प्रमाणपत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    Jain University B.Tech Admissions 2026

    Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar

    सीजी पीईटी सीट आवंटन 2026 (CG PET Seat Allotment 2026 in hindi)

    अधिकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी पीईटी 2026 सीट आवंटन ऑनलाइन मोड में जारी करेंगे। अधिकारी काउंसलिंग के हर दौर के बाद सीट आवंटन का परिणाम जारी करेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपना सीजी पीईटी सीट आवंटन पत्र 2026 डाउनलोड करना होगा। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें सीजी पीईटी सीट आवंटन पत्र के साथ अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।

    आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना (Reporting at the allotted institute)

    जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें प्रवेश शुल्क का भुगतान करने, सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने और अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए सीट आवंटन पत्र के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे-

    • कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र

    • कक्षा 12 की मार्कशीट

    • अनंतिम आवंटन पत्र

    • जेईई मेन/सीजी पीईटी मार्क शीट

    • अधिवास प्रमाणपत्र

    • प्रवास पत्र

    • पहले भाग लेने वाले संस्थान से आचरण प्रमाणपत्र

    • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • 3 पासपोर्ट साइज फोटो

    • गैप लेटर (यदि कक्षा 12 की परीक्षा और जेईई मेन/सीजी पीईटी के बीच ब्रेक हो)

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं सीजी पीईटी काउंसलिंग के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    सीजी पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 की तारीखें कब जारी की जाएंगी?
    A:

    तकनीकी शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी पीईटी काउंसलिंग तिथियों की घोषणा कर दी है। लेख में चेक करें। 

    Q: सीजी पीईटी काउंसलिंग पंजीकरण कब शुरू होगा?
    A:

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीजी पीईटी काउंसलिंग 30 जून से शूरु कर दिया गया है।

    Q: सीजी पीईटी काउंसलिंग 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

    सीजी पीईटी काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in है।

    Q: मैं अपना सीजी पीईटी काउंसलिंग परिणाम कैसे देख सकता हूं?
    A:

    सीजी पीईटी काउंसलिंग परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड प्रदान करना होगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Basic Electronics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Bioengineering An Interface with Biology and Medicine
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    City and Metropolitan Planning
    Via School of Planning and Architecture Delhi
    Online MCA
    Via Graphic Era University Online
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CG PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CG PET ?

    Hello Dear Student,
    With a CGPET rank of 3382 as an OBC male candidate, your chances of securing a Computer Science and Engineering (CSE) seat at Vishwavidyalaya Engineering College (VEC Ambikapur) are low to moderate.

    You can check, find and access more information here:


    Hope it helps!

    Hello Student,

    Yes with your rank it is possible that you might get EE at GEC Raipur or GEC Bilaspur. However the rank falls on borderline. Generally the cutoff ranks for government colleges is between 1500 and 2500. There might also be some shift due to counseling participation.

    Hi!

    Below is the link to access the CG PET Syllabus 2026. You will find the chemistry syllabus in the article:

    https://engineering.careers360.com/articles/cg-pet-exam-pattern-syllabus

    This article also contains the syllabus of Chemistry and Mathematics.

    To prepare for CG PET, focus on high-weightage topics in Physics, Chemistry, and Mathematics by solving sample papers and previous year's questions.

    Also Read this: CG PET important question and answer

    Hello
    CG PET 2026 me 2000 rank par government college me CSE milna thoda tough hota hai, Lekin lower-tier government colleges ya less demanded branches me chance ho sakta hai. Counseling rounds (spot round) me bhi try karo, kyunki last me seats vacant rehti hain. Backup options ready rakhna better