Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 (UPSEE Result 2020)
    • लेख
    • यूपीएसईई रिजल्ट 2020 (UPSEE Result 2020)

    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 (UPSEE Result 2020)

    #UPCET
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Updated on 13 Nov 2020, 06:22 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 - डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने ऑनलाइन मोड में यूपीएसईई 2020 रिजल्ट 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। AKTU ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से UPSEE परिणाम जारी किया है। यूपीएसईई परिणाम ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हो गया है। रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा में मुरादाबाद के संयम सक्सेना ने पहला स्थान हासिल किया, वाराणसी के आकाश सिन्हा दूसरे स्थान पर और प्रयागपुर के जय कुमार ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। यूपीएसईई रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। यूपीएसईई 2020 परिणाम की जांच करने और इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। व्यक्तिगत विवरण के साथ ही, कुल और विषयवार अंक, प्राप्त रैंक और अन्य जानकारियां यूपीएसईई परिणाम के माध्यम से घोषित की जाती हैं। यूपीएसईई 2020 रिजल्ट में दिए गए स्कोर्स के आधार पर अधिकारियों द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट तैयार करने के बाद उम्मीदवारों को यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 में शामिल होने के लिए 19 अक्टूबर से बुलाया जा रहा है। प्रतिभागी संस्थानों में बी.टेक एवं अन्य कोर्सेज में एडमिशन प्रदान करने के लिए यूपीएसईई 2020 एक पेन और पेपर आधारित (ऑफलाइन) परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। यूपीएसईई रिजल्ट 2020 (UPSEE Result 2020) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    Latest: यूपीएसईई 2020 रिजल्ट देखने के लिए लिए - यहाँ क्लिक करें; तीसरे राउंड के लिए यूपीएसईई 2020 सीट अलॉटमेंट जारी।
    Important: आधिकारिक घोषणा के अनुसार, वर्ष 2021 से यूपीएसईई परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा एवं एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई मेन स्कोर का उपयोग किया जाएगा!

    This Story also Contains

    1. यूपीएसईई रिजल्ट 2020 महत्वपूर्ण तारीखें
    2. यूपीएसईई रिजल्ट 2020 में उपलब्ध सूचना
    3. यूपीएसईई मेरिट लिस्ट 2020
    4. यूपीएसईई 2020 स्कोर की गणना कैसे करें?
    5. यूपीएसईई कटऑफ 2020
    6. यूपीएसईई काउंसलिंग 2020
    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 (UPSEE Result 2020)
    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 (UPSEE Result 2020)

    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 महत्वपूर्ण तारीखें

    क्र. सं.

    इवेंट्स

    तारीखें (संभावित)

    1

    यूपीएसईई 2020

    20 सितम्बर 2020

    2

    परिणाम की घोषणा

    15 अक्टूबर 2020 (जारी)

    3

    यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग का प्रारंभ

    19 अक्टूबर 2020

    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 चेक करने के स्टेप्स

    यूपीएसईई 2020 परिणाम (UPSEE Result 2020) की जांच करने और इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा दिए गए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन किया जाना चाहिए।

    • यूपीएसईई 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

    • उम्मीदवारों को अपना यूपीएसईई 2020 रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

    • "सबमिट" पर क्लिक करें

    • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

    • रिजल्ट में दिए गए सभी विवरणों की जांच ध्यानपूर्वक कर लें।

    • इसके बाद, रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में प्रयोग के लिए इसके 2 प्रिंटआउट ले लें

    यूपीएसईई रिजल्ट 2020 में उपलब्ध सूचना

    उम्मीदवार यूपीएसईई 2020 रिजल्ट (UPSEE Result) दी गई निम्नलिखित जानकारी चेक कर पाएंगे। यदि रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी है, तो उम्मीदवारों को अथॉरिटीज से संपर्क करना होगा:

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • कैटेगरी और सब-कैटेगरी

    • पेपर का नाम

    • प्रत्येक विषय में प्राप्त मार्क्स

    यूपीएसईई मेरिट लिस्ट 2020

    उम्मीदवारों को मिले अंकों के आधार पर एकेटीयू प्राधिकरण द्वारा यूपीएसईई 2020 मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यूपीएसईई 2020 मेरिट लिस्ट प्रत्येक प्रतिभागी संस्थान द्वारा ऑफर किये जाने वाले बी. टेक कोर्स के लिहाज से अलग-अलग होगी। प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को मेरिट सूची तैयार करते समय ध्यान में रखा जाएगा। प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार रैंक आवंटित की जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किये गए उम्मीदवार भी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

    यूपीएसईई 2020 के लिए टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया

    ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जब दो या दो से अधिक उम्मीदवार यूपीएसईई 2020 में एकसमान स्कोर हासिल कर लें तो इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों द्वारा नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए टाई को समाप्त किया जाएगा।

    • जिन उम्मीदवारों के गलत जवाब कम होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट में ऊपर जगह दी जाएगी।

    • अगर इसके बावजूद बराबरी का स्तर बना रहता है, तो पेपर-1 के क्रमशः मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री सेक्शन में ज्यादा अंक लाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    • अगर फिर भी बराबरी की स्थिति बनी रहती है तो अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को ऊंची रैंक दी जाएगी।

    • अगर उम्मीदवारों की उम्र भी एक बराबर है तो आवेदन पत्र संख्या के आधार पर रैंक दी जाएगी; जिस उम्मीदवार की आवेदन पत्र संख्या कम होगी, उसे मेरिट में ऊंचे स्तर पर रखा जाएगा

    UPCET Sample Papers
    Download Free UPCET Previous Year Sample Papers
    Click Here

    यूपीएसईई 2020 स्कोर की गणना कैसे करें?

    अथॉरिटीज आधिकारिक मार्किंग स्कीम का पालन करके यूपीएसईई 2020 रिजल्ट को तैयार करेंगे। मार्किंग स्कीम नीचे टेबल में दी गई है।

    यूपीएसईई 2020 मार्किंग स्कीम

    ब्यौरा

    विवरण

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे

    150 प्रश्न x 4 अंक = 600 अंक

    गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी

    -

    अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा

    -

    पिछले वर्षों के यूपीएसईई स्टैटिस्टिक्स

    ब्यौरा

    यूपीएसईई 2019 स्टैटिस्टिक्स

    कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या

    1,66,264

    प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार

    1,50,145

    क्वालिफाइड कैंडिडेट्स

    1,34,377

    जेंडर-वाइज क्वालिफाइड कैंडिडेट्स

    • पुरुष - 96,762

    • महिला - 37,612

    • ट्रांसजेंडर - 3

    कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइड कैंडिडेट्स

    • सामान्य - 67,634

    • ओबीसी - 49,207

    • अनुसूचित जाति - 17,040

    • अनुसूचित जनजाति - 496

    पिछले वर्षों के यूपीएसईई टॉपर्स

    रैंक

    यूपीएसईई 2019

    यूपीएसईई 2018

    यूपीएसईई 2017

    1

    प्रशांत मिश्रा

    आदित्य सिंह

    प्रखर बिंदल

    2

    अरविन्द अग्रवाल

    दीपांकुर कंसल

    रोहन गुप्ता

    3

    धैर्य गुप्ता

    आकाश वर्धन

    दिव्यांश चौधरी

    4

    प्रत्यांशु पांडेय

    -

    -

    5

    शिवेन त्रिपाठी

    -

    -

    यूपीएसईई कटऑफ 2020

    यूपीएसईई कटऑफ वह न्यूनतम रैंक है जिसे उम्मीदवारों को एडमिशन की अधिक संभावना के लिए प्राप्त करना आवश्यक होगा। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विभिन्न फैक्टर्स की जांच के बाद अथॉरिटीज कटऑफ तैयार करेंगे। चूंकि इस सत्र की कटऑफ अभी जारी नहीं की गई इसलिए संदर्भ के लिए पिछले वर्ष की यूपीएसईई कटऑफ देखी जा सकती है।

    यूपीएसईई 2019 क्वालिफाइंग कटऑफ

    क्रम संख्या

    कैटेगरी

    मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

    1

    सामान्य

    25%

    2

    ओबीसी

    25%

    3

    अनुसूचित जाति

    20%

    4

    अनुसूचित जनजाति

    25%

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020

    प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग के समय पंजीकरण पूरा करना होगा जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों वरीयता के अनुसार ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकेंगे। सीट आबंटन प्राप्त की गई रैंक, वरीयता और सीट की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा स्पॉट राउंड के साथ-साथ काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किए जाएंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    BITS LAT Application Date

    27 Aug'25 - 28 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Software Engineering Essentials
    Via Technical University of Munich, Munich
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    B.Tech Engineering Technology
    Via Birla Institute of Technology and Science, Pilani
    Principles of Digital Communications
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Udemy
     1525 courses
    Swayam
     817 courses
    NPTEL
     773 courses
    Coursera
     697 courses
    Edx
     608 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPCET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPCET ?

    Greetings from Careers360!

    Thank you for your question about the number of seats available through the UPSEE (Uttar Pradesh State Entrance Examination) exam .

    The exact number of seats can vary from year to year, as it depends on factors like the number of participating institutions and any changes in

    The fee for each round of counselling in the Uttar Pradesh State Entrance Examination (UPSEE) is Rs. 2,000 which you paid at the time of counselling there are lot of candidates who are applying to counselling due to which traffic on website is high you should try till last date

    UPCET and CUET are different entrance exams.UPCET is a state-level entrance exam conducted by Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, Lucknow (formerly UPTU) for admission to various undergraduate and postgraduate programs in engineering, pharmacy, architecture, and other courses offered by universities and colleges affiliated with it in Uttar Pradesh.

    CUET

    1. Contact the UPSEE Counseling Helpline : Immediately reach out to the official UPSEE counseling helpline or support team. Explain your situation clearly and inquire if there's a process to modify your application details or submit the income certificate now.

    2. Email the Concerned Authority : Draft a formal email to the

    With a CRL rank of 94k in JEE, your chances of getting into top-tier colleges like AKGEC, KIET, GL Bajaj, or Galgotias for CSE or IT are somewhat limited, especially in the General category. These colleges tend to have higher cutoffs for branches like Computer Science and Information Technology. However,