Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE counselling 2020 in Hindi)
    • लेख
    • यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE counselling 2020 in Hindi)

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE counselling 2020 in Hindi)

    #UPCET
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 07 Dec 2020, 11:36 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 - डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने अंतिम विशेष दौर (राउंड 6) सीट आवंटन परिणाम घोषित करने के साथ UPSEE 2020 की काउंसलिंग पूरी कर ली है। यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। AKTU ने विस्तृत कार्यक्रम और यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया जारी कर दी है। उम्मीदवार इस पृष्ठ से यूपीएसईई काउंसलिंग की तारीख की जांच कर सकते हैं। यूपीएसईई 2020 की काउंसलिंग के दौरान, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों को भी सत्यापित करना होगा। अधिकारी आंतरिक स्लाइडिंग राउंड के साथ-साथ यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग के छह राउंड आयोजित कर रहे हैं। सीटों का आवंटन सुरक्षित यूपीएसईई रैंक, कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयताओं, और सीट की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा। UPSEE काउंसलिंग 2020 के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    Latest: राउंड 6 के यूपीएसईई 2020 सीट आवंटन परिणाम घोषित। उत्तर प्रदेश के टॉप कॉलेजों की सूची भी देखें
    Important: यूपीएसईई की परीक्षा 2021 से आयोजित नहीं की जायेगी। JEE Main रैंक होल्डर एकेटीयू से सम्बद्ध कॉलेजों में सीधे दाखिला प्राप्त कर सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें
    2. यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE Counselling 2020)
    3. यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 - स्पॉट राउंड
    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE counselling 2020 in Hindi)
    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE counselling 2020 in Hindi)

    यूपीएसईई 2020 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया। UPSEE 2020 रिजल्ट परीक्षा सम्पन्न होने के बाद जारी किया कर दिया गया है।

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें

    प्रोग्राम

    महत्वपूर्ण तारीख

    यूपीएसईई 2020

    20 सितम्बर 2020

    नतीजों का घोषणा

    15 अक्टूबर 2020 (घोषित)

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 राउंड 1- पंजीकरण, शुल्क का भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड

    19 से 22 अक्टूबर, 2020

    राउंड 1- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    नए के लिए- 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2020 तक

    क्वेरी के लिए- 20 से 24 अक्टूबर, 2020 तक

    राउंड 1- च्वाइस लॉकिंग
    20 से 26 अक्टूबर, 2020 (सुबह 10 बजे)
    राउंड 1 की क्वेरीज के लिए रिस्पांस देना
    20 से 24 अक्टूबर, 2020 (सुबह 11 बजे)
    सीट अलॉटमेंट26 अक्टूबर, 2020
    ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज / फ्लोट)
    26 से 29 अक्टूबर, 2020 (रात 11.59 बजे)
    सीट कन्फर्मेशन का भुगतान (20000/12000)
    26 से 29 अक्टूबर, 2020 (रात 11.59 बजे)

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 राउंड 2 पंजीकरण और शुल्क का भुगतान (नए उम्मीदवार)

    30 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)

    राउंड 2- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    फ्रेश के लिए- 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2020 तक

    क्वेरी के लिए- 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2020 तक

    राउंड 2- ऑनलाइन चॉइस लॉकिंग
    30 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2020 (सुबह 10 बजे)
    राउंड 2 की क्वेरीज के लिए रिस्पांस देना
    30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2020 तक
    सीट अलॉटमेंट
    6 नवंबर, 2020
    ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज / फ्लोट)
    6 से 9 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)
    सीट कन्फर्मेशन का भुगतान (20000/12000)
    6 से 10 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)
    ऑनलाइन निकासी (वापसी 15000/9000)
    6 से 10 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 राउंड 3 - पंजीकरण और शुल्क का भुगतान (नए उम्मीदवार)

    9 से 11 नवंबर, 2020

    राउंड 3 - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    फ्रेश के लिए- 10 नवंबर से 12 नवंबर, 2020 (दोपहर 12.00 बजे)

    क्वेरी के लिए- 10 नवंबर से 12 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)

    राउंड 3 - ऑनलाइन चॉइस लॉकिंग
    10 से 13 नवंबर, 2020 (सुबह 10 बजे)
    राउंड 3 की क्वेरीज के लिए रिस्पांस देना
    10 से 12 नवंबर, 2020 (सुबह 11 बजे)
    सीट अलॉटमेंट राउंड 313 नवंबर, 2020
    ऑनलाइन विलिंगनेस (फ्रीज / फ्लोट)
    13 से 17 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)
    सीट की पुष्टि का भुगतान13 से 18 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)
    ऑनलाइन निकासी (वापसी 15000/6000)13 से 18 नवंबर, 2020 (रात 11.59 बजे)

    राउंड 4- सीट अलॉटमेंट

    18 नवंबर, 2020

    राउंड 4- भुगतान की पुष्टि (20000/12000)

    18 से 21 नवंबर, 2020

    पीआई पर फ्रीज सीट के उम्मीदवारों की फिजिकल रिपोर्टिंग

    21 से 24 नवंबर, 2020

    गवर्नमेंट कॉलेजों में इंटरनल स्लाइडिंग
    26 नवंबर, 2020
    स्पेशल राउंड के लिए स्पेशल राउंड26 नवंबर, 2020
    UPSEE काउंसलिंग राउंड 5- शुल्क का पंजीकरण और भुगतान
    26 से 28 नवंबर, 2020
    राउंड 5- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    26 से 29 नवंबर, 2020
    ऑनलाइन चॉइस लॉकिंग और भुगतान 20000 रु
    26 से 30 नवंबर, 2020
    राउंड 5- सीट अलॉटमेंट
    30 नवंबर, 2020
    UPSEE काउंसलिंग राउंड 6- शुल्क पंजीकरण और शुल्क का भुगतान1 से 3 दिसंबर, 2020
    राउंड 6- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    1 से 4 दिसंबर, 2020
    ऑनलाइन चॉइस लॉकिंग और भुगतान 20000 रु
    1 से 5 दिसंबर, 2020
    राउंड 6- सीट अलॉटमेंट
    5 दिसंबर, 2020

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 (UPSEE Counselling 2020)

    UPSEE काउंसलिंग 2020 सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मोड में 19 अक्टूबर से शुरू हो गयी थी। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसईई 2020 की परीक्षा पास करना महत्वपूर्ण है। यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 की प्रक्रिया निचे सूचीबद्ध की गयी है।

    चरण 1 - दस्तावेजों को अपलोड कर और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया : उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम और जन्मतिथि का उपयोग करके यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और एक बार पंजीकृत होने के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक विवरणों को भरना होगा और दिए गए निर्देशानुसार दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। काउंसलिंग शुल्क भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड) के माध्यम से करना होगा। यह ध्यान देने योग्य बात है कि काउंसलिंग शुल्क गैर-वापसी योग्य (नॉन-रिफंडेबल) है।

    UPSEE काउंसलिंग पार्टिसिपेशन फीस

    क्र. सं.

    कैटेगरी

    काउंसलिंग फीस (रु.)

    1

    सामान्य और ओबीसी श्रेणी

    1,000 रु.

    2

    एससी और एसटी वर्ग

    1,000 रु.


    चरण 2. दस्तावेजों का सत्यापन : उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज ऑनलाइन मोड में ही सत्यापित कराने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापित होते ही उम्मीदवारों को ओटीपी (OTP) भेजा जायेगा। च्वाइस फिलिंग के लॉग इन के लिए ओटीपी की आवश्यकता होती है। नीचे लिखे दस्तावेज सत्यापित किये जायेंगे।

    1. UPSEE 2020 रैंक कार्ड

    2 . यूपीएसईई 2020 एडमिट कार्ड

    3 . 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र और मार्कशीट

    4. निवास प्रमाण पत्र

    5. अभिभावक का Domicile प्रमाण पत्र (यदि छात्र ने उत्तर प्रदेश के बाहर परीक्षा उत्तीर्ण की है)

    6. ग्रामीण वेटेज प्रमाण पत्र (यदि आपके क्षेत्र में लागू है)

    7. चरित्र प्रमाण पत्र

    8. श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    9. स्वतंत्रता सेनानियों / सशस्त्र बलों / शारीरिक रूप से विकलांग के लिए उप-श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    10. मेडिकल फिटनेस का प्रमाण पत्र / मेडिकल फिटनेस अंडरटेकिंग

    11. आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए आय प्रमाण पत्र

    12. GDDA श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    13. अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज

    चरण 3. च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग: दस्तावेजों के सत्यापित होते ही लॉग इन करने के बाद छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेजों और पाठ्यक्रमों को अपनी प्राथमिकता अनुसार चयन करना होगा। छात्रों को अनुमति होती है की वो अपनी पसंद से चयन करें, हालांकि आवंटन के दौरान इस पर विचार किया जाता है।

    चरण 4. सीट आवंटन: AKTU, UPSEE Counselling 2020 के सीट आवंटन का परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित होगा। उम्मीदवार लॉग इन करने के बाद राउंड-वाइज आवंटन की जांच कर पाएंगे। कैंडिडेट्स द्वारा भरी गई वरीयताओं, प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन और सीट की उपलब्धता जैसे कारकों को आवंटन के दौरान अधिकारियों द्वारा ध्यान में रखा जाएगा।

    चरण 5. सीटों की पुष्टि: छात्रों को आवंटित सीट की पुष्टि करनी होगी। नीचे दिए गए विकल्प छात्रों को दिए जाएंगे जिसमे उन्हें चुनाव करना होगा।

    Freeze: आवंटित सीट से संतुष्ट होने पर छात्र इस विकल्प का चयन करेंगे।

    Float: यदि छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और इसे अगले राउंड के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं तो Float विकल्प का चयन करना होगा।

    Withdrawal: यदि छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और अगले राउंड में भाग लेना नहीं चाहते, तब उन्हें इस विकल्प का चुनाव करना होगा।

    चरण 6. आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करना: जो छात्र सीट आवंटन के विकल्प में से Freeze विकल्प का चुनाव करते हैं उन्हें अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए संबंधित कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा। अधिकारियों द्वारा छात्रों को रिपोर्टिंग तिथि सूचित की जायेगी। यदि छात्र दिए गए तिथि के भीतर अपने प्रवेश की पुष्टि नहीं करते हैं तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। छात्रों को प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।

    यूपीएसईई सीट एक्सेप्टेंस फीस

    क्रमांक

    श्रेणी

    काउंसलिंग शुल्क

    1

    सामान्य और ओबीसी श्रेणी

    Rs. 20,000

    2

    एससी और एसटी श्रेणी

    Rs. 12,000

    यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए - यहाँ क्लिक करें

    यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 - स्पॉट राउंड

    UPSEE Counselling 2020 की स्पॉट राउंड काउंसलिंग को चार राउंड के आवंटन के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए किया जाएगा। स्पॉट काउंसलिंग के दो राउंड ऑफलाइन मोड में आयोजित किये जाएंगे। स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए छात्रों को नए पंजीकरण कराने होंगे। पंजीकरण के बाद छात्रों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन) के लिए रिपोर्ट करना होगा। AKTU के अधिकारी के पक्ष में लखनऊ में देय 75000/रुपये के डिमांड ड्राफ्ट छात्रों द्वारा तैयार रखना होगा। छात्रों के रैंक के अनुसार आवंटन किया जायेगा।

    UPSEE काउंसलिंग 2020 के स्पॉट राउंड में किसे मिलेगी प्राथमिकता

    1. जिन छात्रों को पिछले राउंड में सीट आवंटित नहीं की गई है।

    2. वे छात्र जिन्हें सीट आवंटित की गई है पर उन्होंने अपने प्रवेश की पुष्टि नहीं की है।

    3. यूपीएसईई 2020 के क्वालिफाइड उम्मीदवार जो किन्ही परिस्थितियों के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएसईई 2020 परिणाम की तारीख क्या है?
    A:

    यूपीएसईई परिणाम 2020 ऑनलाइन मोड में 15 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है।

    Q: यूपीएसईई काउंसलिंग कैसे आयोजित की जाती है?
    A:

     UPSEE काउंसलिंग 2020 ऑनलाइन मोड में 19 अक्टूबर से शुरू हो गयी है।

    Q: UPSEE काउंसलिंग 2020 के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन कैसे होगा?
    A:

    यूपीएसईई 2020 काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

    Q: यूपीएसईई काउंसलिंग 2020 शेड्यूल क्या है?
    A:

    UPSEE 2020 काउंसलिंग शेड्यूल अधिकारियों द्वारा जारी किया जा चुका है।

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    BITS LAT Application Date

    27 Aug'25 - 28 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Certificate Course on Cyber Laws
    Via Indian Law Institute, New Delhi
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Software Engineering Essentials
    Via Technical University of Munich, Munich
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    B.Tech Engineering Technology
    Via Birla Institute of Technology and Science, Pilani
    Principles of Digital Communications
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Udemy
     1525 courses
    Swayam
     817 courses
    NPTEL
     773 courses
    Coursera
     697 courses
    Edx
     608 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPCET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPCET ?

    Greetings from Careers360!

    Thank you for your question about the number of seats available through the UPSEE (Uttar Pradesh State Entrance Examination) exam .

    The exact number of seats can vary from year to year, as it depends on factors like the number of participating institutions and any changes in

    The fee for each round of counselling in the Uttar Pradesh State Entrance Examination (UPSEE) is Rs. 2,000 which you paid at the time of counselling there are lot of candidates who are applying to counselling due to which traffic on website is high you should try till last date

    UPCET and CUET are different entrance exams.UPCET is a state-level entrance exam conducted by Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, Lucknow (formerly UPTU) for admission to various undergraduate and postgraduate programs in engineering, pharmacy, architecture, and other courses offered by universities and colleges affiliated with it in Uttar Pradesh.

    CUET

    1. Contact the UPSEE Counseling Helpline : Immediately reach out to the official UPSEE counseling helpline or support team. Explain your situation clearly and inquire if there's a process to modify your application details or submit the income certificate now.

    2. Email the Concerned Authority : Draft a formal email to the

    With a CRL rank of 94k in JEE, your chances of getting into top-tier colleges like AKGEC, KIET, GL Bajaj, or Galgotias for CSE or IT are somewhat limited, especially in the General category. These colleges tend to have higher cutoffs for branches like Computer Science and Information Technology. However,