Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड आईटीआई 2026 (Jharkhand ITI 2026): आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड ,सिलेबस, पैटर्न, रिजल्ट
    • लेख
    • झारखंड आईटीआई 2026 (Jharkhand ITI 2026): आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड ,सिलेबस, पैटर्न, रिजल्ट

    झारखंड आईटीआई 2026 (Jharkhand ITI 2026): आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड ,सिलेबस, पैटर्न, रिजल्ट

    Nitin SaxenaUpdated on 11 Aug 2026, 11:30 AM IST

    झारखंड आईटीआई 2026: झारखंड के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 2026-27 सत्र में नामांकन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट 6 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट के आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विभाग के निर्देश के अनुसार, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आईटीआई ट्रेड विकल्पों में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। वहीं, प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर और काउंसलिंग की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

    झारखंड आईटीआई 2026 (Jharkhand ITI 2026): आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड ,सिलेबस, पैटर्न, रिजल्ट
    झारखंड आईटीआई 2026

    श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड द्वारा मेरिट के आधार पर झारखंड आईटीआई में प्रवेश प्रदान किया जाता है। 8वीं तथा 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किए हुए छात्र झारखंड आईटीआई 2026 एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। झारखंड आईटीआई 2026 प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी लेटेस अपडेट प्राप्त करने के लिए लेख से जुड़े रहें।

    फाइनल मेरिट लिस्ट के बाद ट्रेड विकल्प में संशोधन का मौका

    जारी सूचना के अनुसार, फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने के बाद अभ्यर्थियों को आईटीआई ट्रेड विकल्पों में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 12 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, यदि किसी अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में किसी प्रकार की आपत्ति है या किसी विवरण में सुधार कराना है, तो पोर्टल पर 21 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच शिकायत दर्ज कर सुधार कराया जा सकता था।

    झारखंड आईटीआई 2026 एडमिशन: हाइलाइट (Jharkhand ITI 2026 Admission: Highlights in hindi)

    विवरण

    सूचना

    प्रवेश प्रक्रिया का नाम

    झारखंड आईटीआई 2026 प्रवेश

    संचालक निकाय

    श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखंड

    आधारित

    मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं या 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण

    आवेदन

    उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

    काउंसलिंग

    प्राधिकरण द्वारा ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाती है

    झारखंड आईटीआई 2026 एडमिशन:तिथियां (Jharkhand ITI 2026 Admission: Dates in hindi)

    सभी इच्छुक उम्मीदवारों को झारखंड आईटीआई 2026 एडमिशन की जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार झारखंड आईटीआई 2026 एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    झारखंड आईटीआई एडमिशन 2026 का शेड्यूल

    प्रवेश प्रक्रिया

    तिथि

    प्रवेश वर्ष

    2026

    पंजीकरण, फॉर्म भरने और आईटीआई/ट्रेड विकल्प चुनने की शुरुआत

    1 जून 2026

    पंजीकरण, फॉर्म भरने और आईटीआई/ट्रेड विकल्प चुनने की अंतिम तिथि

    15 जुलाई 2026

    प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी

    20 जुलाई 2026

    नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, अंक/प्रतिशत, श्रेणी और अन्य विवरण में सुधार

    21 से 28 जुलाई 2026

    फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

    6 अगस्त 2026

    आईटीआई और ट्रेड विकल्प में संशोधन

    12 अगस्त 2026

    प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और काउंसलिंग

    जल्द जारी होगा

    संबंधित आईटीआई में प्रवेश की शुरुआत और अंतिम तिथि

    जल्द जारी होगी

    झारखंड आईटीआई 2026 लिए कैसे आवेदन करें (How to Apply for Jharkhand ITI 2026 in hindi)

    अभ्यर्थी नीचे दिये गए चरणों के माध्यम से झारखंड आईटीआई 2026 आवेदन कैसे करें, इसके बारे में जान सकता है। इन चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से अपना झारखंड आईटीआई 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

    • आवेदक निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के वेबपोर्टल iti.jharkhand.gov.in के एडमिशन मॉड्यूल पर सबसे पहले मेनू के एडमिशन टैब को क्लिक करें

    • उसके बाद रजिस्टर(न्यू एप्लीकेंट) में क्लिक करके स्वयं को रजिस्टर करें।

    • रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें। एप्लीकेंट लॉगिन में एप्प्लिकटीओन नंबर एवं पासवर्ड डाले।

    • इसके बाद पर्सनल डिटेल,फोटो और हस्ताक्षर भरें।

    • दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए ऑनलाईन आवेदन भरते समय आठवीं (8वीं) एवं या दसवीं (10वीं कक्षा का अंक पत्र (PDF Form में) तथा स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साईज का अपना रंगीन फोटोग्राफ, जिसमें चेहरे के साथ-साथ दोनों कान स्पष्ट रूप से दिखाई देता हो तथा जो संपादित (Edited) नहीं हो तथा हस्ताक्षर सबमिट करें (फोटो तथा हस्ताक्षर JPEG or PNG Format में होना चाहिए)।

    झारखंड आईटीआई 2026 पात्रता मानदंड (Jharkhand ITI 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    झारखंड आईटीआई 2026 आवेदन फॉर्म भरने से पहले छात्रों को झारखंड आईटीआई 2026 पात्रता मानदंड को जान लेना बेहद जरूरी है।

    आवासीय अहर्ता

    झारखण्ड राज्य के स्थायी निवासी या स्थानीय निवासी की श्रेणी में आने वाले आवेदक ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिये पात्र समझे जायेंगे।

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    • वायरमैन, मेशन (बिल्डिंग कन्सट्रक्टर), पेन्टर (जेनरल), पलम्बर, वेल्डर, वेल्डर (जीएमएडबल्यू और जीटीएडबल्यू), वेल्डर (फेब्रिकेशन और फिटिंग), सीविंग टेक्नोलॉजी, कटिंग एण्ड सीविंग (vi), कारपेन्टर (नया नाम - वूड वर्क टेकनिशियन) एवं वीबिंग टेक्नीशियन फॉर सिल्क एण्ड वुलन फैब्रिक्स व्यवसायों में नामांकन के लिए आवेदक को आठवीं 8वी) कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    • उपरोक्त कंडिका में अंकित व्यवसायों को छोड़कर शेष अन्य सभी व्यवसायों में नामांकन के लिए आवेदक को दसवीं (10वीं कक्षा में उतणता आवश्यक है। व्यवसाय एवं शैक्षणिक योग्यता विभाग के वेबपोर्टल के डाउनलोड सेक्शन या एडमिशन टैब के होमपेज से डाउनलोड किया जा सकता है।

    शारीरिक योग्यता

    नामांकन के लिए अनुशंसित अभ्यार्थियों को संबंधित संस्थान में नामांकन के समय, निबंधित चिकित्सक द्वारा निर्गत स्वस्थता चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक की अस्वस्थता की स्थिति में उनका नामांकन नहीं किया जायेगा।

    आयु योग्यता

    • उम्मीदवार को 01 जुलाई 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। मेकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसाय हेतु न्यूनतम आयु 17 वर्ष होना चाहिए।

    • दिव्यांग जनों / सैन्य कार्रवाई में मारे गये सैन्य कर्मियों के विधवाओं के मामले में अधिकतम आयु 45 वर्ष तक है।

    झारखंड आईटीआई 2026 आवेदन शुल्क (Jharkhand ITI 2026 Application Fee in hindi)

    • सामान्य / ईडब्ल्यूएस / बीसी- I / बीसी- II श्रेणी के उम्मीदवार- 400 रुपये

    • एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार- 200 रुपये