Careers360 Logo
ask-icon
share
    जीकप 2026 पात्रता मानदंड (JEECUP 2026 Eligibility Criteria in hindi)- जीकप पात्रता मानदंड देखें
    • लेख
    • जीकप 2026 पात्रता मानदंड (JEECUP 2026 Eligibility Criteria in hindi)- जीकप पात्रता मानदंड देखें

    जीकप 2026 पात्रता मानदंड (JEECUP 2026 Eligibility Criteria in hindi)- जीकप पात्रता मानदंड देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 18 May 2026, 03:18 PM IST

    जीकप 2026 पात्रता मानदंड- जेईईसी उत्तर प्रदेश द्वारा जीकप 2026 पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को जीकप आवेदन पत्र भरने से पहले जीकप पात्रता मानदंड 2026 की जांच करनी चाहिए। प्राधिकरण द्वारा जीकप 2026 आवेदन 15 जनवरी को जारी कर दिया गया। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 और 10+2 उत्तीर्ण उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र होते हैं। जीकप 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून तक किया जाएगा। जीकप पात्रता मानदंड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लेख पूरा पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. जीकप 2026 पात्रता मानदंड हाइलाइट
    2. जीकप 2026 परीक्षा पैटर्न
    3. जीकप परीक्षा पात्रता मानदंड 2026
    4. जीकप आयु सीमा 2026
    5. जीकप सीट आरक्षण 2026
    जीकप 2026 पात्रता मानदंड (JEECUP 2026 Eligibility Criteria in hindi)- जीकप पात्रता मानदंड देखें
    jeecup-2026-eligibility-criteria

    जीकप 2026 पात्रता मानदंड हाइलाइट

    ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसी), उत्तर प्रदेश जीकप पात्रता मानदंड इन्फॉर्मेशन ब्रोशर के माध्यम से जारी करता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जीकप 2026 पात्रता मानदंड से संबंधित हाइलाइट देखें:

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    जीकप या यूपीजी-पॉलिटेक्निक (जेईईसीयूपी या यूपीजेईई- पॉलिटेक्निक)

    परीक्षा आयोजक

    ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (जेईईसी), उत्तर प्रदेश

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित/ओबीसी -300 रुपए + बैंक चार्ज

    एससी/एसटी - 200 रुपए + बैंक चार्ज

    जीकप 2026 परीक्षा पैटर्न

    जेईईसी, उत्तर प्रदेश ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप 2026 एग्जाम पैटर्न जारी करता है। पैटर्न के अनुसार, कैंडिडेट्स को 150 मिनट में 100 एमसीक्यू हल करने होंगे। अथॉरिटी जीकप 2026 परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित करेगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जीकप परीक्षा पैटर्न समझें:

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    प्रश्नों के प्रकार

    100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    विषय

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित

    भाषा का माध्यम

    अंग्रेजी या हिंदी

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्नों की कुल संख्या

    100 प्रश्न

    अनुभागों की संख्या

    फिजिक्स और केमिस्ट्री - 50 प्रश्न

    गणित - 50 प्रश्न

    अंकन योजना

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

    ये भी पढ़ें: जीकप 2026 परीक्षा सिलेबस | जीकप 2026 परीक्षा तिथि

    जीकप परीक्षा पात्रता मानदंड 2026

    जीकप 2026 पात्रता मानदंड में कक्षा 10 स्तर में 35% कुल अंक और फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में न्यूनतम 50% अंक शामिल हैं। जीकप 2026 के लिए उपस्थित होने की कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, और न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष है। साथ ही, परीक्षा देने वाले उम्मीदवार की राष्ट्रीयता भारतीय होनी चाहिए।

    डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (लैटरल एंट्री) के लिए, जीकप 2026 पात्रता मानदंड 12वीं पास या आईटीआई में सर्टिफिकेट होना है। उम्मीदवारों को डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स, बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) को आवश्यक विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिकतर मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए 10+2 में 35% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होना ज़रूरी है। एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम में 12वीं कक्षा पास होना चाहिए, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में कुल 50% मार्क्स होने चाहिए।

    उत्तर प्रदेश के डोमिसाइल वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा देने की अनुमति होगी। साथ ही, उत्तर प्रदेश में स्थित स्कूलों से 10+2 पास करने वाले स्टूडेंट्स भी टेस्ट दे सकते हैं।

    जीकप 2026 कोर्स-वार पात्रता

    जीकप पात्रता मानदंड 2026 के अनुसार, छात्रों को कक्षा 10 में न्यूनतम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगा होगा तथा ये हर कोर्स के लिए अलग-अलग हैं। नीचे दी गई तालिका में जीकप 2026 के लिए कोर्स के अनुसार ज़रूरी न्यूनतम अंकों का विवरण दिया गया है:

    पाठ्यक्रम

    न्यूनतम पात्रता

    परीक्षा में विषयवार प्रश्नों का प्रतिशत

    इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी डिप्लोमा

    कम से कम 35% अंकों के साथ 10वीं पास।

    • गणित-50%

    • भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान-50%

    एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

    10वीं एग्रीकल्चर के साथ पास और न्यूनतम 35% अंक या 12वीं में एग्रीकल्चर विषय।

    • गणित-50%

    • फिजिक्स, केमिस्ट्री और एग्रीकल्चर -50%

    फैशन डिजाइन, होम साइंस, और टेक्सटाइल डिजाइन और इंजीनियरिंग

    कम से कम 35% अंकों के साथ 10वीं पास।

    • अंग्रेजी और हिंदी समझ-20%

    • तर्क और बुद्धिमत्ता-50%

    • सामान्य जागरूकता-30%

    आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय अभ्यास

    12वीं पास, जिसमें 10वीं या 12वीं में हिंदी और अंग्रेजी विषय हों।

    • अंग्रेजी और हिंदी समझ-30%

    • तर्क और बुद्धिमत्ता-35%

    • संख्यात्मक क्षमता-10%

    • सामान्य जागरूकता-25%

    पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान

    10+2/ इंटरमीडिएट

    फार्मेसी में डिप्लोमा

    10+2 में फिजिक्स और केमिस्ट्री ज़रूरी सब्जेक्ट्स के साथ मैथ्स / बायोलॉजी (जूलॉजी और बॉटनी) पास किया हो

    • भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान -50%

    • जीव विज्ञान या गणित-50%

    बायोटेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (टिश्यू कल्चर)

    बीएससी. बायोलॉजी, केमिस्ट्री/बायोकेमिस्ट्री के साथ पास किया हो

    • केमिस्ट्री - 50%

    • जूलॉजी - 25%

    • बॉटनी - 25%

    पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम

    किसी भी विषय में ग्रेजुएट (पास/अपीयरिंग)

    • अंग्रेजी समझ-20%

    • संख्यात्मक क्षमता-15%,

    • तर्क-30%

    • सामान्य बुद्धि-20%

    • सामान्य जागरूकता-15%

    होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

    12वीं 35% अंकों के साथ पास

    • तर्क और तार्किक चर्चा - 25%

    • संख्यात्मक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण - 25%

    • अंग्रेज़ी - 25%

    • सामान्य ज्ञान - 25%

    एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

    कक्षा 10+12 साइंस पास/अपीयरिंग और फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों में कुल 50% अंक।

    • भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान-50%

    • गणित-50%

    लेटरल एंट्री (इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स)

    12वीं पास या आईटीआई सर्टिफिकेट धारक

    • भाग 1: 12वीं लेवल की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स: 40%

    • भाग 2: इंजीनियरिंग: 60%

    इंडस्ट्रियल सेफ्टी में पीजी डिप्लोमा

    इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, फिजिक्स और केमिस्ट्री को अनिवार्य विषयों के रूप में लेकर बीएससी पास, बीई./बीटेक इंजीनियरिंग पास

    • भाग 1: कक्षा 12वीं स्तर भौतिकी (20%), रसायन विज्ञान (20%))

    • भाग 2: इंजीनियरिंग (20%), सुरक्षा (40%)

    जीकप 2026 पात्रता मानदंड इमेज देखें

    1768887002339

    1768887002376

    1768887002413

    1768887002453

    1768887002492

    जीकप आयु सीमा 2026

    उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2026 तक न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए। जीकप 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    जीकप अधिवास मानदंड 2026

    जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, उन्हें परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति है।

    जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश बोर्ड में स्थित स्कूलों से 10वीं या 12वीं पास कर चुके हैं, वे भी इस टेस्ट के लिए पात्र हैं।

    जीकप सीट आरक्षण 2026

    जीकप 2026 सीट आरक्षण अलग-अलग श्रेणी के छात्रों पर लागू होता है। जीकप 2026 सीट आरक्षण स्कीम के अनुसार, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 21% और 2% सीटें आरक्षित हैं। दूसरी ओर, ओबीसी और ईडबल्यूएस छात्रों के लिए क्रमशः 27% और 10% सीटें आरक्षित हैं।

    ये भी पढ़ें: जीकप रिजल्ट 2026

    Articles
    |
    Upcoming Engineering Exams
    Ongoing Dates
    AP POLYCET Counselling Date

    24 Jun'26 - 30 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Uttarakhand JEEP Counselling Date

    25 Jun'26 - 2 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Data Analytics with Python
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Basic Programming using Python
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Biomedical Nanotechnology
    Via Indian Institute of Technology Roorkee
    Online MCA
    Via Dayananda Sagar University, Bangalore
    Material Science
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Biomechanics of Joints and Orthopaedic Implants
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JEECUP

    On Question asked by student community

    Have a question related to JEECUP ?

    Hello Aspirant,

    If you have selected "Other State" in the JEECUP application form but have passed Class 10 and/or Class 12 from a recognized institution in Uttar Pradesh, your eligibility may still be considered according to the provisions mentioned in the official counselling notification.

    However, the final decision regarding eligibility

    Hello, please mention the college name you are asking about. Admission to the Electronics branch through JEECUP depends on your rank, category, counselling round, and the college cutoff.

    For more information about the counselling process, please check this link: JEECUP Counselling 2026

    Dear Student,

    JEECUP 2026 exam ka cutoff abhi release nahi hui hai. The Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh (JEECUP) cutoff official website par release karegi.

    Aap previous years ke JEECUP cutoff diye hue link ke through dekh sakte hai : JEECUP Cutoff 2026: UP Polytechnic Cut off for Government,

    Hello Student,

    The result was announced on June 19. For more information regarding how to download or view the result, you can click on the following link.

    Article Link - JEECUP 2026 Result Link at jeecup.admissions.nic.in: Download UP Polytechnic Scorecard